01:01 PM, 23-Feb-2023
जांच करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
नजीबाबाद में साहनपुर पुलिस चौकी के निकट मिला युवक का शव
बिजनौर के नजीबाबाद में शराब के ठेके के निकट एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। युवक की पहचान गांव मुख्तियार पुर निवासी विकास कुमार के रूप में हुई। नगर पंचायत साहनपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में गांव अमानुल्लापुर उर्फ गढ़वाला स्थित शराब के ठेके के निकट युवक मृत मिला।सूचना मिलते ही सीओ गजेंद्र पाल सिंह, थाना प्रभारी राधेश्याम,अपराध निरीक्षक अर्जुन सिंह, साहनपुर चौकी प्रभारी अनिल कुमार घटनास्थल पर पहुंचे।
क्षेत्रवासियों की मदद से युवक की पहचान निकट के गांव मुख्तियार पुर निवासी विकास कुमार (27) के रूप में हुई। गढ़वाला निवासी ग्राम प्रधान प्रशांत चौधरी, मृतक के भाई सुभाष की मौजूदगी में पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया। सीओ गजेंद्र पाल सिंह ने बताया क्षेत्रवासियों ने मृतक विकास कुमार के शराब का आदी होने और बुधवार की देर शाम नशे में घूमते हुए देखे जाने की जानकारी दी।