दर्दनाक हादसे में चाचा-भतीजे की मौत, गमगीन माहौल में सुपुर्द-ए-खाक
मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। यहां मेरठ-करनाल हाईवे पर ट्रक की टक्कर से बाइक सवार चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसे के बाद मंडवाड़ा गांव में गम का माहौल है। परिजनों ने बिना पुलिस कार्रवाई के मृतकों को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
बरातियों के साथ जमकर मारपीट, कार में तोड़फोड़, महिला समेत तीन लोग घायल
सहारनपुर जनपद के देवबंद में हादसे के बाद मारपीट हो गई। बताया गया कि जखवाला गांव से लौट रही बरात की कार बराबर से गुजर रहे पिकअप वाहन से टकरा गई। जिसको लेकर दोनों वाहन चालकों के बीच मारपीट हो गई। इसमें दंपती और उनका बेटा घायल हो गए। पिकअप चालक ने साथियों के साथ मिलकर कार में तोड़फोड़ भी की, जिससे वहां अफरा-तफरी मच गई।
वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद पुलिस ने तीनों को जेल भेज दिया।
अर्चना गौतम ने प्रियंका गांधी के सलाहकार को बड़ी चुनौती, बोलीं- करवाकर दिखाओ मुझे अरेस्ट
बिग बॉस में दम दिखाने वाली अर्चना गौतम ने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी के सलाहकार को बड़ी चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि अगर हिम्मत है तो मुझे अरेस्ट कराकर दिखाओ।
कांग्रेस नेत्री अर्चना गौतम ने फेसबुक पर लाइव आकर प्रियंका गांधी के सलाहकार संदीप सिंह को चुनौती दी है। अर्चना ने कहा कि मैं राहुल गांधी से अपील करती हूं कि संदीप सिंह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि संदीप सिंह को पार्टी से निकाला जाना चाहिए।