चुनाव में कौशाम्बी संसदीय सीट से भाजपा के विनोद सोनकर, सपा के पुष्पेंद्र सरोज व बसपा के शुभनारायण समेत कुल 10 प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतरे। सोमवार को मतदान के साथ सभी प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद हो गई।
सपा प्रत्याशी पुष्पेंद्र सरोज ने अपने पिता पूर्व मंत्री इंद्रजीत सरोज व मां के साथ नगरेह कला गांव में किया मतदान किया। तीनों ने कतार में लगकर अपनी बारी आने पर वोट डाला।
अधिकारियों के आश्वासन पर बहिष्कार खत्म
मंझनपुर असकरनपुर मंगरोहानी मतदान केंद्र में लंबी लाइन पर खड़ी महिला मतदाता।