11:05 AM, 03-Feb-2023
तीन मंजिला दुकान में लगी भीषण आग, 30 लाख से ज्यादा का सामान जलकर राख
सहारनपुर जनपद के छुटमलपुर में तीन मंजिला दुकान में आग लग गई। आग लगने से लाखों रुपये की दवाइयां और अन्य सामान जल कर राख हो गए। वहीं मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सहारनपुर के दिल्ली रोड शिवाजी नगर स्थित सुंदरपाल अत्तार पुत्र आनंद प्रकाश की छुटमलपुर के सहारनपुर रोड स्थित सिटी काम्पलेक्स में तीन मंजिला दुकान है। गुरुवार रात सवा नौ बजे सुंदरपाल दुकान बंद करके अपने घर चला गया था। रात किसी वक्त आग लग गई।
वहीं सुबह साढ़े पांच बजे अभिकर्ता सुधीर अखबार डालने आया तो आग लगने का पता चला। इसके बाद सुंदर ने पुलिस को सूचना दी। अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल सका है। दुकान में बिजली का कनेक्शन भी नहीं है। छत पर लगे सोलर प्लांट से बिजली चलती थी।