08:49 AM, 11-Aug-2023
Meerut News Live: स्पोर्ट्स कारोबारी की पत्नी की भी मौत, नहर में डूबा ग्रामीण, तलाश में जुटी पुलिस
मेरठ के ब्रह्मपुरी में गुरुवार सुबह हुई वारदात में घायल स्पोर्ट्स कारोबारी डीके जैन की पत्नी ने भी शुक्रवार को अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
ब्रह्मपुरी की किशनपुरी कॉलोनी में गुरुवार सुबह बदमाशों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया था। बदमाशों ने घर में घुसकर बुजुर्ग दंपती पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी थीं, जबकि उनके छोटे बेटे और पोती को हाथ पैर बांधकर गन प्वाइंट पर लेकर कमरे में बंधक बना दिया था।
दंपती ने घर में लूटपाट का विरोध किया तो बदमाशों ने उन पर गोलियां चला दी थी व्यापारी डीके जैन की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि उनकी पत्नी अंजू जैन अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रही थी। शुक्रवार को केएमसी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।