बड़ी वारदात का खुलासा: पुलिस के हत्थे चढ़े सात आरोपी
सहारनपुर में गलीरा रोड पर स्थित कोरियर कंपनी कार्यालय में हुई चार लाख की चोरी का पुलिस ने खुलासा कर दिया। पुलिस ने जम्मू-कश्मीर के अंतरराज्यीय गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया, जबकि एक आरोपी फरार हो गया। इसके साथ ही चार आरोपी छुटमलपुर क्षेत्र के पकड़े गए। इन्होंने जम्मू-कश्मीर वाले गिरोह की छुटमलपुर में कार पलटने के दौरान मदद करते हुए अलमारी से चोरी कर नकदी निकाली थी।
विधानसभा चुनाव में बवाल: इस मामले के सात आरोपियों ने कोर्ट में किया सरेंडर
विधानसभा चुनाव 2022 में मतगणना स्थल के बाहर हुए बवाल के सात आरोपियों ने मंगलवार को न्यायालय में सरेंडर कर दिया। जिसके बाद न्यायालय से उनको जमानत भी मिल गई।
बागपत में विधानसभा चुनाव 2022 के दौरान खेकड़ा के लख्मीचंद पटवारी कॉलेज में मतगणना पूरी होने के बाद मतगणना स्थल के बाहर हंगामा हो गया था। जिसमें बड़ौत विधानसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी जयवीर सिंह तोमर को हराने का आरोप लगाते हुए पथराव कर दिया गया था। जहां रालोद कार्यकर्ता और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। उस बवाल में सीओ युवराज सिंह, तत्कालीन कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर, इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी, इंस्पेक्टर कोशलेंद्र सिंह, इंस्पेक्टर देवेश शर्मा, कांस्टेबल देवेश कसान, मनोज, कपिल यादव समेत 12 पुलिस कर्मी घायल हो गए थे।
शेयर बाजार में डूबा पैसा, दो दोस्तों ने भरपाई के लिए कर डाली ये वारदात
बिजनौर जनपद में एक मकान में हुई चोरी का खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान रह गया। चोरी करने वाले दो दोस्तों के नाम सामने आए हैं। बताया गया कि शेयर बाजार में पैसा डूबने पर दोनों दोस्तों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
अब जेल गए दोनों दोस्त
पुलिस के अनुसार, शेयर बाजार में लगा पैसा डूबने पर दोनों दोस्त चोर बन गए। इन्होंने एक मकान में लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। हालांकि अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा कर दिया। पकड़े गए आरोपियों का चालान कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया।
ऑनलाइन बिलिंग प्रणाली के तकनीकी उच्चीकरण के चलते बंद बडे ऑनलाइन कार्य सोमवार सुबह आठ बजे से शुरू हो गए हैं। सोमवार को उपभोक्ताओं ने ऑनलाइन बिल जमा किया। हालांकि बिजली बिल काउंटरों पर बिल जमा करने में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। मंगलवार से बिजली बिल काउंटरों पर बिल जमा करने के कार्य भी शुरू हो जाएंगे।
शुक्रवार रात से सोमवार सुबह 8 बजे तक पश्चिमांचल के सभी 14 जिलों में ऑनलाइन बिल जमा, बिल संशोधन, नए कनेक्शन, भार वृद्धि आदि से संबंधित कई कार्य नहीं हो रहे थे। आईटी इंचार्ज रवि कुमार ने बताया कि बिल जमा होने शुरू हो गए हैं। अब शहर और देहात दोनों जगहों के बिल एक ही तरह से जमा हो सकेंगे। पीवीवीएनएल की वेबसाइट पर जाकर एक ही प्रक्रिया का इस्तेमाल कर बिल जमा किए जा सकते हैं।