ghosi upchunav news: 31वें राउंड की मतगणना के बाद सपा के सुधाकर सिंह की विशाल बढ़त बरकरार है। सुधाकर सिंह को 118394 जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 78669 वोट मिले हैं। 1651 लोगों ने नोटा पर बटन दबाया है।
ghosi upchunav mein kaun jita: घोसी उपचुनाव में 29वें चरण की मतगणना के बाद समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को एक लाख 10 हजार 930 वोट मिले। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 74 हजार 362 वोट मिले हैं। जबकि इस दौरान नोटा 1538 मत पाकर चौथे स्थान पर है।
up ghosi upchunav: 1,88,899 वोटों की गणना में सपा के खाते में अब तक एक लाख सात हजार 524 तो वहीं भाजपा को 71 हजार 781 वोट मिले। वहीं 1488 लोगों ने नोटा दबाया।
ghosi upchunav parinaam: घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। 20वें राउंड तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 77994 मिल चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी मतों से बढ़त बना रखी है। भाजपा के दारा सिंह चौहान को 53722 वोट प्राप्त हुए हैं।
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। 20वें राउंड तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 77994 मिल चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी मतों से बढ़त बना रखी है। भाजपा के दारा सिंह चौहान को 53722 वोट प्राप्त हुए हैं।
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। सपा महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने इसको लेकर ट्वीट किया है। उन्होंने लिखा दि समाजवादी पार्टी जिंदाबाद, अखिलेश यादव जिंदाबाद।
जिला पंचायत के उपचुनाव में भी समाजवादी पार्टी की साइकिल रफ्तार से दौड़ती दिखाई दी है। लखनऊ, मिर्जापुर, जालौन और बरेली में बड़ी जीत दर्ज की है। मिर्जापुर में राजगढ़ जिला पंचायत सदस्य सीट पर सपा की जीत हुई है। बरेली में जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। बहेड़ी के वार्ड-16 जिला पंचायत सदस्य के उपचुनाव में सपा समर्थित प्रत्याशी जसविंदर कौर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने भाजपा समर्थित शिल्पी चौधरी को 1258 वोटों से हराया। शुक्रवार दोपहर को उपचुनाव के नतीजों की घोषणा की गई।
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 18वें राउंड में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बढ़त बना रखी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 24599 मतों से बढ़त बना रखी है। 18 राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 71136 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 46537 वोट प्राप्त हुए हैं।
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की बढ़त बरकरार है। 17वें राउंड तक सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 66707 मिल चुके हैं। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 29923 मतों से बढ़त बना रखी है। भाजपा के दारा सिंह चौहान को 43784 वोट प्राप्त हुए हैं।
17वीं राउंड के बाद सुधाकर सिंह को 66 हजार 707 वोट मिले। दारा सिंह को 43784 वोट मिले हैं।
घोसी उपचुनाव के रण का परिणाम आज आएगा। मतगणना जारी है। सपा की बढ़त बरकरार है। 16वें राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह की बढ़त बरकरार है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 63050 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 40918 वोट मिले हैं। सुधाकर सिंह 22132 मतों से आगे चल रहे हैं।
14वें राउंड की गिनती के बाद सपा के सुधाकर सिंह की जबरदस्त बढ़त बरकरार है। वो भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से 19028 वोटों से आगे हैं। सुधाकर सिंह को 54963 जबकि दारा सिंह चौहान को 35935 वोट मिले हैं।
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 12वें राउंड में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने बढ़त बना रखी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 18215 मतों से बढ़त बना रखी है। 12 राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 48202 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 29987 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 18215 वोटों से आगे चल रहे हैं।
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। 11वें राउंड में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने रिकॉर्ड तोड़ बढ़त बना रखी है। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर 15732 मतों से बढ़त बना रखी है। 11 राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 43832 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 28100 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 15732 वोटों से आगे चल रहे हैं।
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी की लगातार बढ़त बरकरार है। दस राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर सपा के सुधाकर सिंह ने 12139 वोटों से बढ़त बना रखी है। दस राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 38635 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 26496 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 12139 वोटों से आगे चल रहे हैं।
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। नौ राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर सपा के सुधाकर सिंह ने 9342 वोटों से बढ़त बना रखी है। नौ राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 34017 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 24675 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 9342 वोटों से आगे चल रहे हैं।
घोसी उपचुनाव की गिनती जारी है। पहले घोसी तहसील के बड़राव ब्लॉक के मतदानों की गिनती हो रही है। जहां पांचवें राउंड तक भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार दारा सिंह चौहान समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार सुधाकर सिंह ने पीछे रहे। जबकि 2022 चुनाव में इस ब्लॉक से 13 चक्र तक भाजपा आगे रही थी।
मतगणना के शुरूआती छह चरणों में आठ हजार 557 वोट से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी सातवें चरण में सपा प्रत्याशी से 1372 मत आगे निकले। उन्हें सातवें चरण में 4083 मत मिले जबकि सपा प्रत्याशी को 2711 मत मिले। ऐसे में छह चरणों से पीछे चल रहे भाजपा प्रत्याशी के समर्थकों में खुशी दिखी। वो बात करते दिखे कि अब बढ़त लगातार बढ़ती जाएगी। फिर भी सातवें चरण की गिनती के बाद भी सपा प्रत्याशी 7185 मतों से आगे चल रहे थे, ऐसे में दिलस्चप होगा कि भाजपा प्रत्याशी क्या यह आंकड़ा कर पाएंगे या आंकड़ा बढ़ता ही जाएगा।
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी आगे चल रही है। आठ राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर सपा के सुधाकर सिंह ने बढ़त बना रखी है। आठ राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 29030 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 22147 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 6883 वोटों से आगे चल रहे हैं।
घोसी उपचुनाव के लिए मतगणना जारी है। समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। सातवें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान पर भारी बढ़त बनाई हुई है। हालांकि सिर्फ सातवें राउंड में भाजपा को सपा से ज्यादा वोट मिले हैं। सातवें चरण में पहली बार दारा सिंह चौहान को सपा से 1372 मत ज्यादा मिले।
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी काफी आगे निकल गई है। छठे राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान से सपा के सुधाकर सिंह भारी मतों से बढ़त बनाकर आगे चल रहे हैं। छठे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 22785 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 14228 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 8557 वोटों से आगे चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: Ghosi Bypoll Results: शुरुआती रुझान के बाद भाजपा नेता बोले- सपा सिर्फ हल्ला मचाती है, थोड़ा इंतजार कीजिए
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। पांचवें राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। पांचवें राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 18946 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 11927 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 7019 वोटों से आगे चल रहे हैं।
यह भी पढ़ें: By Poll Results Live: त्रिपुरा-बंगाल में भाजपा, तो यूपी में सपा आगे, जानें सभी सीटों पर ताजा रुझान
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। चौथे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। चौथे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 14286 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 10219 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 4067 वोटों से आगे चल रहे हैं।
काउंटिंग एजेंट बने भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता ने मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में सपा पर चुटकी ली। उनसे जब पूछा गया कि सपा तो अभी से जीत का जश्न मना रही है तो उन्होंने कहा कि सपा की आदत है शुरू में जश्न मनाने की और हल्ला मचाने की। बाद में जीतती भाजपा ही है और यहां भी भाजपा के प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की बड़ी जीत होने जा रही है। अभी तो शुरुआती रुझान ही है।
घोसी विधानसभा सीट उपचुनाव की मतगणना में समाजवादी पार्टी ने लगातार बढ़त बना रखी है। तीसरे राउंड के बाद सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को बड़े अंतर से पीछे छोड़ दिया है। तीसरे राउंड तक सपा के सुधाकर सिंह को 10334 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा के दारा सिंह चौहान को 8342 वोट प्राप्त हुए हैं। सपा के सुधाकर सिंह 1992 वोटों से आगे चल रहे हैं।
घोसी उपचुनाव के 32 राउंड की मतगणना में दो चरण की काउंटिंग पूरी हो चुकी है। समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुधाकर सिंह को 6844 वोट मिले हैं। जबकि भाजपा प्रत्याशी दारा चौहान को 5472 वोट मिले हैं। ऐसे में अभी सपा प्रत्याशी 1372 वोट से आगे हैं। इस दौरान 110 नोटा को वोट मिले हैं।
दारा सिंह चौहान 5472 (भाजपा)
सुधाकर सिंह 6844 (सपा)
दूसरे राउंड के बाद 1372 वोट से सुधाकर सिंह आगे
दारा सिंह चौहान 3203 (भाजपा)
सुधाकर सिंह 3281 (सपा)
पहले राउंड के बाद 78 वोट से सुधाकर सिंह आगे
घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना जारी है। रुझान में उलटफेर हुआ है। घोसी सीट पर पोस्टल बैलेट की गिनती में अब सपा ने बढ़त बना ली है। सपा के सुधाकर सिंह ने भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान को पीछे छोड़ दिया है। पहले भाजपा प्रत्याशी आगे चल रहे थे।
मऊ की घोसी विधानसभा सीट पर उपचुनाव के नतीजे को लेकर लोगों में इतनी रुचि दिखी कि सुबह से मतगणना को लेकर उत्सुक दिखे। मतगणना को लेकर एक-एक पल की जानकारी के लिए सोशल मीडिया का सहारा लेते दिखे
घोसी सीट पर पहला रुझान आ गया है। पोस्टल बैलट की गिनती में भाजपा ने बढ़त बना ली है। भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान आगे चल रहे हैं। सपा के सुधाकर सिंह पीछे हैं।
मतगणना स्थल के अंदर जाने के लिए चार गेट बनाए गए हैं।आठ बजते ही इन गेटों से अंदर जाने से पहले पोलिंग एजेंट, अलग-अलग पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ ड्यूटी में लगे अधिकारी-कर्मचारियों ने जांच करने के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी। इससे पहले, सुरक्षा व्यवस्था की जांच को लेकर एएसपी महेश सिंह अत्रि ने खुद चारों गेट का निरीक्षण कर व्यवस्था की जांच की।
पोस्टल बैलेट की गिनती चल रही है। घोसी उपचुनाव को लेकर नियत समय आठ बजे से वोटों गिनती शुरू कर दी गई। सबसे पहले यहां पोस्टल बैलेट से किए गए मतदान की गिनती की जा रही है। इनका रिजल्ट नौ बजे से पहले आने की संभावना है।
घोसी उपचुनाव के रिजल्ट पर न केवल जिलेवासियों की बल्कि पूरे देश की नजरें टिकी हैं। कहने को तो यह केवल उपचुनाव है लेकिन जिस तरह से यहां दो गठबंधन एनडीए और इंडिया के बीच मुकाबला है, उसने इस चुनाव को आम से खास बना दिया। जो भी इस चुनाव में जीत हासिल करेगा, वो कई मायने में एक सफल विजेता होगा। वहीं उसकी पार्टी यहां से 2024 लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी पहली जीत के रूप में इसे देखेगी। फिलहाल यह चुनाव सपा के लिए ज्यादा जरूरी है, क्योंकि इस चुनाव के बाद सपा प्रत्याशी के लिए यह आखिरी चुनाव होगा, साथ ही यह लगातार तीसरी हार होगी। वहीं सपा की मानी जानी वाली सीट से पार्टी हाथ धो बैठेगी। ऐसे में इस सीट से सपा लगातर दूसरी जीत हासिल करना चाहेगी। जबकि भाजपा यहां से 2019 में हुए उपचुनाव की तरह एक बार फिर उपचुनाव में जीत हासिल कर जिले में अपने विधायकों की संख्या एक से दो करना चाहेगी।
उप चुनाव को लेकर जिस तरह से भाजपा-सपा प्रत्याशी के पक्ष में दोनों पार्टी ने प्रचार को लेकर रणनीति तैयार की थी। उससे मतदान का ग्राफ बढ़ने की संभावना थी, लेकिन इस बार भी घोसी का मतदान प्रतिशत 60 फीसदी के नीचे ही रहा। बीते वर्ष 2022 में इस सीट पर 56.87 फीसदी मतदान हुआ था। वर्ष 2019 में हुए उपचुनाव में 51.93 मतदान हुआ। 2017 के आम विधानसभा चुनाव में 58.89 मतदान हुआ था। यानी 2017 से पांच सितंबर 2023 तक हुए चार बार विधानसभा चुनाव हुए। एक बार भी घोसी में 60 फीसदी का मतदान नहीं हुआ। इस दौरान उपचुनाव को लेकर भले ही मतदाताओं ने उत्साह दिखाया, लेकिन यह उत्साह मतदान में तब्दील नहीं हो सका।
घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। मतगणना शुरू हो गई है। पांच सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक वोटरों में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था। भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला होने से उप चुनाव रोमांचक रहा। अमर उजाला पर आप सबसे पहले मतगणना से जुड़ा अपडेट पढ़ते रहें।
उपचुनाव में बहुजन समाज पार्टी ने अपना प्रत्याशी नहीं उतारा था। किसी के समर्थन में भी पार्टी नहीं उतरी। चुनाव के पहले बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती ने नोटा दबाने की बात कही थी। ऐसे में अनुसूचित वर्ग के मतदाताओं के एक लाख वोटों को लेकर दोनों खेमों में गुणा-गणित होती रही।
मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था त्रिस्तरीय होगी। इसकी मानीटरिंग एसपी जहां खुद करेंगे तो वहीं सुरक्षा व्यवस्था एएसपी के कंधे पर होगी। जबकि तीन सीओ, 17 निरीक्षक, 78 उपनिरीक्षक, 600 आरक्षी, दो कंपनी पीएसी, दो कंपनी पैरा मिलिट्री फोर्स तैनात रहेगी। वहीं, मतगणना स्थल में जाने से पहले मेटेल डिटेक्टर से गुजरना होगा।
मतगणना हॉल में माचिस की डिब्बी बीड़ी सिगरेट, पान-गुटका इत्यादि समस्त मादक सामग्रियां, मोबाइल फोन, वीडियो कैमरा समस्त प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स (स्मार्ट वॉच, इयरफोन इत्यादि) झोला, अटैची इत्यादि) पानी का बोतल वस्तुएं ले जाना वर्जित रहेगा।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील लाल श्रीवास्तव ने बताया कि घोसी उपचुनाव की मतगणना शुक्रवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी। मतगणना स्थल तक पहुंचने के लिए चार गेट बनाए गए हैं। इससे प्रेक्षक, रिटर्निंग अफिसर, सहायक रिटर्निंग आफिसर, अन्य अधिकारियों के अलावा गणना कर्मचारी शासकी अधिकारी और कर्मचारी (जिनकी ड्यूटी लगी हुई है) गेट नंबर 2 से प्रवेश करेंगे। जबकि प्रत्याशी, निर्वाचन अभिकर्ता, गणना अभिकर्ताओं तथा पत्रकार, जिनके पास सक्षम अधिकारी के स्तर से जारी पास होगा, वे गेट नंबर 4 से प्रवेश करेंगे।
घोसी उपचुनाव को लेकर जारी कयास का काउंट डाउन शुरू हो चुका है। अब से कुछ ही देर में घोसी चुनाव के रिजल्ट को लेकर गिनती शुरू हो जाएगी।उधर यह जीत भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान और सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह दोनों के लिए बेहद खास होगी। दरअसल यह जीत किसी की भी हो लेकिन यह जीत उन्हें तीसरी बार विधायक बनने की सपनों को साकार करेगी। दोनों प्रत्याशी को दो -दो बार का विधायकी का अनुभव है। जहां दारा बीते वर्ष 2022 में घोसी से विधायक बने थे , वहीं इससे पहले वो मधुवन से चुनाव जीतकर यहां से मंत्रिमंडल में शामिल हुए थे। जबकि सुधाकर सिंह भी घोसी के साथ मधुवन के विधायक रह चुके हैं। लेकिन दारा को जहां विधायकी का केवल छह साल को तो सुधाकर को 10 साल के कार्यकाल के अनुभव है। ऐसे में यह तीसरी बार की विधायकी किसके माथे पर सजेगी यह मतगणना के बाद ही रिजल्ट से पता चल जाएगा। उधर दो दिन से रखवाली कर रहे सपाई कार्यकर्ता काफी जोश में दिखे की वो जिस मकसद से पांच सितंबर की रात से ईवीएम की निगरानी में जुटे थे, आखिर अब उसकी गिनती शुरू होने वाली है।
घोसी उपचुनाव की मतगणना में सुबह आठ बजे से सबसे पहले पोस्टल बैलेट मतपत्रों की गिनती राजपत्रित अधिकारियों द्वारा की जाएगी। मतगणना पूरी तरह पारदर्शी तरीके से कराई जाएगी। मतगणना की वीडियोग्राफी होगी। मतगणना के लिए 14 टेबल लगी है। पोस्टल बैलेट की गिनती सभी टेबल से होगी। टेबल पर प्रत्येक उम्मीदवार का एक एक गणना अभिकर्ता मौजूद रहेगा। प्रत्येक पंडाल में वीडियोग्राफर मौजूद रहकर गणना प्रक्रिया की वीडियो रिकॉर्डिंग करेंगे। इस दौरान लगे सीसीटीवी कैमरे 360 डिग्री पर कवर करेंगे। साथ ही पूरा गणना पंडाल सीसीटीवी की जद में रहेगा। मतगणना पूरी तरह निष्पक्षता और पारदर्शी तरीके से कराने के लिए प्रेक्षक मतगणना स्थल पर मौजूद रहेंगे।
बीते पांच सितंबर की सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक 239 मतदान केंद्रों के 455 बूथों पर मतदान हुआ था। 50.23 फीसदी मतदान हुआ था। जो कि बीते 2022 में हुए विधानसभा चुनाव में 56.87 से छह फीसदी से अधिक कम था। इसी सीट पर एक वर्ष पहले आम विधानसभा चुनाव को लेकर जितना उत्साह नहीं था, उतना ही उत्साह मतदाताओं में उप चुनाव को लेकर भी था। पिछले वर्ष सभी प्रमुख दलों ने अपने प्रत्याशी उतारे थे। वहीं इस बार यह चुनाव आईएनडीआईए (इंडिया) और एनडीए बनाम बनकर रह गया था।
घोसी उप चुनाव के रण का आज परिणाम आएगा। पांच सितंबर को मतदान में चार लाख से अधिक वोटरों में से लगभग 50 फीसदी ने मतदान किया था। भाजपा के दारा सिंह चौहान और सपा के सुधाकर सिंह के बीच मुकाबला होने से उप चुनाव रोमांचक रहा।