01:14 PM, 01-Feb-2025
प्रयागराज पहुंचे सीएम योगी
मौनी अमावस्या पर हुए हादसे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने संगम नोज पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। भीड़, प्रबंधन, बैरिकेडिंग, अखाड़ा मार्ग आदि का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। अधिकारियों से व्यवस्थाओं के बारे में चर्चा की। वसंत पंचमी के मौके पर किसी श्रद्धालु को कोई दिक्कत न हो इसके लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।