फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: CM योगी बोले- चित्रकूट प्रभु राम के संबल का प्रतीक, शस्त्र और शास्त्र के संधान का केंद्र बनेगी धर्मनगरी

Wed, 08 Jul 2026 04:03 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चित्रकूट

सार

CM Yogi Chitrakoot Visit Updates: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अपने दो दिवसीय दौरे पर चित्रकूट पहुंच गए हैं। देवांगना एयरपोर्ट पर जिला प्रशासन और वरिष्ठ जनप्रतिनिधियों ने उनका स्वागत किया, जिसके बाद मुख्यमंत्री सीधे जनसभा स्थल पहुंचे हैं। सीएम योगी के चित्रकूट दौरे का हर अपडेट यहां पढ़ें...
विज्ञापन
CM Yogi In Chitrakoot - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को अपने दो दिवसीय दौरे के अंतर्गत चित्रकूट पहुंच गए हैं। देवांगना घाटी स्थित एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर उतरते ही पूरा वातावरण उत्साह से भर गया। आगमन के साथ ही प्रोटोकॉल के अनुसार स्थानीय अधिकारियों और पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उनकी अगवानी की।
विज्ञापन

भव्य स्वागत और सुरक्षा का घेरा हवाई अड्डे पर भाजपा जिला अध्यक्ष महेंद्र कोटार्य, क्षेत्रीय अध्यक्ष राम किशोर साहू, कमिश्नर अजीत कुमार, डीआईजी राजेश एस, जिलाधिकारी पुलकित गर्ग और एसपी अरुण कुमार सिंह ने मुख्यमंत्री का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। मुख्यमंत्री की सुरक्षा और गरिमा को ध्यान में रखते हुए पूरे मार्ग पर विशेष सतर्कता बरती गई है।

धर्मनगरी को मिलेगी विकास की सौगात

">http://



परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास
एयरपोर्ट पर स्वागत के बाद मुख्यमंत्री का काफिला सीधे जनसभा स्थल के लिए रवाना हुआ। मुख्यमंत्री के जनसभा स्थल पर पहुंचते ही वहां मौजूद जनसैलाब ने उनका स्वागत किया। चित्रकूट के इस दौरे को विकास और जनकल्याणकारी परियोजनाओं के लिहाज से अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के आगमन के साथ ही अब क्षेत्र में 950 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की औपचारिक शुरुआत होने जा रही है।

मानिकपुर से लेकर सदर तक दौड़ेंगे तरक्की के रास्ते

बता दें कि कुल 950 करोड़ की इन परियोजनाओं में 394.70 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण और 556.18 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया है। इसमें सबसे अधिक प्राथमिकता लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) की 61 परियोजनाओं को दी गई है।

आस्था के केंद्रों को किया नमन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन की शुरुआत 'रामचंद्र की जय' के उद्घोष के साथ की। उन्होंने चित्रकूट को प्रभु राम के संबल का प्रतीक बताते हुए महर्षि वाल्मीकि की तपोभूमि, तुलसीदास की जन्मस्थली और मंदाकिनी-कामदगिरि जैसी पवित्र धरा को नमन किया।

 

हमें नई प्रेरणा देती है रामायण की गाथा 
सीएम योगी ने कहा कि प्रभु राम के सहयोग की कृतज्ञता स्वरूप आज 950 करोड़ की परियोजनाओं की सौगात मिल रही है। बोले कि महर्षि वाल्मीकि की आज्ञा से भगवान राम चित्रकूट आए और करीब 12 साल बिताए। यहीं से दंडकारण्य गए। रामायण की ये गाथा हमें नई प्रेरणा देती है। 

एयरक्राफ्ट और फ्लाइट शुरू करने का आश्वासन
पिछली सरकारों ने चित्रकूट की पहचान का संकट किया खड़ा। आने जाने के साधन नहीं थे। वाल्मीकि आश्रम बदहाल था। चित्रकूट उपेक्षित था। कहा कि  पहले दौरे पर ही निर्णय किया कि चित्रकूट बहुत कुछ पाने का अधिकारी है। उन्होंने पहाड़ पर बने चित्रकूट एयरपोर्ट को जल्द एयरक्राफ्ट देने और फ्लाइट शुरू करने का आश्वासन दिया।

भगवान राम की साधना से भारत को सुरक्षित किया
डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर पर कहा कि भगवान राम की साधना से भारत को सुरक्षित किया, लेकिन अब डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉरिडोर के निर्माण हो रहा है। जल्द यहां बड़ा निवेश होगा। रक्षा सेनाओं के लिए उत्तर प्रदेश में हथियार बनेंगे, जिसमें चित्रकूट का भी स्थान होगा।

शस्त्र और शास्त्र के संधान का केंद्र बनेगी धर्मनगरी
मुख्यमंत्री ने कहा कि शस्त्र और शास्त्र के संधान का केंद्र बनेगा चित्रकूट।  जिन क्षेत्रों में डबल इंजन सरकार के एमएलए हैं, वहां विकास हो रहा है।  सपा विधायक कब्जा और ठेके से ही फुर्सत नहीं है। कहा चित्रकूट में भाजपा का विधायक होता, तो चित्रकूट अयोध्या की तरह चमक रहा होता।

सनातन का सम्मान नहीं करते समाजवादी
मुख्यमंत्री बोले कार्यों की समीक्षा के लिए आया हूं, हर महीने मंत्री आते हैं। कैसे चित्रकूट को सुंदर बनान है, इन सब पर काम करना है समाजवादी चित्रकूट आने से डरते थे। सत्ता में आने पर सैफई परिवार से आगे दिखाई नहीं देता। परिवारवाद और वंशवाद से आगे नहीं है सपा की सोच।  डॉ. राम मनोहर लोहिया के कारण कभी रामायण मेला शुरू हुआ। आज के समाजवादी राम से दूरी बनाते हैं। बाबर को आदर्श मानते हैं। कृष्ण में उनकी आस्था नहीं है, सनातन का सम्मान नहीं करते।

सपा सरकार में भय और दहशत का माहौल था
चित्रकूट जैसे आज लोगों को आकर्षित कर रहे वह सपा सरकार में भी हो सकता था, लेकिन तब भय और दहशत का माहौल था। सीएम ने जनकल्याणकारी योजनाएं गिनाईं। कहा सपा इन पर डकैती डालती थी। आज तेज गति से हो रहा काम। अब निवेश आ रहा है, अब भय नहीं है।

विकास की सोच न रखने वालों से रहें सावधान
सीएम योगी बोले कि रानीपुर टाइगर रिजर्व भी विकसित होगा। आगे कहा कि जो लोग जाति, क्षेत्र और भाषा के नाम पर बात रहे हैं...वह देश के दुश्मन हैं। ऐसे लोगों के पास विकास की कोई सोच नहीं है। ऐसे लोगों से सावधान रहें। ने की अपील।

अयोध्या में आस्था की कर रहे हैं बात 
सपा और कांग्रेस अचानक सक्रिय हुई। जन्मजात अयोध्या को कोसने वाली पार्टियों को एक मुद्दा मिल गया। कहा रामसेतु को तोड़ने के लिए कांग्रेस सरकार ने किया था प्रयास। तब सुप्रीम कोर्ट में राम को बताया था काल्पनिक। कहा अगर राम और कृष्ण काल्पनिक तो अयोध्या, चित्रकूट, मथुरा, वृंदावन-बरसाना क्या है। आज वे लोग अयोध्या में आस्था की बात कर रहे हैं।

ट्रस्ट पर उंगली उठाने का औचित्य नहीं
रामभक्तों पर गोली चलाने वाले आस्था की बात कर रहे हैं। देश का रामभक्त अयोध्या की बात करे, तो कोई बात नहीं। सपा और कांग्रेस ने अयोध्या को बदनाम करने का ठेका लिया हुआ है। अयोध्या में राम मंदिर ट्रस्ट के चढ़ावे में गड़बड़ी की शिकायत पर एसआईटी बनाई गई है। इसमें छह लोग चोरी करते पाए गए हैं। दो लोग साजिश में शामिल थे। एफआईआर हो गई फिर ट्रस्ट को बदनाम करने, ट्रस्ट पर उंगली उठाने का औचित्य नहीं है।
विज्ञापन

वक्फ के नाम पर दर्ज कर दी जमीन
जब सपा को मौका मिला तब कब्रिस्तान की दीवार पर खर्च होता था पैसा। वक्फ के नाम पर दर्ज कर दी जमीन। जब वक़्फ़ कानून बना तो सपा और कांग्रेस खड़ी हो गई।  इनका दोहरा चरित्र देखकर गिरगिट भी  शर्मा जाए।  बाबा साहब भीमराव आंबेडकर के नाम पर कन्नौज में मेडिकल कॉलेज बना था, सपा ने उनका नाम हटा दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें