03:53 PM, 17-Jul-2023
कपड़े की दुकान में लगी भीषण आग
सहारनपुर के नागल में गुरुद्वारा रोड स्थित एक कपड़े की दुकान में अचानक आग लग जाने के कारण दुकान में रखा लाखों रुपये का कपड़ा जलकर राख हो गया। मौके पर पहुंचे मोहल्ले वासी व पुलिस ने शटर को तोड़कर बमुश्किल आग पर काबू पाया।
जानकारी के अनुसार, गांव सुहागनी निवासी कपिल ने कस्बे के गुरुद्वारा रोड स्थित नेशनल मॉडल इंटर कॉलेज के निकट लिबाज क्लॉथ हाउस के नाम से कपड़े की दुकान कर रखी है। रोजाना की तरह कपिल रविवार शाम को दुकान बंदकर घर चला गया था। वहीं, रात में करीब 10:00 बजे अचानक दुकान में आग लग गई। बाहर निकलते धुएं व आग की लपटों को देख ग्रामीण इकट्ठा हुए और पुलिस को सूचना दी। ग्रामीणों व पुलिस ने दुकान का शटर तोड़कर बामुश्किल आग पर काबू पाया और दुकान मालिक को सूचना दी। जब तक दुकान मालिक घर से आया, तब तक दुकान का सारा कपड़ा जलकर राख हो चुका था। शार्ट सर्किट से आग लगने का कारण माना जा रहा है।