फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 26 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 26-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:24 PM, 26-Feb-2025

Himachal Weather: हिमाचल में भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट, अटल टनल, दो एनएच समेत 211 सड़कें बंद

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने वीरवार व शुक्रवार को भी भारी बारिश-बर्फबारी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। ऊपरी इलाकों में ऑरेंज अलर्ट के बीच बुधवार को भारी बर्फबारी-बारिश से अटल टनल सहित दो नेशनल हाईवे और 211 सड़कों पर यातायात बंद रहा।
  और पढ़ें

09:19 PM, 26-Feb-2025

Himachal News: मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू बोले- मेडिकल कॉलेजों का फिलहाल नहीं होगा स्टेट कैडर

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि मेडिकल कॉलेज कैडर के विलय के संबंध में यथास्थिति बनाई रखी जाएगी।  और पढ़ें

09:13 PM, 26-Feb-2025

Una Petrol Pump Robbery: चिट्टे के लिए लूटा टाहलीवाल पेट्रोल पंप, दोनों आरोपी पंजाब में भी वांटेड; गिरफ्तार

हिमाचल के ऊना जिला स्थित इंडस्ट्रियल एरिया टाहलीवाल में जियो पेट्रोल पंप पर आधी रात को हुई लूट मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों चिट्टे के आदी हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:59 PM, 26-Feb-2025

Himachal News: एचआरटीसी बस में सवार था चिट्टा तस्कर, हिमाचल ला रहा था; पुलिस ने दबोचा

बुधवार को किरतपुर-मनाली फोरलेन पर गरामोड़ा में पुलिस ने चंडीगढ़ के युवक को 10.74 ग्राम चिट्टा के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चिट्टा लेकर हिमाचल आ रहा था।  और पढ़ें

08:59 PM, 26-Feb-2025

CM Sukhu Viral Poster: महाकुंभ में नहाने के बाद मुख्यमंत्री सुक्खू बने 'प्रधानमंत्री', वायरल हो रहा पोस्टर

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू प्रधानमंत्री बन गए हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं ऐसा एक पोस्टर वायरल हो रहा है जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को प्रधानमंत्री लिखा गया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:30 PM, 26-Feb-2025

Mandi Shivratri Festival: छोटी काशी महाशिवरात्रि महोत्सव पर ब्यास आरती का आयोजन, नजारा ऐसा कि पूछो ही मत

मंडी नगर के सुप्रसिद्ध एवं ऐतिहासिक पंचवक्त्र मंदिर के सामने पौराणिक नदी विपाशा के तट पर काशी के विद्वान पंडितों की अगवानी में की गई ब्यास आरती ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंगों से सराबोर कर दिया।  और पढ़ें

08:18 PM, 26-Feb-2025

Himachal Pradesh: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- प्रयागराज दौरा पहले से था तय, सोच समझ कर टिप्पणी करें विरोधी

प्रयागराज जाने पर मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने विरोधियों की ओर से की जा रही टिप्पणी पर कहा कि उनका प्रयागराज जाना पहले से तय था। जो लोग उन पर टिप्पणी कर रहे हैं, उन्हें बोलने से पहले सोचना चाहिए।  और पढ़ें

07:18 PM, 26-Feb-2025

HRTC News: हिमाचल पथ परिवहन निगम को ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड, अन्य पहाड़ी राज्यों के मुकाबले बेहतर सेवाएं

हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन निगम को 'ट्रांसपोर्ट एक्सीलेंस अवॉर्ड' से सम्मानित किया जाएगा। वर्ष 2023-24 में एचआरटीसी ने सार्वजनिक परिवहन में अन्य पहाड़ी राज्यों से अधिक बेहतर कार्य किया है।  और पढ़ें

06:58 PM, 26-Feb-2025

Himachal Pradesh: बाइक पर स्टंट करना पड़ा भारी, सोशल मीडिया पर डाली रील, पुलिस ने दर्ज किया मामला; जानें

Bike Stunt Video: हिमाचल प्रदेश में बाइक पर खतरनाक स्टंट करने वाले एक युवक पर कार्रवाई की गई है। युवक ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो अपलोड किया था, जिसमें वह सोलन जिले के शमलेम टनल में हाईवे पर खतरनाक तरीके से स्टंट और रैश ड्राइविंग करता हुआ नजर आ रहा था। इस वीडियो के वायरल होने के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज किया। और पढ़ें

06:08 PM, 26-Feb-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम बोले- कार्रवाई करने के बजाय NGO पर 97 लाख रुपये की मेहरबानी का क्या है राज

Jairam Thakur: पूर्व मुख्यमंत्री नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि आज समाचार पत्रों से पता चला कि सामाजिक और अधिकारिता विभाग में गलत तरीके कुछ एनजीओ के 97 लाख रुपये के प्रोजेक्ट्स को मंजूर करने का मामला सामने आया है।  और पढ़ें

05:47 PM, 26-Feb-2025

Himachal News: पूर्व सैनिक 103 वर्षीय बजीर चंद नहीं रहे, सैन्य सम्मान के साथ विदाई; जानें

जिला मंडी की तनिहार पंचायत के 103 वर्षीय पूर्व सैनिक बजीर चंद का मंगलवार देर रात निधन हो गया। बजीर चंद का जन्म 1922 वर्ष में हुआ था। वे 1953 में सेना में भर्ती हुए। उन्होंने 1962, 1965 और 1971 के युद्ध में भी भाग लिया।  और पढ़ें

05:47 PM, 26-Feb-2025

VIDEO : महाशिवरात्रि पर अमर उजाला ने शिमला के मंदिरों में श्रद्धालुओं को बांटा गंगाजल

महाशिवरात्रि पर अमर उजाला ने शिमला के मंदिरों में श्रद्धालुओं को बांटा गंगाजल और पढ़ें

05:26 PM, 26-Feb-2025

Shimla: ढाबे से बिना पैसे दिए गाड़ी में फरार हुए युवकों ने तोड़ा पुलिस नाका, फिर मचा चोर-चोर का शोर

शिमला जिले के उपमंडल ठियोग के बाईपास में रात करीब 9:00 बजे चोर-चोर का शोर मच गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। और पढ़ें

05:11 PM, 26-Feb-2025

VIDEO : शिमला के राम मंदिर में हुआ शिव गौरा का विवाह, हिंदू रीति रिवाज के साथ हुए लग्न

शिमला के राम मंदिर में हुआ शिव गौरा का विवाह, हिंदू रीति रिवाज के साथ हुए लग्न और पढ़ें

04:39 PM, 26-Feb-2025

Himachal Weather: लाहौल के रिहायशी इलाकों में भारी हिमपात, प्रदेश के कई भागों में ऑरेंज अलर्ट

 लाहौल के रिहायशी इलाकों में भारी बर्फबारी की सूचना है। इससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। शिमला सहित अन्य क्षेत्रों में बारिश दर्ज की गई है।  और पढ़ें

04:34 PM, 26-Feb-2025

Shimla: मुख्यमंत्री सुक्खू ने मोहाली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह से की भेंट

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मोहाली अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर केंद्रीय मंत्री विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, अंतरिक्ष, पेंशन, परमाणु ऊर्जा जितेंद्र सिंह के साथ शिष्टाचार भेंट की। और पढ़ें

04:26 PM, 26-Feb-2025

Himachal News: मनाली में चिट्टा कारोबारी पंजाब के दो युवक गिरफ्तार, मनाली पुलिस ने होटल में दबिश देकर दबोचे

मनाली के होटल से पुलिस ने चिट्टा कारोबारी दो युवकों को दबोचा है। दोनों से 29.700 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। और पढ़ें

02:26 PM, 26-Feb-2025

Mahashivratri: हिमाचल के मंदिरों में उमड़ा आस्था का सैलाब, शिमला में ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भोलेनाथ की बरात

 महाशिवरात्रि पर हिमाचल के शिवालयों, मंदिरों में आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालुओं ने दूध, दही और घी से शिवजी का जलाभिषेक किया और दर्शन किए। देखिए तस्वीरें... और पढ़ें

01:44 PM, 26-Feb-2025

RTI Act: आरटीआई एक्ट हल्के में लेने पर हिमाचल के पांच अफसरों को कड़ी फटकार, जानिए पूरा मामला

पांच अधिकारियों को राज्य सूचना आयोग ने कड़ी फटकार लगाई है। चार अधिकारियों ने बतौर अपीलीय अर्थोरिटी समय पर या नियमानुसार सुनवाई नहीं की। और पढ़ें

01:19 PM, 26-Feb-2025

हिमाचल: सस्ते, हल्के और टिकाऊ थर्मो मैकेनिकल कंक्रीट ब्लाॅक तैयार, आईआईटी मंडी को मिली सफलता

शोधकर्ताओं की ओर से बनाए ब्लॉक के बने घर में अंदर से गर्मी में तापमान कम और ठंड में अधिक रहेगा। यह ब्लॉक धर्मल इंसोलेशन आधारित है।  और पढ़ें

01:07 PM, 26-Feb-2025

HPU Shimla: बीएड सेमेस्टर, वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल बदला, अब 10 मार्च से होंगी

प्रदेश विश्वविद्यालय ने बीएड की मार्च में होने वाली सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के शेड्यूल को बदल दिया है। पूर्व में सात मार्च से शुरू होने वाली ये परीक्षाएं अब दस मार्च से होंगी। और पढ़ें

12:58 PM, 26-Feb-2025

हिमाचल: स्कूल शिक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर मिलेंगे पिछले पांच साल के प्रश्नपत्र, विद्यार्थियों को मिलेगी मदद

प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड अपनी वेबसाइट पर पिछले पांच वर्ष के प्रश्नपत्रों को उपलब्ध करवाएगा। और पढ़ें

12:54 PM, 26-Feb-2025

अध्ययन: वैज्ञानिकों का दावा- कैंसर से बचाएगी गैनोडर्मा मशरूम, इम्यूनिटी भी बढ़ाएगी

हिमालयन फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एचएफआरआई) शिमला और शूलिनी विश्वविद्यालय सोलन के वैज्ञानिक गैनोडर्मा नामक इस दुर्लभ हिमालयी मशरूम का अध्ययन कर रहे हैं। और पढ़ें

12:43 PM, 26-Feb-2025

Shimla: समिति की अनुशंसा के बिना ही दे दी 97 लाख के प्रोजेक्ट की मंजूरी, जानें पूरा मामला

राज्य स्तरीय बहु-विषयक अनुदान सहायता समिति (एमडीजीआईए) की बैठक के बाद यह मामला सामने आया है। और पढ़ें

12:12 PM, 26-Feb-2025

VIDEO : महाशिवरात्रि पर शिमला में ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भोलेनाथ की बरात, शिवालियों में उमड़े श्रद्धालु

महाशिवरात्रि पर शिमला में ढोल-नगाड़ों के साथ निकली भोलेनाथ की बरात, शिवालियों में उमड़े श्रद्धालु और पढ़ें

12:07 PM, 26-Feb-2025

Shimla: महाशिवरात्रि पर अमर उजाला ने मंदिरों में श्रृद्धालुओं को बांटा गंगाजल

गंगे-हर-घर गंगे के नाम से अमर उजाला ने महाशिवरात्रि पर एक धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया। और पढ़ें

10:33 AM, 26-Feb-2025

Himachal: हिमाचल के 66 सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय किया खत्म, उच्च शिक्षा निदेशालय ने जारी की अधिसूचना

प्रदेश के 66 सरकारी स्कूलों में विज्ञान संकाय के विषय समाप्त कर दिए गए हैं। विद्यार्थियों के शून्य दाखिले होने पर उच्च शिक्षा निदेशालय ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है। और पढ़ें

05:00 AM, 26-Feb-2025

Himachal: कर्मचारियों के स्थानांतरण से संबंधित कार्यालय आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती, कल हो सकती है सुनवाई

हिमाचल सरकार द्वारा जारी कर्मचारियों के स्थानांतरण से संबंधित कार्यालय आदेशों को हाईकोर्ट में चुनौती दी गई है। जानें पूरा मामला... और पढ़ें

05:00 AM, 26-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में 28 फरवरी से तीन मार्च तक होगी 55 टोल बैरियरों की नीलामी, जानें विस्तार से

हिमाचल में 55 टोल बैरियरों की नीलामी होने जा रही है। बैरियर लेने वालों को अपने बजट से ही सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। जानें सबकुछ... और पढ़ें

05:00 AM, 26-Feb-2025

Himachal: हिमाचल में बाहरी राज्यों के वाहनों का प्रवेश शुल्क बढ़ा, प्रदेश के मालवाहक वाहनों को भी छूट नहीं

हिमाचल प्रदेश में निजी वाहनों पर 10 और अन्य वाहनों पर 20 रुपये तक टोल बैरियर शुल्क बढ़ेगा। वित्त वर्ष 2025-26 के लिए टोल बैरियरों पर 24 घंटे का प्रवेश शुल्क बढ़ा दिया गया है। और पढ़ें

05:00 AM, 26-Feb-2025

Himachal News: मंडी से पंडोह फोरलेन 30 जून तक बनकर होगा तैयार, हाईकोर्ट में पेश हुई परियोजना निदेशक; जानें

आखिरकार मंडी-पंडोह फोरलेन 30 जून तक बनकर तैयार हो जाएगा। अदालत में कंपनी के प्रोजेक्ट निदेशक पृथ्वी रेड्डी व्यक्तिगत तौर पर पेश हुए। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

12:47 AM, 26-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 26 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

लावारिस पशुओं के गले में रेडियम बेल्ट लगाने के बाद अब आवारा कुत्तों की नसबंदी के लिए नगरोटा बगवां विधानसभा क्षेत्र की सद्दूं के युवा मदद करेंगे। और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें