इस साल 12वीं की परीक्षा में कला संकाय में 98 फीसदी अंक हासिल कर अर्शिता ने शीर्ष 10 रैंक में स्थान बनाया है वही वाणिज्य संकाय की शाव्या ने 98 फीसदी अंक हासिल कर शीर्ष के 10 टॉपर्स की सूची में स्थान हासिल किया है। दोनों ने 500 में से 490 अंक हासिल किए हैं।
ये लड़कियां ओवरऑल टॉपर हैं। रिजल्ट जारी होने के साथ ही बोर्ड की साइट भी ठप पड़ गई है।
एक सप्ताह में 10वीं का रिजल्ट आएगा। विज्ञान संकाय में 98.80 फीसदी अंक हासिल कर कामाक्षी शर्मा और छाया चौहान ने 12वीं में टॉप किया है। दोनों ने 500 में से 494 अंक हासिल किए हैं।
कांगड़ा डीसी और स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 85,777 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें 63,092 अभ्यर्थी पास हुए हैं। 25 दिन में रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। तीन संकाय में 41 टॉपर हैं। इसमें 30 छात्राएं और 11 छात्र शामिल हैं।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ने कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित कर दिया है। 12वीं का रिजल्ट 73.76 फीसदी रहा। कांगड़ा डीसी और स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा ने परिणाम जारी किया। धर्मशाला बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की गई। छात्र आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट देख सक सकते हैं
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड कुछ देर में 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड परिणाम के साथ आज ही डीजी लॉकर पर भी मार्कशीट अपलोड करेगा। बोर्ड ने 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के लिए डीजी लॉकर की सुविधा प्रदान कर दी है।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड कुछ देर में कक्षा 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा। कांगड़ा डीसी और स्कूल शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन हेमराज बैरवा के साथ बोर्ड सचिव डॉ. विशाल शर्मा परिणाम जारी करेंगे। धर्मशाला बोर्ड मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से परिणामों की घोषणा की जाएगी। इसके बाद छात्र आधिकारिक वेबसाइट और अमर उजाला की वेबसाइट results.amarujala.com पर अपने रोल नंबर की मदद से ऑनलाइन मार्कशीट (HP Board 12th Marksheet 2024) देख सकेंगे।
एचपीबीओएसई परिणाम 2024 के साथ, एचपी बोर्ड अधिकारी टॉपर्स सूची, कंपार्टमेंटल परीक्षा की तारीखों और अन्य जानकारी के साथ कक्षा 12वीं के लिए उत्तीर्ण प्रतिशत से संबंधित विवरण भी अलग से घोषित करेगा।
ऑनलाइन मार्कशीट में विषयों की सूची और उनके कोड, सिद्धांत परीक्षा और आंतरिक परीक्षा में प्राप्त अंक और उम्मीदवार के कुल अंक प्रदर्शित होंगे। हालांकि, छात्रों को इस बात की जानकारी होनी चाहिए कि उनकी मूल मार्कशीट बाद में संबंधित स्कूल अधिकारियों द्वारा जारी की जाएगी।
हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं के 85,000 से अधिक छात्र परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। इस साल करीब 85,000 के आस- पास छात्र हिमाचल प्रदेश बोर्ड 12वीं की परीक्षा में शामिल हुए।
12वीं 2024 का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर आज जारी होगा। डायरेक्ट लिंक पर ऐसे देखें
HPBOSE परिणाम 2024 SMS से ऐसे करें देखें
अपने फोन पर SMS एप खोल लें।
इसमें अपना एचपी12 रोल नंबर टाइप कर लीजिए।
SMS को 56263 पर भेज दें।
परिणाम का एलान होने के बाद आपको अपने फोन पर SMS के रूप में आपको अंक मिल जाएंगे
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने कक्षा 12 की परीक्षा मार्च माह में करवाई गई थी। आज 2.30 बजे 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित होगा। कुल 2 हजार 258 केंद्रों पर यह परीक्षा हुई थी।
हिमाचल बोर्ड कक्षा 12वीं की परीक्षा पास करने के लिए छात्रों को थ्योरी, प्रैक्टिकल और एग्रीगेट में कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होंगे।
हिमाचल प्रदेश बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आज 12वीं कक्षा के लिए एचपी बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित करेगा। बोर्ड कॉमर्स, साइंस और आर्ट्स समेत सभी स्ट्रीम के नतीजे घोषित करेगा। छात्रों को सलाह दी जाती है कि वे परिणाम की घोषणा पर तुरंत परिणाम प्राप्त करने के लिए अमर उजाला की वेबसाइट- results.amarujala.com पर जाकर अपना रिजल्ट चेक करें।
परीक्षा परिणाम घोषित होते ही ऑफिशियल वेबसाइट पर लिंक भी एक्टिव हो जाएगा। छात्र अपना रोल नंबर और अन्य जरूरी विवरण दर्ज करके ऑफिशियल वेबसाइट पर अपना परिणाम देख सकेंगे।
हिमाचल शिक्षा बोर्ड ने आज 2:30 बजे 12वीं के परिणाम जारी करने को लेकर प्रेस वार्ता बुलाई है। हिमाचल प्रदेश में टॉप करने वाले छात्रों की जानकारी बोर्ड द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी जाएगी। इसके साथ ही अन्य छात्रों के परिणाम भी शिक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड किए जाएंगे।
कक्षा 10वीं और 12वीं के लिए एचपीबीओएसई परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च के बीच आयोजित की गई थी। कक्षा 10 की परीक्षा 2 मार्च से 21 मार्च 2024 तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षा 1 मार्च से 28 मार्च के बीच हुई थी। कक्षा 10वीं, 12वीं दोनों के लिए प्रैक्टिकल परीक्षा 21 से 29 फरवरी तक आयोजित की गई थी।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के कार्यालय में 10+2 (नियमित) मार्च-2024 के अंतिम परिणाम की घोषणा आज दोपहर 2:30 बजे होगी। प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बोर्ड के सदस्य रिजल्ट की घोषणा करेंगे।
छात्र परिणाम विंडो में अपना रोल नंबर दर्ज करके अपना एचपी बोर्ड कक्षा 10वीं का परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं। छात्रों को रोल नंबर एडमिट कार्ड पर मिल जाएगा।
बोर्ड का नाम
परिणाम का नाम
छात्र का नाम
रोल नंबर
पिता का नाम
माता का नाम
विषयों के नाम थ्योरी और प्रैक्टिकल
परीक्षा में प्राप्त अंक
कुल मार्क योग्यता स्थिति (उत्तीर्ण/असफल)
बोर्ड ने कक्षा 12वीं के परिणाम जारी करने का समय अभी नहीं बताया है, लेकिन पिछले वर्ष के रुझानों के आधार पर यह उम्मीद जताई जा रही है कि हिमाचल बोर्ड 12वीं के परिणाम सुबह 11 बजे के आसपास घोषित कर सकता है।
इस वर्ष HPBOSE कक्षा 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 01 मार्च से 28 मार्च तक एक ही शिफ्ट (सुबह) में आयोजित की गई थीं। वहीं, कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 02 मार्च से 21 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थीं।
पिछले साल, कक्षा 12 का परिणाम 20 मई को जारी किया गया था और ओवरऑल प्रतिशत 79.74% रहा था।
पिछले वर्ष 12वीं कक्षा की परीक्षा में कुल 1,03,928 छात्र उपस्थित हुए, जिनमें से 83,418 छात्र उत्तीर्ण हुए थे। तरनिजा शर्मा ने आर्ट्स स्ट्रीम में 97.4 प्रतिशत के साथ टॉप किया, ओजस्विनी उपमन्यु ने 98.6 प्रतिशत के साथ टॉप किया और वृंदा ठाकुर ने कॉमर्स स्ट्रीम में 98.4 प्रतिशत के साथ टॉप किया।
किसी विशेष विषय में परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, छात्रों को प्रत्येक विषय में न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे। इसके अलावा, एचपी बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 में उत्तीर्ण होने के लिए, छात्रों को कुल मिलाकर कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
मूल्यांकन केंद्रों पर ही उत्तर पुस्तिकाओं के अंकों को ऑनलाइन फीड करने की व्यवस्था भी की थी। बोर्ड सचिव डाॅ. मेजर विशाल शर्मा ने बताया कि 99 फीसदी संभावना है कि सोमवार को जमा दो कक्षा के तीनों संकायों का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया जाए। रविवार को भी बोर्ड कर्मचारी कार्यालय में आकर रिजल्ट तैयार करने में जुटे रहे।
बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023-24 का वार्षिक परिणाम रिकॉर्ड समय में घोषित करने की तैयारी में है। इस बार परीक्षा परिणाम जल्द घोषित करने के लिए बोर्ड प्रबंधन ने तकनीक में कई बदलाव किए थे। मूल्यांकन केंद्रों की संख्या बढ़ाने के अलावा मूल्यांकन कार्य में ड्यूटी देने वाले शिक्षकों की संख्या भी बढ़ाई थी।
शिक्षा बोर्ड ने मार्च में 2,258 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाओं का आयोजन किया था, जिसमें करीब 85 हजार परीक्षार्थियों का परीक्षा के लिए पंजीकरण हुआ था। 4 अप्रैल से उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य शुरू कर दिया था।
रिजल्ट के साथ ही बोर्ड उत्तीर्ण प्रतिशत, टॉपर लिस्ट सहित अन्य विवरण भी साझा करेगा। रिजल्ट जारी होने पर छात्र अमर उजाला रिजल्ट की आधिकारिक वेबसाइट results.amarujala.com पर जाकर अपने परिणाम देख सकेंगे।
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम सोमवार को घोषित हो सकता है। रिकाॅर्ड समय में रिजल्ट घोषित करने के लिए रविवार को छुट्टी वाले दिन भी बोर्ड के कर्मचारी तैयारियों में जुटे रहे।