फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Kisan 13th Installment: पीएम मोदी ने जारी की 13वीं किस्त, किसान ऐसे चेक करें स्टेटस

Mon, 27 Feb 2023 05:35 PM IST
संकल्प सिंह यूटिलिटी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Kisan Yojana 13th Installment Live News in Hindi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी करेंगे। सरकार डीबीटी माध्यम से देशभर के 8 करोड़ किसानों के खाते में 16,800 करोड़ से ज्यादा की धनराशि ट्रांसफर करेगी। 
विज्ञापन
PM Kisan Yojana 13th Installment - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर के करोड़ों किसानों के लिए खुशखबरी। भारत सरकार आज प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी करेगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल के जरिए दी है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कर्नाटक के बेलगावी में करेंगे 13वीं किस्त जारी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 27 फरवरी को कर्नाटक के बेलगावी में दोपहर तीन बजे प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त को जारी करेंगे। 
 

PM Kisan Yojana 13th Installment Beneficiary Status

इसके लिए किसानों को सबसे पहले पीएम किसान पोर्टल https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां आपको फॉर्मर कॉर्नर में बेनिफिशरी स्टेटस पर क्लिक करना है। इसके बाद आपको पूछी गई जरूरी डिटेल्स को दर्ज करना है। डिटेल्स दर्ज करने के बाद बेनिफिशियरी लिस्ट खुलकर सामने आ जाएगी। 

PM Kisan Not Eligible List: इन किसानों को नहीं मिलेगा 13वीं किस्त का लाभ 

अब तक जिन किसानों ने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में अपनी ई-केवाईसी और भूलेखों का सत्पापन नहीं कराया है। उनके खाते में 13वीं किस्त के पैसे नहीं आएंगे। ऐसे में आपको जल्द से जल्द इन दोनों काम को करा लेना चाहिए। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana e-KYC Process
  • इसके लिए सबसे पहले आपको पीएम किसान पोर्टल पर विजिट करना है।
  • नेक्स्ट स्टेप पर फॉर्मर्स कॉर्नर में e-KYC के विकल्प का चयन करें।
  • इसके बाद अपना आधार नंबर और ईमेज कोड दर्ज करना है।
  • इस प्रक्रिया के बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को दर्ज करना होगा।
  • अंत में आपको सबमिट के बटन पर क्लिक करना है। इस तरह आप आसानी से योजना में अपनी ई-केवाईसी करा सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना भारत सरकार द्वारा चलाई जा रही एक महत्वाकांक्षी स्कीम है। इस स्कीम के अंतर्गत भारत सरकार हर साल किसानों के खाते में तीन किस्त के माध्यम से 6 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर रही है। हर किस्त के अंतर्गत 2 हजार रुपये की राशि किसानों के खाते में भेजी जाती है। अब तक किसानों के खाते में कुल 12 किस्त के पैसों को ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं आज भारत सरकार 13वीं किस्त जारी करेगी।

PM Kisan Yojana Helpline Number

अगर आपके खाते में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त के पैसे नहीं आते हैं। ऐसे में आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप इन नंबरों 155261 / 011-24300606 पर कॉल करके किस्त न आने की वजह जान सकते हैं। 

इन गलतियों से अटक सकती है 13वीं किस्त

अगर आपने प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना में रजिस्ट्रेशन करते समय गलत डिटेल्स दर्ज की थी। इस स्थिति में आपके 13वीं किस्त के पैसे अटक सकते हैं। 

किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए चलाई जा रही यह स्कीम

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का उद्देश्य देश के गरीब किसानों को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। योजना के अंतर्गत मिलने वाली राशि से किसान खेती किसानी से जुड़े कई जरूरी कार्यों को कर सकते हैं। 

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Registration

अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाना चाहते हैं। ऐसे में आपको योजना में अपना रजिस्ट्रेशन कराना होगा। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया काफी आसान है। इसमें आपको किसी प्रकार की दिक्कतों का सामना नहीं करना होगा। इसके लिए आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट  https://pmkisan.gov.in/ पर विजिट करना है। यहां आप फॉर्मर्स कॉर्नर में न्यू फार्मर रजिस्ट्रेशन के विकल्प का चयन करके स्कीम में अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। 

कुछ देर में जारी होगी 13वीं किस्त 

भारत सरकार महज कुछ देर में 13वीं किस्त जारी कर देगी। आप इस लिंक पर क्लिक करके लाइव टेलीकास्ट देख सकते हैं। 

https://www.youtube.com/live/uHcvo0R88uU?feature=share

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि योजना की 13वीं किस्त जारी कर दी है। इस दौरान भारत सरकार ने देश के करोड़ों किसानों के खाते में 16 हजार करोड़ रुपये की राशि को ट्रांसफर किया है। 
विज्ञापन

PM Kisan Yojana 13th Installment Status

किस्त के पैसे आपके बैंक अकाउंट में आए हैं या नहीं? इस बारे में पता आप मोबाइल पर आए मैसेज, एटीएम से मिनी स्टेटमेंट या पासबुक की एंट्री कराकर कर सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें