मेरठ में थाना लालकुर्ती पुलिस और कुख्यात लुटेरे बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में इमरान नाम का बदमाश पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं पुलिस ने घायल बदमाश को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
बताया गया कि बदमाश पुलिस पर फायरिंग करने के बाद मौके से भागने में नाकाम हो गया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार किया गया बदमाश लूट की कई वारदातों में फरार चल रहा था।
उधर, सरधना थाना क्षेत्र के गांव ईकड़ी में सोमवार देर रात शराब के नशे में धुत पड़ोसी के मकान के बाहर गाली-गलौज कर दी गई। विरोध करने पर मारपीट कर दी। शोर मचाने पर आरोपी परिजन भी लाठी-डंडें लेकर मौके पर पहुंच और पीड़ित पक्ष के परिवार पर हमला कर दिया। इस दौरान हमले में पीड़ित पक्ष के युवती समेत तीन घायल हो गए।
वहीं, मारपीट के दौरान पथराव व फायरिंग भी हुई। जिससे गांव में हड़कंप मच गया। सूचना के बाद पुलिस फोर्स गांव में पहुंची और घायलों को सरकारी अस्पताला भिजवाया। जबकि आरोपी मौके से फरार हो गए।