फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 6 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 06-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:53 PM, 06-Mar-2025

Amar Ujala Samvad Shimla: खुद को खोज आगे बढ़ें महिलाएं, रूढ़ियों को तोड़कर नए रास्ते तलाशने होंगे

अमर उजाला की ओर से गुरुवार को शिमला कार्यालय में 'साहित्य, कला एवं संस्कृति में महिलाओं की भागीदारी एवं भूमिका' विषय पर संवाद का आयोजन किया गया। और पढ़ें

09:26 PM, 06-Mar-2025

HRTC Employees: एचआरटीसी कर्मियों का अल्टीमेटम, मांगें पूरी नहीं हुईं तो रविवार रात से तीन दिन की हड़ताल

 संघ ने साफ किया गया है कि अगर तीन दिनों के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो रविवार रात से तीन दिन की हड़ताल पर चले जाएंगे।  और पढ़ें

09:03 PM, 06-Mar-2025

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- हिमाचल में 12वीं के बाद कराया जाएगा अब बीएड कोर्स

हिमाचल प्रदेश सरकार 12वीं कक्षा के बाद सीधे चार वर्षीय एकीकृत बीएड कोर्स शुरू करने पर विचार कर रही है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि अब बारहवीं कक्षा पास करने के बाद विद्यार्थियों को बीएड करने के लिए ग्रेजुएशन करने की आवश्यकता नहीं रहेगी।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:46 PM, 06-Mar-2025

Himachal First DGP: हिमाचल के प्रथम डीजीपी का सांगला में अंतिम संस्कार, राजकीय सम्मान के साथ दी गई अंतिम विदाई

हिमाचल प्रदेश के पहले पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इंद्र भगत नेगी को पैतृक गांव सांगला में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई।  और पढ़ें

08:37 PM, 06-Mar-2025

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में नौ मार्च तक मौसम साफ, दस मार्च से बारिश और बर्फबारी की संभावना; जानें

Himachal Weather: हिमाचल प्रदेश में नौ मार्च तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। दस मार्च से बारिश और बर्फबारी की संभावना जताई गई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:19 PM, 06-Mar-2025

Himachal Budget Session 2025: बजट सत्र में सुरक्षा का कड़ा पहरा, 1 हजार जवान रहेंगे तैनात; ड्रोन से भी निगरानी

हिमाचल में दस मार्च शुरू हो रहे बजट सत्र के दौरान सुरक्षा के कड़े इंतजाम रहेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस के 1,000 जवान तैनात रहेंगे। और पढ़ें

08:02 PM, 06-Mar-2025

JP Nadda: जगत प्रकाश नड्डा बोले- मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं, आंखें ठीक कर सकता हूं पर रोशनी नहीं दे सकता

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने बिलासपुर में कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि मैं स्वास्थ्य मंत्री हूं, आंखें ठीक कर सकता हूं पर रोशनी नहीं दे सकता। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:54 PM, 06-Mar-2025

Advocate Amendment Bill: जगत प्रकाश नड्डा बोले- अधिवक्ता अधिनियम संशोधन को लिया वापस, माना जाए निरस्त

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने बिलासपुर में कहा कि अधिवक्ता अधिनियम 1961 में प्रस्तावित संशोधन को वापस ले लिया है। और पढ़ें

07:53 PM, 06-Mar-2025

International Women's Day: हिमाचल की 60 महिलाओं को किया जाएगा सम्मानित, चंबी में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर शाहपुर के चंबी मैदान में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय कार्यक्रम में प्रदेश की 60 महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।  और पढ़ें

07:38 PM, 06-Mar-2025

Himachal News: राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल बोले- हर कॉलेज छात्र को नशा न करने का देना होगा शपथपत्र

हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि विश्वविद्यालय के साथ कॉलेजों में नए शैक्षणिक सत्र से प्रवेश लेने वाले हर छात्र को नशा न करने को लेकर शपथपत्र अनिवार्य रूप से देना होगा। उन्होंने कहा कि नशा गंभीर समस्या है। इसके लिए कॉलेज स्तर पर कार्य करने की जरूरत है।  और पढ़ें

05:57 PM, 06-Mar-2025

Himachal News: मणिकर्ण के गोज में पार्वती नदी में मिला दिल्ली के पर्यटक का शव, मौत के कारण का नहीं हुआ खुलासा

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में पार्वती नदी से नई दिल्ली के पर्यटक का शव मिला है। पुलिस शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने का इंतजार कर रही है। इस बारे में परिजनों को भी सूचना दी है। और पढ़ें

05:57 PM, 06-Mar-2025

Una: सिंगा जा रही निजी बस संतोषगढ़ पुल की रेलिंग से टकराई, आधी हवा में अटकी, यात्रियों में मची चीख-पुकार

ऊना जिले के संतोषगढ़ पुल पर गुरुवार दोपहर करीब 2:45 बजे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।  और पढ़ें

05:29 PM, 06-Mar-2025

Himachal: शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के साथ की बैठक, इन मांगों को उठाया

 शिक्षा मंत्री ने शिक्षकों को बेहतर प्रशिक्षण और अनुसंधान को बढ़ावा देने के लिए हिमाचल में क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान की स्थापना का प्रस्ताव रखा।  और पढ़ें

04:36 PM, 06-Mar-2025

Himachal Weather: फिर करवट बदलेगा माैसम, कई क्षेत्रों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, चंबा में पहाड़ी दरकी

राज्य के कई भागों में तीन दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। उधर, जिला कुल्लू और लाहौल में बर्फबारी की वजह से एक सप्ताह से जनजीवन अस्त-व्यस्त है।  और पढ़ें

04:19 PM, 06-Mar-2025

बर्फबारी से बढ़ीं दुश्वारियां: मरीज को 10 घंटों तक बर्फ के बीच पीठ पर उठा व अस्थायी स्लेज से पहुंचाया अस्पताल

बर्फबारी के चलते कई सड़कें बंद हैं, ऐसे में लोगों की परेशानी और बढ़ गई है। चंबा के पांगी में 10 घंटों तक बर्फ की मोटी परत पर मरीज को पीठ पर उठाकर तो कभी अस्थायी स्ट्रेचर को खींच कर युवाओं ने किलाड़ अस्पताल पहुंचाया गया। और पढ़ें

04:13 PM, 06-Mar-2025

JP Nadda Himachal Visit: बिलासपुर पहुंचे जगत प्रकाश नड्डा, भाजपा कार्यालय का किया शिलान्यास; दो दिन का है दौरा

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर पहुंचे हैं। यहां उन्होंने भाजपा कार्यालय का शिलान्यास किया।  और पढ़ें

04:02 PM, 06-Mar-2025

VIDEO : रोहड़ू के जांगलिख में फाग मेला, बर्फ के गोलों से किया जाख देवता का अभिनंदन

रोहड़ू के जांगलिख में फाग मेला, बर्फ के गोलों से किया जाख देवता का अभिनंदन और पढ़ें

03:02 PM, 06-Mar-2025

VIDEO : शिमला में हुआ अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम, लोक गायिका सरला दांगी व रोशनी शर्मा ने बांधा समा

शिमला में हुआ अमर उजाला का संवाद कार्यक्रम, लोक गायिका सरला दांगी व रोशनी शर्मा ने बांधा समा और पढ़ें

01:07 PM, 06-Mar-2025

हिमाचल: एफआईआर की कॉपी अग्रिम जमानत याचिका के साथ जरूरी नहीं, हाईकोर्ट ने जारी किए आदेश

प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश गुरमीत सिंह संधावालिया की ओर से जारी आदेश के तहत अग्रिम जमानत याचिका के साथ एफआईआर और अंग्रेजी अनुवाद की कॉपी लगाना जरूरी नहीं होगा।  और पढ़ें

12:44 PM, 06-Mar-2025

हिमाचल तकनीकी विवि: नौ विषयों में प्रवेश के लिए एक माह में डेढ़ हजार आवेदन, आवेदन प्रक्रिया जारी

प्रदेश तकनीकी विवि हमीरपुर 10 और 11 मई को नौ विषयों के लिए प्रवेश परीक्षा करवाएगा। परीक्षाओं के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है। और पढ़ें

12:28 PM, 06-Mar-2025

Himachal: अधिवक्ता कानून में संशोधन का विरोध जारी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने राजभवन तक निकाला जुलूस

प्रदेश हाईकोर्ट में वकीलों ने तीसरे दिन गुरुवार को भी अदालती काम ठप रखा है। बार एसोसिएशन ने यह निर्णय जरनल हाउस में बनी सहमति के बाद लिया।  और पढ़ें

11:35 AM, 06-Mar-2025

Chamba: हिमस्खलन से प्रभावित पांगी के कुमार गांव में सेना के चॉपर से गिराई गई राहत सामग्री, देखें वीडियो

सेना के चॉपर के जरिये हिमस्खलन से प्रभावित कुमार पंचायत के कुमार गांव में राहत सामग्री गिराई गई। और पढ़ें

11:25 AM, 06-Mar-2025

नशा तस्करी मामला: जींद से गिरफ्तार दोनों भाई इतने हजार में शिमला पहुंचाते थे चिट्टा, जांच में हुआ खुलासा

चिट्टा तस्कर दोनों भाई संदीप शाह के लिए आठ से दस हजार रुपये में दिल्ली समेत दूसरे राज्यों से शिमला (मौत की डोज) चिट्टा पहुंचाने का काम करते थे।  और पढ़ें

11:04 AM, 06-Mar-2025

VIDEO : अधिवक्ता कानून में संशोधन का विरोध जारी, हिमाचल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने राजभवन तक निकाला जुलूस

अधिवक्ता कानून में संशोधन का विरोध जारी, हिमाचल हाईकोर्ट बार एसोसिएशन ने राजभवन तक निकाला जुलूस और पढ़ें

10:34 AM, 06-Mar-2025

HP Congress: कहां से होगा कांग्रेस का हिमाचल अध्यक्ष, इस पर तय होगा 11वां मंत्री, जानिए नए समीकरण

 नए वित्त वर्ष में मंत्रिमंडल विस्तार हुआ तो नए मंत्री के समीकरण कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष का स्थान ही तय करेगा।
  और पढ़ें

05:00 AM, 06-Mar-2025

Himachal Pradesh: बैंकों ने टारगेट पूरा करने को धड़ाधड़ खोल दिए जन धन खाते, डेढ़ लाख में शून्य ही रहा बैलेंस

हिमाचल प्रदेश में प्रधानमंत्री जन-धन योजना में जीरो बैलेंस वाले 1.57 लाख बैंक खातों को खुलवाने के बाद ग्राहकों ने इनमें एक भी रुपया जमा नहीं करवाया। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 06-Mar-2025

Himachal News: हिमाचल के प्राइमरी स्कूलों में अब मोबाइल एप से लगेगी शिक्षकों, विद्यार्थियों की हाजिरी; जानें

हिमाचल प्रदेश में एक अप्रैल 2025 से प्राइमरी स्कूलों में शिक्षकों और विद्यार्थियों की हाजिरी मोबाइल एप से लगेगी। बीते वर्ष प्रदेश के प्राइमरी स्कूलों में इस व्यवस्था को ट्रायल आधार पर शुरू किया गया था। अब एक अप्रैल 2025 से इस अनिवार्य किया जा रहा है। 
  और पढ़ें

05:00 AM, 06-Mar-2025

अधिवक्ता संशोधन बिल का विरोध: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में ठप रहा काम, आज तीसरे दिन भी नहीं होगी कार्यवाही

अधिवक्ता कानून में संशोधन के खिलाफ हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में वकीलों ने दूसरे दिन भी काम नहीं किया। तीसरे दिन वीरवार को भी वकील अदालती काम ठप रहेगा। और पढ़ें

05:00 AM, 06-Mar-2025

Himachal Chitta: चिट्टे का कॉकटेल ले रहा युवाओं की जान, मुनाफे के लिए नींद और टेलकम पाउडर की मिलावट; जानें

चिट्टे का कॉकटेल युवाओं की जान ले रहा है। चिकित्सकों के मुताबिक नशा तस्कर अधिक कमाई के चक्कर में चिट्टे में कई नशे की दवाइयां जैसे नींद की गोलियों, टेलकम पाउडर और नसों के दर्द में आराम पहुंचाने वाली दवाइयां मिला रहे हैं।  और पढ़ें

05:00 AM, 06-Mar-2025

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने कहा- संपत्ति का अधिकार मौलिक नहीं, संविधान के तहत निहित

संपत्ति का अधिकार मौलिक अधिकार नहीं, बल्कि संविधान के तहत एक निहित अधिकार है। ये कहना है हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट का। जानें पूरा मामला... और पढ़ें

05:00 AM, 06-Mar-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 6 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

पारदर्शी ई-टेंडरिंग प्रक्रिया से बचने के लिए जानबूझक लोक निर्माण विभाग के शिमला सर्किल ने करीब तीन-तीन किलोमीटर की उक्हरो-नेहरा सड़क की मरम्मत और उपर फथाची सड़क के निर्माण के लिए 10-10 टेंडर जारी कर दिए।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें