उत्तर प्रदेश शासन ने सोमवार सुबह तीन आईएएस और 14 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। सूत्रों के अनुसार, कई जिलों के जिलाधिकारी व कप्तान बदले जा सकते हैं।
इन पीसीएस अफसरों के हुए तबादले
एडीएम नमामि गंगे संजय पांडेय को एडीएम प्रशासन शाहजहांपुर के पद पर नियुक्ति दी गई है। एसडीम रायबरेली अशोक सिंह को एडीएम नमामि गंगे झांसी व सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव विजेता को एडीएम भूमि अध्याप्ति कानपुर नगर बनाया गया है। इसी तरह एसडीएम विनय गुप्ता को सिटी मजिस्ट्रेट उन्नाव व ओएसडी प्रयागराज प्राधिकरण अभिनव रंजन श्रीवास्तव को एडीएम वित्त एवं राजस्व संतकबीरनगर नियुक्त किया गया है।
एडीएम वित्त एवं राजस्व संत कबीर नगर मनोज सिंह को अपर आयुक्त वाराणसी के पद पर तैनाती दी गई है। शामली में एसडीएम विशु राजा व गाजियाबाद में एसडीएम हिमांशु वर्मा को ओएसडी ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण बनाया गया है। एसडीएम बाराबंकी प्रिया सिंह को ओएसडी लखनऊ विकास प्राधिकरण नियुक्त किया गया है।
एडीएम न्यायिक रामपुर राजनारायण को उपसंचालक चकबंदी गोरखपुर, सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ अमरेश कुमार को अपर नगर आयुक्त मेरठ, एसडीएम हरदोई राहुल कश्यप विश्वकर्मा को सिटी मजिस्ट्रेट मेरठ, लखनऊ विकास प्राधिकरण में ओएसडी अमित कुमार राठौर को सीआरओ मऊ व अभय कुमार पांडेय सीआरओ मऊ को अपर आयुक्त मिर्जापुर बनाया गया है।
धर्म परिवर्तन मामले में हिंदू जागरण मंच का हंगामा, पीड़िता ने पुलिस को सुनाई आपबीती
मेरठ में हिंदू जागरण मंच ने टीपी नगर थाने में हंगामा कर दिया। एक युवती पर धर्मांतरण का दबाव बनाने और मारपीट करने की शिकायत की। पुलिस ने जांच कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है। इसके बाद मामला शांत हुआ।
हिंदू जागरण मंच के महानगर अध्यक्ष ललित गुप्ता ने बताया कि मलियाना निवासी युवती की शादी 2012 में हस्तिनापुर निवासी युवक से हुई थी। उनके घर में मुस्लिम युवक का आना जाना था। आरोपी ने विवाहिता को अपनी बातों में फंसा लिया और 2016 में उसे लेकर मलियाना में रहने लगा। उसे शादी करने का झांसा दिया। हालांकि, जब भी महिला शादी के लिए कहती तो टाल जाता था। 30 अप्रैल, 2018 को महिला ने बेटी को जन्म दिया। उसके बाद से ही वह शादी के लिए दबाव बना रही थी।
आरोप है कि उसने धर्मांतरण करने के बाद शादी करने के लिए कहा, जिस पर महिला ने मना कर दिया था। इसके बाद से वह उसका उत्पीड़न करने लगा। छोटी-छोटी बातों पर पिटाई करता था। करीब आठ माह से युवक लापता है। वह उसके घर भी गई थी, लेकिन परिवार के लोगों ने भगा दिया। रविवार रात महिला हिंदू जागरण मंच के साथ थाने पहुंची और कार्रवाई की मांग की।