फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022 Phase 3: कानपुर समेत 9 जिलों में वोटिंग, प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

Sun, 20 Feb 2022 07:13 AM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर

खास बातें

UP Assembly Election 2022 3rd Charan Polling Live Updates: तीसरे चरण में कानपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, जालौन, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद में मतदान हुए। 
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश चुनाव तीसरा चरण - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:52 PM, 20-Feb-2022

जालौन में 6 बजे तक मतदान प्रतिशत 

माधौंगढ़ क्षेत्र-  57.89 प्रतिशत 
कालपी क्षेत्र-  60.9 प्रतिशत 
उरई क्षेत्र- 61.1 प्रतिशत
जनपद जालौन की तीनों विधानसभा की कुल प्रतिशत 59.96 मतदान हुआ।

औरैया में शाम 6 बजे तक मतदान 
बिधूना में 61.35 प्रतिशत मतदान हुआ
दिबियापुर में 62.58 प्रतिशत मतदान हुआ
औरैया में प्रतिशत मतदान हुआ
कुल 61.31 प्रतिशत मतदान हुआ। 

हमीरपुर जिले में कुल मतदान 64.35 प्रतिशत हुआ। हमीरपुर सदर विधानसभा में 63.87 व विधानसभा में 64.84 प्रतिशत मतदान हुआ।

कन्नौज सदर: 61.44 प्रतिशत मतदान हुआ।
छिबरामऊ: 60.58 प्रतिशत मतदान हुआ।
तिर्वा: 62.65 प्रतिशत मतदान हुआ।
कुल औसत: 61.56 प्रतिशत मतदान हुआ।
 

06:15 PM, 20-Feb-2022

हमीरपुर में मतदान प्रतिशत 
राठ में 58.47 प्रतिशत मतदान हुआ
हमीरपुर में 57.63 प्रतिशत मतदान हुआ
कुल- 58.05 प्रतिशत मतदान हुआ

05:25 PM, 20-Feb-2022

कानपुर देहात जनपद में 5 बजे तक मतदान प्रतिशत
अकबरपुर रनिया विधानसभा क्षेत्र में  62.34 प्रतिशत, भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र में 60.35 प्रतिशत, सिकंदरा विधानसभा क्षेत्र में 54.93 प्रतिशत, रसूलाबाद विधानसभा क्षेत्र में 58.80 प्रतिशत मतदान हुआ। जनपद का कुल मतदान प्रतिशत  59.11 है।

महोबा में मतदान प्रतिशत
महोबा में 61.59 प्रतिशत मतदान हुआ
चरखारी में 61.48 प्रतिशत मतदान हुआ
जनपद महोबा में कुल मतदान प्रतिशत 61.54 रहा
 

विज्ञापन
05:18 PM, 20-Feb-2022

कन्नौज जिले में शाम 5 बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा कन्नौज में 60.94 प्रतिशत मतदान हुआ
विधानसभा तिर्वा में 61.3 प्रतिशत मतदान हुआ
विधानसभा छिबरामऊ में 58.6 प्रतिशत मतदान हुआ

जालौन में मतदान प्रतिशत 

माधौंगढ़ क्षेत्र-  52.62 प्रतिशत मतदान हुआ
कालपी क्षेत्र-  53.20 प्रतिशत मतदान हुआ
उरई क्षेत्र- 55.70 प्रतिशत मतदान हुआ
जालौन की तीनों विधानसभा की कुल प्रतिशत 53.84

05:09 PM, 20-Feb-2022

बूथ एजेंट बनने गए सपा कार्यकर्ता की मौत
इटावा जिले की इटावा सदर विधानसभा सीट के तहत आने वाले प्राथमिक विद्यालय कोकपुरा बूथ पर एजेंट बनने गए सपा नेता की अचानक मौत हो गई। इससे वहां पर अफरातफरी की स्थिति बन गई। वह कागजात पूरे न होने पर एजेंट नहीं बन पाए थे, घर लौटते वक्त ये हादसा हुआ।

थाना फ्रैंड्स कॉलोनी क्षेत्र के अड्डा बगिया निवासी 48 वर्षीय कृष्णकांत तिवारी पुत्र सदन तिवारी सुबह अपने निकटतम बूथ पर एजेंट बनने गए थे। जब वह बूथ एजेंट बनने गए तो उनके पास में उनकी फोटो और दूसरे कागजात पूरे नहीं थे, इसलिए उन्हें बूथ एजेंट बनाने से इनकार कर दिया गया। जिससे वह घर की तरफ लौट रहे थे, उसी दौरान वह बेहोश होकर गिर पड़े और नाक से खून निकलने लगा।

लोगों ने उनकी हालत देखी तो उन्हें अपने निजी वाहन से ही जिला अस्पताल लेकर पहुंचे। इसी बीच परिजनों को भी फोन कर दिया गया। परिजन भी जिला अस्पताल पहुंच गए, लेकिन जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उनकी जांच करते ही उन्हें मृत घोषित कर दिया। इससे उनके परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन उनका शव घर ले आए। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया।

विज्ञापन
04:38 PM, 20-Feb-2022

बूथ के बाहर हिजाब उतारने को लेकर मुस्लिम महिलाओं ने किया हंगामा

कानपुर में रविवार को हडसन स्कूल पोलिंग बूथ पर उस समय हंगामा शुरु हो गया, जब मुस्लिम महिलाओं को हिजाब उतारने के लिए कहा गया। पोलिंग बूथ पर कर्मचारियों ने उनसे हिजाब उतारकर अंदर आने को कहा तो महिलाओं ने उतारने से मना कर दिया।

जिसपर वहां के कर्मचारियों ने महिलाओं को वोट डालने से मना कर दिया। इसके बाद महिलाओं ने हिजाब न उतारने की बात कहते हुए बूथ के बाहर ही हंगामा करना शुरू कर दिया। देखते ही देखता वहां बड़ी संख्या में मुस्लिम महिलाएं एकत्र हो गईं।

महिलाओं ने कहा कि हम लोग कमरे में हिजाब उतार सकते है। मगर गेट के बाहर से हिजाब उतार कर नहीं जाएंगे। उधर हंगामे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने महिलाओं को समझा बुझाकर शांत कराया। इस दौरान बूथ पर कुछ देर के लिए मतदान भी प्रभावित रहा। हांलाकि पुलिस ने बाद में मतदान फिर से शुरू कराया।

04:00 PM, 20-Feb-2022

दोपहर 3 बजे तक मतदान प्रतिशत
कानपुर नगर में 43.25 प्रतिशत मतदान हुआ
कानपुर देहात में 47.13 प्रतिशत मतदान हुआ
औरैया में 48.29 प्रतिशत मतदान हुआ
जालौन में 46.87 प्रतिशत मतदान हुआ
हमीरपुर में 50.73  प्रतिशत मतदान हुआ

03:43 PM, 20-Feb-2022

हमीरपुर में तीन बजे मतदान प्रतिशत
राठ- 51.37 प्रतिशत मतदान हुआ
हमीरपुर- 50.10  प्रतिशत मतदान हुआ
कुल-  50.73 प्रतिशत मतदान हुआ

02:09 PM, 20-Feb-2022

कानपुर के गोविंद नगर क्षेत्र में प्रत्याशी के दो बस्ते लगाने पर पुलिस और विजय कपूर के बीच बहस हो गई। पुलिस का कहना था कि एक बूथ के बाहर सभी प्रत्याशी के एक-एक बस्ते लगाए जाएंगे। जिसके बाद कांग्रेस प्रत्याशी के भाई विजय कपूर दो बसते लगाने को लेकर काफी देर तक अड़े रहे।

01:35 PM, 20-Feb-2022

दोपहर 1 बजे तक वोटिंग प्रतिशत
 
कानपुर में 28.98 प्रतिशत मतदान हुआ
कानपुर देहात में 34.43 प्रतिशत मतदान हुआ
जालौन में 37.43 प्रतिशत मतदान हुआ
हमीरपुर में 36.32 प्रतिशत मतदान हुआ
कन्नौज में 37.9 प्रतिशत मतदान हुआ
महोबा में 38.12 प्रतिशत मतदान हुआ
औरैया में 33.37 फीसद मतदान हुआ

01:21 PM, 20-Feb-2022

हमीरपुर में 1 बजे तक मतदान प्रतिशत 
राठ- 37.35 फीसद
हमीरपुर- 35.30 फीसद
कुल-  36.32 फीसद

12:48 PM, 20-Feb-2022

कानपुर में प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतीश महाना की जरौली में पुलिस से जोरदार झड़प हो गई। कार्यकर्ताओं का आरोप था कि केंद्रीय पुलिस बल के एक जवान ने गाली दी। इस पर मंत्री ने पहुंच कर एक जवान को चेताया। काफी देर तक बहस होती रही। स्थानीय पुलिस जब मौके पर पहुंची तो बीच-बचाव कराया। 

12:22 PM, 20-Feb-2022

कन्नौज जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्रों में मतदान को लेकर सुबह से उत्साह दिखाई दे रहा है। इत्र नगरी में सुबह के पहले दो घंटे में रिकॉर्ड मतदान हुआ। यहां सुबह सात से नौ बजे तक 30.33 फीसदी मतदान हुआ। सबसे अधिक छिबरामऊ में 11.23 प्रतिशत लोगों ने मतदान किया। 

11:42 AM, 20-Feb-2022

मतदान का बहिष्कार
कानपुर में बिल्हौर विधानसभा के कसगंवा गांव में पानी, नाली, पुल व तमाम समस्याओं से परेशान ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया। मतदान न होने की सूचना पर निर्वाचन संबंधित अधिकारियों के हाथ-पैर फूले। मौके पर पहुंचे ग्रामीणों को समझाने व मांगी गई सारी मांगों को भी माना। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक लिखित तौर पर सारी चीजें नहीं दी जाएंगी तब तक बहिष्कार जारी रखेंगे।

11:36 AM, 20-Feb-2022

कानपुर देहात में 19.86 प्रतिशत मतदान हुआ। जालौन में 21.66 प्रतिशत मतदान हुआ। हमीरपुर में 24.23 प्रतिशत मतदान हुआ। औरैया में 19.54 फीसदी मतदान हुआ। कन्नौज में 21.09 प्रतिशत मतदान हुआ। हमीरपुर में 24.23 प्रतिशत मतदान हुआ। फर्रुखाबाद में 9.61 प्रतिशत मतदान हुआ।

11:35 AM, 20-Feb-2022

औरैया जिले में सुबह 11 बजे मतदान प्रतिशत

जिले की तीनों विधानसभा में 11 बजे तक 19.54 फीसदी मतदान हुआ। जिसमें औरैया में 18.75 फीसदी, बिधूना में 21.01 फीसदी, दिबियापुर में 18.80 फीसदी मतदान हुआ।

कानपुर नगर में 11 बजे तक 16.27 प्रतिशत मतदान हुआ।

11:09 AM, 20-Feb-2022

सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव अपनी पत्नी एवं कन्नौज की पूर्व सांसद डिंपल यादव के साथ मतदान करने सैफई केंद्र पर पहुंचे। उनके साथ बदायूं के पूर्व सांसद धर्मेंद्र यादव एवं इटावा जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव वोट डालने पहुंचे।

10:21 AM, 20-Feb-2022

सैफई के अभिनव विद्यालय में समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के परिवार के सदस्यों ने वोट डाला। उनके परिवार से सबसे पहले उनके भाई अभयराम यादव ने वोट डाला। उन्होंने मतदान के बाद कहा कि वे किसानों के मुद्दे पर वोट डालकर आये हैं और प्रदेश में अखिलेश यादव की सरकार आ रही है। अभयराम यादव के बाद राज्यसभा सांसद रामगोपाल यादव ने मतदान किया। उनके बाद शिवपाल सिंह यादव और उनके बेटे आदित्य यादव ने मतदान किया। उससे पहले सैफई के प्रधान रामफल बाल्मीकि और उनकी पत्नी शांति देवी ने वोट डाला। इसी बूथ पर प्रोफेसर रामगोपाल यादव के बड़े भाई चेतराम यादव और छोटे भाई ने वोट डाला।

10:09 AM, 20-Feb-2022
शादी के बाद मतदान करने पहुंचा नव विवाहित जोड़ा - फोटो : अमर उजाला

हमीरपुर जिले के राठ चौबट्टा मोहल्ला निवासी प्रज्ञा राजपूत ने रविवार को शादी के फेरे लेने के बाद ससुराल जाने से पूर्व अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि जो युवाओं को रोजगार दे, प्रदेश का विकास करे, हम ऐसी सरकार का चयन करने आए हैं।

10:07 AM, 20-Feb-2022

इटावा जिले में सुबह 9 बजे मतदान प्रतिशत

जसवंतनगर में 7.5 प्रतिशत मतदान हुआ
इटावा 6.82 प्रतिशत मतदान हुआ
भरथना 6.15 प्रतिशत मतदान हुआ

09:54 AM, 20-Feb-2022

महोबा जिले का मतदान प्रतिशत 8.02 है। इसमें जिले के दोनों विधानसभा क्षेत्र का औसत है। जबकि महोबा विधानसभा सीट पर 8.54 प्रतिशत मतदान हुआ और चरखारी विधानसभा सीट पर 7.50 प्रतिशत हुआ।

09:52 AM, 20-Feb-2022

कानपुर में 9 बजे तक 5.89 फीसदी मतदान, 44 ईवीएम बदलीं 

कानपुर में सुबह नौ बजे तक 5.89 फीसदी मतदान हुआ। जिले की सभी दस विधानसभा क्षेत्र में मतदान हो रहा है। पहले दो घन्टे में 44 बूथों पर ईवीएम बदली गईं। जबकि 48 जगह वीवीपीएट भी बदलनी पड़ी हैं। बिल्हौर में छह, बिठूर में पांच, कल्याणपुर में 5.9, गोविन्द नगर में सात, सीसामऊ में तीन, आर्यनगर 5.5, किदवईनगर में आत, कैंट में 5.5, महाराजपुर में छह और घाटमपुर में सात प्रतिशत मतदान हुआ। कई मतदान केंद्रों पर अभी भी लंबी लाइन लगी हैं। मतदान फिलहाल शांतिपूर्ण तरीके से जारी है।

09:46 AM, 20-Feb-2022

कन्नौज जिले में सुबह 9 बजे तक मतदान प्रतिशत

विधानसभा कन्नौज में 9.5 प्रतिशत मतदान हुआ
विधानसभा तिर्वा में 9.6 प्रतिशत मतदान हुआ
विधानसभा छिबरामऊ में 11.23 प्रतिशत मतदान हुआ

09:30 AM, 20-Feb-2022

कानपुर नगर में सुबह 9 बजे तक 5.89 प्रतिशत मतदान हुआ। कानपुर देहात में सुबह 9 बजे तक 6.17 प्रतिशत मतदान हुआ। हमीरपुर में नौ बजे तक 8.15 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं राठ में 11 प्रतिशत मतदान हुआ।

09:08 AM, 20-Feb-2022

कानपुर में महापौर ने उड़ाई निर्वाचन आयोग के नियमों की धज्जियां, एफआईआर के आदेश
कानपुर में रविवार को मतदान के दौरान महापौर प्रमिला पांडेय ने निर्वाचन आयोग के नियमों को दरकिनार कर वोट डालते हुए फोटो वायरल कर दी। उन्होंने ईवीएम में भाजपा को वोट देने की फोटो वायरल की। फोटो वायरल होते ही निर्वाचन आयोग ने संज्ञान लेते हुए मामले में जिला निर्वाचन अधिकारी नेहा शर्मा को कार्रवाई के आदेश दिए। बता दें कि महापौर सिविल लाइंस स्थित हडसन पोलिंग सेंटर में वोट डालने गई थीं। 

बूथ पर मोबाइल ले जाने पर रोक 
निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश के मुताबिक बूथ के अंदर कोई भी मोबाइल नहीं ले जा सकता है। आम लोगों को भी बूथ पर मोबाइल ले जाने से रोका जा रहा है। बावजूद इसके महापौर बूथ के अंदर मोबाइल लेकर गईं और ईवीएम में वोट डालते हुए फोटो खिचवाई। मामले में ट्विटर पर डीएम नेहा शर्मा ने एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए हैं।

08:40 AM, 20-Feb-2022

कन्नौज जिले के ऋषि भूमि इंटर कॉलेज सौरिख की बूथ संख्या-11 संजय नगर में  मतदान शुरू होते ही मशीन खराब हो गई। जिसके बाद करीब 1 घंटा मतदान प्रभावित रहा। करीब 8 बजे दूसरी मशीन मंगाकर मतदान शुरू किया गया। इस दौरान बूथ पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी रही।

08:19 AM, 20-Feb-2022

फर्रुखाबाद जिले के रखाबगंज खुर्द में मतदान के लिए सुबह से ही वोटरों की लंबी लाइन दिखी। वहीं जालौन जिले के कालपी विधानसभा के अकोढी बूथ पर मशीन खराब होने से मतदान 1 घंटे बाधित रहा। जिसके बाद दूसरी मशीन मंगाई गई है। उससे मतदान शुरू कराया गया।

08:08 AM, 20-Feb-2022

जिले की दोनों विधानसभा में हो रहा शांतिपूर्ण मतदान
महोबा जिले की चरखारी व महोबा विधानसभा में शांतिपूर्ण मतदान चल रहा है। दोनों विधानसभा में कुल 24 प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो जाएगी। जिले के 6,62,958 मतदाता अपनी वोट की चोट से प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। सुबह सात बजे से 787 बूथों पर मतदान हो रहा है। 

जिले में कुल मतदाता- 6,62,958

विधानसभा महोबा
कुल मतदाता-3,66,040
पुरुष मतदाता-1,72,151
महिला मतदाता-1,44,479
थर्ड जेंडर -10

विधानसभा चरखारी
कुल मतदाता-3,46,318
पुरुष मतदाता-1,85,499
महिला मतदाता-1,60,802
थर्ड जेंडर-17

07:57 AM, 20-Feb-2022
उत्तर प्रदेश चुनाव तीसरा चरण: औरैया में मतदान को लेकर दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला

युवा, महिला और बुर्जुगों में मतदान को लेकर उत्साह
औरैया जिले में मतदान को लेकर सभी तरह के मतदाताओं में मतदान के लिए उत्साह है। सुबह से ही बूथों पर युवा मतदाता वोट देने पहुंचे। धूप खिलने के साथ ही लोगों में मतदान को लेकर उत्साह बढ़ता जा रहा है। बूथों पर बड़ी संख्या में महिला, बुर्जुग और दिव्यांग मतदान के लिए पहुंच रहे हैं। शहरी क्षेत्रों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी लोगों ने वोट देने में किसी तरह का विलम्ब नहीं किया। जिले में 855 मतदेय स्थलों के 1281 बूथ पर वोटिंग चल रही है।

07:48 AM, 20-Feb-2022
इटावा में ग्रामीण क्षेत्र के मतदान केंद्र पर पसरा सन्नाटा - फोटो : अमर उजाला

इटावा जिले के बकेवर क्षेत्र में ग्रामीण मतदान केंद्रों पर मतदान शुरू हो गया है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर लोगों की भीड़ दिखाई दी। हालांकि गांवों के मतदान केंद्रों पर अभी ज्यादा वोटर नहीं पहुंचे।

07:24 AM, 20-Feb-2022
उत्तर प्रदेश चुनाव तीसरा चरण: अतुल शर्मा - फोटो : अमर उजाला

कानपुर देहात के नबीपुर में उषा ने सबसे पहले मतदान किया। वहीं नबीपुर के बूथ संख्या 335 में अतुल शर्मा सबसे पहले मतदाता बने। रूरा में थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मतदाताओं को अंदर जाने दिया गया।

 

06:57 AM, 20-Feb-2022

UP Election 2022 Phase 3: कानपुर समेत 9 जिलों में वोटिंग, प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के तहत तीसरे चरण का मतदान आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक होगा। तीसरे चरण में कानपुर, कानपुर देहात, हमीरपुर, महोबा, जालौन, इटावा, औरैया, कन्नौज, फर्रुखाबाद में मतदान होना है।

कानपुर में छावनी विधानसभा में मतदान के लिए सुबह से ही मतदाताओं की भीड़ दिखाई दी। बूथों पर थर्मल स्क्रीनिंग के बाद ही मतदाताओं को अंदर भेजा गया। कानपुर देहात में अकबरपुर के नबीपुर पोलिंग बूथ पर मतदाताओं लंबी लाइन दिखाई दी। यहां अभी मतदान शुरू नहीं हुआ है। यूपी के नौ जिलों में मतदान शुरू हो चुका है। सुबह से ही बूथों पर मतदाताओं की लाइन दिखाई दी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें