फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न' का एलान, वेस्ट यूपी में खुशी की लहर, जुमे की नमाज पर अलर्ट

Fri, 09 Feb 2024 07:30 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : शामली में महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने मुठभेड़ में सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। इस मामले में चार आरोपी पहले ही अरेस्ट हो चुके हैं। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
Bharat Ratna 2024 - फोटो : Amar Ujala/Rahul Bisht
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:30 PM, 09-Feb-2024

मानसिक तनाव में ट्रेन से कटकर की आत्महत्या 

सहारनपुर के थाना जनकपुरी क्षेत्र में रेलवे ट्रैक पर एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक नशा करने का आदी था और इसकी वजह से परेशान था। इसी के चलते ने उसने ट्रेन कटकर खुदकशी की है।

थाना जनकपुरी पुलिस को शुक्रवार की दोपहर सूचना मिली की कि जिला अस्पताल पुल के पास एक व्यक्ति ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नगर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राधा विहार निवासी राकेश धीमान (45) के रूप में हुई। परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थाना जनकपुरी के उपनिरीक्षक रणपाल ने बताया कि परिजनों से बातचीत के आधार पर पता चला है कि राकेश नशा करने का आदी था और वह नशा छोड़ना चाहता था। इसके लिए जिला अस्पताल से वह अपना उपचार भी करा रहा था। शुक्रवार को भी राकेश अस्पताल से दवा लाने की बात कहकर गया था, लेकिन उसने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली। मृतक एक धौबी के यहां कार्य करता था। 

01:37 PM, 09-Feb-2024

हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद मेरठ में भी अलर्ट घोषित

हल्द्वानी में हुई हिंसा के बाद मेरठ में भी अलर्ट घोषित कर दिया गया है। आज जुमे की नमाज को देखते हुए सभी मस्जिदों के बाहर बड़ी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बल तैनात किया गया है। हापुड़ अड्डा, लिसाड़ी गेट, लोहियानगर, कोतवाली क्षेत्र के अलावा सरधना और मवाना तहसील क्षेत्र में भी पुलिस स्थिति पर नजर रख रही है। मिश्रित आबादी वाले इलाकों में खास चौकसी बरती जा रही है। जिले के सभी संवेदनशील इलाकों में पैदल मार्च किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है। आईजी नचिकेता झा, एडीजी ध्रुवकांत ठाकुर, एसएसपी रोहित सिंह सजवाण पल-पल के हालात की जानकारी ले रहे हैं।

01:33 PM, 09-Feb-2024

हल्द्वानी की घटना को लेकर बागपत पुलिस प्रशासन अलर्ट

उत्तराखंड के हल्द्वानी के चर्चित बनभूलपुरा में सरकारी भूमि पर बने अवैध मदरसा व नमाज स्थल को ध्वस्त करने के दौरान हुए बवाल में छह लोगों की मौत के बाद बागपत जिला प्रशासन भी अलर्ट हो गया। शुक्रवार को एडीएम व सीओ ने नगर में पीएसी के साथ पहले पैदल भ्रमण किया। उसके बाद ड्रोन उड़ा कर सुरक्षा व्यवस्था का जायज जा लिया। 
     
एडीएम पंकज वर्मा, एडीएम न्यायिक सुभाष सिंह व सीओ सविरत्न गौतम ने शुक्रवार को पीएसी को बुलाया और उसके बाद पुलिस ने फूंसवाली मस्जिद, नेहरू मूर्ति, संजय मूर्ति, बाजार पुलिस चौकी से होते हुए नगर के मुख्य मार्ग पर पैदल मार्च किया। पैदल मार्च फूंसवाली मस्जिद पर समाप्त हुआ। जहां पर ड्रोन उड़कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इस दौरान अधिकारियों ने फूंसवाली मस्जिद के इमाम सहित मुस्लिम समाज के गणमान्य लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की।

विज्ञापन
01:31 PM, 09-Feb-2024

बिजनौर में मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात

ज्ञानवापी के मामले और हल्द्वानी में हुए बवाल के बाद बिजनौर में पुलिस अलर्ट मोड पर है। जुम्मे की नमाज को लेकर मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार प्रशासनिक और पुलिस फोर्स के साथ गश्त कर रहे हैं। जिलेभर में अलग-अलग जगहों पर चेकिंग करते हुए संदिग्धों पर नजर रखी जा रही है।

01:30 PM, 09-Feb-2024

जुमे की नमाज के दौरान पुलिस रही अलर्ट

ज्ञानवापी मामले और हल्द्वानी में हुए बवाल के मामले को लेकर शामली में भी पुलिस अलर्ट रही। जुम्मे की नमाज को लेकर मस्जिदों के आसपास पुलिस फोर्स तैनात की गई है। इसके साथ ही मिश्रित आबादी वाले इलाकों में लगातार प्रशासनिक और फोर्स के साथ गश्त कर रहे हैं। लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है

विज्ञापन
12:32 PM, 09-Feb-2024

महानगर की बदहाली को लेकर कांच के पुल पर धरने पर बैठे पार्षद

महानगर में मुस्लिम इलाके में बदहाली को लेकर शुक्रवार सुबह पार्षद रिजवान अंसारी अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठकर गए हैं। कांच के पुल पर पार्षदों का धरना शुरू होने की जानकारी लगते ही प्रभारी स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे। साफ-सफाई की व्यवस्था करने का आश्वासन देकर पार्षदों को उठाने का प्रयास किया गया। लेकिन वह नहीं माने।

10:06 AM, 09-Feb-2024

West UP News Live: चौधरी चरण सिंह को 'भारत रत्न' का एलान, वेस्ट यूपी में खुशी की लहर, जुमे की नमाज पर अलर्ट

मुठभेड़ में सुपारी किलर गिरफ्तार

शामली के झिंझाना में पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक सुपारी किलर को गिरफ्तार किया है। हत्यारोपी ने दो लाख रुपये की सुपारी लेकर महिला की हत्या की थी। शुक्रवार को सुबह आरोपी सुपारी किलर शामली से हरियाणा भागने की फिराक में था। पुलिस ने इसे पकड़ने के लिए घेराबंदी की तो आरोपी ने पुलिस पार्टी के ऊपर फायर कर दिया। पुलिस की ओर से हुई जवाबी फायरिंग में सुपारी किलर पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें