बस्ती जिले में शाम पांच बजे तक 52.59 मतदान हो गया है।
संतकबीरनगर जिले में शाम पांच बजे तक 55.84 मतदान हो गया है।
संतकबीरनगर जिले के नगर पंचायत हरिहरपुर में गुरुवार को नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। सुबह ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं की लंबी-लंबी कतार लग गई। नगर पंचायत हरिहरपुर कार्यालय के बगल में स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय प्रथम में उत्साह से लबरेज महिलाएं टोली बनाकर गीत गाते हुए मतदान केंद्र पर पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
यहां पढ़ें पूरी खबर: संतकबीरनगर में महिलाओं का मतदान से प्रेरित गीत सुन उत्साहित हुए मतदाता, बूथों पर लगी भीड़
सिद्धार्थनगर जिले में दोपहर एक बजे तक 34.49 प्रतिशत मतदान हुआ है।
बस्ती में एक बजे तक 33 फीसदी मतदान हुआ है। वहीं बस्ती जिले के नगर निकाय चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला। मतदान के बाद सोशल मीडिया पर सेल्फी, फोटो साझा करते हुए लोगों से वोट देने की अपील की।
यहां पढ़ें पूरी खबर: बस्ती जिले में पहली बार मतदान करने वालों के जोश से सोशल मीडिया सराबोर, लोगों को किया प्रेरित
संतकबीरनगर में एक बजे तक 32. 85 प्रतिशत मतदान हुआ है।
संतकबीरनगर में 100 साल की बुजुर्ग लीलावती देवी ने अपने परिजनों के साथ एचआर इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान किया।
बस्ती निकाय चुनाव के मतदान का प्रतिशत दोपहर 11 बजे तक औसत रहा। एक नगर पालिका और नौ नगर पंचायतों में कुल मिलाकर कुल 57386 यानी 20 प्रतिशत मत पड़ चुके थे। नगर पंचायत गायघाट की रफ्तार दूसरे दो घंटे में भी सबसे ज्यादा 30 प्रतिशत रही। जबकि नगर और नगर पालिका बस्ती 16-16 प्रतिशत मतदान हुआ। 11 बजे के बाद धूप तेज होने के साथ मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतार छोटी होती गई।
यहां पढ़ें पूरी खबर: बस्ती में मतदान की रफ्तार धीमी, 11 बजे तक पड़े 20 प्रतिशत वोट
संतकबीरनगर जिले में सुबह 11 बजे तक 22.11 प्रतिशत मतदान हुआ है।
सिद्धार्थनगर जिले में पीपुल्स इंटर कॉलेज डुमरियागंज स्थित बूथ संख्या एक पर दिव्यांग मतदाता जावेद अहमद पहुंचे। वहीं बढ़नी के प्रावि कल्लन डिहवा में मतदान बीमार डॉ बदरे आलम ने भी मतदान किया।