10:30 AM, 17-May-2024
West UP News Live: बिजनौर में डबल मर्डर, दो बहनों को मार डाला, घर में मिला सात साल के बच्चे का शव
बिजनौर में डबल मर्डर, दो बहनों को मार डाला
बिजनौर में नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव गोहावर जैत में दिल दहलाने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। यह घटना बृहस्पतिवार देर रात उस सयम घटी जब घर में मां के साथ पांच बहनें व एक छोटा भाई सो रहा था। वहीं, डबल मर्डर की सूचना पर पहुंची पुलिस को मौके से दो बहनों के शव मिले, जिनमें मृतका पवित्रा (5) व रितु उर्फ रिया (7) बताई जा रही है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास कई तथ्यों की जांच पड़ताल की।