फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: मेरठ में बुजुर्ग की हत्या, सोमेंद्र तोमर ने किया मंत्री नितिन गडकरी का जोरदार स्वागत

Sat, 04 Mar 2023 11:05 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

जेल में बंद हाजी याकूब कुरैशी के बेटे फिरोज को सिद्धार्थनगर जेल से रिहा कर दिया गया है। पढ़ें मेरठ व आसपास की ताजा खबरें। 
विज्ञापन
मंत्री नितिन गडकरी का स्वागत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:15 PM, 04-Mar-2023

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का ऊर्जा राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर ने स्वागत किया

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी का शनिवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्य मंत्री सोमेंद्र तोमर ने परतापुर काशी टोल प्लाजा पर कार्यकर्ताओं के साथ भव्य स्वागत किया। 

बताया गया कि मंत्री नितिन गडकरी परतापुर होते हुए देहरादून जा रहे थे, इसी दौरान स्वागत किया गया। 

इस दौरान उनके साथ पूर्व जिलाध्यक्ष शिव कुमार राणा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मोहन गुर्जर किनोनी, जिला पंचायत सदस्य गुड्डू गगोल भी मौजूद रहे।

06:24 PM, 04-Mar-2023

चार दिन में लगाई चार्जशीट, 72 दिन में आरोपी को तीन साल की सजा

सहारनपुर में कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के एक कॉलेज में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के मामले में अदालत ने 72 दिन में आरोपी को तीन साल की सजा सुनाई है। दोषी पर 15 हजार रुपये अर्थदंड भी लगाया है। पुलिस ने इस मामले में सशक्त पैरवी की और चार दिन में चार्जशीट दाखिल की थी। 

एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने बताया कि कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र के एक कॉलेज में बीए प्रथम वर्ष की छात्रा के साथ युवक ने 14 दिसंबर 2022 को छेड़छाड़ की थी। शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी आशु उर्फ आस मोहम्मद निवासी उमाही कला थाना नागल को उसी दिन गिरफ्तार कर जेल भेजा था।

मामले की विवेचना कोतवाली सदर बाजार इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा ने की और चार दिन में ही अदालत में 18 दिसंबर को चार्जशीट दाखिल की। पुलिस की ओर से सिपाही हरेंद्र चौधरी ने अदालत में सशक्त पैरवी की।

सहायक शासकीय अधिवक्ता विवेक कौशिक ने बताया कि अपर जिला जज कक्ष संख्या 14 कल्पना पांडेय ने साक्ष्यों और गवाहों के आधार पर आरोपी को छेड़छाड़ और पॉक्सो एक्ट के मामले में तीन वर्ष के कारावास और 15 हजार रुपये का अर्थदंड की सजा सुनाई है।

03:21 PM, 04-Mar-2023

बागपत में गुफा मंदिर में प्रसाद चढ़ाने आई बुजुर्ग महिला की हादसे में मौत

उत्तर प्रदेश के बागपत में दिल्ली-सहारनपुर हाइवे पर शनिवार की सुबह अज्ञात वाहन की टक्कर लगने से मौत हो गयी। जिसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

सरूरपुर कलां गांव के रहने वाले सुरेश ने बताया कि उसकी मां राजो (70) पत्नी जयपाल सिंह शनिवार की सुबह करीब पांच बजे प्रसाद चढ़ाने के लिए घर से गुफा मंदिर जा रही थी। बताया जैसे ही गुफा मंदिर के पास पहुंची तो अज्ञात वाहन ने राजो देवी को टक्कर मार दी। इसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गयी। सूचना मिलने पर परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे और घायल महिला को जिला अस्पताल लेकर आये। जहां चिकित्सकों ने राजो देवी को मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस में मृतका के भव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। कोतवाली प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
03:05 PM, 04-Mar-2023

बिजनौर में नीलगाय को बचाने में तालाब में डूबा शख्स, मौत

मछली पालन के तालाब में फंसी नीलगाय को निकालने गए एक व्यक्ति की तालाब में डूबकर मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की सहायता से व्यक्ति के शव को बाहर निकाला और परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

नांगलसोती के गांव तिसोतरा निवासी अचल शर्मा गांव के पास एक तालाब में मछली पालन करता है। अचल शर्मा ने मछलियों को पक्षियों से बचाने के लिए तालाब के चारों ओर व तालाब के ऊपर जाल लगा रखा है। शनिवार को तड़के ग्रामीणों ने तालाब के चारो ओर लगे जाल में एक नीलगाय को फंसा देखा। जाल से निकले के प्रयास में नीलगाय धीरे-धीरे तालाब के बीचोंबीच पहुंच गई और दलदल में फंस गई। गांव का तैराक 50 वर्षीय जयसिंह कश्यप नीलगाय को निकालने के लिए तालाब में गए। जयसिंह को अपने पास आता देख नीलगाय उछल कूद करने लगी। इस दौरान जय सिंह भी जाल में फंस गया और तालाब में डूब गया। कुछ देर बाद नीलगाय स्वयं तालाब से निकलकर जंगल की ओर चली गई।

सूचना पर नांगलसोती थानाध्यक्ष श्यामवीर सिंह पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंंचे। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से जय सिंह के शव को तालाब से बाहर निकाला और कब्जे में ले लिया। जयसिंह की पत्नी पूनम देवी ने कोई भी कार्रवाई नहीं करने की मांग को लेकर पुलिस को ज्ञापन सौंपा। जिसके बाद पुलिस ने शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया।

02:03 PM, 04-Mar-2023
राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

हॉकी का महासंग्राम: शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले

मेरठ के कैलाश प्रकाश स्टेडियम में खेली जा रही राष्ट्रीय महिला हॉकी प्रतियोगिता में शनिवार को सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए। जिसमें हर हॉकी एकेडमी हिसार व हॉकी मध्यप्रदेश की टीम ने फाइनल में जगह पक्की कर ली है।
 
पहले सेमीफाइनल में हर हॉकी एकेडमी हिसार व प्रीतम सिवाच एकेडमी सोनीपत के बीच कांटे की टक्कर हुई। दोनों टीमें खेल खत्म होने तक कोई गोल नहीं कर पाई, पेनल्टी शूट से मैच का निर्णय निकला। जिसमें हिसार ने प्रीतम सिवाच एकेडमी को करीबी मुकाबले में 4-3 से हराकर फाइनल में जगह बनाई, जबकि दूसरे सेमीफाइनल में मध्य प्रदेश ने साई सेंटर लखनऊ को 2-1 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।

विज्ञापन
11:19 AM, 04-Mar-2023

राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा मेरठ से सोमवार को शुरू होगी

रोडवेज की राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा मेरठ से सोमवार को शुरू होगी। आज (शनिवार) को मुख्यमंत्री सभी 76 बसों को लखनऊ में हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अफसरों का कहना है इस बस में सामान्य से 10 फीसदी किराया ज्यादा होगा। रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि प्रदेश के हर जिले को राजधानी लखनऊ से जोड़ने के लिए राजधानी एक्सप्रेस बस सेवा शुरू की जा रही है। फिलहाल 76 बसों का संचालन किया जाएगा, जिन्हें मुख्यमंत्री शनिवार को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। लखनऊ से रवाना होने वाली बस रविवार को मेरठ परिक्षेत्र कार्यालय आएगी, जहां से बड़ौत डिपो के लिए रवाना किया जाएगा। 

   सोमवार से इस बस सेवा का संचालन शुरू होगा। बस में सामान्य बस की अपेक्षा 10 फीसदी ज्यादा किराया लिया जाएगा। निधार्रित की गई समयसारिणी के अनुसार यह बस बड़ौत से शाम पांच बजे चलेगी। साढ़े पांच बजे बागपत, आठ बजे मेरठ, साढ़े नौ बजे गढ़मुक्तेश्वर, 11.05 बजे मुरादाबाद, 12.40 बजे रामपुर, 2.35 बजे बरेली, सुबह 4.40 बजे शाहजहांपुर, 6.45 बजे सीतापुर और 8.50 बजे लखनऊ पहुंचेगी। वहीं, लखनऊ से शाम 6.30 बजे चलेगी और 8.30 बजे सीतापुर, 10.35 बजे शाहजहांपुर, 12.45 बजे बरेली, 2.40 बजे रामपुर, 3.45 बजे मुरादाबाद, सुबह 5.15 बजे गढ़मुक्तेश्वर. 6.20 बजे मेरठ, 8.30 बजे बागपत और नौ बजे बड़ौत पहुंचेगी। प्रदेश के हर जिले को लखनऊ से जोड़ने के लिए बस सेवा शुरू की जा रही है। किराया सामान्य बस से 10 फीसदी ज्यादा होगा। रोडवेज के केके शर्मा ने बताया कि क्षेत्रीय प्रबंधक शनिवार को मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।  

11:18 AM, 04-Mar-2023

दिन-रात के तापमान में उछाल, हवा में सुधार

दिन व रात के तापमान में तेजी से उछाल आ रहा है। वहीं, तेज हवाओं के चलने से हवा की सेहत में सुधार हो रहा है। गुरुवार की रात सीजन में सबसे गर्म रात दर्ज की गई। शुक्रवार को दिन का तापमान 31 डिग्री के पार पहुंच गया। जबकि गुरुवार रात न्यूनतम तापमान 16 डिग्री पर था। सीजन में गुरुवार की रात सबसे गर्म दर्ज की गई। हवाओं के चलने से दिन में गर्मी का एहसास कुछ कम रहा। मौसम  विशेषज्ञ डॉ. यूपी शाही का कहना है कि अभी तीन-चार दिन मौसम शुष्क बना रहेगा।  

11:17 AM, 04-Mar-2023
मेरठ पुलिस - फोटो : अमर उजाला

मेरठ के कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव जंगेठी में ब्रहम चंद (87) की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना शुक्रवार देर रात की है। वहीं शनिवार तड़के मामले की जानकारी लगने पर मृतक के घर पर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। इसके बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद व जमीन के विवाद में हत्या होने की बात सामने आई है। पुलिस जांच में जुटी हुई है। जांच के बाद ही हत्या की असली वजह पता चल पाएगी।

मवाना के नगली ईसा में प्रधान पद के लिए चुनाव में अलका चौहान जीतीं
मवाना थानाक्षेत्र के गांव नंगली ईशा में प्रधान पद के लिए मतगणना का कार्य मवाना ब्लाक में सुबह से ही शुरू हो गया है। मत पेटी खोलते मतगणना कर्मचारी कई घंटे तक जुटे रहे। वहीं नंगली ईशा के चुनाव में 282 वोट से अलका चौहान विजय हुईं हैं।

08:19 AM, 04-Mar-2023

News Live: मेरठ में बुजुर्ग की हत्या, सोमेंद्र तोमर ने किया मंत्री नितिन गडकरी का जोरदार स्वागत

मेरठ में अवैध मीट फैक्टरी संचालन और गैंगस्टर के मामले में जेल में बंद पूर्व मंत्री हाजी याकूब के बेटै फिरोज कुरैशी को सिद्घार्थनगर जेल से रिहा कर दिया है। उनकी कुछ दिन पहले कोर्ट से जमानत हो गई थी। जिसके बाद जेल में परवाना पहुंचा और उनको रिहा कर दिया गया।

 मीट फैक्टरी के संचालन में पूर्व मत्री हाजी याकूब समेत उनके परिवार पर खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज किया गया था। इस मामले में बाद में पुलिस ने याकूब के परिवार पर गैंगस्टर का भी मुकदमा दर्ज किया था।

फिरोज, इमरान और हाजी याकूब को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। चौधरी चरण सिंह जिला कारागार से इनका दूसरी जेल में स्थानान्तरण भी कर दिया गया था।

फिरोज कुरैशी की जमानत कुछ दिन पहले हो गई थी। अब उनको जेल से रिहा कर दिया गया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें