सरधना में सुबह नौ से दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति रहेगी बंद
सरधना में बुधवार की सुबह नौ बजे से दोपहर तीन बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सरधना अवर अभियंता संजीव कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि सरधना नगर में सुबह नौ बजे से लेकर दोपहर तीन बजे तक मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा, जिसके चलते विद्युत आपूर्ति बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि नगर में आए दिन विद्युत लाइन में फाल्ट आने की समस्या सामने आ रही थी। जिसको लेकर नगर की पूरी लाइन चेक करते हुए मेंटेनेंस (रिपेयरिंग) का कार्य किया जाएगा।
मेरठ में 'आर्ट ऑफ लिविंग' संस्था के तत्वधान में '26 जनवरी के उपलक्ष में झंडा वितरित किए जा रहे हैं। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के पश्चिमी यूपी के सोशल मीडिया स्टेट कोऑर्डिनेटर पुलकित त्यागी ने बताया कि जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी डॉ. सलोनी गर्ग को जिला कारागार मेरठ में कैदियों के द्वारा तैयार किया हुआ झंडा वितरित किया गया।
आर्ट ऑफ लिविंग संस्था के द्वारा 11 सौ से ज्यादा झंडे वितरित किए जा रहे हैं। गुरुदेव श्री श्री रविशंकर को भी कैदियों के द्वारा तैयार किया हुआ झंडा वितरित किया जाएगा। आर्ट ऑफ लिविंग संस्था अब तक डॉक्टर, बिजनेसमैन, बच्चे युवा आदि लोगों को झंडे वितरित कर चुकी है। वहीं पुलकित त्यागी को बेंगलुरु आश्रम की तरफ से स्टेट कोऑर्डिनेटर सोशल मीडिया वेस्ट यूपी बनाया गया है।
ऊर्जा राज्यमंत्री डॉ. सोमेंद्र तोमर मंगलवार को चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय में आयोजित की जा रही प्रदर्शनी का उद्घाटन करने पहुंचे।
उद्यमी ने जोशीमठ के लिए सीएम धामी को दिए 11 लाख
मुजफ्फरनगर मेें देहरादून में रियल एस्टेट का कारोबार करने वाले शहर के उद्यमी हाजी रईस अहमद ने जोशीमठ में भू-धंसाव से परेशान लोगों की मदद के लिए उत्तराखंड रिलीफ फंड के लिए 11 लाख रुपये दिए हैं। देहरादून में सहायता का चेक मुख्यमंत्री पुष्कर धामी को सौंपा।
खालापार निवासी रईस अहमद ने सोमवार को मुख्यमंत्री से मुलाकात की और सहायता राशि का चेक सौंपा। अहमद का कहना है कि परेशानी में लोगों की मदद करनी चाहिए, इसीलिए वह आगे आए हैं। ऐसी मुश्किल घड़ी में समाज के सभी लोगों को मिल जुलकर मदद के लिए हाथ बढ़ाना चाहिए। प्राकृति आपदा में बुरा वक्त किसी का भी आ सकता है। सभी लोग मदद करेंगे तो जोशीमठ के लोगों का सहयोग हो सकेगा। सरकार को भी आसानी हो जाएगी।