बिजनौर में नलकूप ऑपरेटर की हत्या का सनसनीखेज खुलासा
पुलिस ने बिजनौर पालिका के नलकूप ऑपरेटर के हत्यारोपी को गिरफ्तार करते हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। हत्यारोपी ने उधार लिए ढाई लाख रुपये की वापसी का तकादा करने पर इस हत्याकांड को अंजाम दिया। पुलिस ने हत्यारोपी का चालान कर दिया है।
बागपत में सुरक्षा गार्ड ने फांसी लगाकर की आत्महत्या
बागपत जनपद के बड़ौत में दिल्ली-सहारनपुर हाईवे स्थित मारूति शोरूम पर तैनात सुरक्षा गार्ड सोनू (24) ने शुक्रवार की सुबह फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। वह काफी समय से मानसिक रूप से तनाव में था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
करंट से जवान बेटे की मौत, मचा कोहराम
सहारनपुर जनपद के नकुड़ में कस्बा निवासी एक युवक की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक युवक अपने पीछे छोटी-छोटी दो बेटियां छोड़ गया है। उसकी मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
कस्बे के मौहल्ला चौधरीयान निवासी 32 वर्षीय सोनू पुत्र मिस्त्री छोटू धीमान शादी पार्टियों में लाइट्स व डीजे आदि का काम करता था। बताया जाता है कि बृहस्पतिवार की देर रात करीब साढ़े आठ बजे सोनू पड़ोस में स्थित एक साउंड की दुकान पर पंखा ठीक कर रहा था। इस दौरान उसका पैर वहां रखे जनरेटर में नंगे तार को छू गया और वह मूर्छित होकर जमीन पर गिर गया।
बागपत जनपद के बड़ौत में बिनौली रोड पर बृहस्पतिवार की रात अचानक विद्युत लाइन में फाल्ट हो गया, जिससे करीब 450 घरों की बिजली ठप हो गई। लेकिन बार-बार सूचना दिए जाने के बाद भी फाल्ट को ठीक नहीं किया गया। इससे आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए बड़ौत-मेरठ मार्ग पर जाम लगा दिया। वहीं, सूचना पर पहुंची पुलिस से भी लोगों की तीखी नोकझोंक हुई। मामला बढ़ता देख कर्मचारियों को मौके पर बुलाया गया तो लोगों ने उन्हें बंधक बना लिया और ऊर्जा निगम के खिलाफ नारेबाजी की। हालांकि बाद में अधिशासी अभियंता द्वितीय ने मौके पर पहुंचकर मामला शांत कराया और बिजली व्यवस्था दुरुस्त कराई। इसके बाद जाकर लोगों ने राहत की सांस ली।