फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Brazil vs S. Korea: दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर ब्राजील क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया से होगा सामना

Tue, 06 Dec 2022 02:53 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, दोहा

खास बातें

Brazil vs South Korea FIFA World Cup 2022 Highlights : दक्षिण कोरिया की टीम फीफा विश्व कप के प्री क्वार्टर फाइनल में पांच बार की चैंपियन ब्राजील के सामने थी। स्टेडियम 974 में हुए मुकाबले में ब्राजील ने कोरिया को 4-1 से हरा दिया। अब क्वार्टर फाइनल में ब्राजील का सामना क्रोएशिया से होगा।
विज्ञापन
ब्राजील की टीम - फोटो : FIFA/वेबसाइट
विज्ञापन

लाइव अपडेट

02:31 AM, 06-Dec-2022

ब्राजील ने दक्षिण कोरिया को विश्व कप से बाहर किया

ब्राजील ने फीफा वर्ल्ड कप के प्री-क्वार्टर फाइनल मुकाबले में दक्षिण कोरिया को 4-1 से हरा दिया है। अब क्वार्टर फाइनल में ब्राजील का सामना क्रोएशिया से होगा। क्रोएशिया ने राउंड ऑफ-16 में जापान को पेनल्टी शूटआउट में 3-1 से हराया था।

ब्राजील की टीम ने पहले हाफी में ही 4-0 की बढ़त बना ली थी, जिसकी बराबरी कर पाना कोरिया के लिए नामुमकिन साबित हुआ। मैच में सातवें मिनट में ही विनीशियस जूनियर ने ब्राजील का खाता खोला था। उन्होंने शानदार गोल दागा था। इसके बाद 13वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी पर गोल किया। 29वें मिनट में रिचार्लिसन ने सेट पीस में एक बेहतरीन गोल किया। इसे गोल ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जा रहा है। वहीं, 36वें मिनट में लुकस पकेटा ने गोल कर ब्राजील को 4-0 की बढ़त दिलाई। 

हालांकि, दूसरे हाफ में कोरियाई टीम ने वापसी की भरपूर कोशिश की, लेकिन ब्राजील के डिफेंस और गोलकीपर एलिसन के आगे उनकी एक न चली। 76वें मिनट में दक्षिण कोरिया ने मैच में अपना एकमात्र गोल दागा। यह गोल पाइक सियुंग हो ने किया। इसके बाद दोनों टीमें फुल टाइम तक कोई गोल नहीं कर सकीं। 

ब्राजील ने दूसरी बार पहले हाफ में चार गोल दागे हैं। इससे पहले ब्राजील ने ऐसा 1954 में मैक्सिको के खिलाफ किया था। ब्राजील की टीम वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहले हाफ में चार गोल करने वाली 2014 के बाद पहली टीम है। जर्मनी ने 2014 वर्ल्ड कप में ब्राजील के खिलाफ सेमीफाइनल में पहले हाफ में चार गोल किए थे।

02:11 AM, 06-Dec-2022

Brazil vs South Korea Live: 76वें मिनट में कोरिया का पहला गोल

76नवें मिनट में कोरिया के पाइक सियुंग हो ने ब्राजील के बॉक्स के बाहर से बेहतरीन गोल दागा। अब ब्राजील की बढ़त 4-1 की हो गई है। दूसरे हाफ में ब्राजील की टीम उतना अच्छा खेल नहीं दिखा पाई है। 1986 वर्ल्ड कप से लेकर अब बॉक्स के बाहर से सिर्फ ब्राजील की टीम ही कोरिया से ज्यादा गोल कर पाई है। 1986 वर्ल्ड कप में कोरिया ने पहली बार गोल किया था। तब से लेकर अब तक ब्राजील ने बॉक्स के बाहर से 16 गोल, तो कोरिया ने 15 गोल किए हैं। 

01:23 AM, 06-Dec-2022

Brazil vs South Korea Live: हाफ-टाइम तक ब्राजील 4-0 से आगे

हाफटाइम तक ब्राजील ने दक्षिण कोरिया पर 4-0 की बढ़त बना ली है। इस मैच में सातवें मिनट में ही विनीशियस जूनियर ने ब्राजील का खाता खोला था। उन्होंने शानदार गोल दागा था। इसके बाद 13वें मिनट में नेमार ने पेनल्टी पर गोल किया। 29वें मिनट में रिचार्लिसन ने सेट पीस में एक बेहतरीन गोल किया। इसे गोल ऑफ द टूर्नामेंट भी कहा जा रहा है। वहीं, 36वें मिनट में लुकस पकेटा ने गोल कर ब्राजील को 4-0 की बढ़त दिलाई। 

विज्ञापन
01:11 AM, 06-Dec-2022

Brazil vs South Korea Live: ब्राजील का चौथा गोल

36वें मिनट में विनीशियस जूनियर के बेहतरीन पास पर पकेटा ने ब्राजील और मैच का चौथा गोल दागा। ब्राजील ने दूसरी बार पहले हाफ में चार गोल दागे हैं। इससे पहले ब्राजील ने ऐसा 1954 में मैक्सिको के खिलाफ किया था। ब्राजील की टीम वर्ल्ड कप के नॉकआउट में पहले हाफ में चार गोल करने वाली 2014 के बाद पहली टीम है। जर्मनी ने 2014 वर्ल्ड कप में ब्राजील के खिलाफ सेमीफाइनल में पहले हाफ में चार गोल किए थे।

12:48 AM, 06-Dec-2022

Brazil vs South Korea Live: ब्राजील ने बनाया रिकॉर्ड

ब्राजील ने पिछले 23 वर्ल्ड कप मैचों में से सिर्फ एक मैच गंवाया, जब उन्होंने शुरुआत में बढ़त हासिल की है। ऐसे पिछले नौ मैचों से टीम अजेय है। 2010 में पिछली बार ब्राजील की टीम शुरुआती स्कोर करने के बाद हारी थी। 2010 वर्ल्ड कप के क्वार्टर फाइनल में नीदरलैंड ने ब्राजील को 2-1 से हराया था। तब ब्राजील ने स्कोरिंग की शुरुआत की थी। कोरिया के लिए यहां से वापसी करना मुश्किल है।

विज्ञापन
12:42 AM, 06-Dec-2022

Brazil vs South Korea Live: ब्राजील का दूसरा गोल

13वें मिनट में ही ब्राजील ने दक्षिण कोरिया पर 2-0 की बढ़त बना ली है। 12वें मिनट में रिचार्लिसन पर फाउल करने के लिए रेफरी ने ब्राजील को पेनल्टी ऑफर किया। नेमार ने यह पेनल्टी लिया और गोल कर ब्राजील को 2-0 की बढ़त दिला दी है। यह नेमार का 76वां गोल रहा और ब्राजील के लिए सबसे ज्यादा गोल करने वालों में वह महान पेले से बस एक गोल पीछे हैं। नेमार ने ब्राजील के लिए पिछले छह गोल पेनल्टी पर ही किए हैं।

12:40 AM, 06-Dec-2022

Brazil vs South Korea Live: ब्राजील ने 1-0 की बढ़त बनाई

ब्राजील ने सातवें मिनट में ही 1-0 की बढ़त बना ली है। विनीशियस जूनियर ने गोल दागा। विनीशियस ने 19वें मैच में ब्राजील के लिए दूसरा गोल दागा। यह विनीशियस का पहला वर्ल्ड कप है और पहला गोल भी है।

12:31 AM, 06-Dec-2022

Brazil vs South Korea Live: विश्व कप में पहली भिड़ंत

दूसरी ओर कोरिया की टीम जो एक जीत और एक ड्रॉ के साथ चार अंक लेकर अंतिम-16 में पहुंची है। दोनों टीमें इससे पहले सात बार भिड़ चुकी हैं लेकिन विश्वकप में यह उनकी पहली भिड़ंत है। सात भिड़ंत में से छह बार ब्राजील और एक बार 1999 में दक्षिण कोरिया जीता है। इस साल दोनों टीमों के बीच सियोल में मैत्री मैच हुआ था जिसमें ब्राजील 5-1 से जीतने में सफल रहा था।

ब्राजील vs दक्षिण कोरिया

  • कुल मैच : 07
  • ब्राजील जीत : 06
  • दक्षिण कोरिया : 01

2002 में दक्षिण कोरिया की टीम सेमीफाइनल में पहुंची थी। ब्राजील के खिलाफ जीत से वह उस दिशा में कदम बढ़ाएगी।

12:29 AM, 06-Dec-2022

Brazil vs South Korea Live: ब्राजील को डिफेंस पर देना होगा जोर :

स्टार स्ट्राइकर नेमार तो वापसी कर रहे हैं, लेकिन ब्राजील के अन्य फारवर्ड गैबरियल जीसस और डिफेंडर एलेक्स टेलेस कैमरून के खिलाफ मैच में लगी घुटने की चोट के कारण विश्व कप से ही बाहर हो गए हैं।  टेलेस के बाहर होने से रक्षा पंक्ति की मजबूती पर असर पड़ेगा। फुलबैक डेनिलो वापसी कर रहे हैं। डेनिलो के उतरने से ब्राजील को मजबूती मिलेगी।

12:24 AM, 06-Dec-2022

Brazil vs South Korea Live: दोनों टीमों की स्टार्टिंग लाइन अप

ग्रुप एच के अपने अंतिम ग्रुप मैच में एशियाई शेरों ने पुर्तगाल के खिलाफ जीत से सबको चौंकाया था। उधर खिताब की दावेदार मानी जा रही ब्राजील की टीम के लिए राहत की बात यह है कि इस मुकाबले में स्टार स्ट्राइकर नेमार टखने की चोट से ठीक होने के बाद मैदान में उतरे हैं। उन्हें यह चोट सर्बिया के खिलाफ मुकाबले में लगी थी। ब्राजील के कोच टिटे ने नेमार से जुड़े सवाल पर कहा था कि नेमार इस मुकाबले में उतरेंगे। ब्राजील को अपने पिछले मैच में कैमरून के हाथों 0-1 से हार का सामना करना पड़ा था। यह ग्रुप चरण में ब्राजील की 24 वर्ष में पहली हार थी।

11:37 PM, 05-Dec-2022

Brazil vs S. Korea: दक्षिण कोरिया को 4-1 से हराकर ब्राजील क्वार्टर फाइनल में, क्रोएशिया से होगा सामना

नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। दक्षिण कोरिया की टीम फीफा विश्व कप में आज प्री क्वार्टर फाइनल में पांच बार की चैंपियन ब्राजील के सामने है। स्टेडियम  974 में होने वाले मुकाबले में एशियाई छुपेरुस्तम टीम का मकसद एक और उलटफेर कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाने पर होगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें