फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 15 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 15-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:51 PM, 15-Feb-2025

Himachal Weather: माैसम ने बदली करवट, रोहतांग, नारकंडा और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी, शिमला में गिरे फाहे

प्रदेश में शुक्रवार देर रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के चलते शनिवार सुबह रोहतांग, नारकंडा और प्रदेश की ऊंची चोटियों पर बर्फबारी हुई।  और पढ़ें

09:45 PM, 15-Feb-2025

Himachal: प्रदेश में 25 उद्योग करेंगे 883 करोड़ का निवेश, 2,830 को मिलेगा रोजगार

राज्य एकल खिड़की स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की बैठक में नए औद्योगिक उद्यम स्थापित करने तथा मौजूदा इकाइयों के विस्तार के लिए 25 परियोजना प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। और पढ़ें

09:32 PM, 15-Feb-2025

HP Cabinet Decisions: सीएम सुक्खू 17 मार्च को पेश करेंगे बजट, 699 पदों का भर्ती परिणाम जारी करने की मंजूरी

प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक शनिवार को राज्य सचिवालय शिमला में मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में आयोजित की गई।  बैठक में कई बड़े फैसले लिए गए हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
08:46 PM, 15-Feb-2025

Shimla News: चिट्टे के आरोपी से कोर्ट से मिली जमानत

एनडीपीएस के मामले में पंजाब निवासी एक आरोपी को जिला एवं सत्र न्यायालय से सशर्त जमानत मिल गई है। और पढ़ें

06:51 PM, 15-Feb-2025

हिमाचल: असलू में शादी समारोह से लाैट रहे परिवार की कार खाई में गिरी, बच्ची की मौत, चार लोग घायल

सोलन जिले के दाड़लाघाट के असलू के समीप सड़क हादसे में एक तीन माह की बच्ची की मौत हो गई व चार लोग घायल हो गए।  और पढ़ें

विज्ञापन
06:33 PM, 15-Feb-2025

धर्मशाला: केंद्रीय विवि ने छंटनी के बाद 28 पदों के लिए पात्र अभ्यर्थियों की सूची की जारी

 केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला (सीयू) ने प्रोफेसर और असिस्टेंट प्रोफेसर के खाली पदों के लिए आए आवेदन की छंटनी प्रक्रिया पूरी कर दी है।  और पढ़ें

06:15 PM, 15-Feb-2025

Shimla: मयंक चौधरी होंगे एसपी देहरा, कार्तिकेयन को लाहौल-स्पीति का भी जिम्मा

कुल्लू के एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन को लाहौल-स्पीति का अतिरिक्त कार्यभार दिया गया है। कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन 2014 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। और पढ़ें

06:11 PM, 15-Feb-2025

HP Congress: रजनी पाटिल को फिर बनाया हिमाचल कांग्रेस प्रभारी, राष्ट्रीय संगठन महासचिव ने जारी किया पत्र

कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने राजीव शुक्ल की जगह रजनी पाटिल को हिमाचल और चंडीगढ़ कांग्रेस का प्रभारी नियुक्त कर दिया है। और पढ़ें

05:55 PM, 15-Feb-2025

Hamirpur: बिजली महापंचायत में भाषण देने वाला संघ पदाधिकारी सहायक लाइनमैन निलंबित, समिति ने उठाए सवाल

 नादौन के तहत रंगस में तैनात सहायक लाइनमैन नितीश भारद्वाज को निलंबित किया गया है। निलंबन आदेश बिजली बोर्ड मंडल नादौन के अधिशाषी अभियंता की ओर से जारी किए गए हैं।  और पढ़ें

05:47 PM, 15-Feb-2025

Himachal: इस पंचायत में चिट्टा का नशा करने पर होगा सामाजिक बहिष्कार, सूचना देने वाले को मिलेंगे 20 हजार

पंचायत मनाली के बाद अब पलचान पंचायत ने भी चिट्टा के खिलाफ आवाज बुलंद करते हुए कई अहम निर्णय लिए हैं।  और पढ़ें

03:44 PM, 15-Feb-2025

Himachal: तबादले से नाखुश कर्मचारी कोर्ट जाने से पूर्व विभाग में रख सकेंगे पक्ष, अधिसूचना जारी

हिमाचल सरकार ने कर्मचारी स्थानांतरण दिशा-निर्देशों में शिकायत निवारण के लिए नया प्रावधान शामिल किया है। और पढ़ें

01:56 PM, 15-Feb-2025

HP Politics: अनुराग ठाकुर बोले- हम केंद्र से लगातार दे रहे पैसा, प्रदेश सरकार रखे सकारात्मक सोच

सांसद अनुराग सिंह ठाकुर शनिवार को बिलासपुर पहुंचे बिलासपुर पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं की ओर से उनका भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार ने सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए बजट प्रस्तुत किया है। और पढ़ें

12:44 PM, 15-Feb-2025

उपलब्धि: हिमाचल की बेटी रोमा ने रचा इतिहास, एशियाई सावेट चैंपियनशिप में जीता रजत पदक

प्रदेश की एक और बेटी ने देश और राज्य का नाम रोशन किया है। मंडी जिले के चच्योट  के किलिंग पंचायत की रोमा ने छठी एशियाई सावेट चैंपियनशिप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है।  और पढ़ें

12:24 PM, 15-Feb-2025

Himachal: ई-कचरे को यहां-वहां नहीं फेंक सकेंगे, पंजीकृत संस्थाएं लगाएंगी बोलियां; नए नियम लागू

हिमाचल प्रदेश में बढ़ते ई-कचरे और इसके निपटान से जुड़ी समस्याओं से निजात पाने के लिए नए नियम को लागू किया गया है।  और पढ़ें

12:12 PM, 15-Feb-2025

VIDEO : शिमला में बिगड़ा माैसम, गिरे बर्फ के फाहे, बूंदाबांदी

शिमला में बिगड़ा माैसम, गिरे बर्फ के फाहे, बूंदाबांदी और पढ़ें

12:02 PM, 15-Feb-2025

HPU Shimla: छह माह का एडऑन कोर्स पांच से 10 हजार में होगा, आवेदन प्रक्रिया शुरू

प्रदेश विश्वविद्यालय से डिग्री के साथ कौशल, क्षमता विकास और एडऑन के छह माह के कोर्स की 10 हजार तक फीस चुकानी होगी।  और पढ़ें

11:55 AM, 15-Feb-2025

VIDEO : नारकंडा में बर्फबारी से हाईवे बाधित, ट्रैफिक को किया डायवर्ट

नारकंडा में बर्फबारी से हाईवे बाधित, ट्रैफिक को किया डायवर्ट और पढ़ें

11:35 AM, 15-Feb-2025

महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता: 151 किलो वजन उठाकर रानी नायक बनीं विजेता

महिला भारोत्तोलन प्रतियोगिता शुक्रवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय धर्मशाला में शुरू हुई। चार दिवसीय प्रतियोगिता का शुभारंभ सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने किया।  और पढ़ें

11:28 AM, 15-Feb-2025

हिमाचल: एम्स बिलासपुर में पहली बार वीएटीएस तकनीक से फेफड़े के ट्यूमर की सर्जरी

एम्स में पहली बार वीडियो असिस्टेड थेरोसि सर्जरी (वीएटीएस) के माध्यम से फेफड़े के ट्यूमर की सफल सर्जरी की गई। इस सर्जरी को प्रसिद्ध ऑन्कोसर्जन डॉ. चित्रेश शर्मा ने अपनी टीम के साथ सफलतापूर्वक पूरा किया। और पढ़ें

10:42 AM, 15-Feb-2025

Himachal: एक भी कलपुर्जा कंडम हुआ तो नहीं उड़ पाएगा विमान, विशेषज्ञों ने तैयार की तकनीक

एनआईटी हमीरपुर, भारतीय प्रबंधन संस्थान मुंबई और ओमान के मिडिल ईस्ट कॉलेज मस्कट के विशेषज्ञों ने यह तकनीक ईजाद की है। और पढ़ें

05:00 AM, 15-Feb-2025

Himachal Pradesh: सब्सिडी छोड़ने पर सीएम सुक्खू को 30 हजार रुपये आया बिजली बिल, बोर्ड को 1,550 रुपये का फायदा

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को बिजली बिल पर मिलने वाली सब्सिडी बंद हो गई है। बीते महीने सुक्खू ने स्वेच्छा से सब्सिडी छोड़ने का फैसला लिया था। 
  और पढ़ें

05:00 AM, 15-Feb-2025

Census: हिमाचल में छह माह के लिए फिर टला जनगणना का काम, सीमाएं फ्रीज कर केंद्र सरकार को भेजनी होगी रिपोर्ट

प्रदेश में छह माह के लिए जनगणना का काम फिर टल गया है। प्रदेश की प्रशासनिक सीमाओं में अब 30 जून तक बदलाव किया जा सकेगा। और पढ़ें

05:00 AM, 15-Feb-2025

HP Board: दो साल से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को न स्थायी अध्यक्ष, न बीओडी दे सकी प्रदेश सरकार

दो साल से हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड को सुक्खू सरकार न तो स्थायी अध्यक्ष दे पाई न ही प्रदेश सरकार शिक्षा बोर्ड की बीओडी का गठन कर सकी है।  और पढ़ें

05:00 AM, 15-Feb-2025

Himachal News : दो साल से कम सजा वाले अपराध में पासपोर्ट जारी करने के आदेश, जानें हिमाचल हाईकोर्ट ने क्या कहा

हिमाचल हाईकोर्ट ने कहा कि दो साल से कम अपराध वाले जुर्म में अगर कोई व्यक्ति विदेश में रोजगार या किसी और कारण से जा रहा है तो उसको मौलिक अधिकार से वंचित नहीं किया जा सकता। और पढ़ें

05:00 AM, 15-Feb-2025

Himachal Pradesh: जमीनी पेच में फंस सकती हैं 70 फीसदी ग्रामीण सड़कें, ये हैं दो बड़ी चुनौतियां; आप भी जानें

हिमाचल प्रदेश में लोगों से जमीन की गिफ्ड डीड और फॉरेस्ट क्लीयरेंस लेना लोक निर्माण विभाग के लिए दो बड़ी चुनौतियां हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 15-Feb-2025

Himachal: दुबई में भूमिगत आरोपी राजेंद्र सूद को भारत लाने के प्रयास, QFX कंपनी केस में मंडी पुलिस कर रही जांच

मंडी पुलिस दुबई में भूमिगत हुए आरोपी राजेंद्र सूद को भारत लाने का प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए मंडी पुलिस भारत सरकार के मंत्रालय के संपर्क में है और लगातार पत्राचार हो रहा है। पढ़ें पूरा मामला... और पढ़ें

05:00 AM, 15-Feb-2025

Himachal Pradesh: हिमाचल प्रदेश में उद्योगों को मिल रही बिजली सस्ती करने की तैयारी, नाराज चल रहे हैं उद्योगपति

हिमाचल प्रदेश के उद्योगपति सुक्खू सरकार से नाराज चल रहे हैं। ऐसे में प्रदेश सरकार उद्योगों को मिल रही बिजली सस्ती करने की तैयारी कर रही हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

01:00 AM, 15-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 15 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल में पश्चिमी विक्षोभ के कमजोर पड़ने से 18 फरवरी तक धूप खिली रहने का पूर्वानुमान है। 19 और 20 फरवरी को कई क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार जताए गए हैं।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें