फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने हवाई दौरा कर जाना बाढ़ क्षेत्रों का हाल, PET CT Scan मशीन का किया शुभारंभ

Wed, 26 Jul 2023 06:52 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा

सार

उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को मथुरा पहुंचे। वह राजकीय वायुयान से आगरा के खेरिया एयरपोर्ट पर उतरे। यहां से निकलने के बाद दोपहर करीब 2.30 बजे वह हेलीकॉप्टर से मथुरा पहुंचे।
विज्ञापन
CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने हवाई दौरा कर जाना बाढ़ क्षेत्रों का हाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ वृंदावन के पवन हंस हैलीपैड से निकलकर रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचे। सीएम के पहुंचने से पहले शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। चौराहों पर यातायात को रोक दिया गया। यहां तक कि पैदल निकल रहे लोगों को भी नहीं जाने दिया गया। यहां उन्होंने बाढ़ क्षेत्र का हवाई दौरा करके हाल जाना। 

विज्ञापन

जगह जगह रोके गए वाहन और पैदल श्रद्धालु

Mathura News: जगह जगह रोके गए वाहन और पैदल श्रद्धालु - फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा के मद्देनजर वृंदावन में जगह-जगह चौराहों पर वाहनों को रोका गया। यहां तक कि मुख्यमंत्री का काफिला निकलने से पहले पैदल श्रद्धालु भी रोके गए। कई चौराहों पर धूप में खड़े परेशान हो रहे लोगों की पुलिसकर्मियों से बहस भी हुई।  

Mathura News: तिराहे पर लोगों को रोकते ट्रैपिक पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला
गुरुकुल तिराहे पर ट्रैफिक को कंट्रोल करने के लिए पुलिस ने बैरियर लगाया। यहां पर भी पुलिसकर्मियों ने आने-जाने वाले लोगों को रोका है।
विज्ञापन

सीएम ने बाढ़ क्षेत्रों का जाना हाल

CM Yogi Mathura Visit: सीएम ने PET CT Scan मशीन का किया शुभारंभ - फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले रामकृष्ण मिशन सेवाश्रम पहुंचे। यहां कुछ PET CT Scan मशीन का शुभारंभ किया। कुछ समय यहां रुकने के बाद वह निकल गए। इसके बाद यमुना में उफान और बाढ़ का क्षेत्र का हवाई दौरा करके स्थितियों को जाना। अधिकारियों को आवश्य दिशा निर्देश दिए।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें