कंकरखेड़ा थाना क्षेत्र के मेहंदी मोहल्ला निवासी महिला की बेटी को कुछ दिन पूर्व संप्रदाय विशेष का युवक बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। पीड़ित महिला की तहरीर पर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दिया था। लेकिन 17 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस युवती के बारे में जानकारी नहीं जुटा पाई है।
बुधवार को पीड़ित महिला ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि संप्रदाय विशेष के युवक से उसे अपनी बेटी का जान का खतरा है।
लिसाड़ीगेट पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे ऊंचा सिद्दीकनगर निवासी शहजाद उर्फ भूरा, फईम को गिरफ्तार किया है। दोनो गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में वांछित चल रहे थे। मंगलवार को पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। सीओ कोतवाली अमित कुमार राय का कहना है कि दोनों को न्यायालय में पेशकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विद्यार्थियों की मांग पर सीसीएसयू परीक्षा नियंत्रक ने बीएड स्पेशल एजुकेशन और मुख्य परीक्षाओं का कार्यक्रम बदला है। अब परीक्षाएं 23 जून से 19 जुलाई तक होंगी।
पीएनबी के डिप्टी सर्कल हेड संजीव त्यागी ने बताया कि कई शाखाओं का निरीक्षण किया है। एक्सचेंज कराने वालों लोगों से अधिक संख्या खातों में नकदी जमा कराने वाले ही हैं। पीएनबी की कई शाखाओं में प्रतिदिन 10 से 16 लाख तक की राशि जमा हो रही हैं।
पीएनबी की 107 शाखाओं प्रतिदिन 3 करोड़ से अधिक की राशि 2 हजार के नोटों के रूप में आ रही है। बैंक ऑफ बड़ौदा शास्त्रीनगर शाखा के मुख्य प्रबंधक पीयूष बंसल ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक 14 लोगों ने धनराशि खातों में जमा और एक्सचेंज कराई है। जिन लोगों के पास आईडी नहीं थी उनके नोट एक्सचेंज करके दिए हैं।
बैंकों में दुरुस्त रही व्यवस्था
मयूर विहार निवासी डेंटिस्ट वंदना शर्मा ने बताया कि पीवीएस मार्ग बैंक शाखा में जाते ही नंबर आ गया। अहमदनगर निवासी आबिद ने बताया कि वह एसी ठीक करने का कार्य करता है। 4 हजार रुपये बदलवाए हैं, आईडी दिखाकर नोट जमा किए। आरके शर्मा और राजीव गर्ग ने बताया कि शाखा में अच्छी व्यवस्था देखने को मिली।