फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi in Agra: पीएम मोदी बोले- माताएं और बहनें अपना सिर कटवा देंगी, किसी को मंगलसूत्र नहीं लेने देंगी

Thu, 25 Apr 2024 02:44 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

PM modi in Agra visit Live Updates In Hindi: आगरा और फतेहपुर लोकसभा सीट के प्रत्याशियों के समर्थन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनसभा की। पीएम मोदी ने कांग्रेस और गठबंधन पर जमकर निशाना साधा। 
विज्ञापन
PM Modi in Agra Live: - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कोठी मीना बाजार से जनसभा को संबोधित किया। उनकी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। कोठी मीना बाजार मैदान ‘नो फ्लाइंग जोन’ रहा। टाटा गेट से सभा स्थल तक मार्ग पर दुकानें बंद रहीं। यहां घरों से भी लोग नहीं निकल सके। 50 से अधिक स्थानों पर रूफ टाॅप ड्यूटी लगाई गई। तीन हजार से अधिक पुलिस, अर्द्ध सैन्य बल और पीएसी के जवान तैनात किए गए। 
विज्ञापन

 
Trending Videos

पीएम मोदी की जनसभा के लिए जाते लोग 
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुनने के लिए कड़ी धूप में लोग सभा स्थल की ओर पहुंच रहे हैं। सभा के लिए सभी को दोपहर 12 बजे कोठी मीना बाजार के मैदान पर पहुंचने का निमंत्रण दिया गया था।

सीएम योगी पहुंचे मंच पर
पीएम मोदी एक बजे सभा स्थल पहुंचेंगे। उससे पहले सीएम योगी आदित्यनाथ मंच पर पहुंच चुके हैं। वहीं फतेहपुर सीकरी से विधायक चौधरी बाबू लाल मंच पर नजर नहीं आए। 

मोदी की रैली - फोटो : अमर उजाला
अनोखे अंदाज में दिखीं महिलाएं
पीएम मोदी की जनसभा में आईं महिलाओं का अनोखा अंदाज नजर आया। सिर पर पगड़ी और हाथों तख्ती लिए हुए हैं कि अबकी बार 400 पार और मैं हूं मोदी परिवार...।

लोगों में दिख रहा गजब का उत्साह
कोठी मीना बाजार की रैली को लेकर लोगों में भारी उत्साह नजर आ रहा है। मोदी के मुखौटे, मोदी परिवार की टी शर्ट में समर्थक रैली स्थल पर पहुंच रहे हैं। 

कांग्रेस सरकार में गरीब होता चला गया किसान 
भाजपा प्रत्याशी एसपी सिंह बघेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में गरीब और गरीब होता चला गया। किसान मजबूर होता चला गया। उन्होंने कहा कि मैं धन्यवाद देना चाहता हूं, पीएम मोदी को, जिन्होंने किसानों के दर्द को समझा।

खाली कराई गईं सड़कें - फोटो : अमर उजाला
कुछ ही देर में मंच पर पहुंचेंगे पीएम मोदी, खाली कराई गईं सड़कें
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में सभा स्थल पर पहुंच जाएंगे। वे जिस रास्ते से आएंगे, वो मार्ग पुलिस द्वारा खाली करा दिया गया है। इसके साथ ही पुलिस के जवान मुस्तैदी के साथ पहरा दे रहे हैं। 

सीएम योगी ने किया स्वागत 
सीएम योगी ने कहा कि इस ऐतिहासिक और पौराणिक नगरी आगरा में पीएम मोदी का आगमन हुआ है। इस अवसर पर मैं आगरा की जनता की ओर से पीएम मोदी का स्वागत करता हूं। सीएम योगी ने कहा कि दुनिया के अंदर देश का सम्मान बढ़ा है। विकास के कार्य हुए हैं। जिन लोगों को भारत के अंदर, विकास की योजनाएं, सुरक्षित भारत अच्छा नहीं लगा रहा है, वे फिर गठबंधन करके आए हैं। 

राधे-राधे से भाषण की शुरूआत
पीएम मोदी ने राधे-राधे से भाषण की शुरूआत की। वे बोले आपके पास विशेष रूप से आया हूं। पहले कुछ देने आता था, लेकिन इस बार विकसित भारत के लिए आशीर्वाद मांगने आया हूं। यदि भारत विकसित होता है तो आपके परिवार, आपका और आपके बच्चों का भला होगा। इसलिए देश एकजुट होकर आ रहा है। 

मोदी के लिए सब हुए एक
पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर में जो हत्यारों के दलाल हैं। जो पुरानी सरकारों को घूस देकर अपने काम कराने में एक्सर्ट हो गए। जिन पुरानी सरकारों में बैठे लोगों को मलाई खाने को मिलती थी, वो अब बौखला गए हैं। बहुत नाराज हैं। वो नहीं चाहते हैं कि भारत की सेना आत्मनिर्भर बने। इसलिए वे एकजुट हो गए हैं। 

मोदी की गारंटी सबका साथ सबका विकास
मोदी की गारंटी सबका साथ सबका विकास की है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारा 10 साल का रिकॉर्ड हो या फिर भाजपा का संकल्प पत्र। हम जोर दे रहे हैं कि सरकारी योजनाओं का सबको लाभ मिले।

कांग्रेस के मेनिफेस्टो पर लगा मुस्लिम लीग का ठप्पा
पीएम मोदी ने कहा कि तुष्टीकरण की राजनीति ने देश को बांट कर रख दिया है। इसलिए आज मोदी तुष्टीकरण को समाप्त करके संतुष्टीकरण की ओर आगे बढ़ रहा है। कांग्रेस ने जो मेनिफेस्टो जारी किया है, उस पर शत प्रतिशत मुस्लिम लीग का ठप्पा लगा हुआ है। 

ओबीसी का आरक्षण चुराने की साजिश
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने तय किया है कि 27 प्रतिशत जो ओबीसी का आरक्षण है, उसमें से कुछ चोरी कर लिया जाए और धर्म के आधार पर आरक्षण दिया जाए। कांग्रेस ने कर्नाटक में धर्म के आधार पर आरक्षण की वकालत की। कर्नाटक की कांग्रेस सरकार ने रातों रात मुस्लिम को ओबीसी बनाकर हक पर डाका डाला है।  न्यायालय ने उनकी बात को ठुकरा दिया है। इसलिए कांग्रेस पिछले दरवाजे से काम करने का प्रयास कर रही है। ओबीसी के 27 प्रतिशत के कोटे से छीनकर धर्म के आधार पर आरक्षण देने का प्रयास कर रही है। उत्तर प्रदेश में भी कांग्रेस यही करना चाहती है। यह डाका है कि नहीं।

कांग्रेस का ये है नया प्लान
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस और इंडी गठबंधन का नया प्लान सामने आया है। याद रखना कांग्रेस की लूट जिंदगी के साथ भी और जिंदगी के बाद भी। 

तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाया जाएगा
पीएम मोदी ने कहा कि पिछले 10 वर्षों में चार करोड़ पक्के घर बनाए हैं। इनमें से तीन करोड़ घर माताओं और बहनों को मिले हैं। माताओं और बहनों के जनधन खाते खुलवाए, जिससे योजना का सीधा पैसा उनके खाते में जाए। अब मोदी का वादा है कि तीन करोड़ दीदी को लखपति बनाया जाएगा। मुझे मेरे देश के युवाओं पर नाज है। आज देश में नए-नए अवसर मिल रहे हैं। युवाओं की हर आकांक्षाओं का ध्यान हमरी सरकार रख रही है। 

ये है कांग्रेस की सच्चाई 
कांग्रेस ने युवाओं की क्षमताओं को बर्बाद किया है। हमारे पड़ोस राजस्थान में, वहां कांग्रेस की सरकार है। कांग्रेस के मुख्यमंत्री के करीबी ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। वो कह रहे हैं कि राजस्थान में जो पेपर लीक हुआ, उसमें कांग्रेस की गहलौत सरकार खुद शामिल थी। पीएम मोदी ने कहा कि बताओ इससे बड़ा धोखा क्या हो सकता है। राजस्थान में कांग्रेस का पेपर लीक हो गया है। ये ही कांग्रेस की सच्चाई है। 
विज्ञापन

घर-घर जाना...मेरी ओर से राधे-राधे कह देना
कितनी भी गर्मी क्यों न हो, कितनी भी शादियां क्यों ने हो, जब मैं दिन रात मेहनत करता हूं, तो देशवासियों से इतना तो मांग सकता हूं कि वोट जरूर दें। अब मेरा एक काम ओर करना। घर-घर जाना और लोगों से कहना कि मोदी जी आए थे, राधे-राधे बोल गए हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें