फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 3 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 03-03-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

08:32 PM, 03-Mar-2025

Himachal: सीएम सुक्खू की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक, राज्यपाल के अभिभाषण को मंजूरी, इतने पद भरे जाएंगे

मंत्रिमंडल ने विभिन्न श्रेणियों के 145 पदों को सृजित कर भरने का निर्णय लिया। नए स्तरोन्नत नगर निगमों में 66 पद, नगर परिषदों में तीन पद, नव सृजित नगर पंचायतों में 70 पद और शहरी विकास विभाग के निदेशालय में छह पद भरे जाएंगे। 
  और पढ़ें

05:49 PM, 03-Mar-2025

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- विश्व शीतकालीन खेलों के पदक विजेताओं को सम्मानित किया जाएगा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विशेष ओलंपिक विश्व शीतकालीन खेलों के लिए चयनित प्रदेश के विशेष एथलीटों और प्रशिक्षकों को शिमला से रवाना किया और उन्हें शुभकामनाएं दीं।  और पढ़ें

05:40 PM, 03-Mar-2025

Himachal: शिक्षा निदेशालयों के पुनर्गठन से किसी भी अध्यापक की प्रमोशन पर नहीं पड़ेगा असर

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार लाने के प्रयास किए जा रहे हैं और इसी दिशा में निरंतर कदम उठाए जा रहे हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
05:19 PM, 03-Mar-2025

Himachal: एनआईटी हमीरपुर में अंतिम वर्ष के छात्र ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस को मिला सुसाइड नोट

एनआईटी हमीरपुर में अंतिम वर्ष के एक छात्र ने हॉस्टल के कमरे में रात के समय पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।  और पढ़ें

05:16 PM, 03-Mar-2025

Himachal Weather: फिर बिगड़ा माैसम, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी, लाहाैल-पांगी में बोर्ड परीक्षाएं स्थगित

ऑरेंज अलर्ट के बीच सोमवार सुबह से रोहतांग सहित ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रुक-रुककर बर्फबारी जारी है।  अन्य कई क्षेत्रों में बारिश हो रही है। और पढ़ें

विज्ञापन
04:54 PM, 03-Mar-2025

JP Nadda HP Visit: 6 मार्च को बिलासपुर आएंगे केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, एम्स में पेट स्कैन का करेंगे शुभारंभ

भाजपा  के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रकाश नड्डा 6 मार्च को पहली बार अपने गृह जिला बिलासपुर आ रहे हैं। और पढ़ें

03:59 PM, 03-Mar-2025

Shimla: मुंबई में हिमाचल के प्रख्यात कथाकार एसआर हरनोट ने किया कहानी पाठ

प्रख्यात कथाकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता एसआर हरनोट का सोमवार को मुंबई विरुंगला केंद्र सभागार मीरा रोड में कहानी पाठ और चर्चा का आयोजन किया गया। और पढ़ें

03:49 PM, 03-Mar-2025

Himachal: लाहाैल-स्पीति और पांगी में 8 मार्च तक की बोर्ड परीक्षाएं स्थगित, अलग से जारी होगी नई डेटशीट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इन क्षेत्रों में मंगलवार से आयोजित की जाने वाली बोर्ड परीक्षाओं को स्थगित कर दिया गया है।  और पढ़ें

03:36 PM, 03-Mar-2025

Himachal BJP: कटवाल बोले- भाजपा के किया 169 मंडलों का गठन, मजबूत हुआ संगठन

 चुनाव सह प्रभारी संजीव कटवाल ने बताया कि भाजपा के प्रदेश में 171 में से 169 मंडलों का गठन हो गया है। सभी मंडलों में पदाधिकारी एवं कार्यसमिति के सदस्य नियुक्त कर दिए गए हैं। और पढ़ें

03:10 PM, 03-Mar-2025

HPBOSE Exam: बोर्ड की परीक्षाओं में नकल रोकने के लिए सात तरह का होगा पहरा, उपनिदेशक स्तर तक मॉनीटरिंग

10वीं-12वीं कक्षा की हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड की परीक्षाओं पर इस बार नकल रोकने के लिए सात तरह का पहरा होगा।  और पढ़ें

03:00 PM, 03-Mar-2025

Sugrivanand Maharaj: सुग्रीवानंद महाराज प्रभु चरणों में विलीन, अंतिम दर्शन के लिए उमड़े हजारों श्रद्धालु

डेरा बाबा रुद्रानंद के संस्थापक वेदांताचार्य 1008 स्वामी श्री श्री सुग्रीवानंद महाराज (96) रविवार तड़के चार बजे प्रभु चरणों में विलीन हो गए।  और पढ़ें

12:51 PM, 03-Mar-2025

VIDEO : बचत भवन शिमला में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक

बचत भवन शिमला में जिला स्तरीय विकास समन्वय एवं निगरानी समिति की बैठक और पढ़ें

12:06 PM, 03-Mar-2025

Sirmour: न समझाैते का पालन न आस्था का ख्याल, यमुना में बह रहा नाममात्र पानी, बुद्धिजीवियों को सताने लगी चिंता

यमुना नदी में सरकारी समझौते के अनुसार मुख्य नदी बेसिन में गर्मियों के मौसम में कम से कम 6 फुट बहता जल प्रवाह बनाए रखने की शर्त की अवहेलना हो रही है।  और पढ़ें

11:44 AM, 03-Mar-2025

धर्मशाला: दलाई लामा की जेड श्रेणी की सुरक्षा को लेकर नए सिरे से बनेगी रणनीति

दलाई लामा को मिली जेड श्रेणी की सुरक्षा के बाद व्यवस्था को लेकर पूरा खाका तैयार किया जाएगा। हाल ही में सीआरपीएफ और कांगड़ा पुलिस की बैठक में विभिन्न बिंदुओं पर चर्चा की गई है। और पढ़ें

11:39 AM, 03-Mar-2025

Shimla: कृष्णानगर क्षेत्र के लालपानी में रात को काम से घर लाैट रहे युवक पर तेंदुए ने किया हमला, ऐसे बचाई जान

कृष्णानगर क्षेत्र के लालपानी में शनिवार देर रात काम से घर लौट रहे एक युवक पर तेंदुए ने हमला कर दिया। युवक ने किसी तरह तेंदुए को धक्का मारा और खुद को इससे छुड़ाया।  और पढ़ें

11:32 AM, 03-Mar-2025

आस्था: पंडित जवाहर लाल नेहरू के निमंत्रण पर पुंडरिक ऋषि हुए थे गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल

महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी में देवी-देवताओं के साथ ऋषि-मुनियों के प्रतिरूप भी शिरकत करते हैं। इसमें पुंडरिक ऋषि भी शामिल हैं। पुंडरिक ऋषि के बारे में कई पौराणिक कथाएं प्रचलित हैं। और पढ़ें

11:23 AM, 03-Mar-2025

Shimla: सीबीआई शिमला शाखा के डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू, जानिए पूरा मामला

प्रदेश के 181 करोड़ रुपये के छात्रवृत्ति घोटाले की जांच कर रहे सीबीआई शिमला शाखा के डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।  और पढ़ें

11:12 AM, 03-Mar-2025

हिमाचल पंचायत चुनाव: आरक्षित जीत के लिए देना होगा अब जाति प्रमाणपत्र, सरकार ने नियमों में किया संशोधन

प्रदेश सरकार ने आगामी पंचायतीराज चुनाव के लिए नियमों में संशोधन किया है। इसके तहत अब उम्मीदवारों को आरक्षित सीट के लिए अपनी विशिष्ट जाति का प्रमाणपत्र देना होगा। और पढ़ें

10:51 AM, 03-Mar-2025

हिमाचल सूचना आयोग: सूचना देने में देरी करने पर पंचायत सचिव को लगाया 15 हजार जुर्माना

 चंबा जिले की पंचायत पल्यूर के जनसूचना अधिकारी यानी पंचायत सचिव श्याम लाल पर 15,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह निर्णय राज्य मुख्य सूचना आयुक्त आरडी धीमान ने सुनाया है। और पढ़ें

10:48 AM, 03-Mar-2025

Chamoli Avalanche: ग्लेशियर की चपेट में आने से बुझ गया घर का इकलौता चिराग, गरीब परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

 ग्लेशियर की चपेट आने से ऊना जिला के कुठार खुर्द के युवक की मौत हो गई है। जब यह दुखद सूचना परिजनों को रविवार दोपहर बाद मिली तो क्षेत्र में माहौल गमगीन हो गया।  और पढ़ें

10:35 AM, 03-Mar-2025

Solan: कंडाघाट टनल के पास सेब से भरा ट्रक पलटा, चालक की मौत, एक गंभीर घायल

कालका-शिमला हाईवे पर कंडाघाट के पास टनल के समीप बीती रात को अनियंत्रित होकर सेब का ट्रक पलट गया। हादसे में ट्रक चालक की माैत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है। और पढ़ें

10:24 AM, 03-Mar-2025

हिमाचल: गैर सरकारी संगठन भी आएंगे आरटीआई एक्ट के दायरे में, उपायुक्तों को भेजे पत्र

प्रदेश में गैर सरकारी संगठन भी अब आरटीआई के दायरे में आएंगे। यह व्यवस्था सरकार की ओर से पर्याप्त रूप से वित्त पोषित संगठनों या संस्थाओं पर लागू होगी। और पढ़ें

05:00 AM, 03-Mar-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 3 मार्च के मुख्य और ताजा समाचार

चंडीगढ़ सीबीआई ने डीएसपी बलवीर को रिश्वत के मामले में गिरफ्तार किया है। वहीं, अब डीएसपी के खिलाफ विभागीय जांच शुरू हो गई है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें