फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election Results Live 2024: BJP के हाथ से गईं पश्चिम की ये सीटें, चंद्रशेखर जीते, टिकैत ने दिया बड़ा बयान

Tue, 04 Jun 2024 06:08 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ

खास बातें

Uttar Pradesh Lok Sabha Election 2024 Results Live: सत्ता की कुंजी अपने पास रखने वाले उत्तर प्रदेश में भी खास तौर से पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सात सीटों का सरताज कौन बनेगा, यह फैसला आज हो जाएगा। मतगणना शुरू हो चुकी है। इन सभी सीटों पर मुकाबला बेहद कड़ा है। अमर उजाला के साथ जानिए पल पल का अपडेट-
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:57 PM, 04-Jun-2024

राकेश टिकैत बोले- अत्याचार और पूंजीवाद के खिलाफ था देश का चुनाव 

भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि यह जीत विपक्ष की नहीं, देश की जनता की है। लोकतंत्र में सरकार का अत्याचार, शोषण और पूंजीवाद ज्यादा दिन नहीं चलता। 

नतीजों के बाद प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए किसान नेता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा देश में मुक्ति अभियान शुरू हो गया है। ताले टूट गए है। जिनको बाहर आना है, या फिर आना चाहते है, उनके लिए रास्ता खुल गया है। कहा किसानों की अनदेखी करने वाली सरकारें ज्यादा दिन नहीं चलने वाली नहीं है। अहंकार के पतन का दौर शुरू हो गया है। पूंजीपतियों और शोषण के खिलाफ जनता एकजुट होना शुरू हो गई है।

05:09 PM, 04-Jun-2024

मेरठ में अरुण गोविल आगे

मेरठ में भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल की करीब 12 हजार वोटों से जीत होगी। अभी सिर्फ घोषणा का इंतजार है। बताया गया कि मेरठ-हापुड़ लोकसभा की 14 ईवीएम मशीन खराब हो गई। अब वीवीपैड से गिनती होगी।

बिजनौर में नगीना लोकसभा सीट पर चंद्रशेखर आजाद 1,45,053 वोट से जीते हैं।

नगीना लोकसभा सीट
विजेता :  चंद्रशेखर आजाद
पार्टी का नाम- आजाद समाज पार्टी
प्राप्त वोट-        511812
जीत का अंतर- 1,45,053
प्रतिद्वद्वीः ओमकुमार
पार्टी का नाम-भाजपा
प्राप्त वोट-  359751

04:17 PM, 04-Jun-2024

मतगणना स्थल से बाहर आ गए संजीव बालियान

मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान मतगणना स्थल से बाहर आ गए हैं। उनके बाहर आने से समर्थक मायूस हो गए। वहीं कैराना सीट पर इकरा का जलवा बरकरार है। मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर अरुण गोविल की जीत संभव मानी जा रही है।

विज्ञापन
04:04 PM, 04-Jun-2024

नगीना लोकसभा में अपडेट 
ओमकुमार भाजपा -340227
 चंद्रशेखर आसपा - 475570
मनोज कुमार सपा -97260
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा 12676
चंद्रशेखर 135343 वोटो से आगे

बिजनौर लोक सभासीट पर अपडेट 
दीपक सैनी सपा - 265786
विजेंद्र सिंह बसपा - 151013
चन्दन चौहान रालोद -281444
चंदन चौहान 15658 वोटो से आगे

इकरा हसन...   4699 42                  
प्रदीप चौधरी... 398073          
इकरा आगे.... 71869

03:46 PM, 04-Jun-2024

मुजफ्फरनगर में डाॅ. संजीव बालियान 734 वोट से आगे, बढ़ेंगी मुश्किलें

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने 734 वोटों की बढ़त बनाई है। लेकिन मतगणना के अंतिम दौर में चरथावल, बुढ़ाना और खतौली विधानसभा के मुस्लिम मतों की अधिकता वाले बूथों की गिनती होगी। ऐसे में भाजपा की मुश्किलें बढ़ सकती है।  फिलहाल भाजपा प्रत्याशी के पास सिर्फ 734 वोटों की बढ़त है। बसपा प्रत्याशी ने भाजपा के गढ़ में सेंधमारी की है और वर्तमान में एक लाख से अधिक वोट हासिल कर लिए हैं।

विज्ञापन
03:16 PM, 04-Jun-2024

मेरठ लोकसभा सीट पर अरुण गोविल ने फिर बढ़त बनाई

 मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा फिर पिछड़ गई हैं। अब अरुण गोविल को लीड मिल गई है। अरुण गोविल 13612 वोटों से आगे चल रहे हैं।

03:03 PM, 04-Jun-2024

 बागपत में मतदान केंद्र पर पहुंचे रालोद प्रत्याशी राजकुमार सांगवान ने कहा कि जैसे पड़ोसी राज्य का सोनीपत, नोएडा में हुआ है, वैसा विकास बागपत का होना चाहिए। अभी यहां बहुत कुछ होना बाकी है। कहा कि बागपत में उच्च शिक्षा पर होगा विशेष काम, नोजवानों को बाहर नहीं पड़ेगा। जयंत चौधरी ने भी एनडीए के लिए काम किया है।

 उन्होंने कहा कि जो मेरे मन मे ख्याल है, उसके लिए योगी-मोदी से आशीर्वाद जरूर मिलेगा। देश को एनडीए की ज़रूरत और बनेगी सरकारदेश, में बहुत काम होने हैं।

आरएलडी प्रत्याशी डॉ. राजकुमार सांगवान एक लाख से ज़्यादा की बढ़त के बाद पत्रकारों से रूबरू हुए । डॉ सांगवान सपा प्रत्याशी से 109504 वोटों से आगे चल रहे हैं।

03:02 PM, 04-Jun-2024

भाजपा के गढ़ में बसपा बढ़ी, सपा की लीड जारी

मुजफ्फरनगर लोकसभा की सदर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का गढ़ माने जाने वाले रामपुरी, आनंदपुरी, आबकारी मोहल्ला, जनकपुरी, गंगारामपुरा समेत अन्य इलाके में बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति ने बढ़त बनाई है। अभी तक की गिनती में करीब 10 प्रतिशत वोट हासिल करने वाले प्रजापति ने इन इलाकों को मिलाकर 12 प्रतिशत वोट हासिल कर लिए हैं। अब तक उन्हें 72473 वोट मिल चुके हैं। बसपा जैसे-जैसे बढ़ रही है, भाजपा प्रत्याशी के लिए सपा की लीड काटना और अपनी बढ़त बनाना मुश्किल साबित होने लगा है। बालियान अभी भी 18 हजार से अधिक वोटों से पीछे चल रहे हैं।

02:55 PM, 04-Jun-2024
मतदान केंद्र पर भोजन करते संजीव बालियान व हरेंद्र मलिक - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में मतदान केंद्र पर संजीव बालियान ने खाया खाना

लोकसभा चुनाव के नतीजों को लेकर पार्टी प्रत्याशियों की धड़कनें तेज होने लगी हैं। विभिन्न लोकसभा सीटों पर कड़े मुकाबले देखने को मिल रहे हैं। यहां मतदान केंद्रों पर सुबह से ही प्रत्याशी जमे हुए हैं। मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर प्रत्याशी डाॅ. संजीव बालियान ने केंद्र पर ही भोजन किया। इस दाैरान सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक भी उनके साथ भोजन करते नजर आए। इसी तरह बागपत में रालोद प्रत्याशी राजकुमार सांगवान भी मतदान केंद्र पहुंचे और जायजा लिया।  

02:14 PM, 04-Jun-2024

बागपत लोकसभा अपडेट
राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले - 279639
अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले - 177581
प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले - 37990
नोटा - 2985
आरएलडी प्रत्याशी 102058 वोट से आगे।
रालोद से प्रत्याशी राजकुमार सांगवान मतदान केंद्र पहुंचे हैं।

बिजनौर लोकसभा सीट पर अब फिर 6665 वोट से रालोद प्रत्याशी चंदन चौहान आगे हो गए हैं।

कैराना में इकरा हसन 76636 से आगे चल रही हैं। यहां भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चाैधरी को इकरा से कड़ी टक्कर मिली है।

01:37 PM, 04-Jun-2024

मेरठ सीट पर सुनीता वर्मा 21105 वोटों से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल से आगे चल रही हैं।

मुजफ्फरनगर 
मुजफ्फरनगर लोकसभा की सदर विधानसभा सीट के नौ चक्र में सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक आगे चल रहे हैं। हरेंद्र मलिक को 45543, संजीव बालियान को 30818 वोट हासिल हुए। बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति को 2853 वोट मिले। शहर का प्रेमपुरी इलाका इसी चक्र में है, इसी क्षेत्र में हरेंद्र मलिक का आवास है।

01:30 PM, 04-Jun-2024

कैराना पर टिकीं सियासतदानों की निगाहें, इकरा से भाजपा प्रत्याशी को मिल रही टक्कर

कैराना लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी इकरा हसन भाजपा के प्रदीप चाैधरी को कड़ी टक्कर देती दिख रही हैं। दोपहर एक बजे तक की मतगणना के अनुसार इकरा 58563 मतों से भाजपा प्रत्याशी से आगे चल रही हैं। 
इकरा हसन(समाजवादी पार्टी)-356157
प्रदीप चौधरी (भाजपा)-297594
श्रीपाल (बसपा)-40600 
सपा-58563इकरा हसन आगे 

01:23 PM, 04-Jun-2024

दोपहर एक बजे तक पश्चिमी यूपी की सीटों पर ऐसे रहे मुकाबले

कैराना लोकसभा सीट
कैराना लोकसभा सीट पर मुकाबला दिलचस्प होता जा रहा है। यहां दोपहर एक बजे तक सपा प्रत्याशी इकरा हसन ने भाजपा प्रत्याशी को पछाड़ते हुए 44 हजार से ज्यादा वोटों की लीड ले ली है। वह 44937 मतों से आगे चल रही हैं। कैराना सीट पर स्थिति इस प्रकार है-
इकरा हसन(समाजवादी पार्टी)-300229
प्रदीप चौधरी (भाजपा)-255292
श्रीपाल (बसपा)-34356
सपा-44937 से आगे

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट
मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर सुनीता वर्मा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। वह फिलहाल भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल को 19236 वोटों पछाड़ते हुए आगे चल रही हैं।
 
बागपत लोकसभा सीट
बागपत लोकसभा सीट पर रालोद के प्रत्याशी राजकुमार का मुकाबला कोई नहीं कर सका है। उन्होंने सुबह थोड़ा पिछड़ने के बाद बड़ी लीड ली। वह दोपहर एक बजे तक 73848 वोट से आगे चल रहे हैं।
राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले - 227862
अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले - 154014
प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले - 30554
नोटा - 2520
आरएलडी प्रत्याशी 73848 वोट से आगे।

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट
मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर केंद्रीय मंत्री की प्रतिष्ठा दांव पर है। यहां भाजपा प्रत्याशी डाॅ संजीव बालियान को सपा से हरेंद्र मलिक ने पछाड़ दिया है। हरेंद्र मलिक 27463 वोट से आगे चल रहे हैं। मुजफ्फरनगर में अब तक ईवीएम के चार लाख वोट खुले हैं। कुल 10 लाख वोट के नतीजे आएंगे। अभी तक नोटा का बटन 1366 लोगों ने दबाया है।
डॉ. संजीव बालियान, 160064
हरेंद्र मलिक, 187527
दारा सिंह प्रजापति 46532
सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक 27463 वोट से आगे चल रहे हैं।

सहारनपुर लोकसभा सीट
सहारनपुर में इमरान मसूद की बढ़त बरकरार है। दोपहर एक बजे तक स्थिति इस प्रकार है-
इमरान मसूद कांग्रेस 191182
राघव लखनपाल भाजपा 112217
माजिद अली बसपा 53569
नोटा 1290

01:09 PM, 04-Jun-2024
- फोटो : अमर उजाला

मतगणना पूरी होने से पहले ही शास्त्रीनगर में लगे पोस्टर

मेरठ में मतगणना पूरी होने और चुनाव परिणाम आने से पहले ही शास्त्री नगर क्षेत्र में भाजपा की जीत के पोस्टर लगा दिए गए। मेरठ सीट पर दोपहर एक बजे के बाद सुनीता वर्मा ने 19236 वोटों से भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल को पछाड़ दिया है। 

01:01 PM, 04-Jun-2024

कैराना लोकसभा सीट
इकरा हसन(समाजवादी पार्टी)-300229
प्रदीप चौधरी (भाजपा)-255292
श्रीपाल (बसपा)-34356
सपा-44937 से आगे

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर सुनीता वर्मा ने फिर रफ्तार पकड़ ली है। वह फिलहाल भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल को 860 वोटों पछाड़ते हुए आगे चल रही हैं।

12:57 PM, 04-Jun-2024

बागपत लोकसभा अपडेट
राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले - 193441
अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले - 131054
प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले - 27445
नोटा - 2149
आरएलडी प्रत्याशी 62387 वोट से आगे।

12:33 PM, 04-Jun-2024

कैराना लोकसभा सीट पर दोपहर बाद बाजी पलटती दिखाई दी है। यहां इकरा हसन ने बढ़त बना ली है।
इकरा हसन(समाजवादी पार्टी)- 288619
प्रदीप चौधरी (भाजपा)- 246015
श्रीपाल (बसपा)-33465
इकरा हसन - 42604 से आगे
सहारनपुर में लगने वाली गंगोह विधानसभा में भी इकरा हसन आगे चल रही हैं।

12:17 PM, 04-Jun-2024

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर बाजी पलट गई है। यहां गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा ने अरुण गोविल को पछाड़ दिया है। वह 6020 वोटो से आगे चल रही हैं। मतगणना के दौरान नोटा भी खूब दौड़ा। नोटा चौथे स्थान पर चल रहा है। 1548 वोट नोटा पर डाले गए।

12:16 PM, 04-Jun-2024

कैराना 
इकरा हसन(समाजवादी पार्टी)-241361
प्रदीप चौधरी (भाजपा)-219338
श्रीपाल (बसपा)-28364
सपा-22023 से आगे

मुजफ्फरनगर
डॉ संजीव बालियान, 98839
हरेंद्र मलिक, 130282
दारा सिंह प्रजापति 26026

12:16 PM, 04-Jun-2024

नगीना लोकसभा में अपडेट 
ओमकुमार भाजपा - 164850
चंद्रशेखर आसपा - 218100
मनोज कुमार सपा -48885
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा 6563
चंद्रशेखर 53250 वोटो से आगे

12:15 PM, 04-Jun-2024

कैराना अपडेट
इकरा हसन (समाजवादी पार्टी).... 214080
प्रदीप चौधरी (भाजपा).....205008
श्रीपाल (बसपा).....24677
इकरा हसन,,,,9072 से आगे

12:14 PM, 04-Jun-2024

नगीना लोकसभा में अपडेट 
ओमकुमार भाजपा - 159348
 चंद्रशेखर आसपा - 210121
मनोज कुमार सपा -47880
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा 6323
चंद्रशेखर 50773 वोटो से आगे

बिजनौर लोक सभा सीट पर अपडेट 
दीपक सैनी सपा - 79792
विजेंद्र सिंह बसपा - 67807
चन्दन चौहान रालोद -107251
चंदन चौहान 27459 वोटो से आगे

11:45 AM, 04-Jun-2024

बागपत लोकसभा अपडेट
राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले - 116071
अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले - 69522
प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले - 17117
नोटा - 1147
आरएलडी प्रत्याशी 46559 वोट से आगे 

सहारनपुर 
इमरान मसूद कांग्रेस 98280
राघव लखनपाल भाजपा 55455
माजिद अली बसपा 29239
इमरान मसूद लगातार आगे चल रहे हैं।

11:37 AM, 04-Jun-2024

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट:  शहर में मुसलमानों ने खूब चलाई साइकिल

मुजफ्फरनगर विधानसभा के चौथे राउंड में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजीव बालियान को 345 वोट मिले। सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक को 8854 वोट मिले। चौथे राउंड में शहर के अधिकतर मुस्लिम इलाके हैं। 

गठवाला में भाजपा को खूब मिले वोट
मुजफ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र की बुढ़ाना विधानसभा के गठवाला खाप के गांव में बीजेपी आगे बढ़ी। करोदा महाजन, खेड़ा मस्तान, सरनावली, फुगाना के राउंड में डॉक्टर संजीव बालियान को 5053 और हरेंद्र मलिक को 2342 वोट मिले।
 

11:32 AM, 04-Jun-2024

कैराना लोकसभा
प्रदीप चौधरी 174522
इक़रा हसन 165492
श्रीपाल राणा 19210
9030 से  प्रदीप  आगे

मुजफ्फरनगर
डॉ संजीव बालियान, 65255
हरेंद्र मलिक, 86517
दारा सिंह प्रजापति 14565
मालिक 21262 वोट से आगे 

11:21 AM, 04-Jun-2024
मुजफ्फरनगर में प्रत्याशी - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक 14932 वोटों से आगे

मुजफ्फरनगर अपडेट
डॉ संजीव बालियान, 59604
हरेंद्र मलिक, 74536
दारा सिंह प्रजापति 13927
मालिक 14932 वोट से आगे

11:15 AM, 04-Jun-2024

बागपत में राजकुमार सांगवान 36715 वोट से आगे

बागपत लोकसभा अपडेट
राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले - 93917
अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले - 57202
प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले - 13390
आरएलडी प्रत्याशी 36715 वोट से आगे।

11:10 AM, 04-Jun-2024

बागपत लोकसभा अपडेट
राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले - 84834
अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले - 53106
प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले - 11759
आरएलडी प्रत्याशी 31728 वोट से आगे।

11:03 AM, 04-Jun-2024

अब तक ये रहे आंकड़े

बागपत लोकसभा अपडेट
राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले - 80397
अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले - 51493
प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले - 9970
आरएलडी प्रत्याशी 28904 वोट से आगे ।
 
गंगोह विधानसभा क्षेत्र राउंड- 4
इकरा हसन इंडी गठबंधन- 20184
प्रदीप कुमार भाजपा- 14911
श्रीपाल बसपा- 1276
नोटा-105
कुल मत-36839
इकरा हसन 5273 मतों से आगे

नगीना लोकसभा में अपडेट 
ओमकुमार भाजपा - 108295
चंद्रशेखर आसपा - 159388
मनोज कुमार सपा -34604
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा 4653
चंद्रशेखर 51093 वोटो से आगे

बिजनौर लोक सभा सीट पर अपडेट 
दीपक सैनी सपा - 42244
विजेंद्र सिंह बसपा - 45810
चन्दन चौहान रालोद -71976
चंदन चौहान 26166 वोटो से आगे

10:59 AM, 04-Jun-2024

मेरठ में अरुण गोविल आगे

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा से प्रत्याशी अरुण गोविल ने अभी तक 11 वें राउंड तक 46547 मत की बढ़त बनाई हुई है। अरुण गोविल को जहां 127693 तो वहीं इंडिया गठबंधन की प्रत्याशी सुनीता वर्मा को 81146 तथा बसपा के देवव्रत कुमार त्यागी को 20663 मत मिले हैं। 

10:53 AM, 04-Jun-2024

मुजफ्फरनगर में हरेंद्र मलिक ने बनाई बढ़त, बागपत में सांगवान का पलड़ा भारी

मुजफ्फरनगर से ताजा अपडेट
डॉ संजीव बालियान, 41774
हरेंद्र मलिक, 53160
दारा सिंह प्रजापति 9702
मालिक 11386 वोट से आगे

बागपत लोकसभा अपडेट
राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले - 69131
अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले - 43710
प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले - 9120
आरएलडी प्रत्याशी 24311 वोट से आगे।

10:52 AM, 04-Jun-2024

बिजनाैर में भाजपा प्रत्याशी आगे, नगीना में चंद्रशेखर 40678 वोटों से आगे

बिजनौर लोक सभा सीट पर अपडेट 
दीपक सैनी सपा - 36975
विजेंद्र सिंह बसपा - 40961
चन्दन चौहान रालोद -59895
चंदन चौहान 18934 वोटों से आगे

नगीना लोकसभा में अपडेट 
ओमकुमार भाजपा - 94680
 चंद्रशेखर आसपा - 135358
मनोज कुमार सपा -28557
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा 4183
चंद्रशेखर 40678 वोटों से आगे

10:44 AM, 04-Jun-2024

जैसे जैसे दिन चढ़ रहा, दिलचस्प हो रहे मुकाबले

मुजफ्फरनगर में मुकाबला दिलचस्प चल रहा है। यहां गठबंधन प्रत्याशी हरेंद्र मलिक ने केंद्रीय मंत्री और भाजपा प्रत्याशी संजीव बालियान को पीछे करते हुए रफ्तार भरी है। वह मालिक 1641 वोट से आगे हो गए हैं।  

सहारनपुर में इमरान मसूद 41257 वोट से आगे वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं गंगोह विधानसभा सीट पर इकरा हसन आगे हैं। मेरठ में कैंट विधानसभा सीट की मतगणना जारी है। अभी तक अरुण गोविल छलांग लगाते दिख रहे हैं। सुनीता वर्मा से उन्हें हालांकि कड़ी टक्कर मिलने वाली है। फिलहाल वह 28619 वोटो से आगे चल रहे हैं।

10:35 AM, 04-Jun-2024

मुजफ्फरनगर में मलिक ने बढ़त बनाई, मेरठ में अरुण गोविल 37315 से आगे

मुजफ्फरनगर अपडेट
डॉ संजीव बालियान, 31641
हरेंद्र मलिक, 33282
दारा सिंह प्रजापति 6200
मालिक 1641 वोट से आगे

मुजफ्फरनगर
डॉ संजीव बालियान, 34748
हरेंद्र मलिक, 37681
दारा सिंह प्रजापति 7404
मालिक 2933 वोट से आगे

सहारनपुर लोकसभा
इमरान मसूद (कांग्रेस) - 91206
राघव लखनपाल (बीजेपी) -49949
माजिद अली (बसपा) - 23813
नोटा 693
इमरान मसूद 41257 वोट से आगे वोट से आगे

मेरठ में अरुण गोविल 37 315 से आगे चल रहे हैं।

10:28 AM, 04-Jun-2024

नगीना
नगीना लोकसभा में अपडेट 
ओमकुमार भाजपा -70681
 चंद्रशेखर आसपा - 104595
मनोज कुमार सपा -19481
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा 3476
चंद्रशेखर 33914 वोटो से आगे

बिजनौर
बिजनौर लोक सभा सीट पर अपडेट 
दीपक सैनी सपा - 29741
विजेंद्र सिंह बसपा - 34670
चन्दन चौहान रालोद -49174
चंदन चौहान 14504 वोटो से आगे

मुज़फ्फरनगर
डॉ संजीव बालियान, 31641
हरेंद्र मलिक, 33282
दारा सिंह प्रजापति 6200
मालिक 1641 वोट से आगे

10:22 AM, 04-Jun-2024

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर अरुण गोविल 28619 से आगे

कैराना लोकसभा सीट पर भाजपा के प्रदीप चाैधरी 8592 मतों से  प्रदीप चाैधरी आगे चल रहे हैं 
प्रदीप चौधरी 72872
इक़रा हसन 64280
श्रीपाल राणा 6921
8592 से  प्रदीप  आगे 

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर अरुण गोविल 28619 से आगे हो गए हैं। 

बागपत लोकसभा सीट पर रालोद प्रत्याशी आगे चल रहे हैं
राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले - 47747
अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले - 34348
प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले - 6178
आरएलडी प्रत्याशी 13399  वोट से आगे ।

गंगोह विधानसभा क्षेत्र की तीसरे राउंड की मतगणना तक इकरा हसन आगे चल रही हैं। यहां स्थिति इस प्रकार है-
इकरा हसन इंडिया गठबंधन- 16543
प्रदीप कुमार भाजपा- 10612
श्रीपाल बसपा- 927
नोटा-91
कुल मत-28469
इकरा हसन 5931 मतों से आगे चल रही हैं।

10:13 AM, 04-Jun-2024

एक नजर में वेस्ट यूपी की सात सीटों का आंकड़ा

सहारनपुर लोकसभा सीट पर नाैंवे राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने बढ़त बनाई हुई है। नाैंवे राउंड तक वह 26876 वोट से आगे चल रहे हैं। दसवें राउंड तक इमरान मसूद 31747 वोट से आगे हो गए। बिजनाैर में भाजपा से चंदन चाैहान 6941 वोटों से आगे चल रहे हैं तो नगीना सुरक्षित सीट से आसपा प्रमुख चंद्रशेखर ने ओमकुमार को पछाड़ दिया है। 

चंद्रशेखर 16701 वोटो से आगे चल रहे हैं। कैराना की बात करें तो यहां गठबंधन प्रत्याशी इकरा हसन पिछड़ती दिख रही हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चाैधरी  4936 से आगे चल रहे हैं। बागपत में रालोद प्रत्याशी मात्र 99वोटों से सपा प्रत्याशी से आगे चल रहे हैं। मेरठ में पर्दे के राम अरुण गोविल ने लीड ली है।  अरुण गोविल 18283 से आगे हो गए हैं।  मुजफ्फरनगर में संजीव बालियान की बढ़त कम हो गई है। वह सिर्फ 260 मतों से बढ़त बनाए हुए हैं।

10:03 AM, 04-Jun-2024

बागपत लोकसभा सीट पर दिख रहा कांटे का मुकाबला, रालोद प्रत्याशी 99 वोट से आगे

बागपत लोकसभा अपडेट
- राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले - 28027
- अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले - 27928
- प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले - 3178
 आरएलडी प्रत्याशी 99 वोट से आगे।

10:01 AM, 04-Jun-2024

कैराना में इकरा हसन पिछड़ीं, प्रदीप चाैधरी को मिली बढ़त

कैराना लोकसभा का अपडेट इस प्रकार है -
प्रदीप चौधरी (भाजपा)-51240
इकरा हसन(समाजवादी पार्टी)-46304
श्रीपाल (बसपा)-3810
बीजेपी- 4936 से आगे

09:59 AM, 04-Jun-2024

बिजनाैर में चंदन चाैहान आगे तो नगीना में चंद्रशेखर ने ओम कुमार को पछाड़ा

बिजनौर लोक सभा सीट पर अपडेट 
दीपक सैनी सपा - 17123
विजेंद्र सिंह बसपा - 19026
चन्दन चौहान रालोद -25967
चंदन चौहान 6941 वोटो से आगे

नगीना लोकसभा सीट का अपडेट 
ओमकुमार भाजपा -38009
चंद्रशेखर आसपा -54710
मनोज कुमार सपा -8955
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा 1853
चंद्रशेखर 16701 वोटो से आगे

09:59 AM, 04-Jun-2024

नाैंवे राउंड तक सहारनपुल लोकसभा सीट पर इमरान मसूद का बढ़त

सहारनपुर लोकसभा सीट पर नाैंवे राउंड तक कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद ने बढ़त बनाई हुई है। नाैंवे राउंड तक वह 26876 वोट से आगे चल रहे हैं। स्थिति इस प्रकार रही।

आठवां राउंड
इमरान मसूद (कांग्रेस) - 46440
राघव लखनपाल (बीजेपी) - 23413
माजिद अली (बसपा) - 12060
नोटा 332
इमरान मसूद 23027 वोट से आगे
 
राउंड 9
इमरान मसूद (कांग्रेस) - 52937
राघव लखनपाल (बीजेपी) - 26061
माजिद अली (बसपा) - 12961
नोटा 381
इमरान मसूद 26876 वोट से आगे

दसवां राउंड
इमरान मसूद (कांग्रेस) - 66728
राघव लखनपाल (बीजेपी) - 34981
माजिद अली (बसपा) - 16038
नोटा 473
इमरान मसूद 31747 वोट से आगे

09:50 AM, 04-Jun-2024

सहारनपुर लोकसभा सातवां राउंड
इमरान मसूद (कांग्रेस) -    42413
राघव लखनपाल (बीजेपी) - 21043
माजिद अली (बसपा) - 9764
इमरान मसूद 21370 वोट से आगे

बागपत लोकसभा सीट पर अपडेट 

राजकुमार सांगवान रालोद -17259
अमरपाल शर्मा सपा - 16298
प्रवीण बंसल बसपा - 2449
सांगवान 961 वोटों से आगे

09:44 AM, 04-Jun-2024

मुजफ्फरनगर में ईवीएम की गिनती में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर संजीव बालियान 1688 वोट आगे हो गए हैं। 

सहारनपुर लोकसभा
सहरानपुर छठा राउंड
इमरान मसूद (कांग्रेस) 39264
राघव लखनपाल (बीजेपी) 17213
माजिद अली (बसपा) 7781
नोटा 276
इमरान मसूद 22051 वोट से आगे
सहारनपुर से इमरान मसूद लगातार बढ़त बनाए हुए हैं।

बागपत लोकसभा सीट पर अपडेट 

राजकुमार सांगवान रालोद -10114
अमरपाल शर्मा सपा - 8999
प्रवीण बंसल बसपा - 1599
सांगवान 1115 वोटो से आगे

उधर, मेरठ में अरुण गोविल 9841 वोटों से आगे हो गए हैं। सुनीता वर्मा करीब 10 हजार वोटों से पीछे चल रही हैं।

09:38 AM, 04-Jun-2024

कैराना लोकसभा का अभी तक का अपडेट
इकरा सपा : 30767
प्रदीप भाजपा: 26945
श्रीपाल राणा : 2779
इकरा 3822 से आगे

मेरठ लोकसभा सीट प्रथम राउंड
अरुण  28293
सुनीता 22570
देवव्रत 2929
अरुण गोविल आगे

सहारनपुर में पांचवा  राउंड

इमरान मसूद (कांग्रेस)–34877
राघव लखनपाल (भाजपा)–13040
माजिद अली (बीएसपी)–6194
नोटा–234
इमरान बहुत आगे

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट

डॉ संजीव बालियान - 6708
हरेंद्र मलिक - 5020
दारा सिंह प्रजापति - 1785

09:35 AM, 04-Jun-2024

बिजनौर लोकसभा सीट पर अपडेट 
दीपक सैनी सपा - 12251
विजेंद्र सिंह बसपा - 10997
चन्दन चौहान रालोद -15290
चंदन चौहान 3039 वोटो से आगे

नगीना लोकसभा सीट पर अपडेट 

ओमकुमार भाजपा -24938
 चंद्रशेखर आसपा - 39506
मनोज कुमार सपा -5550
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा 999
चंद्रशेखर 14568 वोटो से आगे

09:31 AM, 04-Jun-2024

सहरानपुर लोकसभा सीट पर चौथा राउंड
इमरान मसूद (कांग्रेस) –  25957
राघव लखनपाल (भाजपा)–12846
माजिद अली (बीएसपी)–6105
नोटा–207
इमरान मसूद बहुत आगे चल रहे हैं।

09:24 AM, 04-Jun-2024

नगीना लोकसभा पर अपडेट 
ओमकुमार भाजपा -16748
 चंद्रशेखर आसपा -27139
मनोज कुमार सपा -3936
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा 798

बिजनौर लोकसभा सीट पर अपडेट 
दीपक सैनी सपा -10536
विजेंद्र सिंह बसपा -8965
चन्दन चौहान रालोद -11782

सहारनपुर लोकसभा सीट पर तीसरा राउंड
इमरान मसूद (कांग्रेस)–17778
राघव लखनपाल (भाजपा)–7625
माजिद अली (बीएसपी)–2622
नोटा–148

09:16 AM, 04-Jun-2024

बागपत लोकसभा 
- राजकुमार सांगवान (आरएलडी- बीजेपी) को मत मिले - 2992
- अमरपाल शर्मा (समाजवादी पार्टी) को मत मिले - 3497
- प्रवीण बैसला (बसपा) को मत मिले - 685
 सपा प्रत्याशी 505 वोट से आगे

बागपत में ईवीएम के पहले राउंड में सपा के अमरपाल शर्मा तीन हजार वोट से आगे चल रहे हैं। वहीं, मुजफ्फरनगर में अभी तक प्रशासन की ओर से पहले राउंड की गिनती उपलब्ध नहीं कराई गई है।

सहारनपुर लोकसभा सीट-  दूसरा राउंड
इमरान मसूद (कांग्रेस)–9008
राघव लखनपाल (भाजपा)–5960
माजिद अली (बीएसपी)–2448
नोटा–131
इमरान मसूद आगे चल रहे हैं।

09:12 AM, 04-Jun-2024

नगीना लोकसभा में पहला राउंड 
ओमकुमार भाजपा   -12065
 चंद्रशेखर आसपा -17959
मनोज कुमार सपा -2525
सुरेंद्र पाल सिंह  बसपा -582
नगीना में चंद्रशेखर आगे चल रहे हैं

बिजनौर लोकसभा सीट पर अपडेट 

दीपक सैनी सपा -7961
विजेंद्र सिंह बसपा -7024
चन्दन चौहान रालोद -8112
रालोद के चंदन चौहान आगे

09:09 AM, 04-Jun-2024

बिजनौर लोकसभा सीट पर सपा प्रत्याशी आगे
दीपक सैनी सपा -  4461
विजेंद्र सिंह बसपा - 2654
चन्दन चौहान रालोद -1940

कैराना लोकसभा सीट पर इकरा आगे
राउंड - 1
इकरा हसन (समाजवादी पार्टी)  - 5523
प्रदीप चौधरी (भाजपा)            - 3054
श्रीपाल (बसपा)                 -     533
इकरा हसन - 2469 से आगे

09:03 AM, 04-Jun-2024

बागपत और सहारनपुर में गठबंधन प्रत्याशी आगे

बागपत लोकसभा सीट पर सपा के अमरपाल आगे चल रहे हैं। यहां पहले राउंड की गिनती हो गई है। उधर, सहारनपुर में कांग्रेस के इमरान मसूद भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल से आगे चल रहे हैं। सहारनपुर में पहले राउंड में इमरान मसूद को 6691 वोट मिले, जबकि भाजपा के राघव लखनपाल को 2423 और बसपा के प्रत्याशी को 660 वोट मिले हैं। उधर, मेरठ में शहर विधानसभा सीट से अभी सपा उम्मीदवार सुनीता वर्मा करीब 7000 वोटों से आगे चल रही हैं।

09:00 AM, 04-Jun-2024

बिजनौर लोकसभा सीट पर चंदन चौहान आगे
दीपक सैनी - 2226
विजेंद्र सिंह - 2095
चन्दन चौहान - 2283

08:56 AM, 04-Jun-2024

सहारनपुर में इमरान आगे चल रहे

सहारनपुर से सपा-कांग्रेस गठबंधन के प्रत्याशी इमरान मसूद भाजपा के राघव लखनपाल से आगे चल रहे हैं।

08:55 AM, 04-Jun-2024

कैराना सीट का अब तक का चुनावी इतिहास
वर्ष 1962 में निर्दलीय यशपाल सिंह कैराना लोकसभा सीट से सांसद बने। इसके बाद वर्ष 1967 में सोशलिस्ट पार्टी से गय्यूर अली खान, वर्ष 1971 में कांग्रेस से शफक्कत जंग, वर्ष 1977 से बीएलडी से चंदन सिंह, वर्ष 1980 में जनता पार्टी एस से गायत्री देवी, वर्ष 1984 से कांग्रेस से चौधरी अख्तर हसन, वर्ष 1989 में जनता दल से हरपाल पंवार, वर्ष 1991 में जनता दल से हरपाल पंवार, वर्ष 1996 में सपा से मनव्वर हसन, वर्ष 1998 में भाजपा से वीरेंद्र वर्मा, वर्ष 199 में रालोद से अमीर आलम, वर्ष 2004 में रालोद, सपा से अनुराधा चौधेरी, वर्ष 2009 में बसपा से तबस्सुम हसन, वर्ष 2014 में भाजपा से हुकुम सिंह, वर्ष 2018 में तबस्सुम हसन, वर्ष 2019 में भाजपा से प्रदीप चौधरी।

08:45 AM, 04-Jun-2024

सहारनपुर में कुछ ही देर में पहला रुझान आएगा

सहारनपुर में सेंटर वेयर हाउस में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू हो गई है। कुछ ही देर में पहला रुझान आएगा। बताया गया कि कुल 3159 पोस्टल बैलट पेपर हैं।

08:38 AM, 04-Jun-2024

मेरठ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू

मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्विद्यालय में आठ बजते ही सबसे पहले बैलेट पेपर की काउंटिंग हुई और फिर ईवीएम की मतगणना भी शुरू हो गई है। बताया गया कि 11 लाख 79 हजार 121 वोटों की काउंटिंग होगी। यहां चार हजार से ज्यादा बैलेट पेपर हैं। सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और कृषि विश्विद्यालय के पास चप्पे-चप्पे पर पुलिस और पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात है। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल और सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा के बीच मुकाबला माना जा रहा है। मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट के लिए पांच विधानसभाओं की मतगणना होगी। वहीं, मुजफ्फरनगर, बिजनौर और बागपत की एक-एक विधानसभा की भी मेरठ में ही काउंटिंग हो रही है।

08:30 AM, 04-Jun-2024

मतगणना स्थल पर मिले संजीव बालियान और हरेंद्र मलिक

मुजफ्फरनगर में मतगणना शुरू होने से पहले भाजपा प्रत्याशी डॉ. संजीव बालियान और सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक एक-दूसरे से मिले। दोनों काफी देर तक एक-दूसरे के साथ रहे और इस दौरान खूब ठहाके गूंजे।

08:26 AM, 04-Jun-2024

कड़ी सुरक्षा के बीच लोकसभा चुनाव की मतगणना शुरू 

मेरठ में कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना शुरू हो गई है। बताया गया कि ड्रोन से निगरानी की जा रही है। वहीं, सहारनपुर की पांच और कैराना लोकसभा की दो विधानसभा की जनता रोड स्थित वेयर हाउस में मतगणना शुरू हो गई है। मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद की गई। सबसे पहले रामपुर मनिहारान तो सबसे बाद सहारनपुर शहर विधानसभा के नतीजे आएंगे। उत्तर प्रदेश की नंबर एक सीट बेहट विधानसभा के 29, नकुड़ 28, सहारनपुर नगर 33, सहरानपुर देहात 28, देवबंद 27, रामपुर मनिहारान, 24 और गंगोह विधानसभा की मतगणना 29 राउंड में होगी। सुबह आठ बजे से सातों विधानसभा की मतगणना शुरू हो गई है। मुख्य गेट से लेकर अंदर मतगणना स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। डीएम डॉक्टर दिनेश चंद्र और एसएसपी डॉक्टर विपिन ताडा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे है।

08:05 AM, 04-Jun-2024
सहारनपुर में तैनात पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

कड़ी सुरक्षा के बीच इन केंद्रों पर शुरू हुई मतगणना

बिजनौर में 8:00 बजे से मतगणना शुरू हो गई है। पहले पोस्टल बैलट की गिनती शुरू की गई है।  मतगणना स्थल पर ईवीएम भी गिनती के लिए खुलना शुरू हो चुकी हैं।

बागपत में भी मतगणना शुरू हो गई है। इसके अलावा शामली में भी मतगणना शुरू कर दी गई है। कैराना लोकसभा के लिए पोस्टल बैलेट की गिनती पहले शुरू की गई है। सहारनपुर लोकसभा सीट पर भी मतगणना समय पर शुरू हो गई। पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू की गई है।

07:59 AM, 04-Jun-2024
कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद - फोटो : अमर उजाला

सहारनपुर वेयर हाउस पर पहुंचे कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद

सहारनपुर लोकसभा सीट पर जनता रोड स्थित वेयर हाउस में मतगणना केंद्र बनाया गया है। यहां मुख्य गेट पर तैनात पुलिसकर्मी चेकिंग के बाद ही एजेंटों को प्रवेश दे रहे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच मतगणना होगी। कांग्रेस प्रत्याशी इमरान मसूद भी मतगणना केंद्र पहुंचे हैं। वहीं भाजपा प्रत्याशी राघव लखनपाल भी मतगणना केंद्र पहुंचे हैं।

07:58 AM, 04-Jun-2024

बिजनाैर सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर्मचारियों को दिया जा रहा प्रवेश 

बिजनौर व नगीना (सुरक्षित) लोकसभा चुनाव के लिए मतगणना आज हो रही है। पुलिस और प्रशासन ने अपनी पूरी तैयारी है। सुरक्षा व्यवस्था के बीच कर्मचारियों को मतगणना स्थल के अंदर एंट्री कराई गई। पूरी जांच पड़ताल करने के बाद ही कर्मचारियों को मतगणना स्थल के अंदर भेजा गया। इसके अलावा मतगणना स्थल के बाहर पुलिस का त्रिस्तरीय घेरा है।

प्रशासन के द्वारा दिया गया पास देखने के बाद ही अंदर प्रवेश दिया जा रहा है। आठ बजे मतगणना शुरू होगी। डीएम, एसपी सहित अन्य अधिकारी सुरक्षा की दृष्टि से सेंटर वेयरहाउस का निरीक्षण कर रहे हैं। सेंटर शेयर हाउस के अंदर भी पुलिस चप्पे-चप्पे पर मौजूद है।

07:43 AM, 04-Jun-2024
मतगणना स्थल पर डीएम व एसएसपी - फोटो : अमर उजाला

मेरठ में मतगणना केंद्र पहुंचे डीएम, देखी व्यवस्था

मेरठ में मतगणना स्थल पर जिलाधिकारी दीपक मीणा और एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने पहुंचकर निरीक्षण किया और अधिकारियों को संबंधित दिशा निर्देश दिए।  

07:31 AM, 04-Jun-2024

मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा

मुजफ्फरनगर में मतगणना स्थल पर त्रिस्तरीय सुरक्षा घेरा बनाया गया है। तीन हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। कूकडा मंडी स्थल पर पीएसी, सीआरपीएफ और पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।  मतगणना सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में की जाएगी। विशेष स्थिति के लिए मोबाइल पार्टी, क्यूआरटी आदि टीम बनाई है।

यह बनाई सुरक्षा व्यवस्था
एएसपी-4
सीओ-9
इंस्पेक्टर-45
दरोगा-234
दीवान व सिपाही-1602
होमगार्ड-600
पीएसी- तीन कंपनी
आइटीबीपी फोर्स-दो कंपनी
सीआरपीएफ-एक प्लाटून

07:12 AM, 04-Jun-2024
मतगणना केंद्र पहुंचे डाॅ. संजीव बालियान - फोटो : अमर उजाला

मुजफ्फरनगर में मतगणना केंद्र पर कड़ी सुरक्षा, मंत्री संजीव बालियान भी पहुंचे

मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट के लिए कुछ देर बार मतगणना शुरू होगी। कूकड़ा मंडी में कड़े इंतजाम किए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के बीच कड़े मुकाबले के आसार हैं। बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति को मिलने वाले वोट भी नतीजों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 लोकसभा में इस बार 18 लाख 16 हजार 284 मतदाताओं में से 59.13 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया है। जबकि साल 2019 में 68.32 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे। मतदान प्रतिशत में गिरावट के चलते इस बार नतीजे भी चौकाने वाले हो सकते हैं।

बालियान वर्ष 2014 और 2019 का लोकसभा चुनाव जीत चुके हैं। जबकि सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक का यह पांचवा चुनाव और अभी तक वह लोकसभा का एक भी चुनाव नहीं जीते। एक बार राज्यसभा सांसद जरूर रहे हैं।  

07:01 AM, 04-Jun-2024
बागपत में मतगणना स्थल पर चेकिंग करते पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

मतगणना केंद्र पहुंचना शुरू हुए विभिन्न दलों के एजेंट, चेकिंग के बाद मिला प्रवेश

मेरठ के सरदार वल्लबभाई कृषि प्राैद्योगिकी विश्वविद्यालय परिसर में मतगणना आठ बजे शुरू होगी। वहीं बागपत के खेकड़ा के लखमीचंद कॉलेज में मतगणना स्थल पर विभिन्न राजनैतिक दलों के एजेंटों का पहुंचना शुरू हो गया है। सख्त चेकिंग करने के बाद ही उन्हें प्रवेश दिया गया। मतगणना स्थल पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था है।

06:37 AM, 04-Jun-2024

सहारनपुर में दिलचस्प होगा मुकाबला

लोकसभा चुनाव में जीत का सेहरा किसके सिर पर बंधेगा इसका फैसला तो आज हो जाएगा, लेकिन पिछले चुनावों पर नजर डालें तो सहारनपुर देहात विधानसभा ऐसी रही जिसने 2019 में मोदी लहर होने के बावजूद भाजपा का विजय रथ रोक दिया था। 

जिले में जनता रोड स्थित सेंट्रल वेयर हाउस में मतगणना होगी। रविवार को यातायात पुलिस ने भी रूट प्लान तैयार कर लिया है।आज सुबह पांच बजे से रूट डायवर्ट लागू  कर दिया गया और मतगणना समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। वेयर हाउस की तरफ वाहनों पर पूरी तरह रोक रहेगी।

06:36 AM, 04-Jun-2024

कैराना लोकसभा सीट बनी हाॅट सीट, हर किसी की निगाहें नतीजों पर

कैराना लोकसभा सीट पर ईवीएम में बंद 14 प्रत्यााशियों की किस्मत का फैसला आज हो जाएगा। शहर के नवीन मंडी परिसर में होने वाली मतगणना के लिए पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। भाजपा प्रत्याशी प्रदीप चौधरी और सपा प्रत्याशी इकरा हसन में सीधी टक्कर की संभावना है। हालांकि, बसपा प्रत्याशी को मिलने वाले वोट भी नतीजों में अहम भूमिका निभाएंगे।

06:35 AM, 04-Jun-2024

नगीना में ओमकुमार और चंद्रशेखर के बीच मुख्य मुकाबला

आजाद समाज पार्टी के मुखिया चंद्रशेखर आजाद के चुनावी मैदान में खुद उतर जाने से नगीना सीट चुनिंदा हॉट सीट में शुमार हो गई थी। यहां पर सपा, बसपा और भाजपा तीनों की पार्टियों के समीकरण गड़बड़ा गए थे। इस सीट पर चंद्रशेखर और भाजपा के ओमकुमार के बीच मुख्य मुकाबला होने की संभावना है। मुस्लिम- दलित बाहुल्य नगीना लोकसभा सीट पर इन दोनों वर्गों के रुख पर ही चुनावी परिणाम तय होता रहा है। 

इस बार के चुनाव में मुस्लिम व दलित वोटों में जमकर मारा-मारी व सेंधमारी होती दिखाई दी थी। जहां सपा मुस्लिम वोट संभाल पाने में विफल नजर आई, वहीं बसपा भी अपना कोर वोट नहीं संभाल पाई थी। इन दोनों वोटबैंक में आसपा से चंद्रशेखर ने सेंधमारी कर दी थी। उधर, भाजपा अपना वोट बैंक सुरक्षित होने का दावा करती रही।

06:34 AM, 04-Jun-2024

बिजनाैर व नगीना लोकसभा सीट पर टिकी निगाहें

लंबे इंतजार के बाद चार जून को बिजनौर, नगीना सुरक्षित लोकसभा सीट पर खड़े प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। बिजनौर लोकसभा सीट पर 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में रहे। नगीना सुरक्षित सीट से लोकसभा चुनाव मैदान में छह प्रत्याशी चुनाव लड़े।

बिजनौर में सपा और रालोद में सीधी टक्कर
बिजनौर लोकसभा सीट पर मतदान के दिन तक मुकाबला त्रिकोणीय माना जा रहा था, लेकिन मतदान होने के बाद यहां सपा और रालोद के बीच सीधी टक्कर नजर आने लगी है। रालोद-भाजपा गठबंधन से बिजनौर सीट पर चंदन चौहान प्रत्याशी हैं, वहीं सपा से नूरपुर विधायक रामअवतार सैनी के पुत्र दीपक सैनी को प्रत्याशी बनाया गया है। माना जा रहा है कि इन दोनों के बीच मुकाबला कड़ा होगा और हार-जीत का अंतर भी बहुत लंबा नहीं होगा।

06:33 AM, 04-Jun-2024

मुजफ्फरनगर लोकसभा पर भी सीधी टक्कर की संभावना

लोकसभा चुनाव के नतीजे की घड़ी आ पहुंची है। मुजफ्फरनगर में भाजपा प्रत्याशी केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान और सपा प्रत्याशी हरेंद्र मलिक के बीच सीधी टक्कर की संभावना है। बसपा प्रत्याशी दारा सिंह प्रजापति को मिलने वाले वोट भी नतीजों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

कूकड़ा मंडी में सुबह आठ बजे से मतों की गिनती आरंभ होगी।  मुजफ्फरनगर लोकसभा में इस बार 18 लाख 16 हजार 284 मतदाताओं में से 59.13 प्रतिशत ने मताधिकार का प्रयोग किया है। जबकि वर्ष 2019 में 68.32 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले थे।  मतदान प्रतिशत में गिरावट के चलते इस बार नतीजे भी चौकाने वाले हो सकते हैं।

06:28 AM, 04-Jun-2024

मेरठ-हापुड़ लोकसभा सीट पर रहेगा बेहद नजदीकी मुकाबला

मेरठ हापुड़ लोकसभा सीट पर भाजपा की ओर से पर्दे के राम अरुण गोविल मैदान में उतरे हैं। उनके साख बचाने की चुनौती है तो सामने गठबंधन से मेयर रह चुकी और पूर्व विधायक योगेश वर्मा की पत्नी सुनीता वर्मा मैदान में हैं। दोनों के बीच बेहद नजदीकी मुकाबले की उम्मीद लगाई जा रही है। हालांकि बसपा उम्मीदवार देवव्रत त्यागी भी मैदान में हैं। उनका भी अपनी जीत का दावा है।

इस सीट पर सातवीं बार भाजपा का सांसद बनेगा या फिर पहली बार सपा की साइकिल चलेगी। यह फैसला आज हो जाएगा। भाजपा प्रत्याशी अरुण गोविल और सपा गठबंधन प्रत्याशी सुनीता वर्मा के बीच सीधा मुकाबला है। 

06:22 AM, 04-Jun-2024

UP Election Results Live 2024: BJP के हाथ से गईं पश्चिम की ये सीटें, चंद्रशेखर जीते, टिकैत ने दिया बड़ा बयान

पश्चिमी उप्र की सात सीटों का सरताज कौन बनेगा, यह फैसला आज हो जाएगा। इन सभी सीटों पर मुकाबला बेहद कड़ा है। यह तो साफ है कि पश्चिमी यूपी की सभी सीटों पर भाजपा और  इंडिया गठबंधन प्रत्याशियों के बीच सीधा मुकाबला है। वेस्ट यूपी की कई सीटें ऐसी हैं जिन पर आज कांटे की टक्कर देखने को मिलेगी। किस सीट पर कैसा मुकाबला रहा इसे लेकर हम आपको पल पल का अपडेट कराते रहेंगे। 

गाैरतलब है कि वेस्ट यूपी की इन सात सीटों पर कई दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी दांव पर है। हालांकि इन सीटों में से किसी भी सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार जीत का वरण करते नहीं दिख रहे हैं लेकिन अधिकतर सीट पर कांग्रेस इस भूमिका में है कि आमने-सामने के दिग्गजों का परिणाम प्रभावित कर दे।

मतगणना के लिए सभी तैयारियां मंगलवार को ही पूर्ण कर ली गईं। मतगणना अधिकारी व्यवस्था बनाने में जुट गए हैं। वहीं मतगणना केंद्रों पर आज दिन भर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। कई जिलों में रूट डायवर्जन भी किया गया है।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें