फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CWG का समापन: शरत कमल और निकहत रहे भारत के ध्वजवाहक, 2026 में ऑस्ट्रेलिया में होगा अगला राष्ट्रमंडल खेल

Tue, 09 Aug 2022 05:47 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम

खास बातें

Commonwealth Games 2022 Highlights: कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत ने 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदक जीते हैं। 

भारत के पदक विजेता
22 स्वर्णः
मीराबाई चानू, जेरेमी लालरिनुंगा, अंचिता शेउली, महिला लॉन बॉल टीम, टीटी पुरुष टीम, सुधीर, बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक, दीपक पूनिया, रवि दहिया, विनेश, नवीन, भाविना, नीतू, अमित पंघाल, एल्डहॉस पॉल, निकहत जरीन, शरत-श्रीजा, पीवी सिंधु, लक्ष्य सेन, सात्विक-चिराग, शरत
16 रजतः संकेत सरगर, बिंदियारानी देवी, सुशीला देवी, विकास ठाकुर, भारतीय बैडमिंटन टीम, तूलिका मान, मुरली श्रीशंकर, अंशु मलिक, प्रियंका, अविनाश साबले, पुरुष लॉन बॉल टीम, अब्दुल्ला अबोबैकर, शरथ-साथियान, महिला क्रिकेट टीम, सागर, पुरुष हॉकी टीम
23 कांस्यः गुरुराजा, विजय कुमार यादव, हरजिंदर कौर, लवप्रीत सिंह, सौरव घोषाल, गुरदीप सिंह, तेजस्विन शंकर, दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल, जैस्मिन, पूजा गहलोत, पूजा सिहाग, मोहम्मद हुसामुद्दीन, दीपक नेहरा, रोहित टोकस, महिला हॉकी टीम, संदीप कुमार, अन्नू रानी, सौरव-दीपिका, किदांबी श्रीकांत, त्रिषा-गायत्री, साथियान
विज्ञापन
बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल क्लोजिंग सेरेमनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:36 AM, 09-Aug-2022

Closing Ceremony: कुछ शानदार परफॉर्मेंस यहां वीडियो में देखें

पिछले 11 दिनों में हजारों एथलीट्स के शानदार परफॉर्मेंस और कड़ी टक्कर के बाद आखिरकार बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों का आधिकारिक समापन हो चुका है। अब 2026 में यह खेल ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में खेले जाएंगे। समापन समारोह में भारत के अचंता शरत कमल और निकहत जरीन ध्वजवाहक रहे। वहीं, बैंड द्वारा कई शानदार परफॉर्मेंस भी देखने को मिले। 

भारत बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों में 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य समेत कुल 61 पदकों के साथ चौथे स्थान पर रहा। वहीं, ऑस्ट्रेलिया 67 स्वर्ण, 57 रजत और 54 कांस्य समेत कुल 178 पदकों के साथ पहले स्थान पर रहा। इंग्लैंड 57 स्वर्ण, 66 रजत और 53 कांस्य समेत 176 पदकों के साथ दूसरे और कनाडा 26 स्वर्ण, 32 रजत और 34 कांस्य समेत 92 पदकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।





05:34 AM, 09-Aug-2022

Closing Ceremony Live: बाय-बाय बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स

बर्मिंघम 2022 राष्ट्रमंडल खेल अब आधिकारिक रूप से समापन हो चुका है। अब 2026 में ऑस्ट्रेलिया के विक्टोरिया में अगले संस्करण का आयोजन होगा। तब तक के लिए गुडबाय।

05:32 AM, 09-Aug-2022

Closing Ceremony Live: विक्टोरिया में होगा अगला राष्ट्रमंडल खेल

ऑस्ट्रेलिया का विक्टोरिया राज्य 2026 में होने वाले राष्ट्रमंडल खेलों का अगला मेजबान होगा।

विज्ञापन
05:27 AM, 09-Aug-2022

Closing Ceremony Live: शरत कमल और निकहत ध्वजवाहक

बर्मिंघम के अलेक्जेंडर स्टेडियम में कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के समापन समारोह के दौरान टीम इंडिया के ध्वजवाहक अचंता शरत कमल और निकहत जरीन ने टीम का नेतृत्व किया। शरत ने बर्मिंघम में टेबल टेनिस में चार पदक जीते। इनमें तीन स्वर्ण पदक शामिल है। वहीं निकहत ने बॉक्सिंग में स्वर्ण जीता।

05:26 AM, 09-Aug-2022

Closing Ceremony Live: इस तरह रहा फाइनल मेडल्स टैली

विज्ञापन
05:24 AM, 09-Aug-2022

Closing Ceremony Live: एथलीट्स का जमावड़ा शुरू

बर्मिंघम में संगीत का कार्यक्रम जारी है। वहीं दूसरी ओर एथलीट अपने जीवन का सबसे बेहतरीन समय बिता रहे हैं। वह म्यूजिक की धुन पर झूम रहे हैं।

05:20 AM, 09-Aug-2022

CWG 2022 Closing Ceremony Live: स्टेडियम में हुआ भांगड़ा

अपाचे इंडियन के बाद ब्रिटिश जमैका रेगे बैंड म्यूजिकल यूथ और UB40 ने परफॉर्म किया। इसके बाद पंजाबी 'भांगड़ा' का भी मौका आया। स्टेडियम में फुल ऑन एंटरटेनमेंट चल रहा है।


01:29 AM, 09-Aug-2022

Closing Ceremony Live: एथलीट्स का आना शुरू

एथलीट्स अपने-अपने देस के झंडे के साथ स्टेडियम में पहुंचना शुरू हो गए हैं। बर्मिंघम 2022 अब तक का सबसे बड़ा राष्ट्रमंडल खेल रहा है।  पहले से कहीं अधिक खेल सत्र के साथ पिछले 11 दिनों में 5,000 से अधिक एथलीटों ने प्रतिस्पर्धा की है। एथलीट इत्मीनान से चल रहे हैं, स्टेडियम के अंदर के माहौल का आनंद ले रहे हैं। बर्मिंघम के एलेक्जेंडर स्टेडियम में राष्ट्रमंडल खेलों के समापन समारोह में हिस्सा लेने पहुंचे एथलीट।

01:20 AM, 09-Aug-2022
क्लोजिंग सेरेमनी के दौरान स्टेडियम - फोटो : सोशल मीडिया

CWG Live: बर्मिंघम में कई बुरे वक्त आए

द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान बर्मिंघम तीसरा सबसे अधिक बमबारी वाला शहर था, लेकिन यहां आशा की किरणें जागीं। सोलिहुल बैंड ओशन कलर्ड सीन से 100 मील हाई सिटी के साउंडट्रैक तक, हम शहर को खंडहरों से उबरते हुए देखते हैं। आप बैंड को परफॉर्म करता हुआ देखिए।

01:16 AM, 09-Aug-2022

CWG 2022 Live: युवा कलाकार परफॉर्म करते हुए

पूर्व समारोह के दौरान युवा कलाकार परफॉर्म करते हुए।


01:13 AM, 09-Aug-2022

CWG 2022 Live: खेल के जुनून को यहां देखें

खेल तो बस शुरुआत है। पिछले 11 दिनों में, जुनून और गर्व के प्रदर्शन ने बर्मिंघम को रौशन कर दिया। न केवल विश्व स्तरीय प्रतिभा, बल्कि मानवता, समानता और नियति को प्रदर्शित करने वाली एक शानदार प्रतियोगिता के मुख्य आकर्षण पर एक नजर डालें।

01:09 AM, 09-Aug-2022

CWG 2022 Live: क्लोजिंग सेरेमनी लाइव

बर्मिंघम में राष्ट्रमंडल खेलों के 11वें दिन में 72 देशों के 5,000 से ज्यादा एथलीटों को 877 पदकों से सम्मानित किया गया। आज उसके समापन का समय आ चुका है। फिलहाल क्लोजिंग सेरेमनी जारी है।

06:41 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: 61 पदकों के साथ खत्म हुआ भारत का सफर

राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत ने कुल 61 पदक जीते हैं। इनमें 22 स्वर्ण, 16 रजत और 23 कांस्य पदक शामिल हैं। हॉकी में रजत पदक के साथ भारत का सफर खत्म हुआ है। इस बार वेटलिफ्टिंग में संकेत सरगर ने पहला पदक दिलाया था। वहीं, मीराबाई चानू ने पहला स्वर्ण पदक दिलाया। इसके बाद सभी पहलवानों ने पदक जीतकर इतिहास दोहराया। बॉक्सिंग और बैडमिंटन में भी भारतीय खिलाड़ियों ने कमाल किया। एथलेटिक्स और लॉन बॉल में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अच्छा खेल दिखाया। इसके अलावा पैरा एथलीटों ने भी कई पदक दिलाए। इसी वजह से शूटिंग के न होने के बावजूद भारत इस बार 61 पदक ला पाया।




इस बार भारत ने अपने 200 स्वर्ण पदक भी पूरे कर लिए हैं और भारतीय नेता राहुल गांधी ने भारतीय खिलाड़ियों को इसकी बधाई दी है। 

 

06:29 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: हॉकी टीम 7-0 से हारी

हॉकी में भारतीय पुरुष टीम को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 7-0 के अंतर से हार का सामना करना पड़ा है। इस हार के साथ ही टीम इंडिया ने स्वर्ण जीतने का मौका गंवा दिया और रजत पदक के साथ अपने अभियान को खत्म किया। राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत को कुल 61 पदक मिले हैं। 

06:08 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: हॉकी में भारतीय टीम 7-0 से पिछड़ी

हॉकी में भारतीय पुरुष टीम फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया से 7-0 से पिछड़ रही है। अब भारत की वापसी बहुत मुश्किल हो गई है और टीम इंडिया को रजत पदक से ही संतोष करना पड़ सकता है।

05:55 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: शरत ने जीता सोना

अचंता शरत कमल ने पुरुष एकल में स्वर्ण जीत लिया है। फाइनल में शरत कमल ने इंग्लैंड के लियाम पिचफोर्ड को 11-13, 11-7, 11-2, 11-6, 11-8 से हरा दिया। शरत पूरे टूर्नामेंट में अजेय रहे। राउंड ऑफ 32 में ऑस्ट्रेलिया के फिन लू को 4-0 से हराया। वहीं, राउंड ऑफ 16 में शरत कमल ने नाइजीरिया के ओलाजिदे ओमोतायो पर  4-2 से जीत हासिल की। क्वार्टर फाइनल में भारतीय खिलाड़ी ने सिंगापुर के आइजेक क्वेक योंग को 4-0 से शिकस्त दी। वहीं, सेमीफाइनल में इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल को 4-2 से हराया। 

05:49 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में चिराग-सात्विक की जोड़ी ने जीता स्वर्ण

बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी ने इंग्लैंड की जोड़ी को हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। भारत के सात्विक-चिराग की जोड़ी ने यह मुकाबला 21-15, 21-13 के अंतर से जीता। आज भारत को बैडमिंटन में तीन स्वर्ण पदक मिल चुके हैं। 

05:37 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में शरत और पिचफोर्ड का मुकाबला जारी

टेबल टेनिस में शरथ कमल और लियाम पिचफोर्ड के बीच मुकाबला जारी है। पहला गेम हारने के बाद शरथ ने शानदार वापसी की और दो गेम जीत लिए हैं। उन्हें यह मैच जीतने के लिए दो और गेम जीतने होंगे। 

05:32 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी पहला गेम जीती

बैडमिंटन में भारतीय जोड़ी ने पहला गेम 21-15 के अंतर से जीत लिया है। चिराग और सात्विक बेहतरीन लय में दिख रहे हैं और इंग्लैंड के खिलाफ बेहतरीन खेल दिखाया है। यह जोड़ी भारत को आज तीसरा स्वर्ण दिला सकती है।

05:22 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: हॉकी में भारतीय टीम 2-0 से पिछड़ी

हॉकी में भारतीय पुरुष टीम फाइनल मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-0 से पिछड़ रही है। शुरुआती दो क्वार्टर में ऑस्ट्रेलियाई टीम ने बहुत बेहतर खेल दिखाया है। भारत के लिए यह मैच जीतना बहुत मुश्किल होगा।

05:12 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में सात्विक-चिराग की जोड़ी का मैच शुरू

बैडमिंटन में पुरुष युगल के फाइनल मैच में भारत के चिराग और सात्विक की जोड़ी का सामना इंग्लैंड के बेन लेन और वेदी सेन से हो रहा है। पहले गेम में दोनों जोड़ियों के बीच कांटे की टक्कर जारी है।

05:02 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में साथियान

टेबल टेनिस में पुरुष एकल मुकाबले में साथियान ने इंग्लैंड के ड्रॉन्कहेल को 11-9, 11-3, 11-5, 8-11, 9-11, 10-12, 11-9 से हराया है। इसके साथ ही उन्होंने कांस्य पदक जीत लिया है। साथियान ने इस मैच में शानदार शुरुआत की थी और शुरुआती तीनों सेट जीत थे, लेकिन इसके बाद इंग्लैंड के खिलाड़ी ने शानदार वापसी की और अगले तीन सेट जीत लिए। हालांकि, अंतिम सेट में साथियान ने जीत हासिल की और मैच भी अपने नाम कर लिया।

04:11 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: लक्ष्य सेन ने बैडमिंटन में जीता स्वर्ण

बैडमिंटन में पुरुष एकल के फाइनल मुकाबले में लक्ष्य सेन ने मलेशिया के एंग जे यॉन्ग को 19-21, 21-9, 21-16 से हराया है। इसके साथ ही उन्होंने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है। यह राष्ट्रमंडल खेल 2022 में भारत का 20वां स्वर्ण पदक है। वहीं, बैडमिंटन में आज भारत ने दूसरा स्वर्ण पदक जीता है। इस टूर्नामेंट में लक्ष्य का प्रदर्शन लाजवाब रहा है। उन्होंने आठ मैचों में कुल 18 गेम खेले हैं और 16 में जीत हासिल की है। फाइनल में उन्होंने मलेशिया के खिलाड़ी को हराकर श्रीकांत की हार का बदला ले लिया।



देश के प्रधानमत्री नरेंद्र मोदी ने शानदार जीत के लिए लक्ष्य सेन को बधाई दी है। उन्होंने लिखा कि बैडमिंटन में स्वर्ण पदक जीतने पर बधाई। उन्होंने राष्ट्रमंडल खेल में शानदार प्रदर्शन किया है। फाइनल में भी उनका खेल बेहतरीन था। भारत को उन पर गर्व है। भविष्य के लिए उनको शुभकामनाएं।

04:07 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में सात्विक-चिराग का मैच शुरू

बैडमिंटन में पुरुष युगल के फाइनल मुकाबले में भारत के सात्विकसाईराज रंकिरेड्डी और चिराग शेट्टी की जोड़ी का सामना इंग्लैंड के बेन लेन और सीन वेन्डी के साथ है। भारतीय जोड़ी के लिए यह मैच काफी मुश्किल होगा, लेकिन सात्विक चिराग की जोड़ी यह मैच जीतकर देश को एक और पदक दिलाना चाहेगी। 

04:04 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: लक्ष्य ने दूसरा गेम जीता

लक्ष्य सेन ने दूसरा गेम 21-9 के अंतर से जीत लिया है और मैच में 1-1 की बराबरी कर ली है। पहले गेम में जबरदस्त संघर्ष के बाद उन्हें हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन दूसरे गेम में उन्होंने शानदार वापसी की है। 

03:52 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: टेबल टेनिस में कांस्य के लिए साथियान का मुकाबला शुरू

टेबल टेनिस के पुरुष एकल में कांस्य पदक के लिए साथियान और इंग्लैंड के पॉल ड्रिंकहॉल का मुकाबला शुरू हो चुका है। 

03:43 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: पहले गेम में लक्ष्य सेन हारे

पहले गेम में मलेशिया के एंग जे यॉन्ग ने लक्ष्य सेन को 21-19 के अंतर से हरा दिया है। अब लक्ष्य को स्वर्ण पदक अपने नाम करने के लिए बाकी दोनों गेम जीतने होंगे। 

03:18 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: लक्ष्य सेन का मुकाबला शुरू

पुरुष एकल के फाइनल मैच में लक्ष्य सेन का सामना मलेशिया के एंग जे यॉन्ग के साथ है। पहले गेम में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे का मुकाबला चल रहा है।

03:01 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: अब लक्ष्य से स्वर्ण की उम्मीद

पीवी सिंधु के बाद पुरुष एकल के फाइनल मैच में लक्ष्य सेन का सामना मलेशिया के यंग से है। सेमीफाइनल मैच में यंग ने ही किदांबी श्रीकांत को हराया था। ऐसे में लक्ष्य के लिए भी फाइनल मैच आसान नहीं होगा। 

02:41 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: बैडमिंटन में पीवी सिंधु ने स्वर्ण पदक जीता

पीवी सिंधु ने महिला एकल मुकाबले में कनाडा की मिशेल ली को 21-15, 21-13 हराकर स्वर्ण पदक जीत लिया है। इस मैच में सिंधु शुरुआत से ही बेहतरीन लय में दिख रही थीं और आसानी से यह मुकाबला अपने नाम किया। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में सिंधु कोई मुकाबला नहीं हारी हैं। हालांकि, टीम इवेंट में भारत को रजत के साथ संतोष करना पड़ा था, लेकिन महिला एकल में सिंधु ने सोना दिलाया है। इसके साथ ही भारत पदक तालिका में न्यूजीलैंड को पछाड़कर चौथे नंबर पर पहुंच गया है।

02:17 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: पीवी सिंधु ने पहला गेम जीता

पीवी सिंधु ने पहला गेम 21-15 के अंतर से जीत लिया है। चोटिल होने के बावजूद सिंधु शानदार प्रदर्शन कर रही हैं। वो बेहतरीन लय में दिख रही हैं और स्वर्ण पदक जीतने के करीब पहुंच चुकी हैं। दूसरे गेम में भी उन्होंने 12-6 की बढ़त बना ली है। 

01:56 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: स्वर्ण पदक के लिए सिंधु का मुकाबला शुरू

बैडमिंटन में महिला एकल का फाइनल मुकाबला शुरू हो चुका है। भारत की पीवी सिंधु का सामना कनाडा की मिशेल ली से है। सिंधु के बाएं टखने में चोट है, लेकिन वो फिलहाल आसानी से खेल रही हैं और चोटिल नहीं दिख रही हैं। 

12:56 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: थोड़ी देर में शुरू होगा सिंधु का मुकाबला

बैडमिंटन में महिला एकल का फाइनल मुकाबला जल्द शुरू होगा। भारत की पीवी सिंधु का सामना कनाडा की मिशेल ली से है। सिंधु इस प्रतियोगिता में अब तक अजेय रही हैं और यह मैच भी जीतकर स्वर्ण पदक अपने नाम करना चाहेंगी। वहीं, हारने वाली खिलाड़ी को रजत पदक के साथ संतोष करना होगा।

12:44 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: भारत के लिए कैसा रहा 10वां दिन

भारत ने राष्ट्रमंडल खेलों के 10वें दिन पांच स्वर्ण, चार रजत और छह कांस्य समेत कुल 15 पदक जीते। बॉक्सिंग में निकहत जरीन, अमित पंघाल और नीतू ने कमाल किया। वहीं, ट्रिपल जंप में अल्डहॉस और अब्दुल्ला ने पदक दिलाया। भारत के लिए कॉमनवेल्घ गेम्स 2022 का नौवां दिन कैसा रहा जानने के लिए यहां क्लिक करें। 

12:44 PM, 08-Aug-2022

CWG 2022 Live: आज इन खेलों में चुनौती पेश कर रहा है भारत

बैडमिंटन
महिला एकल फाइनल, पीवी सिंधु बनाम मिशेल ली, दोपहर 1:20 बजे
पुरुष एकल फाइनल, लक्ष्य सेन बनाम एनजी यंग, दोपहर 2:10 बजे
पुरुष युगल फाइनल, चिराग शेट्टी/सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी बनाम सीन/बेन, दोपहर 3 बजे

टेबल टेनिस 
पुरुष एकल कांस्य पदक मैच, साथियान बनाम पॉल ड्रिंकहॉल
पुरुष एकल स्वर्ण पदक मैच, शरथ कमल बनाम लियाम पिचफोर्ड, शाम 4:25 बजे

हॉकी 
पुरुष टीम फाइनल, भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, शाम 5 बजे

12:12 PM, 08-Aug-2022

CWG का समापन: शरत कमल और निकहत रहे भारत के ध्वजवाहक, 2026 में ऑस्ट्रेलिया में होगा अगला राष्ट्रमंडल खेल

नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। आज राष्ट्रमंडल खेलों का 11वां और आखिरी दिन है। अब तक भारत की झोली में कुल 55 पदक आए हैं, जिनमें 18 स्वर्ण, 15 रजत और 22 कांस्य पदक शामिल हैं। आज भारतीय खिलाड़ी छह मैच खेलेंगे और सभी में पदक जीतकर भारत के पदकों की संख्या 60 के पार पहुंचा सकते हैं। इन छह में से पांच मैच स्वर्ण पदक के लिए हैं और खिलाड़ियों के हारने पर भी रजत पदक मिलना तय है। ऐसे में टेबल टेनिस में पुरुष एकल के कांस्य पदक मैच में साथियान के जीतने पर भारत कुल 61 पदक हासिल कर लेगा। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें