मथुरा के मांट के बूथ पर महिला मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में कोहरे के बीच सुबह सात बजे मतदान शुरू हो गया। उत्तर विधानसभा क्षेत्र में महर्षिपुरम के सरस्वती विद्या मंदिर पोलिंग बूथ पर सुबह के वक्त मतदाता कम पहुंचे। प्रत्याशियों के बस्ते नहीं लगे थे। मतदाताओं ने बीएलओ मतदाताओं की मदद से मतदान किया। आगरा के प्राथमिक विद्यालय गैलाना पोलिंग बूथ पर सुबह 7.15 बजे मतदान शुरू हुआ है। यहां दिव्यांगों के लिए व्हील चेयर रखी गई।
बल्केश्वर में अनुपमा ने डाला पहला वोट
- फोटो : अमर उजाला
बल्केश्वर के शिवपुरी स्थित संत रामकृष्ण कन्या महाविद्यालय पोलिंग बूथ पर अनुपम सक्सेना ने पहला वोट डाला। शहर के मुरारी लाल अग्रवाल इंटर कॉलेज में सास-बहू ने सुबह पहले पहले मतदान किया। इसके बाद घर का काम किया।
मथुरा के कोसीकलां में पोलिंग के बाहर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के छाता विधानसभा क्षेत्र के कोसीकलां में नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज आदर्श मतदान केंद्र पर सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ। मतदान शुरू होने से पहले ही यहां मतदाताओं की लाइन लग गई। गोवर्धन के राधाकुंड में एक परिवार के लोगों ने सबसे पहले मतदान किया।
आगरा के मऊ रोड स्थित ऑल सेंट स्कूल को आदर्श बूथ बनाया गया। यहां स्वास्थ्य विभाग की टीम कोरोना की जांच के लिए लिए लगाई गई। हालांकि सुबह साढ़े सात बजे तक टीम के बैठने के लिए कोई इंतजाम नहीं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान संस्थान में बने बूथ में मतदाताओं की थर्मल स्क्रीनिंग की गई।
आगरा के छावनी विधानसभा के मुस्तफा क्वार्टर पोलिंग बूथ नम्बर 175 एसडीएम स्कूल की मशीन खराब हो गई। सुबह 7:31 तक चालू नहीं। उधर, मथुरा में ईवीएम खराब होने सूचनाएं मिलती रहीं।
श्रीकांत शर्मा ने की गिरिराजजी की पूजा
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा से भाजपा प्रत्याशी एवं ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने पत्नी के साथ गोवर्धन के दानघाटी मंदिर में गिरिराजजी की पूजा अर्चना कर अपने पैतृक गांव में मतदान किया।
गोवर्धन की परिक्रमा करते बसपा प्रत्याशी
- फोटो : अमर उजाला
गोवर्धन विधानसभा सीट से बीएसपी प्रत्याशी राजकुमार रावत ने अपने समर्थकों के साथ गिरिराज महाराज की परिक्रमा लगाई।
पुरुषोत्तम खंडेलवार, बेबीरानी मौर्य, नितिन वर्मा
- फोटो : अमर उजाला
आगरा में चुनाव मैदान उतरे प्रत्याशी भी सबसे पहले मतदान करने पहुंचे। आगरा उत्तर से भाजपा प्रत्याशी पुरुषोत्तम खंडेलवाल और ग्रामीण से प्रत्याशी बेबीरानी मौर्य ने मतदान किया। उधर, बाह में बसपा प्रत्याशी नितिन वर्मा ने वोट डाला।
कांग्रेस प्रत्याशी दीपक चौधरी, आप प्रत्याशी चौ. रामबाबू सिंह कटैलिया
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के गोवर्धन से कांग्रेस प्रत्याशी दीपक चौधरी ने मतदान किया। वहीं मांट विधानसभा से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार चौ. रामबाबू सिंह कटैलिया ने वोट डाला।
गोवर्धन विधानसभा क्षेत्र के गांव जतीपुरा में मतदान से पहले रात को बसपा, भाजपा समर्थक आपस भिड़ गए। बताया जा रहा है कि रुपये और शराब वितरण को लेकर विवाद हुआ। इसका वीडियो वायरल हुआ है।
आगरा जिले में मतदान शुरू होने के पहले दो घंटे नौ बजे तक जिले में 8.1 फीसद मतदान हुआ। सुबह खराब मौसम, कोहरा व बारिश से ठंड के कारण देर से मतदाता घरों से मतदान के लिए निकले।
एत्मादपुर- 9 फीसद
आगरा कैंट- 7.5 फीसद
आगरा दक्षिण- 4.5 फीसद
आगरा उत्तर- 4.5 फीसद
आगरा ग्रामीण- 11 फीसद
फतेहपुर सीकरी- 5 फीसद
खेरागढ़- 8 फीसद
फतेहाबाद- 8.7 फीसद
बाह- 7.3 फीसद
मथुरा जिले में 9 बजे तक 8.36 प्रतिशत मतदान हुआ।
- छाता विधानसभा 9.25 प्रतिशत
- मांट विसभा 9.25
- गोवर्धन विसभा 9.6
- मथुरा विसभा 6.5
- बलदेव विसभा 7.2
आगरा बाह के बटेश्वर स्थित बूथ संख्या 228 पर मतदान के दौरान वोटिंग मशीन में खराबी आ गई। मशीन में खराबी आने के चलते मतदान बाधित हुआ है। जिससे मतदान करने आए ग्रामीणों में आक्रोशित हो गए।
आगरा के बाह विधानसभा में पिनाहट के उदयपुर खालसा में बूथ संख्या 126 पर बुजुर्ग ने पीठासीन अधिकारी वोट डलवाने का आरोप लगाया। जिससे ग्रामीणों ने आक्रोश फैल गया। सूचना पर भारी संख्या में पंहुचा पुलिस फ़ोर्स पहुंच गई।
आगरा ग्रामीण से कांग्रेस प्रत्याशी और प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्र सिंह ने पत्नी डॉ सुनीता उपेंद्र, पुत्र हर्ष उपेंद्र के साथ सुबह 9:00 अपने मताधिकार का प्रयोग श्रीमती उमा पब्लिक स्कूल उच्चतर माध्यमिक वसई कला पोलिंग बूथ पर किया।
आगरा में 11 बजे तक 20.42 फीसद मतदान, सबसे ज्यादा अब तक एत्मादपुर में वोट पड़े
- एत्मादपुर- 29
- आगरा छावनी- 18
- आगरा दक्षिण- 17
- आगरा उत्तर- 18.4
- आगरा ग्रामीण- 21
- फतेहपुर सीकरी- 18
- खेरागढ़- 19.2
- फतेहाबाद- 17.8
- बाह- 23.7
मथुरा जिले में सुबह 11 बजे तक 20.39 प्रतिशत मतदान
विधानसभा छाता: 22.35
विधानसभा मांट: 21.15
विधानसभा गोवर्धन: 24.75
विधानसभा मथुरा: 15.60
विधानसभा बल्देव: 19.80
फतेहाबाद विधानसभा क्षेत्र में भी विवाद सामने आया है। सपा ने लखनऊ कार्यालय की ओर से पत्र जारी कर आरोप लगाया है कि फतेहाबाद में पोलिंग बूथ संख्या 237 पर भाजपा के लोग मतदाताओं को मतदान करने से रोक रहे हैं। पार्टी विशेष के लिए मतदान का दबाव बनाया जा रहा है। सपा ने चुनाव आयोग से मामले में कार्रवाई की मांग की है।
फतेहपुर सीकरी के एक बूथ पर मतदाताओं की कतार
- फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में एक पोलिंग बूथ पर मुस्लिम मतदाताओं को मतदान से रोकने के आरोप लगे हैं। सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी ब्रजेश चाहर ने जिला निर्वाचन अधिकारी से शिकायत दर्ज कराते हुए किरावली अहुआपुरा मतदान केंद्र पर मुस्लिम मतदाताओं को मतदान से रोकने के आरोप पोलिंग पार्टी व पुलिस पर लगाएं हैं।
मथुरा में दोपहर एक बजे तक 35.92 प्रतिशत मतदान हुआ
- विधानसभा छाता: 39.85
- विधानसभा मांट: 38.10
- विधानसभा गोवर्धन: 38.12
- विधानसभा मथुरा: 30.55
- विधानसभा बल्देव: 34.70
- कुल मतदान प्रतिशत: 35.92
आगरा में दोपहर एक बजे तक करीब 37 मतदान हुआ।
- एत्मादपुर- 48
- आगरा छावनी- 34
- आगरा दक्षिण- 36
- आगरा उत्तर- 31.6
- आगरा ग्रामीण- 39
- फतेहपुर सीकरी- 31.5
- खेरागढ़- 39.4
- फतेहाबाद- 35.4
- बाह- 37.3
मथुरा के गोकुल क्षेत्र में मतदान के बाद 71 वर्ष के बुजुर्ग की मौत हो गई। नत्थी लाल बघेल निवासी पीपरी शाहपुर हवेली, शाहपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय पर अपने भतीजे राकेश के साथ वोट डालने गए। वोट डालने के बाद घर पहुंचे, जहां अचानक गिर गए और उनकी मौत हो गई।
बाह के उच्च प्राथमिक विद्यालय जरार में वीवीपैट मशीन खराब हुई थी लेकिन उसे सेक्टर मजिस्ट्रेट योगेंद्र सोलंकी के मुताबिक 10 मिनट बाद ही बदल दिया गया जो उनके पास रिजर्व में रखी हुई थी।
आगरा के एत्मादपुर विधानसभा क्षेत्र के आंवलखेड़ा में गुरुवार को मतदान के दौरान पोलिंग बूथ पर पोलिंग एजेंट अजय कुमार ने मतदान करने का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जानकारी पर पुलिस ने एजेंट ने गिरफ्तार कर लिया। वायरल वीडियो 26 सेकेंड का है।
मतदान के इंतजार में बैठीं महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के फतेहपुर सीकरी विधानसभा क्षेत्र में बूथ नम्बर 223 की ईवीएम मशीन खराब होने से मतदान रुक गया। एक घंटे से मशीन बदलने के इंतजार में महिलाएं मतदान के लिए काफी देर तक बैठी रहीं।
भाजपा प्रत्याशी योगेंद्र उपाध्याय ने परिवार के साथ किया मतदान
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के दक्षिण विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी विधायक योगेंद्र उपाध्याय ने पूरे परिवार के साथ चित्रगुप्त हायर सेकेंडरी स्कूल तहसील के पास पोलिंग बूथ पर मतदान किया।
मथुरा में दोपहर तीन बजे 48.91
- विधानसभा छाता: 49.05
- विधानसभा मांट: 49.50
- विधानसभा गोवर्धन: 52.90
- विधानसभा मथुरा: 45.30
- विधानसभा बल्देव: 49.10
- कुल मतदान प्रतिशत: 48.91
आगरा में दोपहर एक बजे तक करीब 47.9 मतदान हो चुका है। सबसे ज्यादा अब तक एत्मादपुर में वोट पड़े हैं।
- एत्मादपुर- 52 फीसद
- आगरा छावनी- 46 फीसद
- आगरा दक्षिण- 45.7 फीसद
- आगरा उत्तर- 48.3 फीसद
- आगरा ग्रामीण- 48 फीसद
- फतेहपुर सीकरी- 44 फीसद
- खेरागढ़- 51.3 फीसद
- फतेहाबाद- 46.1 फीसद
- बाह- 49.8 फीसद
- कुल- 47.9 फीसद
पुलिस से बात करते संजय लाठर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा के मांट विधानसभा से सपा-रालोद गठबंधन प्रत्याशी संजय लाठर और मांट थाना प्रभारी निरीक्षक में कार्यकर्ता में लाठी मारने को लेकर झड़प हो गई। प्रत्याशी का आरोप है कि उनके साथ मांट पुलिस भेदभाव कर रही है। पुलिस पर कार्यकर्ताओं को पीटने का आरोप लगाया।
आगरा में बाह के पूर्व माध्यमिक विद्यालय में फर्जी मतदान करने आये युवक को भगाया। बूथ एजेंटों ने शिकायत की थी । इसके बाद पुलिस ने सख्ती की और बाइक पर आ रहे लोगो को 100 मीटर दूर रहने को कहा।
मथुरा में शाम पांच बजे तक 58.12 प्रतिशत मतदान हो चुका है।
- विधानसभा छाता: 60.80
- विधानसभा मांट: 57.80
- विधानसभा गोवर्धन: 63.98
- विधानसभा मथुरा: 52.75
- विधानसभा बल्देव: 57.20
- कुल मतदान प्रतिशत: 58.12
आगरा में पांच बजे तक 56 फीसद से ज्यादा मतदान
- एत्मादपुर- 60 फीसद
- आगरा छावनी- 54 फीसद
- आगरा दक्षिण- 55.1 फीसद
- आगरा उत्तर- 53 फीसद
- आगरा ग्रामीण- 55 फीसद
- फतेहपुर सीकरी- 61 फीसद
- खेरागढ़- 59.9 फीसद
- फतेहाबाद- 54.7 फीसद
- बाह- 54.9 फीसद
- कुल- 56.4 फीसद
आगरा में कुल 60.65 प्रतिशत हुआ मतदान
- एत्मादपुर- 68 प्रतिशत
- आगरा छावनी- 56 प्रतिशत
- आगरा दक्षिण- 57.50 प्रतिशत
- आगरा उत्तर- 56.40 प्रतिशत
- आगरा ग्रामीण- 62 प्रतिशत
- फतेहपुर सीकरी- 64 प्रतिशत
- खेरागढ़- 64.73 प्रतिशत
- फतेहाबाद- 59.9 प्रतिशत
- बाह- 58.01 प्रतिशत
- कुल मतदान- 60.65 प्रतिशत
मथुरा कुल 62.90 प्रतिशत मतदान
- विधानसभा छाता: 64.55
- विधानसभा मांट: 65.10
- विधानसभा गोवर्धन: 66.75
- विधानसभा मथुरा: 57.33
- विधानसभा बल्देव: 62.66
- कुल मतदान प्रतिशत: 62.90