फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil vs Switzerland: स्विटजरलैंड को हराकर राउंड ऑफ-16 में पहुंचा ब्राजील, कैसेमीरो ने दागा एकमात्र गोल

Mon, 28 Nov 2022 11:36 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

खास बातें

Brazil vs Switzerland FIFA World Cup 2022 : ग्रुप-जी के मुकाबले में ब्राजील और स्विटजरलैंड की टीमें आमने-सामने थीं। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची थी। ब्राजील ने पिछले मैच में सर्बिया को 2-0 से हराया था। वहीं, स्विटरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराया था। इस मैच में ब्राजील ने स्विटजरलैंड को हराकर राउंड ऑफ-16 के लिए क्वालिफाई किया। ब्राजील की फीफा रैंकिंग एक है, जबकि स्विटजरलैंड की टीम 15वें स्थान पर है। यह मैच कतर के 974 स्टेडियम में खेला गया।
विज्ञापन
ब्राजील की टीम - फोटो : FIFA/वेबसाइट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:23 PM, 28-Nov-2022
गोल करने के बाद कैसेमीरो - फोटो : FIFA/वेबसाइट

ब्राजील ने स्विटजरलैंड को हराया, राउंड ऑफ-16 में जगह पक्की

ब्राजील ने स्विटजरलैंड को हराकर राउंड ऑफ-16 के लिए क्वालिफाई कर लिया है। मैच का एकमात्र गोल कैसेमीरो ने 83वें मिनट में किया। इस जीत के साथ ब्राजील की टीम प्री-क्वार्टरफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बनी। इससे पहले फ्रांस अगले राउंड के लिए क्वालिफाई कर चुकी है। वहीं, स्विटजरलैंड को अभी और इंतजार करना होगा। स्विटजरलैंड का अगला मुकाबला दो दिसंबर को सर्बिया से है। वहीं, ब्राजील की टीम इसी दिन कैमरून से भिड़ेगी। ब्राजील के दो मैचों में छह अंक हैं। वहीं, स्विटजरलैंड के इतने ही मैचों में तीन अंक हैं। 

ब्राजील ने वर्ल्ड कप में अपने पिछले 10 गोल दूसरे हाफ में ही दागे हैं। ब्राजील ने 13 अटेम्प्ट किया। इसमें से पांच ऑन टारगेट रहे। हालांकि, ब्राजील की टीम सिर्फ एक गोल कर सकी। ब्राजील का बॉल पजेशन 54 प्रतिशत रहा है। वहीं, स्विटजरलैंड की टीम ने सिर्फ छह शॉट अटेम्प्ट किए। हालांकि, उनका कोई शॉट ऑन टारगेट नहीं रहा। स्विटजरलैंड का बॉल पजेशन 46 प्रतिशत रहा। 

11:17 PM, 28-Nov-2022

Brazil vs Switzerland Live: ब्राजील ने 83वें मिनट में दागा गोल

ब्राजील ने 83वें मिनट में गोल दागा। कैसेमीरो ने गोल किया। ब्राजील की टीम ने 1-0 की बढ़त बना ली है।

10:28 PM, 28-Nov-2022

Brazil vs Switzerland Live: 70 मिनट तक कोई गोल नहीं

70 मिनट तक दोनों टीमें कोई गोल नहीं कर सकी हैं। मैच ड्रॉ की ओर बढ़ रहा है। 64वें मिनट में विनीशियर जूनियर ने गोल किया था, लेकिन तब विनीशियस को ऑफसाइड घोषित किया गया। ऐसे में गोल को अस्वीकार कर दिया गया।

विज्ञापन
10:18 PM, 28-Nov-2022

Brazil vs Switzerland Live: हाफ-टाइम तक कोई गोल नहीं

हाफ-टाइम तक ब्राजील और स्विटजरलैंड की टीम कोई गोल नहीं कर सकी है। ब्राजील ने छह शॉट अटेम्प्ट किया। इसमें से दो ऑन टारगेट रहे। हालांकि, ब्राजील की टीम कोई गोल नहीं कर सकी। ब्राजील का बॉल पजेशन 55 प्रतिशत रहा है। वहीं, स्विटजरलैंड की टीम ने सिर्फ एक शॉट अटेम्प्ट किया है। हालांकि, उनका कोई शॉट ऑन टारगेट नहीं रहा। स्विटजरलैंड का बॉल पजेशन 45 प्रतिशत रहा। यह वर्ल्ड कप के मैच स्विटजरलैंड द्वारा अटेम्प्ट किया गया सबसे कम शॉट है। उन्होंने 2010 के अपने रिकॉर्ड की बराबरी की। 2010 वर्ल्ड कप में अपने ओपनिंग मैच में स्विटजरलैंड ने पहले हाफ में एक ही शॉट अटेम्प्ट किया था।

09:45 PM, 28-Nov-2022

Brazil vs Switzerland Live: स्विटजरलैंड की नजर लगातार दूसरी जीत पर

ब्राजील की टीम वर्ल्ड कप में सेकेंड ग्रुप राउंड और मेन इवेंट को मिलाकर ग्रुप स्टेज में पिछले 16 मैचों से अजेय है। कोई भी टीम वर्ल्ड कप में 17 मैचों में ऐसा नहीं कर पाई है। ब्राजील के पास मौका होगा। वहीं, स्विटजरलैंड की टीम ग्रुप स्टेज में लगातार दूसरा मैच जीतना चाहेगी। यह टीम 2006 के बाद से ग्रुप स्टेज में कभी अपने शुरुआती दो मैच नहीं जीत सकी है। 2006 में स्विटजरलैंड ने शुरुआती दो मैचों में टोगो और कोरिया रिपब्लिक को हराया था।

विज्ञापन
09:44 PM, 28-Nov-2022

Brazil vs Switzerland Live: अमेरिकी देशों के खिलाफ स्विटजरलैंड का रिकॉर्ड

स्विटजरलैंड की टीम ने फीफा वर्ल्ड कप में दक्षिण अमेरिकी देशों के खिलाफ आठ मैचों में सिर्फ एक में जीत हासिल की है। दो मैच ड्रॉ रहे हैं, जबकि पांच में स्विटजरलैंड की टीम को हार का सामना करना पड़ा। स्विटजरलैंड ने पिछली बार 2014 में इक्वाडोर के खिलाफ 2-1 से जीत हासिल की थी। 

09:38 PM, 28-Nov-2022

Brazil vs Switzerland Live: स्विटजरलैंड-ब्राजील के आंकड़े

स्विटजरलैंड ने ब्राजील के खिलाफ पिछले चार मैचों में से दो में जीत हासिल की है। एक मैच ड्रॉ रहा और एक में ब्राजील की टीम जीती। उससे पहले पांच मैचों में स्विटजरलैंड की टीम कोई मैच नहीं जीत सकी थी। चार मैचों से पहले पांच मैचों में ब्राजील ने दो मैच जीते थे और तीन मैच ड्रॉ रहे थे।

09:38 PM, 28-Nov-2022

Brazil vs Switzerland Live: रीडर के नाम रिकॉर्ड

20 साल 285 दिन की उम्र में फैबियन रीडर स्विटजरलैंड के लिए वर्ल्ड कप मैच खेलने वाले दूसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं। इससे पहले जोहान जूरो ने 2006 में यूक्रेन के खिलाफ वर्ल्ड कप में 19 साल 159 दिन की उम्र में डेब्यू किया था।

09:35 PM, 28-Nov-2022

Brazil vs Switzerland Live: स्टार्टिंग लाइन अप

स्विटजरलैंड: यान सोमर, सिल्वन विडमर, निको एलवेदी, मैनुअल अकांजी, रिकार्डो रोड्रिगेज, रेमो फ्रीलर, ग्रेनिट जाका (कप्तान), मोहम्मद सो, फैबियन रीडर, ब्रील एम्बोलो, रूबेन वर्गास।

ब्राजील: एलिसन (कप्तान), टिएगो सिल्वा, मारक्विनहोस, एलेक्स सैंड्रो, एडर मिलिटाओ, कैसेमिरो, फ्रेड, रपिन्हा, विनीसियस जूनियर, लुकास पाक्वेटा, रिचार्लिसन।

09:30 PM, 28-Nov-2022

Brazil vs Switzerland Live: नेमार नहीं खेल रहे

सर्बिया के खिलाफ पहले मैच में ब्राजील के स्टार फुटबॉलर नेमार चोटिल हो गए थे और ग्रुप स्टेज से बाहर हो गए थे। इस मैच में ब्राजील की टीम 4-3-3 की स्ट्रैटजी और स्विटजरलैंड की टीम 4-2-3-1 की स्ट्रैटजी के साथ मैदान पर उतरी है।

09:24 PM, 28-Nov-2022

Brazil vs Switzerland: स्विटजरलैंड को हराकर राउंड ऑफ-16 में पहुंचा ब्राजील, कैसेमीरो ने दागा एकमात्र गोल

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। ग्रुप-जी के मुकाबले में ब्राजील और स्विटजरलैंड की टीमें आमने-सामने है। दोनों टीमें अपना पिछला मुकाबला जीतकर यहां पहुंची है। ब्राजील ने पिछले मैच में सर्बिया को 2-0 से हराया था। वहीं, स्विटरलैंड ने कैमरून को 1-0 से हराया था। ब्राजील की फीफा रैंकिंग एक है, जबकि स्विटजरलैंड की टीम 15वें स्थान पर है। यह मैच कतर के 974 स्टेडियम में खेला जा रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें