महाकुंभ में अब यह स्नान बाकी
29 जनवरी (बुधवार)- अमृत स्नान, मौनी अमावस्या
3 फरवरी (सोमवार)- अमृत स्नान, बसंत पंचमी
12 फरवरी (बुधवार)- स्नान, माघी पूर्णिमा
26 फरवरी (बुधवार)- स्नान, महाशिवरात्रि
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री पहुंचीं महाकुंभ
बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री भी महाकुंभ में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने कहा, "यहां आकर बहुत अच्छा लगा। बहुत सारी सुविधाएं थी, बहुत अच्छा लगा।"
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि "144 साल बाद प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है। दुनिया इसे देखकर हैरान है। विभिन्न राजदूतों ने मुझसे निमंत्रण मांगा। मैंने उन्हें समझाया कि कुंभ एक ऐसा मेला है, जिसमें किसी को भी किसी तरह की परेशानी नहीं होती। करोड़ों लोग सितारों के संरेखण के अनुसार आते हैं... वे हैरान हैं कि 40 करोड़ लोग बिना निमंत्रण के एक जगह आते हैं और मुझसे पूछते हैं कि इसका प्रबंधन कौन करता है, मैंने उन्हें बताया कि सरकार द्वारा किया गया प्रबंधन उतना ही महत्वहीन है जितना कि राम सेतु बनाने में गिलहरी का योगदान... ये हजारों वर्षों से चलता आ रहा है। ये मुगलों, अंग्रेजों और यहां तक कि कांग्रेस के शासन के दौरान भी चलता रहा...।
महंत सनत कुमार कहते हैं कि भगवान दत्तात्रेय की गुरु परम्परा पूजा का आयोजन किया गया। इसके बाद भगवान शिव की आरती और भजन का भी आयोजन किया गया। इस अवसर पर कुछ अतिथि भी शामिल हुए और भगवान शिव और भगवान राम के भजन गाए। यह एकता का प्रतीक है, जो दर्शाता है कि भारतीय और पश्चिमी संस्कृतियां एक साथ काम कर सकती हैं। यह एक संदेश है कि सभी लोग एक साथ रह सकते हैं, और यह दर्शाता है कि सनातन धर्म का यही अर्थ है - एकता और सहयोग। इस कुंभ की पवित्र भूमि से, वह सभी युद्धों, विशेष रूप से यूक्रेन और रूस के बीच चल रहे संघर्षों में शांति के लिए प्रार्थना करते हैं। उन्होंने एक संत के रूप में विश्व कल्याण की आवश्यकता पर भी जोर दिया और सभी लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की।
प्रयागराज में त्रिवेणी संगम पर आज 23.22 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। अब तक 9.73 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। उत्तर प्रदेश सरकार ने यह आंकड़ा जारी किया है। एएनआई ड्रोन कैमरे से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में चल रहे महाकुंभ 2025 का विहंगम दृश्य दिखाया गया।
भाजपा नेता नितिन पटेल महाकुंभ 2025 में भाग लेने प्रयागराज पहुंचे। उन्होंने कहा कि "यह महाकुंभ सनातन धर्म का पालन करने वालों और सभी भारतीयों के लिए जीवन में एक बार मिलने वाला अवसर है। करोड़ों लोग इस महाकुंभ में भाग ले रहे हैं। आज मैं अपने परिवार के साथ यहां पवित्र स्नान करूंगा। महाकुंभ से राज्य को आर्थिक लाभ होगा। किसी को भी इसे राजनीतिक नजरिए से नहीं देखना चाहिए..."
महाकुंभ मेले में आज भारी भीड़ है। श्रद्धालु आस्था का डुबकी लगा रहे हैं।
महाकुंभ में उत्तर प्रदेश ईको टूरिज्म डेवलपमेंट बोर्ड की ओर से भी जल्द हेलीकाप्टर सेवा शुरू की जाएगी, जिसका ट्रायल हो चुका है। श्रद्धालु आसमान की ऊंचाइयों से महाकुंभ के दर्शन के साथ-साथ राज्य की समृद्ध प्राकृतिक विरासत से परिचित होंगे। महाकुंभ में श्रद्धालुओं को जॉय राइड का आनंद देने के लिए पहले से एक हेलीकाप्टर संचालित किया जा रहा है।
घने कोहरे के बीच हजारों लोग तीन नदियों - गंगा, यमुना और सरस्वती के पवित्र संगम त्रिवेणी संगम में डुबकी लगाने के लिए संगम के घाटों पर एकत्र हैं।
कल महाकुंभ2025 में 48.74 लाख से अधिक लोगों ने पवित्र डुबकी लगाई। 10 लाख कल्पवासी और 38.74 लाख भक्त भक्ति में एकजुट हुए, जिससे यह आयोजन एक भव्य आध्यात्मिक उत्सव बन गया। अब तक 9.24 करोड़ से अधिक श्रद्धालु मां गंगा, यमुना और सरस्वती की निर्मल धारा में स्नान कर चुके हैं।