फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West UP News Live: सपा को बड़ा झटका, सक्रिय कार्यकर्ता शैंकी ने दिया इस्तीफा, प्रदेश को मिलीं 729 महिला दरोगा

Sat, 16 Mar 2024 06:27 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, मेरठ

खास बातें

West UP News Live : सहारनपुर में एक दर्दनाक हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई। घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। यहां पढ़िए वेस्ट यूपी का पल-पल का अपडेट-
विज्ञापन
शैंकी वर्मा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:24 PM, 16-Mar-2024

रटौल के युवक की सड़क दुर्घटना में मौत

बागपत में रटौल का एक युवक की लोनी-गाजियाबाद के समीप ऑटो से गिरने से घायल हो गया, उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा है।

रटौल निवासी 35 वर्षीय अफसर उर्फ बोना पुत्र फारुख एक गरीब परिवार से था। वह मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। परिजनों ने बताया कि दो दिन पहले वह दिल्ली से ऑटो द्वारा वापस लौट रहा था, जब वह लोनी के समीप आया तो अचानक ऑटो से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया। जहा परिजनों ने उसे मेरठ के सुभारती अस्पताल में गंभीर अवस्था में भर्ती कराया। वहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। जिससे परिजनों में कोहराम मचा है। परिजन उसका शव रटौल के लिए लेकर रवाना हो गए हैं, जहां उसे सुपुर्द-ए खाक किया जाएगा।

02:48 PM, 16-Mar-2024

प्रदेश को मिलीं 729 महिला दरोगा, एडीजी ने ली सलामी

मेरठ में लोहिया नगर स्थित कोतवाल धन सिंह गुर्जर पुलिस प्रशिक्षण विद्यालय में शनिवार को 729 महिला दरोगाओं की पासिंग आउट परेड हुई। इस दौरान मुख्य अतिथि रहे एडीजी ध्रुवकांत सिंह ने परेड की सलामी ली। शपथ ग्रहण के बाद परिजनों ने महिला दरोगाओं के कंधे पर सितारे लगाए तो कई की आंखें खुशी के आंसुओं से भर गईं।

02:44 PM, 16-Mar-2024

सपा को लगा झटका, सक्रिय कार्यकर्ता शैंकी ने दिया इस्तीफा

सपा द्वारा मेरठ की लोकसभा सीट पर बाहरी को टिकट देने पर सक्रिय कार्यकर्ता शैंकी वर्मा ने पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा लखनऊ पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को भेज दिया है।

उनका कहना है कि पार्टी हाईकमान द्वारा मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर बाहरी भानु प्रताप सिंह को उम्मीदवार बनाए जाने से मैं बहुत दुखी हूं। साथ ही कहा कि पार्टी हाईकमान ने बाहरी को टिकट देकर कार्यकर्ताओं, नेताओं और मेरठ की जनता का अममान किया है। इसके अलावा शैंकी वर्मा ने यह भी कहा कि मेरठ सीट से जिस प्रत्याशी को उतारा गया है, उससे ऐसा लग रहा है कि जैसे पार्टी हाईकमान ने मैदान ही छोड़ दिया हो। उन्होंने कहा कि इस प्रत्याशी की करारी हार होने वाली है।

विज्ञापन
02:24 PM, 16-Mar-2024

26 फरवरी की रात को हुई थी महाराज के साथ लूट

मेरठ के हस्तिनापुर में कस्बे की मनोहरपुर कॉलोनी में स्थित गुरु गोरखनाथ आश्रम के महंत दलवीर नाथ के साथ अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने तमंचे के बल पर 26 फरवरी की रात को उनके कानों से करीब 10 तोले के सोने के कुंडल लूट लिए थे। बदमाशों ने महाराज को भी गंभीर रूप से घायल कर दिया था। महाराज ने इसकी रिपोर्ट अज्ञात बदमाशों के खिलाफ थाने पर दर्ज कराई थी।

01:59 PM, 16-Mar-2024

विवादित जमीन में अंतिम संस्कार को लेकर विवाद, मौके पर पहुंचे अधिकारी

बागपत जनपद में रटौल क्षेत्र के साकंलपुठी गांव में एक 95 वर्षीय महिला की मौत के बाद सुपुर्द-ए-खाक के लिए विवादित जमीन में कब्र खोद दी गई। वहीं, गांव के ही दंबगों ने इस जमीन में सुपुर्द-ए-खाक करने से रोक दिया। उधर, सूचना मिलने पर नायब तहसीलदार और सीओ मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाकर दूसरे कब्रिस्तान में महिला के शव को सुपुर्द-ए खाक कराया।

विज्ञापन
12:02 PM, 16-Mar-2024

तालाब में मिला अज्ञात का शव, सनसनी 

सहारनपुर में थाना जनकपुरी क्षेत्र में देहरादून रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास स्थित एक तालाब में अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई।

10:08 AM, 16-Mar-2024

West UP News Live: सपा को बड़ा झटका, सक्रिय कार्यकर्ता शैंकी ने दिया इस्तीफा, प्रदेश को मिलीं 729 महिला दरोगा

ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौत

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान में दिल्ली हाईवे पर गांव जंधेड़ा समसपुर के पास शुक्रवार की रात ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। ड्राइवर मौके पर ट्रक छोड़कर फरार हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें