बरेली में हैं 19.24 लाख मतदाता
जिला निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बरेली लोकसभा क्षेत्र में 19,24,434 मतदाता हैं। आंवला में 18,91,713 मतदाता हैं। बरेली के मतदाताओं ने 13 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला किया, जबकि आंवला के मतदाताओं ने नौ प्रत्याशियों का भाग्य लिखा।
बरेली सीट से 13 प्रत्याशी मैदान में
बरेली सीट : भारतीय जनता पार्टी के छत्रपाल सिंह गंगवार, समाजवादी पार्टी के प्रवीण सिंह ऐरन, पीपल्स पार्टी ऑफ इंडिया डेमोक्रेटिक के भूपेंद्र कुमार मौर्य, सम्राट मिहिर भोज समाज पार्टी के जगपाल सिंह यादव, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद नाजिम अली, पीस पार्टी के इरशाद अंसारी एडवोकेट, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के रवि कुमार, जनशक्ति एकता पार्टी के रोहताश कश्यप, नितिन मोहन, आशीष गंगवार, वसीम मियां, आयशा बी, बुद्धप्रिय कर्मराज राहुल।
आंवला सीट से नौ प्रत्याशी लड़ रहे चुनाव
आंवला सीट : भारतीय जनता पार्टी के धर्मेंद्र कश्यप, समाजवादी पार्टी के नीरज मौर्य, बहुजन समाज पार्टी के आबिद अली, सरदार पटेल सिद्धांत पार्टी के राज कुमार पटेल, भारतीय शक्ति चेतना पार्टी के निर्मोद कुमार सिंह, पीस पार्टी के कौसर खान, बहुजन मुक्ति पार्टी के मक्खन लाल, वंचित समाज इंसाफ पार्टी के प्रेमपाल सागर, भारत जोड़ो पार्टी के मोहम्मद आमिर खान।
बदायूं के मैदान में हैं 11 उम्मीदवार
बदायूं लोकसभा क्षेत्र के मतदाताओं ने 11 उम्मीदवारों की किस्मत लिखी। यहां भाजपा से दुर्विजय सिंह शाक्य, सपा से आदित्य यादव, बसपा से मुस्लिम खां चुनाव मैदान में हैं। तीनों प्रत्याशी पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, राष्ट्रीय शोषित समाज पार्टी से नीलम रानी पाल, स्वराज भारतीय न्याय पार्टी से सुलेमान और लोग पार्टी के हरिराज सिंह भी ताल ठोंक रहे हैं। दिनेश कुमार, इशरत अली, राम प्रताप मौर्या, संदीप कुमार और लता यादव निर्दलीय चुनाव मैदान में हैं।
बरेली में मतदान शुरू
- फोटो : अमर उजाला
बरेली, आंवला और बदायूं में सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। शहर के मौलाना आज़ाद इंटर कॉलेज में 70 साल की सईदा बानो ने पहला वोट डाला। वह सात बजे से पहले ही मतदान केंद्र पर पहुंच गईं। यहां सात बजे मतदाताओं की लंबी कतार लग गई।
यहां मशीन दे गई धोखा
बरेली के सुभाषनगर स्थित गुरुनानक खालसा इंटर कॉलेज बूथ संख्या 90 पर मशीन में तकनीकी खराबी के कारण सुबह सात बजे मतदान शुरू नहीं हो सका, जबकि यहां सात बजे से पहले ही मतदाता पहुंच गए थे। इससे मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा।
आंवला में प्राथमिक विद्यालय सिहुलिया गांव में बूथ सं 288 पर मशीन खराब होने से मतदान वक्त पर शुरू नहीं हो सका। इससे मतदाताओं को इंतजार करना पड़ा। करीब एक घंटे बाद यहां मतदान शुरू हुआ।
कंट्रोल रूप में पहुंचे जिला निर्वाचन अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली और आंवला लोकसभा क्षेत्र में तीसरे चरण के मतदान शुरू होने से पहले सुबह 5:30 बजे जिला निर्वाचन अधिकारी बरेली टीम के साथ बरेली कलक्ट्रेट स्थित कंट्रोल रूम पहुंचे। उन्होंने मॉक पोल की स्थिति का जायजा लिया।
मतदान के बाद पुष्पा गुप्ता ने खिंचवाई सेल्फी
- फोटो : अमर उजाला
बरेली में 92 वर्षीय पुष्पा गुप्ता ने कैंट विधानसभा के तहसील सदर स्थित बूथ पर वोट डाला। यहां सेल्फी प्वाइंट भी बनाया गया। मतदान के बाद पुष्पा गुप्ता ने सेल्फी खिंचवाई और लोगों से मतदान की अपील की।
वोटर कार्ड के ये हैं विकल्प
आधार कार्ड, पासपोर्ट, ड्राइविंग लाइसेंस, पैन कार्ड, राज्य या केंद्र सरकार, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों, स्थानीय निकायों या पब्लिक लिमिटेड कंपनी की ओर से कर्मचारियों को जारी किए जाने वाले फोटोयुक्त पहचान पत्र, बैंक, पोस्ट ऑफिस के फोटोयुक्त पासबुक, फोटोयुक्त पेंशन अभिलेख, भूतपूर्व सैनिक के पेंशन भुगतान आदेश, वृद्धावस्था पेंशन का पहचानपत्र, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पहचानपत्र, फोटोयुक्त शस्त्र लाइसेंस, फोटोयुक्त दिव्यांगता प्रमाणपत्र, श्रम मंत्रालय की ओर से जारी स्वास्थ्य बीमा स्मार्ट कार्ड, राष्ट्रीय जनरल ऑफ इंडिया की ओर से जारी स्मार्ट कार्ड, सांसद, विधायक, विधान परिषद सदस्यों को जारी पहचानपत्र, फोटोयुक्त राशन कार्ड।
बदायूं के इस्लामिया इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर लगी कतार
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं के मतदाताओं में उत्साह
बदायूं में मतदाताओं का जोश साफ तौर पर देखने को मिला। सुबह सात बजे मतदान शुरू होने से पहले ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लाइन लगा शुरू हो गई। सुबह सात बजने के साथ ही जिले में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग करना शुरू कर दिया। शहर के इस्लामिया इंटर कॉलेज, श्री कृष्णा इंटर कॉलेज, राजकीय इंटर कॉलेज, सिंगल गर्ल्स इंटर कॉलेज आदि में मतदाताओं की लंबी लाइन देखने को मिली।
कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच हुआ मतदान
बरेली और आंवला में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच मतदान कराया गया। एसएसपी एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान ने बताया कि शांतिपूर्ण, स्वतंत्र और निष्पक्ष मतदान के लिए सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के कड़े बंदोवस्त किए गए। संवेदनशील और अति संवेदनशील मतदान केंद्रों पर केंद्रीय सुरक्षा बलों की तैनाती की गई। इसके अलावा पांच हजार पुलिस और होमगार्ड के जवान भी सुरक्षा बंदोबस्त में लगाए गए। जिले के प्रत्येक थाने में तीन-तीन क्यूआरटी की तैनाती हुई।
बरेली में मतदान को लेकर कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया। यहां से संवेदनशील 1795 बूथों की ऑनलाइन निगरानी की गई।
गांव नवदिया किस्साब में ग्रामीणों को समझाते अफसर
- फोटो : अमर उजाला
सड़क निर्माण की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार
बरेली लोकसभा क्षेत्र के नवाबगंज तहसील के गांव नवदिया किस्साब में सड़क निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने चुनाव का बहिष्कार किया। सूचना मिलते ही तहसीलदार पहुंच गए। वह ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन ग्रामीण अपनी जिद पर अड़े थे। यहां साढ़े आठ बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा था।
बूथ संख्या 85 पर ईवीएम खराब
बरेली के तिलक इंटर कॉलेज के कमरा नंबर एक बूथ संख्या 85 पर 41 वोट पड़ने के बाद ईवीएम खराब हो गई। दूसरी ईवीएम लगाई, लेकिन यह भी नहीं चली। जिसके कारण लगभग एक घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। इस दौरान कुछ वोटर वापस लौट गए। बाद में मतदान प्रक्रिया सुचारू हो सकी।
सड़क और पुल की मांग को लेकर चुनाव बहिष्कार
आंवला लोकसभा के बिथरी विधानसभा क्षेत्र के नैनपुर गांव में ढाई किलोमीटर सड़क नहीं बनने व ढकौरा गांव में पुल की मांग पूरी नहीं होने पर दोनों गांवों के लोगों ने चुनाव बहिष्कार कर दिया। सेक्टर मजिस्ट्रेट व प्रभारी निरीक्षक बिशारतगंज ने ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं। नौ बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा था।
सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और सुप्रिया ऐरन
- फोटो : अमर उजाला
बरेली से सपा प्रत्याशी प्रवीण सिंह ऐरन और उनकी पत्नी सुप्रिया ऐरन ने तहसील सदर में बने पोलिंग बूथ पर मतदान किया। उन्होंने कहा कि कई जगह धीमी गति से मतदान हो रहा है। सपा प्रत्याशी ने कहा कि प्रशासनिक स्तर पर व्यवस्थाएं सही हैं, लेकिन कुछ विशेष लोग मतदान धीमी गति से करा रहे हैं।
बरेली के जरपा मोहनपुर गांव में सुबह साढ़े नौ बजे तक मात्र दो मत पड़े। जिसमें एक मत ग्राम प्रधान राजेंद्र प्रसाद वर्मा और दूसरा वोट ताराचंद भाजपा नेता ने डाला। उधर, सीबीगंज के गोकिलपुर गांव में रास्ते की मांग को लेकर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार किया।
बदायूं के कई गांवों में मतदान का बहिष्कार
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में मंगलवार को सुबह 7:00 बजे से मतदान शुरू हो गया, लेकिन बिसौली क्षेत्र के गांव सकतपुर में बिजली की समस्या को लेकर गांववालों ने विरोध प्रदर्शन किया और मतदान का बहिष्कार कर दिया। उनकी मांग है कि डीएम गांव में पहुंचकर लोगों से बात करें और आश्वासन दें कि बिजली उनको पर्याप्त मिला करेगी तभी वे मतदान करेंगे। आसफपुर ब्लॉक के ढोरनपुर में लोगों ने गांव का विकास न होने पर मतदान का बहिष्कार किया। 9:00 बजे तक लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं किया। बिल्सी के सुकटिया गांव में सड़क निर्माण न होने की वजह गांव वालों ने मतदान का बहिष्कार किया।
बदायूं में नौ बजे तक 12.89 प्रतिशत मतदान
बदायूं लोकसभा क्षेत्र में सुबह 9:00 बजे तक सिर्फ 12.89 प्रतिशत ही मतदान हुआ। मतदान बढ़ाने के लिए तमाम प्रयास हुए लेकिन उनका असर अभी नजर नहीं आ रहा है। खासकर शहरी क्षेत्र की सड़कों पर सन्नाटा है। लोग अपने घरों में हैं। मतदान केद्रों पर एक-एक दो-दो लोग पहुंच रहे हैं। बता दें कि जिले में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। जगह ईवीएम दगा दे गई तो कुछ गांवों में ग्रामीणों ने अपनी मांगों को लेकर मतदान का बहिष्कार किया।
बरेली लोकसभा क्षेत्र में सुबह नौ बजे तक 11.59 प्रतिशत वोट पड़े। वहीं आंवला में अब तक 11.42 प्रतिशत मतदान हुआ। शुरुआती दो घंटों में मतदान की रफ्तार धीमी रही।
बरेली में नौ बजे तक मतदान प्रतिशत
मीरगंज- 12.5
भोजीपुरा- 13.22
नवाबगंज- 11.9
बरेली- 10.97
बरेली कैंट- 9.55
कुल मतदान- 11.59 प्रतिशत
आंवला में नौ बजे तक मतदान प्रतिशत
शेखूपुर- 12.98
दातागंज- 12.38
फरीदपुर- 12.00
बिथरी चैनपुर- 7.00
आंवला- 13.20
कुल मतदान- 11.42 प्रतिशत
बदायूं में नौ बजे तक मतदान प्रतिशत
बदायूं- 12.43
बिल्सी- 10.00
बिसौली- 14.83
गुन्नौर- 13.55
सहसवान- 13.12
कुल मतदान- 12.89 प्रतिशत
बसंतपुर गांव में विरोध प्रदर्शन करते ग्रामीण
- फोटो : अमर उजाला
इस गांव में 10 बजे तक एक भी वोट नहीं पड़ा
बदायूं संसदीय क्षेत्र के सहसवान विधानसभा क्षेत्र में बसंतपुर गांव एक ऐसा है, जहां सुबह 10:00 बजे तक एक भी मत नहीं पड़ा। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क नहीं तो वोट नहीं। लोग सड़क पर उतर आए थे।
बदायूं शहर के नगर पालिका कन्या इंटर कॉलेज में सुबह 10:30 बजे तक मात्र 15 प्रतिशत वोट पड़े। यहां मौजूद पोलिंग एजेंट मोहम्मद फिरोज अंसारी का कहना है कि दोपहर 2:00 बजे के बाद रफ्तार बढ़ेगी। अभी ऐसा लगता है कि लोगों की दिलचस्पी कम है। पोलिंग एजेंट मोहम्मद अफसर कुरैशी का कहना है कि महिलाएं अभी घरेलू काम में लगी हुई है इसलिए मतदान की रफ्तार कम है।
कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपरिवार किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
आंवला लोकसभा क्षेत्र में कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने बूथ नंबर 119 जूनियर हाई स्कूल गुलड़िया उपराला में सपरिवार मतदान किया। उन्होंने लोगों से मतदान करने की अपील की।
भाजपा प्रत्याशी ने परिवार संग किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
आंवला लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी धर्मेंद्र कश्यप ने परिवार संग वोट डाला। उन्होंने बरेली के लालफाटक स्थित गांव कांधरपुर के प्राथमिक विद्यालय में मतदान किया।
बरेली के परसाखेड़ा स्थित गरगैया गोकिलपुर में सुबह करीब साढ़े 10 बजे हंगामा हो गया। बूथ संख्या 360 पर महिलाओं ने हंगामा कर दिया। उन्होंने सड़क निर्माण न होने व प्रशासन की अनदेखी करने का आरोप लगाकर मतदान का बहिष्कार किया।
बरेली लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 23.60 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
बरेली- 23.77
बरेली कैंट- 17.32
भोजीपुरा- 25.99
मीरगंज- 28.24
नवाबगंज- 22.91
आंवला लोकसभा क्षेत्र में 11 बजे तक 25.98 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
आंवला- 25.53
बिथरी चैनपुर- 26.84
दातागंज- 25.63
फरीदपुर- 25.76
शेखूपुर- 26.01
बदायूं में 11 बजे तक 26.02 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
बदायूं- 26.02
बिल्सी- 22.59
बिसौली- 27.50
गुन्नौर- 27.20
सहसवान- 26.24
दोपहर में मतदान केंद्र पर पसरा सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
आंवला लोकसभा क्षेत्र के प्राथमिक विद्यालय किशनपुर विधानसभा क्षेत्र बिथरी में 12 बजे तक 60 फीसदी वोट डाल दिए गए। दोपहर में बूथ पर सन्नाटा पसर गया था।
पोलिंग बूथ पर सन्नाटा
- फोटो : अमर उजाला
बदायूं के उझानी स्थित प्राथमिक विद्यालय के दो पोलिंग बूथ 1:30 बजे सूने पड़े थे। मतदान अधिकारी और कार्मिक मतदाता का इंतजार कर रहे थे। सुरक्षा कर्मी अपने-अपने मोबाइल में व्यस्त थे।
आंवला सीट पर एक बजे तक 36.81 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
आंवला- 39.01
बिथरी चैनपुर- 38.45
दातागंज- 36.97
फरीदपुर- 32.27
शेखूपुर- 37.07
बदायूं के इस गांव में अब तक नहीं पड़ा वोट
बदायूं जिले के सहसवान विधानसभा क्षेत्र की खंडवा ग्राम पंचायत के बसंत नगर मुजरे में 700 मतदाता हैं। मतदाताओं का कहना है कि बसंत नगर से करिया मऊ तक सड़क नहीं बन पाई है। 2022 में भी इसकी उन्होंने मांग उठाई थी। सड़क न बनने की वजह से लोगों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। यहां दोपहर 12:30 बजे उप जिला अधिकारी बातचीत करने पहुंचे। ग्रामीणों ने उनके आग्रह को भी ठुकरा दिया और मतदान बहिष्कार पर अड़े रहे।
बरेली में एक बजे तक 34.93 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
बरेली- 30.52
बरेली कैंट- 31.63
भोजीपुरा- 41.59
मीरगंज- 40.85
नवाबगंज- 30.99
बदायूं में एक बजे तक 34.97 प्रतिशत वोट पड़े
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
बदायूं- 37.79
बिल्सी- 35.88
बिसौली- 38.01
गुन्नौर- 37.38
सहसवान- 26.24 (अपडेट नहीं)
मशहूर शायर वसीम बरेलवी ने किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
बरेली के मशहूर शायर प्रोफेसर वसीम बरेलवी ने पोलिंग बूथ पंजाबीयान गढैया में मतदान किया। उन्होंने कहा कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए।
शीशगढ़ में सपा नेता हाजी गुड्डू नजरबंद
बरेली के शीशगढ़ में सपा नेता हाजी गुड्डू को पुलिस ने नजरबंद कर दिया। बीएलओ मतदान केंद्र से बाहर बैठे थे। इसी बीच सीओ वहां पहुंचे तो बीएलओ ने बताया कि सपा नेता ने उन्हें यहां बिठाया है और सपा का बस्ता उन्हें दे दिया है। जिसके बाद पुलिस ने सपा नेता को नजरबंद कर दिया।
बरेली में तीन बजे तक 45.96 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
बरेली- 43.41
बरेली कैंट- 37.11
भोजीपुरा- 52.22
मीरगंज- 50.59
नवाबगंज- 47.46
ग्रामीणों ने किया मतदान का बहिष्कार
बरेली में विधायक, सांसद और प्रधान पर सड़क नहीं बनवाने का आरोप लगाकर नौगवां घाटमपुर पंचायत के मजरा में पोलिंग बूथ पर ग्रामीणों ने मतदान का बहिष्कार कर दिया। प्रधान अशोक यादव के रोड निर्माण कराने के आश्वासन पर करीब तीन घंटे के बाद मतदान दोबारा शुरू हो सका।
आंवला सीट पर तीन बजे तक 46.75 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
आंवला- 47.82
बिथरी चैनपुर- 46.87
दातागंज- 45.52
फरीदपुर- 47.30
शेखूपुर- 46.59
बदायूं में तीन बजे तक 45.44 प्रतिशत वोट पड़े
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
बदायूं- 45.99
बिल्सी- 44.46
बिसौली- 46.19
गुन्नौर- 46..05
सहसवान- 44.41
बरेली में 57.88 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
बरेली- 50.20
बरेली कैंट- 50.05
भोजीपुरा- 65.19
मीरगंज- 63.11
नवाबगंज- 63.30
आंवला सीट पर 57.08 प्रतिशत मतदान
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
आंवला- 58.59
बिथरी चैनपुर- 59.53
दातागंज- 53.71
फरीदपुर- 59.66
शेखूपुर- 54.71
बदायूं में 53.31 प्रतिशत वोट पड़े
विधानसभावार मतदान प्रतिशत
बदायूं- 55.31
बिल्सी- 54.20
बिसौली- 53.01
गुन्नौर- 53.66
सहसवान- 53.21