फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan 13th Installment: होली से पहले भारत सरकार ने जारी की 13वीं किस्त, इन किसानों को नहीं मिला लाभ

Mon, 27 Feb 2023 08:07 PM IST
प्रकाश चंद जोशी यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi 13th Installment (Kist) Date Time News Live:  आज यानी 27 फरवरी 2023 को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13वीं किस्त जारी की। वहीं, किस्त के रूप में किसानों को 2 हजार रुपये का लाभ मिला। इससे पहले 17 अक्तूबर 2022 को 12वीं किस्त जारी हुई थी और आज 13वीं किस्त।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी की 13वीं किस्त - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

PM Kisan 13 Kist Release Live News in Hindi: आज यानी 27 फरवरी 2023 का दिन किसानों के लिए एक खुशखबरी लेकर आया क्योंकि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को 13वीं किस्त मिली। इस किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया। किस्त के रूप में किसानों को दो हजार रुपये मिले। तो चलिए बिना देर किए इस बारे में जानते हैं...

विज्ञापन

आज जारी होगी 13वीं किस्त

जो लोग पात्र किसान हैं, उनके बैंक खाते में आज 13वीं किस्त ट्रांसफर की जाएगी।

कृषि मंत्री ने दी जानकारी

कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने जानकारी दी कि आज खुद पीएम नरेंद्र मोदी 13वीं किस्त जारी करेंगे। इसको लेकर उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा "प्रधानमंत्री श्री @narendramodiजी, #PMKisanSammanNidhi योजना के तहत लाभार्थी किसान परिवारों के खाते में 13वीं किश्त हस्तांतरित करेंगे और किसान भाइयों एवं बहनों से संवाद करेंगे।

27 फरवरी 2023, दोपहर 3:00 बजे
स्थान : बेलगावी, कर्नाटक"
 

PM Kisan 13th Installment Date Live: किस्त में कितने रूपये?

योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को हर चार महीने में 2-2 हजार रुपये तीन किस्तों में दिए जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये। इसी कड़ी में 13वीं किस्त के रूप में किसानों को 2 हजार रुपये मिलेंगे।

PM Kisan Yojana 13th Installment 2023: इतने किसानों को मिलेगी किस्त

कृषि मंत्री द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, 8 करोड़ किसानों को 13वीं किस्त का लाभ मिलेगा।

किन किसानों को मिलेगी किस्त?

पीएम किसान योजना की 13वीं किस्त का लाभ सिर्फ उन किसानों को मिलेगा जो लोग योजना के लिए पात्र होंगे।

कब जारी हुई थी 12वीं किस्त?

13वीं किस्त आज जारी होने वाली है, लेकिन इससे पहले बात अगर 12वीं किस्त की करें तो 17 अक्तूबर 2022 को ये जारी हुई थी।

पीएम मोदी ने की थी जारी

12वीं किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जारी किया था। ठीक उस तरह इस बार भी खुद पीएम ही 13वीं किस्त जारी करेंगे।

PM Kisan Yojana 13th Installment 2023: 12वीं किस्त में इतने किसानों को मिला था लाभ

साढ़े 11 करोड़ से ज्यादा पात्र किसानों को 12वीं किस्त दी जा चुकी है। इसकी जानकारी खुद कृषि मंत्री ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर दी।

PM Kisan Yojana 13th Installment 2023: सरकार ने खर्च किए थे इतने पैसे

कृषि मंत्री के मुताबिक, 12वीं किस्त के रूप में पात्र लाभार्थियों को 2.4 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की राशि भेजी गई।

PM Kisan Yojana 13th Installment Date News: 13वीं किस्त का लाभ आज मिलेगा

13वीं किस्त के पैसे पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे

PM Kisan Yojana 13th Installment Date News: 13वीं किस्त का लाभ आज मिलेगा

13वीं किस्त के पैसे पात्र किसानों के बैंक खातों में डीबीटी के माध्यम से भेजे जाएंगे

PM Kisan 13th Installment Date Live: इस बार घट गए लाभार्थी

जहां 12वीं किस्त का लाभ 11.30 करोड़ से ज्यादा किसानों को मिला चुका है, तो वहीं इस बार 13वीं किस्त में ये संख्या घटकर लगभग 8.99 करोड़ आ गई है।

PM Kisan Yojana 13th Installment 2023: इन किसानों को मिलेगी 13वीं किस्त

जिन किसानों ने ई-केवाईसी करवा रखी हैं, जो किसान भू-सत्यापन कर चुके हैं और जो भी किसान इस योजना के लिए पूरी तरह पात्र हैं। वो ही 13वीं किस्त का लाभ ले पाएंगे।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इन तरीकों से कर पाएंगे किस्त के पैसे चेक

अगर आप भी पात्र लाभार्थी हैं, तो आप किस्त जारी होने के बाद आप मैसेज के जरिए चेक कर सकते हैं कि आपको किस्त मिली है या नहीं क्योंकि बैंक में पैसे आने पर बैंक का मैसेज लोगों को आता है।

PM Kisan Installment Date 2023: ये भी हैं कुछ तरीके

अगर आपके मोबाइल नंबर पर कोई मैसेज नहीं आता है, तो आप ऐसे में दूसरा तरीका अपना सकते हैं और वो ये है कि आप अपने नजदीकी एटीएम मशीन में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकाल सकते हैं या अपना बैलेंस चेक करके भी किस्त के बारे में जान सकते हैं।

PM Kisan Yojana: पासबुक में एंट्री भी एक विकल्प

आपको न तो मैसेज आया है और न ही आपके पास बैंक खाते का डेबिट कार्ड है, तो ऐसी स्थिति में आप अपनी नजदीकी बैंक ब्रांच में जाकर पासबुक में एंट्री करवा सकते हैं। इससे आपको जानकारी मिल सकती है कि आपको 13वीं किस्त मिली है या नहीं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: इन किसानों की अटक सकती है 13वीं किस्त

योजना से जुड़े जिन किसानों ने भी अब तक ई-केवाईसी नहीं करवाई है उन लोगों की किस्ट अटक सकती है। सरकार की तरफ से पहले ही साफ कर दिया गया था प्रत्येक लाभार्थी को ये करवाना अनिवार्य है।

PM Kisan Installment Date 2023: इस वजह से भी अटक सकती है किस्त

ई-केवाईसी के अलावा जिन लाभार्थियों ने भू-सत्यापन नहीं करवाया है और जिन किसानों ने अपने बैंक खाते से आधार कार्ड को लिंक नहीं करवाया है। ऐसे किसान भी 13वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं।

PM Kisan Yojana: लाभार्थी सूची में किसान ऐसे चेक कर सकते हैं अपना नाम:-

पहले किसान पोर्टल pmkisan.gov.in को खोलें
यहां फॉर्मर कॉर्नर पर क्लिक करें और फिर बेनिफिशियरी लिस्ट पर क्लिक करें
अब अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव चुनें
इसके बाद गेट रिपोर्ट पर क्लिक करना है, जिसके बाद आपके सामने लाभार्थियों की सूची आ जाएगी। इसमें आप अपना नाम देख लें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: अगर न मिले, किस्त तो क्या करें

अगर आपको 13वीं किस्त जारी होने के बाद लाभ नहीं मिल पाता है, तो आप हेल्पलाइन नंबर्स 155261 / 011-24300606 पर कॉल करके संपर्क कर सकते हैं।

PM Kisan Yojana Helpline Numbers: ये भी हैं कुछ नंबर्स

आप चाहें तो टोल फ्री नबर 18001155266 पर भी कॉल करके मदद ले सकते हैं
मदद के लिए आप पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 पर कॉल कर सकते हैं।

13th Installment Of PM Kisan Yojana: आज दोपहर तीन बजे होगी किस्त जारी

पीएम किसान योजना से जुड़े किसानों का इंतजार आज खत्म होने वाला है, क्योंकि दोपहर 3 बजे 13वीं किस्त जारी होने वाली है

PM Kisan Yojana: कौन करेगा जारी?

13वीं किस्त को खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करेंगे। दरअसल, कर्नाटक में स्थित बेलगावी में पीएम मोदी किसानों के साथ संवाद करेंगे और 13वीं किस्त के पैसे डीबीटी के माध्यम से हस्तांरित करेंगे।

PM Kisan Installment Date 2023: योजना के पीछे क्या है उद्धेश्य?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाने का उद्धेश्य जरूरतमंद किसानों की आर्थिक मदद करना है, ताकि उन्हें खेती करने में या खेती से जुड़ा सामान खरीदने में आदि दिक्कत न हो।

PM Kisan Yojana 13th Installment: बस कुछ देर का इंतजार

योजना से जुड़े लाभार्थियों का इंतजार आज खत्म होने वाला है, क्योंकि दोपहर 3 बजे के बाद 13वीं किस्त जारी होगी। इसमें अब कुछ ही देर का वक्त शेष रह गया है।

13th Installment Date: होली से पहले किस्त

जैसा कि इस बात की चर्चा पहले से ही हो रही थी कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत मिलने वाली 13वीं किस्त को होली से पहले जारी कर दिया जाएगा। ठीक होली से कुछ दिन पहले यानी आज ये किस्त जारी होने वाली है।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana: किस्त जारी होने में बचा है कम समय

पीएम किसान योजना के अंतर्गत आज यानी 27 फरवरी 2023 को 13वीं किस्त जारी होने वाली है। लगभग 3 बजे के बाद पीएम नरेंद्र मोदी इस किस्त को जारी करेंगे।

PM Kisan 13th installment: सीधे किसानों के खाते में जाती है किस्त

प्रधानमंत्री किसान योजना के तहत डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी डीबीटी माध्यम से किसानों के बैंक खाते में किस्त के पैसे भेजे जाते हैं। इससे पैसे खातों में जल्द पहुंच जाते हैं।

PM Kisan Yojana Helpline: ईमेल से भी कर सकते हैं संपर्क

अगर किसी कारण आपकी आज किस्त नहीं आती है, तो आप ईमेल आईडी Pmkisan-ict@gov.in पर ईमेल करके भी संपर्क कर सकते हैं।

13th Installment: पीएम मोदी के साथ रहेंगे ये नेता मौजूद

जिस वक्त प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी करेंगे। उस समय उनके साथ केंद्रीय कृषि मंत्री और किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और मंत्रालय के सचिव मनोज आहूजा उपस्थित रहेंगे।

PM Kisan Yojana 13th Installment: थोड़ी देर में किसानों के खाते में पहुंच जाएगी 13वीं किस्त

पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब से थोड़ी देर बाद 13वीं किस्त जारी हो जाएगी, जिसे खुद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जारी करने वाले हैं।
 

13th Installment: बस जारी होने वाली है 13वीं किस्त

अब से कुछ देर में ही किसानों के खाते में 13वीं किस्त जारी की जाएगी।

किसानों के बैंक खाते में आज 13वीं किस्त भेजी जाएगी - फोटो : Youtube/Narendra Modi
PM Kisan 13th Installment Live: रोड शो के बाद जारी होगी 13वीं किस्त

पीएम मोदी अभी रोड शो कर रहे हैं, इसके बाद जारी करेंगे 13वीं किस्त।

PM Kisan Yojana 13th Installment: थोड़ी देर में डीबीटी से ट्रांसफर होगी किस्त

बस कुछ देर बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 13वीं किस्त जारी करेंगे, जो डीबीटी के माध्यम से किसानों के बैंक खातों में भेजी जाएगी।

PM Kisan Yojana: पीएम मोदी थोड़ी देर में जारी करने वाले हैं 13वीं किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बस थोड़ी देर में 13वीं किस्त जारी करने वाले हैं। ऐसे में किसानों के लिए इंतजार की घड़ियां खत्म होने वाली हैं।

PM Kisan Yojana 13th Installment Release: 13वीं किस्त हुई जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं किस्त जारी कर दी है और ये किस्त पात्र लाभार्थियों के बैंक खाते में पहुंचने लगेगी। ऐसे में किसानों का इंतजार अब खत्म हो गया है।
 

PM Kisan Yojana: 16 हजार करोड़ रुपये भेजे गए

आज पीएम किसान योजना के अंतर्गत 8 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये भेजे गए।

PM Kisan Yojana Helpline Number
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 13वीं किस्त को जारी कर दिया है। अगर आपके खाते में किस्त के पैसे नहीं आए हैं। ऐसे में आप प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के हेल्पलाइन नंबर 155261 / 011-24300606 पर कॉल करके अपनी समस्या का समाधान पा सकते हैं।

PM Kisan Yojana 13th Installment Status

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आपके खाते में 13वीं किस्त के पैसे आए हैं या नहीं, तो हम आपको कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप इस बारे में पता कर सकते हैं। 
  • अगर आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त आई है। इस स्थिति में आपके मोबाइल नंबर पर किस्त के पैसों के ट्रांसफर होने को लेकर मैसेज आया होगा।
  • आप अपने नजदीकी एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकालकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं।
  • इसके अलावा आप अपने बैंक में जाकर पासबुक एंट्री करवाकर भी इस बारे में पता कर सकते हैं।
विज्ञापन

PM Kisan Not Eligible Farmers List 2023

अगर आपने ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्यापन नहीं कराया था। ऐसे में आपके खाते में 13वीं किस्त के पैसे नहीं आए होंगे। इसके अलावा जिन किसानों ने योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत जानकारी को दर्ज किया था। उनको भी 13वीं किस्त का लाभ नहीं मिला।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें