शाहजहांपुर में पोलिंग बूथ पर लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर लोकसभा सीट से भाजपा से अरुण सागर, सपा से ज्योत्सना गौंड, बसपा से दोदराम वर्मा उम्मीदवार हैं। राष्ट्रीय सनातन पार्टी से किरण, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के प्रेमचंद्र, मानव क्रांति पार्टी से रमेश चंद्र वर्मा भी चुनाव लड़ रहे हैं। धर्मपाल, प्रदीप कुमार, मीना कश्यप, शिवकुमार निर्दलीय प्रत्याशी हैं।
ददरौल विधानसभा उपचुनाव में भाजपा से अरविंद कुमार सिंह, सपा से अवधेश कुमार वर्मा, बसपा से सर्वेश चंद्र धांधू चुनावी मैदान में हैं। राष्ट्रीय महान गणतंत्र पार्टी से रामपाल, नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आजाद पार्टी से स्वयंप्रकाश कौशल, निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अजीत शुक्ला, आराधना मिश्रा, कंचन, देवेश कुमार वर्मा और राशिद खां ने चुनाव लड़ा है।
खीरी लोकसभा सीट के उम्मीदवार
1- अजय मिश्र टेनी- भाजपा
2- उत्कर्ष वर्मा मधुर- सपा
3- अंशय कालरा- बसपा
4- ओम नाथ सिंह- राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी
5- खंजन-नेताजी सुभाष चंद्र बोस राष्ट्रीय आजाद पार्टी
6- दरबारी लाल चौहान-जनता क्रांति पार्टी
7- पंचशिला आनंद-यूपी रिपब्लिकन पार्टी
8- मुकेश कुमार--राष्ट्रीय विकल्प पार्टी
9- संध्या जयसवाल-परिवर्तन समाज पार्टी
10- नरेश सिंह भदौरिया- निर्दलीय
11- सतेंद्र कुमार मौर्य- निर्दलीय
धौरहरा लोकसभा सीट के उम्मीदवार
धौरहरा लोकसभा सीट के उम्मीदवार
1- रेखा वर्मा- भाजपा
2- आनंद भदौरिया-सपा
3- श्याम किशोर अवस्थी- बसपा
4- आशुतोष पाठक- आम जनता पार्टी
5- कासिम अली- पीस पार्टी
6- जर्नादन प्रसाद- कम्युनिष्ट पार्टी ऑफ इंडिया
7- राजेश कुमार- पॉलिटिकल जस्टिस पार्टी
8- सकसेन- सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी
9- सुदेश कुमार- लोक जन संघर्ष पार्टी
10- राम नरेश- निर्दलीय
11- विजय कुमार तिवारी- निर्दलीय
12- समरेंद्र कुमार- निर्दयीय
लोकसभा चुनाव के चौथे चरण में शाहजहांपुर, खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों के साथ शाहजहांपुर की ददरौल विधानसभा सीट के लिए सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया। मतदान से पहले सभी बूथों पर मॉकपोल कराया गया।
खीरी में मतदान से पहले बारिश
खीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में सोमवार सुबह मतदान से पहले एकाएक तेज बारिश शुरू हो गई। आंधी के साथ बारिश होने के साथ ओले भी गिरने लगे। बिजली गुल हो गई। बिजुआ क्षेत्र में भी तेज आंधी बारिश ओलों की बौछार जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया। अचानक जिले के कई हिस्सों में बारिश होने से जहां मौसम अच्छा हो गया लेकिन बारिश ने मतदान करने जाने वालों की राह रोक दी। इससे काफी देर तक लोग परेशान रहे। हालांकि मौसम खुशगवार होने से मतदाताओं को राहत मिली।
वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने डाला वोट
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में वित्त मंत्री सुरेश कुमार खन्ना ने डोरमोंस स्कूल में बने पोलिंग बूथ में अपना वोट डाला। वह सुबह सात बजे ही पोलिंग बूथ पर पहुंच गए थे।
बूथों पर लगी कतार
लखीमपुर के मितौली तहसील के राजा लोने सिंह इंटर कालेज के बूथ संख्या 139 पर मतदान शुरू होने से पहले सुबह साढ़े छह बजे ही मतदान करने वालों की लाइन लग गई। वहीं सदर ब्लाक के लखीमपुर देहात के ग्राम पंचायत सुआगाड़ा में वोट डालने के लिए मतदाताओं की लंबी लाइन सुबह से ही लग गई।
खीरी में झमाझम बारिश
लखीमपुर शहर में मतदान शुरू होते ही झमाझम बारिश होने लगी। मतदान केंद्रों पर बारिश से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागे। जिलेभर में बारिश हुई। इससे मतदान प्रभावित होने की उम्मीद जताई थी, लेकिन मतदाताओं के उत्साह के साथ बंपर वोटिंग की।
छाता लगाकर मतदान करने पहुंचे मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के फूलबेहड़ के बसहा भूड़ गांव में बूथ संख्या 259 पर बारिश के बीच मतदाता छाता लगाकर मतदान करने पहुंचे। शहर की रूपाली और तन्मय छाता लगाकर नगर पालिका बूथ पर पहुंचीं। मतदान के बाद उन्होंने कहा कि हर किसी को मतदान करना चाहिए।
बूथ संख्या 259 पर बारिश का खलल पड़ा
- फोटो : अमर उजाला
बारिश ने डाला खलल
लखीमपुर खीरी जिले के फूलबेहड़ के बसहा भूड़ गांव में बूथ संख्या 259 पर बारिश का खलल पड़ने से मतदान की रफ्तार रुक गई। इस बूथ पर 2400 के करीब वोटर हैं और सवा आठ बजे तक महज 40 वोट ही पड़े थे। तेज बारिश होने से बूथ खाली पड़ा रहा।
सूची में अपना नाम देखते मतदाता
- फोटो : अमर उजाला
बीएलओ ने मैगलगंज में पर्ची नहीं बांटी
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज कस्बा में बूथ संख्या आठ के वोटरों को बीएलओ ने वोटर पर्ची उपलब्ध नहीं कराई। इससे मतदान शुरू होने के बाद मतदान करने के लिए बूथ पर पहुंचे लोगों के सामने समस्या खड़ी हो गई। लोग अपना नाम देखते हुए पर्ची बनवाने की कोशिश में लगे रहे। इस वजह से बूथ के बाहर भीड़ नजर आई।
बारिश के बीच वोटों की बरसात
लखीमपुर खीरी के निघासन क्षेत्र के बिहारीपुरवा बूथ संख्या 89 पर बारिश का कोई असर नहीं दिखा। सुबह साढ़े आठ बजे तक यहां 100 से अधिक वोट पड़ चुके थे।
ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार
- फोटो : अमर उजाला
सड़क न बनने से ग्रामीण नाराज
लखीमपुर खीरी जिले के मोहम्मदी तहसील के नेवली मतदान केंद्र पर साढ़े आठ बजे तक सिर्फ तीन वोट पड़े। ग्रामीण सड़क न बनने को लेकर मतदान का बहिष्कार कर रहे थे। एसडीएम मौके पर पहुंचे। उन्होंने लोगों को समझाने का प्रयास किया।
पोलिंग बूथ पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में सुबह नौ बजे तक 12.35 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कटरा- 12.62
जलालाबाद- 12.11
तिलहर- 12.56
पुवायां- 12.81
शाहजहांपुर- 10.08
ददरौल- 12.08
स्याही का निशान दिखाते पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर में पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद ने डॉ सुदामा प्रसाद इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। बता दें कि भाजपा ने इस बार जितिन प्रसाद को पीलीभीत लोकसभा सीट से चुनाव लड़ाया है। पीलीभीत में पहले ही चरण में मतदान हो चुका है।
सम्मान निधि नहीं मिलने से नाराज वोटरों ने किया बहिष्कार
लखीमपुर खीरी के मैगलगंज के खमरिया गांव में मतदान करने से मना कर दिया गया। ग्रामीणों का आरोप है कि किसान सम्मन निधि नहीं मिली है। वे लोग जिलाधिकारी को बुलाने के लिए जिद पर अड़ गए। इससे बूथ पर सुबह नौ बजे तक वोट नहीं पड़े।
गांव कटैया उस्मानपुर में लोगों ने किया प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के निगोही के गांव कटैया उस्मानपुर में सड़क न बनने से नाराज ग्रामीणों ने विरोध प्रदर्शन किया। यहां भी सुबह नौ बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा।
खीरी लोकसभा सीट पर नौ बजे तक 12.21% वोटिंग
गोला गोकर्णनाथ- 12.02
लखीमपुर - 10.79
निघासन- 11.25
पलिया- 13.50
श्रीनगर- 13.86
धौरहरा लोकसभा सीट पर 13.96 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
धौरहरा- 13.60
हरगांव- 13.47
कस्ता- 14.00
महोली- 13.95
मोहम्मदी- 14.75
बूथ पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
शाहजहांपुर के पुवायां के बूथ संख्या 331 बसखेड़ा बुजुर्ग में ग्रामीणों ने जलजमाव की समस्या को लेकर मतदान का बहिष्कार किया। जबकि दूसरे गांव बसही के 20 के अधिक लोगों ने इस बूथ पर मतदान किया। इसके बाद सन्नाटा पसर गया।
तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर में तीन पीढ़ियों ने एक साथ मतदान किया। दादी और मां के साथ दो बेटियां मतदान केंद्र पर पहुंचीं। उन्होंने वोट डालने के बाद लोगों से मतदान करने की अपील की।
नाव से नदी पार कर मतदान करने पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
नाव से मुहाना नदी पारकर 250 लोगों ने किया मतदान
लखीमपुर खीरी की ग्राम पंचायत सूरत नगर के मजरा चौगुरुजी के लोगों में देश के प्रति मतदान की जिम्मेदारी निभाने का गजब का उत्साह देखने को मिला। चौगुरुजी गांव के 250 मतदाता नाव से मुहाना नदी पार कर मतदान केंद्र रघुनंदन पुरवा और टांडा तक पहुंचे। यहां अपने मताधिकार का प्रयोग किया। नदी पार करने के बाद ग्रामीणों को मतदान केंद्र तक ट्रैक्टर ट्रॉली से लाया गया। इन ग्रामीणों में कई दिव्यांग भी शामिल रहे। यहां लोगों ने मतदान कर अपनी जिम्मेदारी निभाई। मतदान के बाद ग्रामीणों ने कहा कि राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाकर उन्हें खुशी मिलती है। ग्रामीणों ने नदी पर पुल की भी मांग की और कहा अगर नदी पर पुल बन जाए तो उनके यहां भी स्कूल में मतदान केंद्र बन सकता है। गांव में मतदान केंद्र बन जाने से उन लोगों को इतनी परेशानी नहीं उठानी पड़ेगी।
लाइन लगी तो सुस्ताने के लिए बैठ गए मतदाता
लखीमपुर खीरी की निघासन के अहलाबाद बूथ संख्या 61 में मतदाताओं की लंबी कतार लग गई। कतार में लगे मतदाता थक गए तो सुस्ताने के लिए बैठ गए। सभी अपनी बारी आने पर मतदान किया।
लोगों को वोट डालने से रोक रही पुलिस, सपा ने लगाया आरोप
शाहजहांपुर में लोकसभा चुनाव में मतदान के दौरान पुलिस द्वारा वोटरों को मतदान से रोकने और अभद्रता करने का मामला सामने आया। सपा के प्रदेश कार्यालय से ट्वीट कर चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है। मदनापुर थाना के गांव नन्यूरा गांव में पुलिस द्वारा वोटरों को रोकने और अभद्रता करने की शिकायत सामने आई थी।
इसके बाद सपा ने ट्वीट कर बताया कि कटरा विधानसभा की ग्राम नन्यूरा में बूथ संख्या 368 पर पुलिस लोगों को वोट डालने से रोक रही है। समाजवादी के अधिकृत ट्विटर हैंडल से इलेक्शन कमीशन और डीएम शाहजहांपुर को शिकायत कर संज्ञान लेने की अपील की गई है। सीओ तिलहर प्रयांक जैन ने बताया कि सुबह सूचना मिलने पर मदनापुर के थाना प्रभारी को मौके पर भेजा था। इस तरह का कोई मामला नहीं है। वहां पर मतदान शांतिपूर्ण तरीके से चल रहा है।
धौरहरा में 11 बजे तक 29.8 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
धौरहरा- 29.3
हरगांव- 30.71
कस्ता- 29.85
महोली- 28.8
मोहम्मदी- 30.51
खीरी सीट पर 11 बजे तक 29.18% वोटिंग
गोला गोकर्णनाथ- 28.39
लखीमपुर - 26.15
निघासन- 32.13
पलिया- 28.39
श्रीनगर- 31.74
शाहजहांपुर में सुबह 11 बजे तक 23.78% मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कटरा- 25.76%
जलालाबाद- 25.40%
तिलहर- 18.27%
पुवायां- 25.33%
शाहजहांपुर- 22.02%
ददरौल- 26.12%
ददरौल उपचुनाव के लिए अब तक 26.12% मतदान
चुनाव में गड़बड़ी का आरोप
शाहजहांपुर लोकसभा सीट से सपा प्रत्याशी ज्योत्सना कश्यप ने चुनाव में गड़बड़ी होने का आरोप लगाया है। ज्योत्सना कश्यप ने पोलिंग बूथों के निरीक्षण के दौरान आरोप लगाया कि कुछ जगहों पर मतदान सुचारू रूप से नहीं चल पा रहा है। मतदाता सूची और ईवीएम में गड़बड़ी की जा रही है। वोट हमारी पार्टी को पड़ रहा है, जा कहीं और रहा है। उन्होंने कहा कि इस बार लोगों के पास कई मुद्दे हैं, जिनको लेकर मतदाता वोट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि लोग मतदान करने के लिए सजग हैं। शुरुआती मतदान प्रतिशत को अच्छा बताया।
शाहजहांपुर में एक बजे तक 36.38 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कटरा- 36.64
जलालाबाद- 35.56
तिलहर- 37.05
पुवायां- 38.18
शाहजहांपुर- 32.79
ददरौल- 38.54
ददरौल उपचुनाव के लिए अब तक 38.54% मतदान
खीरी सीट पर एक बजे तक 43.35 प्रतिशत वोटिंग
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
पलिया- 42.1
निघासन- 46.32
गोला गोकर्णनाथ- 41.78
श्रीनगर- 47.42
लखीमपुर - 40.26
धौरहरा में दोपहर एक बजे तक 43.09 प्रतिशत वोटिंग
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
धौरहरा- 41.5
कस्ता- 44.00
मोहम्मदी- 44.00
महोली- 41.52
हरगांव- 44.76
शाहजहांपुर में तीन बजे तक 46.26% प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कटरा- 44.71
जलालाबाद- 44.12
तिलहर- 45.24
पुवायां- 46.27
शाहजहांपुर- 38.26
ददरौल- 47.44
कंधरापुर गांव के बूथ पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
लखीमपुर खीरी के कंधरापुर गांव के लोगों ने पुल नहीं बनने को लेकर मतदान नहीं किया। सुबह से ग्रामीण मतदान करने बूथों पर नहीं गए। यहां दो बूथ हैं 407 व 408। कुल मतदाता 1617 हैं। दोनों बूथों पर दोपहर 1:00 बजे के बाद पांच लोगों ने मतदान किया। यहां के लोगों की मांग है कि कंधरापुर गांव से गोमती नदी पर कांकड़ घाट पर पुल बनाया जाए, ग्रामीण लंबे समय से पुल बनाने की मांग कर रहे हैं लेकिन जनप्रतिनिधियों ने कोई ध्यान नहीं दिया। इससे ग्रामीण नाराज हैं और उनकी नाराजगी मतदान प्रभावित कर रही है। 1617 में से महज पांच मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया।
सड़क और आवास की समस्या को लेकर प्रदर्शन
धौरहरा लोकसभा क्षेत्र के ग्राम हौकना मटेरा के मजरा रानी पुरवा में सड़क और आवास की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। मतदान करने नहीं गए। नायब तहसीलदार वीरेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन ग्रामीण नहीं माने। ग्रामीण काफी देर तक डीएम के आने की जिद करते रहे। सूचना मिलने पर विधायक विनोद शंकर अवस्थी पहुंचे और दो दिन में विकास कार्य शुरू कराने का आश्वासन दिया। तब ग्रामीणों ने मतदान शुरू किया। प्रदर्शन के चलते करीब तीन घंटे तक मतदान प्रभावित रहा।
धौरहरा में तीन बजे तक 54.05 प्रतिशत वोटिंग
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
धौरहरा- 53.13.
कस्ता- 55.72
मोहम्मदी- 54.55
महोली- 51.74
हरगांव- 55.60
खीरी सीट पर तीन बजे तक 53.87 प्रतिशत वोटिंग
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
पलिया- 51.92
निघासन- 57.36
गोला गोकर्णनाथ- 51.40
श्रीनगर- 59.38
लखीमपुर - 50.73
शाहजहांपुर में शाम पांच बजे तक 51.32% प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
कटरा- 50.52
जलालाबाद- 50.98
तिलहर- 52.37
पुवायां- 54.33
शाहजहांपुर- 44.87
ददरौल- 56.73
खीरी सीट पर पांच बजे तक 62.75 प्रतिशत वोटिंग
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
पलिया- 61.05
निघासन- 66.40
गोला गोकर्णनाथ- 59.73
श्रीनगर- 68.13
लखीमपुर - 59.88
धौरहरा में पांच बजे तक 62.72 प्रतिशत वोटिंग
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
धौरहरा- 61.65
कस्ता- 64.20
मोहम्मदी- 64.04
महोली- 60.20
हरगांव- 63.98
पार्षद के बेटे से हाथापाई के बाद हंगामा
शाहजहांपुर में मतदान खत्म होने से करीब एक घंटा पहले नगर निगम के बूथ पर नगर निगम के पार्षद जगदीश कुशवाहा के पुत्र अंकित कुशवाहा के साथ पुलिस ने हाथापाई कर दी। इससे भड़के पार्षद व उनके समर्थकों ने जमकर हंगामा किया। गाली-गलौज के साथ धक्कामुक्की की गई। शाम करीब पांच बजे पार्षद पुत्र अंकित कुशवाहा मतदान केंद्र परिसर में स्कूटी लेकर पहुंच गए। स्कूटी हटाने को लेकर दरोगा का विवाद हो गया। इसके बाद भाजपा पार्षद जगदीश कुशवाहा समेत तमाम युवा मौके पर पहुंच गए और हंगामा करने लगे। जमकर नोकझोंक हुई। सूचना पर इंस्पेक्टर सदर रवींद्र सिंह मौके पर पहुंचे और समझा-बुझाकर शांत किया।
शाहजहांपुर जिले में लोकसभा चुनाव का मतदान प्रतिशत 53.34 रहा, जबकि सिर्फ 47.01 प्रतिशत शहरी लोग ही मतदान कर सके। मतदान में सबसे आगे ददरौल विधानसभा के लोग रहे। यहां पर 58.66 प्रतिशत मतदान हुआ है। पिछले लोकसभा चुनाव में शाहजहांपुर सीट पर 55.85 प्रतिशत मतदान हुआ था।
खीरी और धौरहरा लोकसभा सीटों पर जमकर वोट पड़े। दोनों सीटों पर 63 प्रतिशत से अधिक मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम छह बजे तक जारी आंकड़ों के मुताबिक खीरी में 63.07 प्रतिशत और धौरहरा में 63.19 प्रतिशत मतदान रहा। पिछले चुनाव में खीरी सीट पर 66.2 प्रतिशत वोट पड़े थे, जबकि धौरहरा में 67.00 प्रतिशत मतदान हुआ था।