फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: मेरठ में दर्दनाक हादसा, दिव्या काकरान बनीं तहसीलदार, बागपत में युवक को मारी गोली

Fri, 07 Jul 2023 01:31 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

कांवड़ यात्रा में कांवड़ियों की सुविधा के लिए मेरठ जिला प्रशासन ने सुगम कांवड़ यात्रा एप जारी किया है। इससे उन्हें कांवड़ यात्रा के दौरान कई जानकारियों मिल सकेंगी।
विज्ञापन
मेरठ में हादसा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:29 AM, 07-Jul-2023



 

01:25 AM, 07-Jul-2023

 

12:07 AM, 07-Jul-2023

मेरठ में कंकरखेड़ा के खड़ौली चौराहे के पास गुरुवार रात को हादसा हो गया। बताया गया कि दिल्ली की तरफ से आ रही तेज रफ्तार बलेनो कार अनियंत्रित होकर मुजफ्फरनगर की तरफ से आ रही थार गाड़ी से जा टकरा गई। हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। इस दौरान सड़क पर भीषण जाम की स्थिति बन गई है। पुलिस ने घायलों को सुभारती में भर्ती करा दिया है। 

विज्ञापन
10:44 PM, 06-Jul-2023

शामली में दो पक्षों में संघर्ष, सात लोग घायल

शामली के कांधला में मामूली बात को लेकर दो पक्षों में संघर्ष हो गया। जिसमें दोनों पक्षों के सात लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। जहां पर पुलिस की मौजूदगी में घायलों का उपचार कराया गया। घटना के संबंध में पुलिस ने कुछ लोगों को भी हिरासत में लिया है।

10:19 PM, 06-Jul-2023

विज्ञापन
09:02 PM, 06-Jul-2023

बागपत के पाबला गांव में युवक को गोली मारी। बताया गया कि पुरानी रंजिश में चार गोली मारी गई है। गंभीर हालत के चलते घायल को दिल्ली के लिए रेफर किया गया।

08:52 PM, 06-Jul-2023

ई-रिक्शा पलटने से एक की मौत

बिजनौर में जलीलपुर के गांव खानपुर खादर से दत्तियाना की ओर जाती ई-रिक्शा पलटने से एक सवारी की मौत हो गई। एक मामूली घायल बताया जा रहा है।

बृहस्पतिवार की शाम गांव खानपुर खादर बाजार से ई-रिक्शा में सवार होकर गांव मुजफ्फरपुर खादर निवासी सुरेश सिंह व सुमेर सिंह दत्तियाना की ओर जा रहे थे। ग्रामीणों के अनुसार, खानपुर खादर में क्रेशर के सामने ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई। रिक्शा पलटते ही सुरेश गंभीर रूप से घायल हो गया। ई-रिक्शा चालक घायल सुरेश को छोड़ अपनी रिक्शा को लेकर फरार हो गया। दुर्घटना का पता चलते ही मदद के लिए ग्रामीण मौके की तरफ दौड़कर पहुंचे। लेकिन, तब तक गांव मुजफ्फरपुर खादर निवासी सुरेश सिंह (50) की मौत हो चुकी थी। चौकी इंचार्ज जलीलपुर यशपाल सिंह ने बताया कि परिजनों का इंतजार है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

08:42 PM, 06-Jul-2023

अवैध वसूली की शिकायत पर सनसिटी हॉस्पिटल का पंजीकरण निरस्त
    
मेरठ में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन ने बताया कि उनके कार्यालय में प्राप्त शिकायत में सनसिटी हॉस्पिटल, जैदी फार्म के विरुद्ध आयुष्मान भारत योजना के अन्तर्गत गोल्डन कार्ड बनवाने के नाम से रुपये 10 हजार की अवैध वसूली करने का वीडियो वायरल हुआ है, जिस पर नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना को प्रकरण की जांच कर कार्रवाई करने के लिए निर्देशित किया और चिकित्सालय का पंजीकरण तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिया गया है।

नोडल अधिकारी, आयुष्मान भारत योजना और नोडल अधिकारी जिला शिकायत प्रबन्धक आयुष्मान भारत योजना द्वारा प्रकरण में लिप्त लोगों व चिकित्सालय के प्रबन्धक के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को पत्र दिया गया है।

07:14 PM, 06-Jul-2023

करोड़ी सेठ राधा गोविंद मंडप में आयोजित वैश्य समाज के छात्र-छात्राओं एवं गणमान्य अभिनंदन समारोह में पूज्य दीदी मां साध्वी ऋतंभरा जी के साथ पूर्व सचिव दीपक सिंघल और उच्च न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश एसके अग्रवाल मौजूद रहे।

06:45 PM, 06-Jul-2023

मुजफ्फरनगर दंगा: कवाल के शाहनवाज की मौत के मामले में सुनवाई शुरू

मुजफ्फरनगर में कवाल कांड के दौरान मारे गए शाहनवाज की मौत के मामले में एसआईटी आरोपियों को क्लीन चिट दे चुकी है। पीड़ित पक्ष की ओर से दायर वाद में सुनवाई शुरू हुई। बचाव पक्ष की जिरह के लिए 18 जुलाई तय की गई है।

06:43 PM, 06-Jul-2023

तालाब में नहाने गए दो बालक डूबे, एक की मौत

सहारनपुर के गंगोह में तालाब में नहाने गए दो बालकों में से एक की गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई, जबकि दूसरे को ग्रामीणों ने बचा लिया। बालक की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया।  

06:43 PM, 06-Jul-2023

रामपुर तिराहा कांड: मुकर गए गवाह को दोबारा अदालत में हाजिर करेगी सीबीआई

मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड में घटना से मुकर गए गवाह को सीबीआई दोबारा अदालत में पेश करेगी। सीबीआई के प्रार्थना पत्र को अदालत ने स्वीकृत कर लिया है। अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात में प्रकरण की सुनवाई हुई। गवाही के लिए 17 जुलाई की तिथि तय की गई है। 

शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह और जोगेंद्र गोयल ने बताया कि अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या-सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने प्रकरण की सुनवाई की। सीबीआई ने सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी की पत्रावली में 81 वर्षीय बुजुर्ग सेवानिवृत्त सूबेदार को सीबीआई ने अदालत में पेश किया। वारदात के समय सूबेदार ट्रक लेकर गुजर रहा था। उधर, सीबीआई ने वारदात का समर्थन नहीं करने वाले गवाह को दोबारा अदालत में लाने के लिए प्रार्थना पत्र दाखिल किया। अदालत ने इस प्रार्थना पत्र को स्वीकृति प्रदान कर दी है।  अगली सुनवाई के लिए 17 जुलाई की तिथि तय की गई है।

06:00 PM, 06-Jul-2023

मेरठ की बहू दिव्या काकरान तहसीलदार बन गई हैं। उनकी गाजियाबाद में ज्वाइनिंग हुई है।

10:55 AM, 06-Jul-2023

मेडा अधिकारी पांच दिन तक सुनेंगे लोगों की समस्याएं

लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए मेरठ विकास प्राधिकरण (मेडा) ने खास योजना बनाई है। 10 से 14 जुलाई तक एक ही छत के नीचे सभी अफसर लोगों की समस्या सुनकर उसका निस्तारण करेंगे। इस दौरान सभी अनुभागों के अफसर मौजूद रहेंगे। 

बुधवार को प्राधिकरण उपाध्यक्ष मृदुल पांडेय ने चार्ज संभालने के साथ ही जनता की समस्या सीधे अफसरों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इसके तहत लोगों की समस्याओं का निस्तारण सीधे अफसर करेंगे। सचिव चंद्रपाल तिवारी ने बताया कि 10 जुलाई से 14 जुलाई तक प्राधिकरण के सभागार में सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक विशेष समस्या समाधान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें लोगों की लम्बे समय से अनिस्तारित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। 
इसमें प्रवर्तन, मानचित्र, अनुरक्षण आदि सभी अनुभागों के अधिकारी मौजूद रहेंगे। दरअसल, बाबुओं की कारगुजारियों के चलते लोगों की समस्याएं लंबे समय से हल नहीं हो पा रही हैं। ब्यूरो 

10:33 AM, 06-Jul-2023

Meerut News Live: मेरठ में दर्दनाक हादसा, दिव्या काकरान बनीं तहसीलदार, बागपत में युवक को मारी गोली

कांवडियों की सुविधा के लिए बुधवार को जिला प्रशासन ने सुगम कांवड़ यात्रा एप जारी किया है। एप से पुलिस, स्वास्थ्य पीकेट, भंडारा, अधिकारियों के मोबाइल नंबर और शिवालयों की तरफ जाने वाले मार्ग की जानकारी मिलेगी। 

एप जारी करते हुए  मुख्य विकास अधिकारी शशांक चौधरी ने बताया कि कांवडियों को मार्ग में किसी तरह की दिक्कत न हो। जरूरत पड़ने पर हर सुविधा मिल सके, इसके लिए जिला प्रशासन ने सभी कांवडियों को मोबाइल एप से जोड़ा है। कांवड़िये सुगम कांवड़ यात्रा 2023 मेरठ के नाम का एप मोबाइल पर डाउन लोड़ कर सभी सुविधाओं की जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।  उन्होंने बताया कि उदाहरण के लिए अगर आप हरिद्वार से दिल्ली के लिए कांवड़ लेकर मार्ग पर पैदल यात्रा कर रहे हैं। 

आप मुजफ्फरनगर सीमा से निकलते ही रास्ता भटक गए हैं तो अपने मोबाइल पर एप खोलकर सही मार्ग तलाश सकते हैं।  बीमार होने पर एप के जरिए स्वास्थ्य शिविर तक पहुंचा जा सकता है। असमाजिक तत्वों से दिक्कत होने या फिर किसी अपराधिक घटना की संभावना पर तुरंत क्षेत्रीय उप जिलाधिकारी, सीओ, इंस्पेक्टर के मोबाइल नंबर पर फोन करके सूचना दे सकेंगे। 

सुविधा के लिए क्यूआर कोड भी जारी
कांवड मार्ग पर जगह-जगह क्यूआर कोड भी लगाए गए हैं। क्यूआर कोड़ को स्कैन कर एप डाउनलोड कर सुविधाओं की जानकारी ली जा सकती है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें