फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Puja Muhurat : लक्ष्मी पूजा का दूसरा मुहूर्त निशीथ काल रात 11:39 पर, पूजा की संपूर्ण विधि

Sun, 12 Nov 2023 08:21 PM IST
श्वेता सिंह धर्म डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Diwali Puja Time, Laxmi Puja Muhurat : आज दीपोत्सव का महापर्व दिवाली का त्योहार पूरे देश में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। 5 दिनों तक चलने वाले इस पर्व की शुरुआत धनतेरस से होती है और पांचवें दिन भाईदूज पर इसका समापन होता है। दिवाली पर कार्तिक अमावस्या के दिन लक्ष्मी पूजन का विधान होता है। इस दिन मां लक्ष्मी के साथ विघ्नहर्ता श्रीगणेश और कुबेर देवता की पूजा होती है। पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी वैकुंठ धाम से पृथ्वीलोक भ्रमण पर आती हैं और घर-घर जाकर यह देखती हैं कि किसका घर साफ और सुंदर है। 
विज्ञापन
दिवाली 2023 लक्ष्मी गणेश पूजन शुभ मुहूर्त लाइव अपडेट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Diwali 2023 Lakshmi Pujan Samagri Shubh Muhurat Puja Vidhi Live Updates in Hindi: प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह की अमावस्या तिथि पर दीपोत्सव का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस से शुरू होने वाला यह पंचदिवसीय पर्व है। इस बार दिवाली का त्योहार आज यानी 12 नवंबर को पूरे देश में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। दिवाली पर घरों, दुकानों  और प्रतिष्ठानों को रंगोली,फूलों और लाइट से सजाया जाता है। पौराणिक मान्यता है कि कार्तिक अमावस्या की रात को मां लक्ष्मी वैकुंठ धाम से पृ्थ्वीलोक भ्रमण पर आती हैं और घर-घर जाकर यह देखती हैं कि किसका घर साफ और सुंदर है। घर में लक्ष्मी का वास होने पर जीवन में धन-संपदा और सुख-समृद्धि आती है। इस बार दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की पूजन के लिए 2 शुभ मुहूर्त रहेगा। वैदिक पंचांग की गणना के अनुसार अमावस्या तिथि 12 नवंबर को दोपहर 02:44 बजे से शुरू हो जाएगी जो अगले दिन यानी 13 नवंबर, सोमवार को दोपहर 02:56 बजे खत्म होगी।
विज्ञापन

Diwali 2023 Shubh Muhurat: दिवाली पर लक्ष्मी पूजा के लिए शुभ मुहूर्त

इस वर्ष 12 नवंबर को दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा के लिए 2 शुभ मुहूर्त होंगे। पहला शुभ मुहूर्त शाम के समय यानी प्रदोष काल में मिलेगा जबकि दूसरा शुभ मुहूर्त निशिथ काल में होगा। 

Diwali 2023 Pradosh Kaal: प्रदोष काल का मुहूर्त

प्रदोष काल 12 नवंबर 2023- सायंकाल 05:11 से 07:39 बजे तक
वृषभ काल (स्थिर लग्न) - सायंकाल 05:22 बजे से 07:19 बजे तक 
 

Diwali 2023 Neeshith Kaal Shubh Muhurat: निशीथ काल का शुभ पूजा मुहूर्त

दिवाली का रात को महालक्ष्मी पूजा के लिए यह निशीथ काल मुहूर्त भी अच्छा माना जाता है। निशीथ काल का मुहूर्त 11:39 बजे से रात्रि 12:30 बजे तक रहेगा। जिसकी अवधि लगभग 52 मिनट की होगी।

Diwali 2023 Shubh Yog: दिवाली पर बन रहे हैं ये शुभ योग 

इस बार दिवाली पर आयुष्मान और सौभाग्य योग भी बन रहा है। वैदिक ज्योतिष शास्त्र में सौभाग्य योग को बहुत ही शुभ और मंगलकारी योग माना जाता है। इस योग में दिवाली पूजा और शुभ कार्य करने पर भाग्य में वृद्धि और सुख-समृद्धि आती है। 

सौभाग्य योग- 12 नवंबर को शाम -04 बजकर 25 मिनट से 13 नवंबर को दोपहर 03 बजकर 23 मिनट तक।
आयुष्मान योग-12 नवंबर को सुबह से शाम 04 बजकर 25 मिनट तक। 

Happy Diwali 2023 wishes: अपने प्रियजन को भेजें ये प्यार भरे संदेश

Happy Diwali - फोटो : अमर उजाला
रंगोली से सजा हो आपका घर आंगन 
दिवाली के त्योहार सा जगमगाए आपका सारा जीवन
हैप्पी दिवाली 2023


गणेश जी से मिले बुद्धि का वरदान,
लक्ष्मी जी से मिले धन-संपदा का दान।
यही कामना है हमारी, इस दिवाली
पाएं आप सुख-समृद्धि और मान सम्मान।
दिवाली की हार्दिक शुभकामनाएं! 

Diwali 2023 Lakshmi Pujan History: दीपावली का पौराणिक इतिहास 

लक्ष्मी पूजन के दिन श्रीविष्णु ने लक्ष्मी सहित सभी देवताओं को बली के कारागृह से मुक्त किया था, तत्पश्चात उन सभी देवताओं ने क्षीरसागर में जाकर शयन किया ऐसी कथा है।

Diwali 2023 Lakshmi-Ganesh Puja Khaas Baatein:दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश पूजा की खास बातें

  • हर साल दीवाली पूजन में इस्तेमाल की जाने वाली लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां नई होनी चाहिए।
  • पूजा घर और मुख्य दरवाजे के दोनों तरफ रोली से स्वास्तिक का निर्माण करना भी शुभ माना जाता है। 
  • दिवाली पर हमेशा ही प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा करनी चाहिए। प्रदोष काल वह समय होता है जब सूर्यास्त होता है, इसके बाद का मुहूर्त का प्रदोष काल का मुहूर्त कहलाता है। 
  • दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा अकेले नहीं करनी चाहिए बल्कि भगवान गणेश के साथ करना चाहिए। मां लक्ष्मी की अकेले पूजा करने पर पूजा का पूरा फल नहीं मिलता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश जी माता लक्ष्मी के दत्तक पुत्र हैं। मां लक्ष्मी से भगवान गणेश की एक वरदान प्राप्त है कि जहां पर गणेश जी पूजा होगी है वहां पर मां लक्ष्मी स्थाई रूप से विराजमान होंगी।
  • दिवाली पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के साथ धन के देवता कुबेर की पूजा अवश्य करें। भगवान कुबेर को धन के भंडार यानी कोषाध्यक्ष होते हैं। 

Diwali 2023 Rajyog: 5 राजयोग में मनाया जाएगा दीपोत्सव का पर्व 

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिक कृष्ण प्रदोष व्यापिनी अमावस्या में दीपोत्सव का पर्व मनाया जायेगा। आज शुक्र,बुध, चंद्रमा व गुरु ग्रह की शुभ स्थिति से गजकेसरी, हर्ष, उभयचरी, काहल व दुर्धरा नामक पांच राजयोग बन रहे हैं ।

Diwali 2023 Importance Of Broom: लक्ष्मी पूजन की रात को झाड़ू क्यों लगाते हैं?

बिना दोष नष्ट किए किसी भी गुण का महत्व नहीं है। यहां लक्ष्मी प्राप्ति के लिए उपाय के साथ ही अलक्ष्मी का नाश भी किया जाना चाहिए, इसलिए इस धनतेरस के दिन नई झाड़ू खरीदी जाती है उसे लक्ष्मी कहते हैं। मध्य रात्रि को नई झाड़ू से घर का कचरा सूप में भरकर उसे बाहर डालना चाहिए, ऐसा बताया गया है। इसे अलक्ष्मी (कचरा, दरिद्रता) निःसारण कहते हैं। सामान्यतः कभी भी रात को घर बुहारना एवं कचरा बाहर डालना जैसी कृति नहीं की जाती। केवल इसी दिन यह करना चाहिए। कचरा निकालते समय सूप बजाकर भी अलक्ष्मी को निकाला जाता है।

Diwali 2023 UP CM Yogi Adityanath : उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री ने प्रदेश वासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं 

Diwali 2023 PM Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं 

Diwali 2023 Decoration Tips:  सुख-समृद्धि चाहते हैं तो दिवाली पर इन 7 टिप्स से सजाएं घर

1- मुख्य द्वार पर रंगोली 
2- दरवाजे पर तोरण द्वार
3- मुख्य द्वार पर स्वास्तिक और शुभ-लाभ के निशान
4- पूजा स्थल पर लक्ष्मी जी की चरण पादुका
5- आम और अशोक के हरे पत्तों या फूलों की बंधनवार बांधना शुभ
6- ईशान कोण में जल से भरा पात्र रखें
7- पूजा में घी या तेल के दीपक

Diwali 2023 President Droupadi Murmu: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देशवासियों कि दी दिवाली की बधाई

Diwali 2023 par kya na karein:  दिवाली पर क्या न करें

Diwali 2023 par kya na karein - फोटो : अमर उजाला
1- नशे के सेवन से बचें
2- वाद-विवाद से बचें
3- दिवाली की शाम को न सोएं
4- किसी स्त्री का अपमान न करें
5- दिवाली का शाम झाड़ू न लगाएं

Diwali 2023 Lakshmi Pujan Niyam: दिवाली लक्ष्मी पूजन के 11 नियम

Diwali 2023 Lakshmi Pujan Niyam - फोटो : Social Media
1- दीपावली पूजन उत्तर या उत्तर-पूर्व दिशा में करना शुभ
2- साधक का मुख उत्तर या पूर्व दिशा की ओर 
3- दीपावली पूजन में मिट्टी के लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां
4- बैठी हुई देवी लक्ष्मी मूर्ति या चित्र और दोनों हाथों से धन बरसा रही हों
5- लक्ष्मी जी लाल वस्त्र पहन कर और कमल के आसन पर विराजमान हों 
6- लक्ष्मी जी की पूजा के दीपक उत्तर दिशा में
7- पूजा में घी या तेल के दीपक जलाएं
8- लक्ष्मी पूजन में श्रीयंत्र, कौड़ी और गोमती चक्र जरूर
9- लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल, स्थिर लग्न और निशिथकाल में करना फलदायी
10- पूजन कक्ष में सिन्दूर या रोली से दोनों तरफ स्वास्तिक बनाएं
11- लक्ष्मी जी के मंत्र का जाप- ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः ।

Diwali 2023 Pujan Samagri List: दिवाली पूजा सामग्री लिस्ट

Diwali 2023 Lakshmi Ganesh Pujan Samagri - फोटो : अमर उजाला
  • मां लक्ष्मी, गणेश जी, माता सरस्वती और कुबेर देव की मूर्ति
  • पान का पत्ता और सुपारी, केसर, फल, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, धान का लावा, बताशा, मिठाई, खीर, मोदक, लड्डू, पंच मेवा
  • शहद, इत्र, गंगाजल, दूध, दही, तेल, शुद्ध घी, कलावा, पंच पल्लव, सप्तधान्य
  • अक्षत ,लाल फूल, कमल के और गुलाब के फूल, माला, सिंदूर, कुमकुम, रोली, चंदन
  • कलश, पीतल का दीपक, मिट्टी का दिया, रुई की बत्ती, नारियल, लक्ष्मी और गणेश के सोने या चांदी के सिक्के, धनिया
  • आसन के लिए लाल या पीले रंग का कपड़ा, लकड़ी की चौकी, आम के पत्ते लौंग, इलायची, दूर्वा आदि। 

Diwali 2023 Lakshmi Puja Timings In Uttar Pradesh: लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त

Diwali 2023 Laxmi Puja Subh Muhurat - फोटो : अमर उजाला

उत्तर प्रदेश                                    शुभ मुहूर्त
लखनऊ 05 बजकर 29 मिनट - 07 बजकर 26 मिनट तक 
नोएडा   05 बजकर 40 मिनट - 07 बजकर 36 मिनट तक
मेरठ   05 बजकर 34 मिनट - 07 बजकर 34 मिनट तक
कानपुर 05 बजकर 32 मिनट - 07 बजकर 29 मिनट तक
बनारस  05 बजकर 23 मिनट - 07 बजकर 21 मिनट तक
प्रयागराज  05 बजकर 28 मिनट - 07 बजकर 25 मिनट तक
मथुरा 05 बजकर 23 मिनट - 07 बजकर 19 मिनट तक
वृंदावन 05 बजकर 23 मिनट - 07 बजकर 19 मिनट तक

Diwali 2023 Lakshmi ji Vahan Owl: दिवाली के दिन इस पक्षी को देखना होता है शुभ

maa lakshmi - फोटो : maa lakshmi
दिवाली के दिन समृद्धि और धन की आशीर्वाद के लिए माता लक्ष्मी की पूजा की जाती है। उल्लू माता लक्ष्मी का वहां माना गया है, इसीलिए दीपावली के दिन उल्लू को देखना अत्यंत शुभ माना गया है। अगर आपको दीपावली के दिन में अचानक से कहीं उल्लू दिख जाए तो समझ लीजिए आपके घर में माता लक्ष्मी का वास होने वाला है। घर में धन वर्षा का योग बनने वाला है। वहीं क्योंकि उल्लू दिन में दिखाई नहीं पड़ता है।  उल्लू देखने के लिए आपको ब्रह्म मुहूर्त में जागना होगा।  

Diwali 2023 Gomati Chakra Upay: दीपावली पर आज गोमती चक्र से जुड़े करें यह सरल उपाय

Diwali 2023 Laxmi Puja Subh Muhurat - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रों में गोमती चक्र को बहुत शुभ आध्यात्मिक शैल पत्थर एवं भगवान श्रीकृष्ण के सुदर्शन चक्र का सूक्ष्म स्वरूप माना गया है। आइए जानते हैं कि दीपावली पर गोमती चक्र से जुड़े कुछ खास उपाय।
  • दीपावली के दिन पूजा में ग्यारह गोमती चक्र रखें और इन्हें लाल कपड़े में लपेटकर मुख्यद्वार पर बांध दें। ऐसा करने से  घर में रहने वाले सभी सदस्यों के जीवन में सुख-समृद्धि आती है और घर नेगेटिव एनर्जी से दूर रहता है।
  • दिवाली की रात 21 सिद्ध अभिमंत्रित गोमती चक्र रोगी के सिर पर घुमाएं और उसे बीमार आदमी के पलंग में बांध दें, ऐसा करने से वह जल्दी स्वस्थ होगा।
  • अपने व्यवसाय के स्थान पर दीपावली के दिन आप हल्दी और केसर से 12 गोमती चक्रों पर तिलक लगाकर एक कपड़े में बांध कर रख दें। चाहें तो इस कपड़े को आप चौखट पर लटका भी सकते हैं। गोमती चक्र लाल कपड़े में लपेटकर लॉकर या कैश बॉक्स में रखने से कभी धन की कमी नहीं होती।
  • बच्चों की पढ़ाई में कोई परेशानी या रुकावट आ रही है,तो दीपावली के दिन भगवान शिव को जल अर्पण करके 11 गोमती चक्र अर्पित करें । 
  • अगर पति-पत्नी के मध्य क्लेश बढ़ता जा रहा है,तो दीपावली की रात लाल रंग के कपड़े में मुट्ठी भर पीली सरसों के दाने और गोमती चक्र रखें।

Diwali 2023 Kaudi Upay: दिवाली पर करें कौड़ियों के ये उपाय

दिवाली पूजा में माता लक्ष्मी के सामने 5 पीली कौड़ी और 9 गोमती चक्र रख दें। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ माता लक्ष्मी और गणेशजी की पूजा करें। दिवाली के अगले दिन इन कौड़ी और गोमती चक्र को लाल कपड़े में बांधकर तिजोरी या अलमारी में रख दें। माना जाता है कि ऐसा करने से घर में समृद्धि और खुशहाली आती है।

Diwali 2023 Lucky Zodiac Signs: दिवाली के दिन इन राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी कृपा

  • दिवाली के दिन मेष,मिथुन,मकर राशि के लोगों पर मां लक्ष्मी की कृपा बरसेगी।
  • आज के दिन बनने वाले शुभ संयोग का इन राशि के जातकों को बहुत लाभ मिलने वाला है। 
  • मेष,मिथुन और मकर राशि के जातकों की आय बढ़ेगी, आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। 
  • पुराने निवेश से आपको अच्छा रिटर्न प्राप्त होगा। 
  • नौकरी और करियर के क्षेत्र में बेहतरीन अवसरों की प्राप्ति होगी।

Diwali 2023 avoid these mistakes: दिवाली के दिन भूलकर भी ना करें ये गलतियां

  • दिवाली के दिन घर में गंदगी नहीं होनी चाहिए।  पूजा के समय घर के दरवाजे बंद न करें। दिवाली के दिन रात भर घर में उजाला रखें।
  • भूलकर भी मुरझाए हुए फूल को मंदिर में न रखें।
  • इस दौरान घर में कोई भी कबाड़ का सामान न रखें। 
  • दिवाली के दिन घर की रसोई में कुछ भी ऐसा न बनाएं, जिससे मां लक्ष्मी नाराज हों जाएं। 
  • दिवाली के दिन भूलकर भी फटे-पुराने कपड़े न पहने। दरअसल फटे हुए कपड़े दरिद्रता की निशानी माने गए हैं। ऐसे में उनको पहनना अशुभ हो सकता है।

Diwali 2023 Lakshmi Mantra: लक्ष्मी माता को करें इन मन्त्रों से प्रसन्न 

  • ॐ श्रींह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं ॐ महालक्ष्मी नम:।।
  • ॐ श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
  • ॐ ह्रीं श्री क्रीं क्लीं श्री लक्ष्मी मम गृहे धन पूरये, धन पूरये, चिंताएं दूरये-दूरये स्वाहा:।।
  • ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं श्री सिद्ध लक्ष्म्यै नम:।।
  • पद्मानने पद्म पद्माक्ष्मी पद्म संभवे तन्मे भजसि पद्माक्षि येन सौख्यं लभाम्यहम् ।।
  • ऊं ह्रीं त्रिं हुं फट।।

Diwali 2023 Lakshmi Puja Timings In Uttarakhand: लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त 

Diwali 2023 Laxmi Puja Subh Muhurat - फोटो : अमर उजाला

उत्तराखंड                       शुभ मुहूर्त
देहरादून 05 बजकर 34 मिनट - 07 बजकर 29 मिनट तक
नैनीताल 05 बजकर 30 मिनट - 07 बजकर 26 मिनट तक
अल्मोड़ा 05 बजकर 29 मिनट - 07 बजकर 24 मिनट तक
ऋषिकेश 05 बजकर 33 मिनट - 07 बजकर 29 मिनट तक
हरिद्वार   05 बजकर 34 मिनट - 07 बजकर 29 मिनट तक

Diwali 2023 Maa Lakshmi Aarti Lyrics: दिवाली पर पढ़ें मां लक्ष्मी की आरती

Lakshmi aarti - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी की आरती 

ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।। 
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। 
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता। 
मैया सुख संपत्ति दाता। 
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता। 
मैया तुम ही शुभदाता। 
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता। 
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। 
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता। 
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई नर गाता। 
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

ऊं  जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। 
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

Diwali Puja Vidhi 2023: दिवाली पूजा-विधि 2023

Diwali Puja Vidhi 2023 - फोटो : अमर उजाला
  • दिवाली पर मुख्य रूप से मां लक्ष्मी और गणेश जी की पूजा की जाती है। ऐसे में पूजा के लिए सबसे पहले पूजा स्थान को साफ करें और एक चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं।
  • फिर इस चौकी पर बीच में मुट्ठी भर अनाज रखें। 
  • कलश को अनाज के बीच में रखें। 
  • कलश में पानी भरकर एक सुपारी, गेंदे का फूल, एक सिक्का और कुछ चावल के दाने डालें।
  • कलश पर 5 आम के पत्ते गोलाकार आकार में रखें। 
  • बीच में देवी लक्ष्मी की मूर्ति और कलश के दाहिनी ओर भगवान गणेश की मूर्ति रखें। 
  • एक छोटी-सी थाली में चावल के दानों का एक छोटा सा पहाड़ बनाएं, हल्दी से कमल का फूल बनाएं, कुछ सिक्के डालें और मूर्ति के सामने रखें दें। 
  • इसके बाद अपने व्यापार/लेखा पुस्तक और अन्य धन/व्यवसाय से संबंधित वस्तुओं को मूर्ति के सामने रखें। 
  • अब देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश को तिलक करें और दीपक जलाएं। इसके साथ ही कलश पर भी तिलक लगाएं। 
  • अब भगवान गणेश और लक्ष्मी को फूल चढ़ाएं। इसके बाद पूजा के लिए अपनी हथेली में कुछ फूल रखें। 
  • अपनी आंखें बंद करें और दिवाली पूजा मंत्र का पाठ करें। 
  • हथेली में रखे फूल को भगवान गणेश और लक्ष्मी जी को चढ़ाएं। 
  • लक्ष्मी जी की मूर्ति लें और उसे पानी से स्नान कराएं और उसके बाद पंचामृत से स्नान कराएं। 
  • मूर्ति को फिर से पानी से स्नान कराकर, एक साफ कपड़े से पोछें और वापस रख दें। 
  • मूर्ति पर हल्दी, कुमकुम और चावल डालें। माला को देवी के गले में डालकर अगरबत्ती जलाएं। 
  • नारियल, सुपारी, पान का पत्ता माता को अर्पित करें। 
  • देवी की मूर्ति के सामने कुछ फूल और सिक्के रखें। 
  • थाली में दीया लें, पूजा की घंटी बजाएं और लक्ष्मी जी की आरती करें।

Diwali 2023 Lakshmi Puja Timings In Maharashtra: लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त

Diwali 2023 Lakshmi Puja Timings - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र                              शुभ मुहूर्त
मुंबई 06 बजकर 14 मिनट - 08 बजकर 14 मिनट तक
पुणे 06 बजकर 11 मिनट - 08 बजकर 11 मिनट तक
औरंगाबाद 06 बजकर 02 मिनट - 08 बजकर 02 मिनट तक
अमरावती 06 बजकर 12 मिनट - 08 बजकर 10 मिनट तक
सांगली 06 बजकर 10 मिनट - 08 बजकर 11 मिनट तक

Diwali 2023 Light Diyas on these [places: दीपावली की रात 13 जगहों पर जलाएं दीपक

1- घर के मुख्य द्वार के दोनों तरफ 2- घर के पास स्थित चौराहे पर 3- तुलसी के पौधे के पास 4- घर के आंगन में 5- घर के छत पर 6- घर के मंदिर में दीपक 7- घर की रसोई में 8- पीपल के पेड़ के नीचे 9- तिजोरी में 10- नदी या तालाब के किनारे 11- कूएं या नलकूप के पास 12- घर के चारों कोनों में चारमुख वाले दीपकल 13- स्टोर रूम और बाथरूम

मां लक्ष्मी की पूजा के साथ करें इन देवताओं की भी पूजा 

1-भगवान गणेश 2- कुबेर देव 3- विष्णु भगवान 4- सरस्वती मां 5-भगवान कृष्ण 6- शिव-पार्वती 7- कुलदेवता 8- कुलदेवी 9- कलश 10- नवग्रह 11- वास्तु देवता 12- तुलसी और पीपल

Diwali 2023 Daan: दिवाली पर करें इन 5 चीज़ों का दान 

Diwali 2023 Daan - फोटो : Amarujala
  1. अन्न दान 
  2. वस्त्र दान
  3. फलों का दान
  4. पानी का दान
  5. झाड़ू का दान

Diwali 2023 Lakshmi Puja Timings In Haryana: लक्ष्मी पूजन शुभ मुहूर्त

Diwali 2023 Lakshmi Puja Timings - फोटो : अमर उजाला
 हरियाणा                                         शुभ मुहूर्त
चंडीगढ़ 05 बजकर 38 मिनट - 07 बजकर 33 मिनट तक  
गुरुग्राम 05 बजकर 42 मिनट - 07 बजकर 38 मिनट तक  
फरीदाबाद 05 बजकर 40 मिनट - 07 बजकर 36 मिनट तक
अंबाला 05 बजकर 39 मिनट - 07 बजकर 34 मिनट तक
रोहतक 05 बजकर 43 मिनट - 07 बजकर 38 मिनट तक

Lakshmi Ganesh Priya Bhog: लक्ष्मी-गणेश का प्रिय भोग

दिवाली पर माता लक्ष्मी को खील-बताशे, मखाने की खीर या दूध, चावल और चीनी से बनी खीर या फिर दूध से बनी सफेद मिठाई का भोग लगाना चाहिए। गणेश जी को मोदक या बूंदी के लड्डू का भोग लगाना चाहिए।

Diwali Laksmi Puja Timing: दीपावली पर आज किस शुभ मुहूर्त में लक्ष्मी पूजन करना सर्वश्रेष्ठ

आज पूरे देशभर में दीपोत्सव का महापर्व दीपावली मनाई जा रही है। सुबह से इसके लिए तैयारियां जारी हैं। दिवाली की शाम लक्ष्मी-गणेश पूजन करने का विधान होता है। वैदिक पंचांग के अनुसार दीपावली पर लक्ष्मी पूजन के लिए कार्तिक अमावस्या की तिथि पर प्रदोषकाल, स्थिर लग्न और स्थिर नवांश में करना सबसे उपयुक्त माना जाता है। प्रदोकाल के अलावा रात के प्रहर में निशित काल भी लक्ष्मी पूजा करना अच्छा माना जाता है। 
 

Today Diwali Muhurat Time: दीपावली के दिन क्या-क्या देखना शुभ

दिवाली के त्योहार से व्यक्ति के जीवन में प्रकाश, सुख-समृद्धि और संपन्नता आती है। दीपावली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने का विशेष महत्व होता है। इसके अलावा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार दिवाली के दिन उल्लू, छिपकली,  छछूंदर और बिल्ली का दिखना बहुत ही शुभ माना जाता है। इनमें से अगर कोई भी जानवर आपको दिवाली की रात को दिख जाए तो समझिए आपके ऊपर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा और भाग्योदय होना वाला है।  

Diwali Muhurat Time:दिवाली का ज्योतिषीय महत्व

दिवाली का पर्व किसी भी नए कार्य के शुभारंभ और नई चीज की खरीदारी के लिए बहुत ही शुभ माना जाता है। दिवाली के त्योहार का ज्योतिषीय महत्व भी काफी होता है। दरअसल दिवाली के आसपास सूर्य और चंद्रमा दोनों ही तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में मौजूद होते हैं। 

Diwali Muhurat Time: दिवाली पर न करें खंडित दीपक का इस्तेमाल

दीपावली पर दीये जलाने की परंपरा होती है। ऐसे में कभी पूजन में टूटे-फूटे दीपक नहीं जलाना चाहिए। खंडित दीपक को अशुभ माना जाता है। 

Diwali 2023 Laxmi Pujan Time: इस समय से शुरू होगा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

हिंदू पंचांग के अनुसार दिवाली का त्योहार और मां लक्ष्मी की पूजा कार्तिक माह के अमावस्या तिथि पर प्रदोष काल और स्थिर लग्न किया जाता है।
प्रदोष काल का मुहूर्त
प्रदोष काल 12 नवंबर 2023- सायंकाल 05:11 से 07:39 बजे तक
वृषभ काल (स्थिर लग्न) -05:22 बजे से 07:19 बजे तक 

Diwali 2023 Laxmi Puja Muhurat Kab Se: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त - 12 नवंबर शाम 5 बजकर 38 मिनट से 7 बजकर 35 मिनट तक।
निशिथकाल मुहूर्त - 12 नवंबर की रात्रि 11 बजकर 35 मिनट से 13 नवंबर रात 12 बजकर 32 मिनट तक।
प्रदोष काल - शाम 05 बजकर 29 मिनट से 08 बजकर 08 मिनट तक।
वृषभ काल - शाम 05 बजकर 39 मिनट से 07 बजकर 35 मिनट तक।

यह भी पढ़ें

Diwali 2023 Lakshmi Puja Timings Delhi: दिल्ली में लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त

 
दिल्ली 05 बजकर 40 मिनट से 07 बजकर 36 मिनट तक

Lakshmi Puja Timings In Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के शहरों में लक्ष्मी पूजन मुहूर्त

उत्तर प्रदेश                                    शुभ मुहूर्त
लखनऊ 05 बजकर 29 मिनट - 07 बजकर 26 मिनट तक 
नोएडा   05 बजकर 40 मिनट - 07 बजकर 36 मिनट तक
मेरठ   05 बजकर 34 मिनट - 07 बजकर 34 मिनट तक
कानपुर 05 बजकर 32 मिनट - 07 बजकर 29 मिनट तक
बनारस  05 बजकर 23 मिनट - 07 बजकर 21 मिनट तक
प्रयागराज  05 बजकर 28 मिनट - 07 बजकर 25 मिनट तक
मथुरा 05 बजकर 23 मिनट - 07 बजकर 19 मिनट तक
वृंदावन 05 बजकर 23 मिनट - 07 बजकर 19 मिनट तक

Diwali Muhurat Time: उत्तराखंड के शहरों में लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त


उत्तराखंड                       शुभ मुहूर्त
देहरादून 05 बजकर 34 मिनट - 07 बजकर 29 मिनट तक
नैनीताल 05 बजकर 30 मिनट - 07 बजकर 26 मिनट तक
अल्मोड़ा 05 बजकर 29 मिनट - 07 बजकर 24 मिनट तक
ऋषिकेश 05 बजकर 33 मिनट - 07 बजकर 29 मिनट तक
हरिद्वार   05 बजकर 34 मिनट - 07 बजकर 29 मिनट तक

Diwali Lakshmi Puja Vidhi: दिवाली पर ऐसे करें मां लक्ष्मी की पूजा

Diwali 2022 Lakshmi Ganesh Shubh Muhurat - फोटो : अमर उजाला
  • इस दिन प्रदोष वेला से लेकर पिशाच वेला के आरंभ से पहले तक ही महालक्ष्मी पूजा का विधान है। यह पिशाच वेला रात्रि 02 बजे से आरंभ होती है। पूजा के लिए लकड़ी की चौकी पर लाल वस्त्र बिछाएं और इस पर साबुत अक्षत की एक परत बिछा दें। अब श्री लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा को विराजमान करें एवं यथाशक्ति पूजन सामग्री लेकर उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठें।
  • उत्तर दिशा को वास्तु में धन की दिशा माना गया है, इसलिए दीपावली पर यह क्षेत्र यक्ष साधना, लक्ष्मी पूजन और गणेश पूजन के लिए आदर्श स्थान है। जल कलश व अन्य पूजन सामग्री जैसे-खील पताशा,सिन्दूर,गंगाजल,अक्षत-रोली,मोली,फल-मिठाई,पान-सुपारी,इलाइची आदि उत्तर और उत्तर-पूर्व में ही रखा जाना शुभ फलों में वृद्धि करेगा। 
  • इसी प्रकार गणेशजी के पूजन में दूर्वा, गेंदा और गुलाब के फूलों का प्रयोग शुभ माना गया है। पूजा स्थल के दक्षिण-पूर्व की तरफ घी का दीप जलाते हुए ॐ दीपोज्योतिः परब्रह्म दीपोज्योतिः जनार्दनः ! दीपो हरतु में पापं पूजा दीपं नमोस्तुते ! मंत्र बोल लें। प्रसन्न चित्त से भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें।
  • देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश के लिए भोग में खीर, बूंदी के लड्डू,सूखे मेवे या फिर मावे से बनी हुई मिठाई रखें एवं आरती करें। 
  • पूजन के बाद मुख्य दीपक को रात्रि भर जलने दें।लक्ष्मी जी के मंत्र ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः । का यथाशक्ति जप करें।
  • पूजन कक्ष के द्वार पर सिन्दूर या रोली से दोनों तरफ स्वास्तिक बना देने से घर में नकारात्मक शक्तियां प्रवेश नहीं करती हैं। 
  • दीपावली पूजन में श्रीयंत्र की पूजा सुख-समृद्धि को आमंत्रित करती है। वहीं विद्यार्थी वर्ग इस दिन माता महासरस्वती का मंत्र  "या देवि ! सर्व भूतेषु विद्या रूपेण संस्थिता ! नमस्तस्यै ! नमस्तस्यै ! नमस्तस्यै नमोनमः !! का जप करके शिक्षा प्रतियोगिता में बड़ी सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

Diwali Puja Time: दिवाली लक्ष्मी पूजा के लिए सबसे शुभ मुहूर्त 

Diwali 2023 Laxmi Puja Subh Muhurat - फोटो : अमर उजाला
शास्त्रों के अनुसार दीपावली के दिन दो मुहूर्त में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने का विधान होता है। इन दोनों ही मुहूर्त काल में पूजा करना बहुत ही फलदायी होता है। पहला मुहूर्त प्रदोष काल होता है जबकि दूसरा लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त निशीथ काल का मुहूर्त होता है। 

प्रदोष काल का पहला मुहूर्त- 

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 05:40 से 07:36 तक
अवधि- 1 घंटे 55 मिनट
प्रदोष काल- 05:29 से 08:07 तक
वृषभ काल- 05:40 से 07:36 तक
-------------------

निशीथ काल का दूसरा मुहूर्त- 

लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 11:39 से 12:31 तक
अवधि- 52 मिनट
महानिशीथ काल- 11:39  से 12:31 तक
सिंह काल- 12:12 से 02:30 तक

लक्ष्मी-गणेश पूजन सामग्री

Diwali 2023 Lakshmi Ganesh Pujan Samagri - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी, गणेश जी, माता सरस्वती और कुबेर देव की मूर्ति, पान का पत्ता और सुपारी, केसर, फल, कमलगट्टा, पीली कौड़ियां, धान का लावा, बताशा, मिठाई, खीर, मोदक, लड्डू, पंच मेवा
शहद, इत्र, गंगाजल, दूध, दही, तेल, शुद्ध घी, कलावा, पंच पल्लव, सप्तधान्य ,अक्षत ,लाल फूल, कमल के और गुलाब के फूल, माला, सिंदूर, कुमकुम, रोली, चंदन ,कलश, पीतल का दीपक, मिट्टी का दिया, रुई की बत्ती, नारियल, लक्ष्मी और गणेश के सोने या चांदी के सिक्के, धनिया, आसन के लिए लाल या पीले रंग का कपड़ा, लकड़ी की चौकी, आम के पत्ते लौंग, इलायची, दूर्वा आदि। 

Diwali Lakshmi Puja Vidhi And Muhurat: दिवाली लक्ष्मी पूजा की संपूर्ण विधि

प्रदोषकाल में दीपावली का महत्व पूजा का शुभ मुहूर्त, ऐसे करें दीपावली पर महालक्ष्मी की पूजा, जानिए संपूर्ण पूजा विधि और लक्ष्मी पूजा के पूजन सामग्री और मां लक्ष्मी की आरती सबकुछ नीचे लिंक को क्लिक करें और पढ़ें...
विज्ञापन

Diwali Puja Time: अब निशीथकाल मुहूर्त में लक्ष्मी पूजा

दिवाली पर लक्ष्मी पूजा प्रदोष काल और निशीथ काल के मुहूर्त में करना बहुत ही शुभ और फलदायी होता है। प्रदोष काल मुहूर्त के खत्म होने के बाद अब निशीथ काल के मुहूर्त में करें लक्ष्मी पूजा
निशीथ काल का मुहूर्त- 
दिवाली महानिशीथ काल पूजा मुहूर्त
लक्ष्मी पूजा मुहूर्त- 11:39 से 12:31 तक
अवधि- 52 मिनट
महानिशीथ काल- 11:39  से 12:31 तक
सिंह काल- 12:12 से 02:30 तक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें