फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Meerut News Live: CM योगी 22 आएंगे बिजनौर, शरद पाल बने सहायक नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त का भी तबादला

Thu, 20 Jul 2023 11:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

Meerut News Live : बिजनौर में एक हाथी दलदल में फंस गया। हाथी ने दलदल से निकलने का काफी प्रयास किया लेकिन, निकल नहीं पाया। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
सीएम योगी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:29 PM, 20-Jul-2023

शरद पाल को मेरठ नगर निगम में सहायक नगर आयुक्त बनाया गया। वे नोएडा अथॉरिटी में थे। बृहस्पतिवार को शरद पाल ने नगर निगम में अपना कार्यभार संभाल लिया है।

मेरठ नगर सहायक नगर आयुक्त इंद्र विजय सिंह का तबादला बनारस हुआ था। उनके स्थान पर ही शरद पाल को भेजा गया हैं। वहीं, अपर नगर आयुक्त अमरीश कुमार का तबादला लखनऊ हो गया है। उन्हें लखनऊ में डिप्टी डायरेक्टर मंडी बनाया गया है।

03:26 PM, 20-Jul-2023

आपस में भिड़े शिया और सुन्नी के लोग

मेरठ जनपद में फलावदा क्षेत्र के महलका गांव में शिया और सुन्नी पक्ष के लोग गुरुवार को आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। वहीं, सूचना मिलने पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराया। 

ये है मामला
मोहर्रम का चांद देखने के बाद गांव महलका में इमाम बाड़े पर बृहस्पतिवार को तैयारियां शुरू कर दी गईं। इसी दौरान लगाए गए बैनर पर कुछ पंक्तियां लिखी थीं, जिन पर सुन्नी पक्ष ने एतराज करते हुए हंगामा कर दिया। वहीं, सूचना पर पहुंचे सीओ व थाना पुलिस ने मामले को शांत करा दिया।

02:15 PM, 20-Jul-2023

आपस में भिड़े शिया और सुन्नी

मेरठ के गांव महलका में गुरुवार को शिया और सुन्नी में कहासुनी हो गई। शिया पक्ष की ओर से लगाए गए बैनर पर कुछ पंक्तियां ऐसी लिखी थीं, जिनसे सुन्नी पक्ष के लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। लेकिन गांव के गणमान्य लोगों ने किसी तरह मामला निपटा दिया।

विज्ञापन
01:45 PM, 20-Jul-2023

रोडवेज बस ने बाइक में मारी टक्कर, महिला की मौत

मेरठ में मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर गांव अल्लीपुर के सामने हापुड़ की ओर से आ रही रोडवेज बस ने सामने जा रही बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में टक्कर लगने के बाद बस महिला को रौंदती हुई निकल गई। इस दौरान महिला की मौके पर ही मौत हो गई और बाइक सवार दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और दोनों घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है।
   
खरखौदा क्षेत्र के गांव पीपली खेड़ा निवासी कलवा पुत्र खुशी खां के अनुसार, उसकी पत्नी असगरी 40 वर्षीय बीमार चल रही थी। बृहस्पतिवार दोपहर को उसका बेटा अफजाल व भतीजा जाहिद पुत्र यासीन बीमार असगरी को बाइक से मेरठ किसी अस्पताल में भर्ती कराने के लिए ला रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक मेरठ-बुलंदशहर हाईवे पर अल्लीपुर से आगे निकली तो हापुड़ की ओर से तेज गति से आ रही सोहराब गेट डिपो की रोडवेज बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। जिसमें असगरी छिटक कर रोड के अंदर की ओर जा गिरी। इसके बाद रोडवेज चालक सड़क पर पड़ी असगरी को रौंदते हुए निकल गया। जिसमें असगरी की मौके पर ही मौत हो गई और अफजाल व जाहिद भी घायल हो गए। उधर, रोडवेज बस चालक बस को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने असगरी के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और दोनों घायलों को मेरठ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। परिजनों ने रोडवेज बस चालक अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है।

12:39 PM, 20-Jul-2023

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आधिकारिक कार्यक्रम आया गया है। सीएम योगी 22 जुलाई को बिजनौर पहुंचेंगे। बताया गया कि सीएम योगी विदुर कुटी के पास नहर के किनारे पौधरोपण करेंगे और  इसके बाद जनसभा को संबोधित करेंगे। इस बीच विदुर कुटी पर पूजा आरती का भी कार्यक्रम है। 

उधर, मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर अधिकारी तैयारी में जुटे हुए हैं। विदुर कुटी और नहर किनारे जोरों से काम कराया जा रहा है। सीएम योगी पहले बिजनौर, फिर मुजफ्फरनगर और बाद में वाराणसी के कार्यक्रम में शामिल होंगे। सीएम योगी लखनऊ से वाया गाजियाबाद होते हुए तीनों जगह जाएंगे।

विज्ञापन
11:01 AM, 20-Jul-2023

सड़क पर गुलदार देख राहगीरों में भय

बिजनौर में कालागढ़ मार्ग पर हिदातातपुर व मुरलीवाला में ओम इंटर कॉलेज के आसपास आए दिन रात्रि में सड़क व खेतों में गुलदार दिखाई देने से ग्रामीणों में भय का माहौल है। जिसके चलते राहगीरों ने सतर्कता बरतने हेतु गुलदार की वीडियो बनाकर वायरल की।

गांव मुरलीवाला निवासी राजा चौधरी, रोहित ठाकुर ने बताया कि वह अपने अन्य साथियों के साथ कार से रात में लगभग दस बजे कालागढ़ जा रहे थे। रास्ते में ओम इंटर कॉलेज के आसपास अचानक गुलदार सड़क पर आ गया। कार की लाइट में गुलदार दिखाई देने पर उन्होंने गुलदार की वीडियो बना ली। गुलदार के जाने के बाद तेजी से कालागढ़ की ओर रवाना हो गए। वहीं, राहगीरों व आसपास के ग्रामवासियों ने बताया कि करीब एक माह से गुलदार आए दिन खेतों व सड़क पर राहगीरों को दिखाई दे रहा है। जो किसी भी राहगीर पर हमला कर सकता है। ग्रामीणों ने वन विभाग से गुलदार को जंगल छुड़वाने की मांग की।

10:13 AM, 20-Jul-2023

बिजनौर में गंगा एवं मालन नदी का जलस्तर बढ़ गया है। मालन नदी का पानी रावली गांव स्थित परिषदीय कम्पोजिट विद्यालय में भर गया है। स्कूल की बिल्डिंग के परिसर में कई फीट पानी भरा हुआ है। उधर, रावली रोड पर भी मालन नदी का पानी उतरने लगा। क्षेत्र के लोगों को पानी से ही होकर गुजरना पड़ रहा है।

09:09 AM, 20-Jul-2023

शहर काजी के बेटे को पीटा, जयश्रीराम के नारे लगवाए

मस्जिद में नमाज अदा कराकर लौट रहे शहर काजी के बेटे को रोककर तमंचा ताना, जय श्रीराम के नारे लगवाए। गले में भगवा पट्टा डाला और विरोध करने पर मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

08:52 AM, 20-Jul-2023

Meerut News Live: CM योगी 22 आएंगे बिजनौर, शरद पाल बने सहायक नगर आयुक्त, अपर नगर आयुक्त का भी तबादला

बिजनौर में नजीबाबाद के भागूवाला क्षेत्र में धान के खेत की दलदल में एक हाथी फंस गया। हाथी ने घंटों दलदल से निकालने का प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हुआ। वहीं, हाथी का शोर सुनकर किसान मौके पर पहुंचे और किसानों ने वन अधिकारियों को सूचना दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें