10:00 AM, 14-Mar-2023
Meerut News Live: केमिकल लीक होने से आधा दर्जन लोग बेहोश, मचा हड़कंप, सहारनपुर में दो युवकों की मौत
2003 बैच के आईपीएस नचिकेता झा ने सोमवार शाम को मेरठ रेंज की कमान संभाल ली है। नचिकेता झा आगरा में भी आईजी रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपराधियों पर अंकुश और कानून व्यवस्था बनाए रखना उनकी प्राथमिकता में शामिल है। मूलरूप से रांची के रहने वाले नचिकेता झा लंबे समय केंद्र में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर रहे हैं। वह इंटेलीजेंस ब्यूरो में डिप्टी डायरेक्टर रहे हैं। प्रतिनियुक्ति से आने के बाद नचिकेता झा ने आगरा आईजी की कमान संभाली थी। अब मेरठ आईजी रेंज की जिम्मेदार संभाली है।
सोमवार शाम आईपीएस नचिकेता झा सर्किट सर्किट हाउस पहुंचे। एसपी सिटी, एसपी देहात व शहर के सीओ भी उनसे मुलाकात करने सर्किट हाउस पहुंचे। सलामी लेने के बाद उन्होंने आईजी मेरठ रेंज की कमान संभाल ली। आईजी नचिकेता झा ने बताया कि कानून व्यवस्था प्राथमिकता रहेगी। वेस्ट यूपी में शातिर अपराधी हैं। इन पर शिकंजा कायम रखा जाएगा।
आईजी प्रवीण कुमार को भेजा गया है अयोध्या
मेरठ के आईजी प्रवीण कुमार को केंद्र सरकार के प्रतिनियुक्ति पैनल में सूचीबद्ध किया गया था, तभी उन्हें प्रतिनियुक्ति पर भेजा जाने के कयास लग रहे थे। है। प्रवीण कुमार 2001 बैच के आईपीएस हैं।
वह 17 जनवरी, 2020 को मेरठ रेंज के आईजी नियुक्त किए गए थे। इससे पहले वह 2012 और 2013 के बीच मुजफ्फरनगर और नोएडा के एसएसपी भी रह चुके हैं। नचिकेता झा 2003 बैच के आईपीएस हैं। वह मूल रूप से रांची के रहने वाले हैं।