फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: टिकैत बोले- नया पेराई सत्र शुरू, भाव घोषित नहीं कर रही सरकार, लाश मिलने से फैली सनसनी

Fri, 17 Nov 2023 06:49 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : मेरठ में रोड पर चलती हुई कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार आग का गोला बन गई। इस दौरान कार चालक ने किसी तरह कूदकर अपनी जान बचाई। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
चौधरी नरेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:45 PM, 17-Nov-2023

दवा फैक्टरी में गैस पाइप फटा, चार महिला सहित पांच कर्मी झुलसे

सहारनपुर के गागलहेड़ी में सहारनपुर-देहरादून हाईवे पर कुम्हारहेड़ा के पास दवा फैक्टरी गैस पाइप फटने से बड़ा हादसा हो गया। इसमें चार महिलाएं सहित पांच कर्मचारी झुलस गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन महिलाओं की हालत गंभीर होने के चलते हायर सेंटर रेफर किया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

06:44 PM, 17-Nov-2023

रामपुर तिराहा कांड में बहस शुरू, 22 नवंबर को अगली सुनवाई

मुजफ्फरनगर में रामपुर तिराहा कांड में अदालती बहस शुरू हुई। जबकि एक पत्रावली में गवाह अदालत में नहीं पहुंचे। अपर जिला एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 22 नवंबर की तिथि तय की है। 

शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, उत्तराखंड़ संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा और रजनीश चौहान ने बताया कि सरकार बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में बहस की प्रक्रिया शुरू हो गई है। बचाव पक्ष ने तर्क रखे। उधर, सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी की पत्रावली में गवाह ने अगली तिथि नियत करने के लिए कहा, जिसके बाद अदालत ने दोनों पत्रावलियों में सुनवाई के लिए 22 नवंबर की तिथि तय की है। 

यह था मामला
एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे।

06:42 PM, 17-Nov-2023

टिकैत बोले- नया पेराई सत्र शुरू, भाव घोषित नहीं कर रही सरकार

मुजफ्फरनगर में गठवाला खाप के फुगाना गांव में भाकियू की मासिक पंचायत हुई। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि किसानों को एकजुट होना होगा। किसान की हालत बेहद खराब है। किसान चॉबी का काम करें। किसान के बिना कुछ नहीं है। संगठन की बुराई मत करो, जो छोड़कर चले गए, उनका दिल भी यहीं पड़ा है। पेराई सत्र शुरू हो चुका है। भुगतान मिलना शुरू हो गया है, लेकिन भाव घोषित नहीं किया गया है। 2024 का चुनाव है, जहां मन करें वहां वोट देना, लेकिन संगठन को मजबूत रखो। भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि ज्यादा जम गए हैं। रामराज का वायदा किया था, लेकिन सबसे पहले  हमारे ऊपर हमला किया है।

विज्ञापन
06:02 PM, 17-Nov-2023

कंकरखेड़ा में युवक की लाश मिलने से फैली सनसनी

मेरठ में कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के लाल मोहम्मदपुर गांव में एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। हालांकि मृतक युवक की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस युवक के शव की पहचान करने की कोशिश कर रही है।

04:48 PM, 17-Nov-2023

कांग्रेस नेता अशोक त्यागी का निधन

कांग्रेस नेता एवं माछरा कॉलेज के प्रबंधक अशोक त्यागी के निधन के बाद उनके आवास मेरठ से शव यात्रा बृजघाट में अंतिम संस्कार के लिए निकल गई। वहीं, माछरा कॉलेज में पहुंचने पर शिक्षकों एवं क्षेत्र के ग्रामीणों उनके शव पर फूल माला चढ़कर श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
04:45 PM, 17-Nov-2023

वकीलों ने एसडीएम कोर्ट में हंगामा किया

मेरठ में तहसील सरधना में एसडीएम कोर्ट में अधिवक्ताओं ने हंगामा किया। न्यायिक प्रक्रिया में अनदेखी को लेकर अधिवक्ता हड़ताल पर बैठे। इस दौरान अधिवक्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में जमकर नारेबाजी की।

04:20 PM, 17-Nov-2023

बिजनौर में किसानों ने टोल फ्री कराया

बिजनौर के नगीना में राष्ट्रीय राजमार्ग फोरलेन पुरैनी में स्थित टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन के नेताओं से टोल वसूल किए जाने से नाराज कार्यकर्ताओं ने टोल प्लाजा पर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने टोल फ्री भी करा दिया।

03:22 PM, 17-Nov-2023

बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर महापंचायत में गरजे किसान

शामली में बकाया गन्ना भुगतान की मांग को लेकर शामली शुगर मिल के बायलर हाउस पर किसानों की महापंचायत आयोजित की गई। जिसमें किसानों ने मिल प्रशासन और सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।

12:47 PM, 17-Nov-2023

गिरफ्तारी के डर से गैर हाजिर हुए इंस्पेक्टर मिथलेश उपाध्याय

बुलंदशहर के खुर्जा कोतवाली की हवालात में युवक की मौत के मामले में सहारनपुर पुलिस लाइन में तैनात इंस्पेक्टर मिथलेश उपाध्याय को आरोपी बनाया गया है। मिथलेश उपाध्याय 2020 में खुर्जा कोतवाली में तैनात थे। उस समय वहां पर कनैनी निवासी सोनू उर्फ सोमदत्त की हवालात में मौत हो गई थी। हाल ही में सीबीसीआईडी की जांच में इंस्पेक्टर समेत कई अन्य पुलिसकर्मियों को आरोपी बनाया गया है। साथ ही सहारनपुर एसएसपी को भी इंस्पेक्टर की गिरफ्तारी के लिए पत्र भेजा गया है।

12:40 PM, 17-Nov-2023

West UP News Live: टिकैत बोले- नया पेराई सत्र शुरू, भाव घोषित नहीं कर रही सरकार, लाश मिलने से फैली सनसनी

आग का गोला बनी चलती हुई कार, ऐसे बची चालक की जान

मेरठ जनपद में मोदीपुरम के पल्लवपुरम थाना क्षेत्र में शुक्रवार सुबह एक कार अचानक आग का गोला बन गई। हालांकि कार चालक किसी तरह बाहर निकल गया और अपनी जान बचा ली। इस दौरान वहां मौजूद दुकानदारों में भी हड़कंप मच गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें