फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: चौकीदार की लाश मिलने पर सनसनी, मुजफ्फरनगर में हादसा, एक की मौत और छह लोग घायल

Fri, 15 Dec 2023 06:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : बागपत में एक चौकीदार का शव नलकूप के हौज में पड़ा मिला। वहीं, परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:07 PM, 15-Dec-2023

हादसे में एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर रूप से घायल

मेरठ के मवाना में बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने एक को मृत घोषित कर दिया।

जानकारी के अनुसार, गांव भैंसा निवासी नीटू पुत्र ब्रह्मपाल व राकेश ने किसी गांव में पुताई करने का ठेका लिया हुआ है। वे शुक्रवार को शाम के समय वापस बाइक से गांव लौट रहे थे। फलावदा मार्ग पर फ्लाई ओवर से कुछ पहले अज्ञात वाहन ने दोनों को टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। सूचना पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची और नीटू को इलाज के लिए सीएचसी में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, राकेश को इलाज के लिए सीधा मेरठ ले गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

05:07 PM, 15-Dec-2023

युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया

बागपत के खेकड़ा में कस्बे की नालापार बस्ती में परिजनों से कहासुनी के चलते एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या का प्रयास किया। पता लगने पर परिजनों ने गंभीर हालत में युवक को फंदे से उतारकर उपचार के लिए दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया।

04:30 PM, 15-Dec-2023

हथियार तस्कर व महिला की तलाश में पानीपत पुलिस ने दी दबिश

हथियार तस्कर व लापता महिला की तलाश के दो अलग-अलग मामलों में हरियाणा के पानीपत की पुलिस ने दबिश दी। महिला के नहीं मिलने व हथियार तस्कर के फरार होने पर हरियाणा पुलिस वापस लौट गई। शुक्रवार को हरियाणा के जनपद पानीपत के थाना पुराना औद्योगिक के एसआई वेदपाल ने टीम के साथ कोतवाली पहुंचकर आमद दर्ज कराई। 

विज्ञापन
02:35 PM, 15-Dec-2023

महिलाओं से छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को रस्सी से बांधकर पीटा

बिजनौर में शहर कोतवाली के गांव झलरी में छेड़छाड़ करने पर आरोपी को रस्सी से बांधकर पीटा गया। पिटाई करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वहीं, वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई और पिटाई करने वाले आरोपियों की पहचान करना शुरू कर दिया है।

01:13 PM, 15-Dec-2023

वीवी कॉलेज पर छात्रों का हंगामा, प्रदर्शन

शामली में वीवी पीजी कॉलेज शामली में बीए और बीकॉम के विद्यार्थियों ने हंगामा प्रदर्शन किया। विद्यार्थियों का कहना है कि पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित होने से उन्हें रोक दिया गया है। मां शाकंभरी विश्वविद्यालय ने कहा है कि जिन छात्रों की पहले सेमेस्टर में बैक आई है। पहले उसे क्लियर करना होगा। इसके बाद पांचवें सेमेस्टर की परीक्षा में सम्मिलित हो सकेंगे। विद्यार्थियों का कहना है कि वे फीस जमा कर चुके हैं, इसलिए उनकी परीक्षा कराई जानी चाहिए और उनकी समस्या का समाधान किया जाना चाहिए। कॉलेज के प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. सुधीर कुमार से विद्यार्थियों को समझाया कि उनकी समस्या का समाधान विश्वविद्यालय स्तर से होगा। विद्यार्थियों की समस्या से विश्वविद्यालय को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद विद्यार्थी शांत हुए, विधार्थियों ने चेतावनी दी है कि समस्या का समाधान न होने पर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन
12:36 PM, 15-Dec-2023

खेल मैदान पर विकेट गाड़ने को लेकर छात्रों में विवाद

मुजफ्फरनगर के चरथावल में कस्बे के इंटर कॉलेज के बाहर खेल मैदान में क्रिकेट के विकेट गाड़ने को लेकर दो गुटों के छात्र भिड़ गए। अलग-अलग खेल वाले गुटों में छात्रों में तीखी झड़प हुई। काफी देर हंगामा चलता रहा। कॉलेज प्रबंधन खेल मैदान पर विवाद में शामिल छात्रों को चिन्हित कर रहा है।

ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मारी, एक मजदूर की मौत, छह घायल
मुजफ्फरनगर में गंगनहर पटरी पर भोपा के पास ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादस में ई-रिक्शा सवार एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल हो गए हैं। 

भोपा निवासी सात मजदूर ई-रिक्शा में सवार होकर मजदूरी के लिए जोली के निकट निर्माणाधीन फैक्टरी में जा रहे थे। जैसे वे अटल आवासीय विद्यालय के निकट गंगनहर पटरी पर पहुंचे तो अनियंत्रित ट्रक ने ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में जसबीर (28)  की मौत हो गई। छह मजदूर घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भोपा पर भर्ती कराया गया है।

12:07 PM, 15-Dec-2023

West UP News Live: चौकीदार की लाश मिलने पर सनसनी, मुजफ्फरनगर में हादसा, एक की मौत और छह लोग घायल

भट्टे का चौकीदार नलकूप के हौज में मृत पड़ा मिला, परिजनों ने हत्या की जताई आशंका

बागपत में बिनौली बिजवाड़ा मार्ग पर एक ईंट भट्ठे पर स्थित नलकूप के हौज में चौकीदार मृत अवस्था में पड़ा मिला। परिजनों ने उसकी हत्या करने की आशंका जताते हुए पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच कर शव को पोस्टमार्टम के बागपत भिजवा दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें