फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 9 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 09-02-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:16 PM, 09-Feb-2025

Himachal: फतेहपुर में प्रवासियों की झुग्गियों में लगी आग, 23 प्रवासी परिवार बेघर; 10 लाख के नुकसान की आशंका

दमकल विभाग की टीम के पहुंचने तक 23 झोपडिय़ां पूरी तरह से जल गईं थी। आधे घंटे की मशक्कत के बाद आठ झोपड़ियों को आग से बचा लिया गया। वर्षों से प्रवासी रोजी-रोटी के चलते फतेहपुर के पास में कुणाह खड्ड के किनारे अस्थाई तौर पर झोपडियां बनाकर रहते हैं।
  और पढ़ें

05:33 PM, 09-Feb-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- दिल्ली की तरह हिमाचल प्रदेश में भी आपदा सरकार से जनता दुःखी

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि दिल्ली की तरह हिमाचल में भी आपदा सरकार से जनता दुःखी है। जयराम ठाकुर ने कहा कि चुनाव से पूर्व झूठी गारंटियां देकर इन्होंने सत्ता तो हथिया ली लेकिन दो साल बीत जाने के बाद भी कोई गारंटी धरातल पर नहीं उतार पाए हैं। 
  और पढ़ें

04:35 PM, 09-Feb-2025

Himachal : महाकुंभ से आने वाले लोग वायरल की चपेट में, अस्पताल में लग रही कतारें; वार्ड में करने पड़ रहे भर्ती

महाकुंभ से आने वाले लोग वायरल की चपेट में आ गए हैं। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को भी वायरल के मामले बढ़ने से चिंता सतानी शुरू हो गई है। क्योंकि सैकड़ों की संख्या में लोग महाकुंभ जा रहे हैं। यदि यही हालात रहे तो वायरल मरीजों को ओर बढ़ोतरी हो जाएगी। 
  और पढ़ें

विज्ञापन
03:32 PM, 09-Feb-2025

Himachal News: हिमाचल प्रदेश में बनेंगे भूकंप रोधी मकान, दिया जा रहा प्रशिक्षण

हिमाचल प्रदेश में भूकंप रोधी तकनीक से भवन और मकानों का निर्माण किया जाएगा। इसके लिए निर्माण से जुड़े पेशेवर व्यक्तियों को विशेष प्रशिक्षण शुरू हो गया है। और पढ़ें

02:35 PM, 09-Feb-2025

Himachal Pradesh: नकली सोना गिरवी रखकर बैंक से ले लिया 14 लाख का ऋण, तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज

हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक्सिस बैंक की कुल्लू शाखा के संचालन प्रबंधक ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उनके बैंक से एक महिला सहित तीन लोगों ने ऋण लिया है। इसकी एवज में इन लोगों ने बैंक के पास नकली सोना गिरवी रखा है। और पढ़ें

विज्ञापन
02:19 PM, 09-Feb-2025

Himachal News: नेशनल गेम्स में प्रदेश महिला हैंडबाल टीम की दूसरी जीत, उत्तर प्रदेश को 50-14 के अंतर से हराया

उत्तराखंड में नेशनल गेम्स में हिमाचल की महिला हैंडबाल की टीम ने उत्तर प्रदेश को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। और पढ़ें

02:05 PM, 09-Feb-2025

Mandi News: थाईलैंड में किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में खेलेंगे नलसर के तीन खिलाड़ी

में खुशी का माहौल संवाद न्यूज एजेंसीमंडी। जिला मंडी के नलसर के तीन खिलाड़ी थाइलैंड में होने वाले किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। और पढ़ें

01:52 PM, 09-Feb-2025

Medicinal Mushrooms: औषधीय मशरूम की ओर बढ़ा रुझान, एक लाख रुपये किलो तक दाम; निदेशालय दे रहा प्रशिक्षण

युवाओं का औषधीय मशरूम उत्पादन की तरफ रुझान ज्यादा बढ़ा है। इसके लिए खुंब अनुसंधान निदेशालय की ओर से प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

01:44 PM, 09-Feb-2025

Himalayan Tahr: हिमाचल प्रदेश में लाहौल के जोबरंग में कैमरे में कैद हुआ हिमालयन थार

शुक्रवार को जोबरंग गांव के समीप एक पहाड़ी पर आईबैक्स के बीच हिमालयन थार कैमरे में कैद हुआ है। इससे पहले भी नवंबर 2023 में तिंदी के जंगल में एक साथ दो हिमालयन थार एक शोधार्थी के कैमरे में कैद हुए थे।  और पढ़ें

01:22 PM, 09-Feb-2025

Delhi Chunav: दिल्ली की जीत में चमके नड्डा, अनुराग ठाकुर और पवन राणा; तीनों के पास थी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

दिल्ली में आम आदमी पार्टी 11 साल बाद सत्ता से बाहर हो गई। दिल्ली में भाजपा की जीत में हिमाचल प्रदेश के तीन चेहरों की अहम भूमिका रही। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

01:07 PM, 09-Feb-2025

VIDEO : चॉकलेट डे पर बाजार में हार्ट की पैकिंग में चॉकलेट बनी युवाओं की पहली पसंद, खूब बिके केक

चॉकलेट डे पर बाजार में हार्ट की पैकिंग में चॉकलेट बनी युवाओं की पहली पसंद, खूब बिके केक और पढ़ें

12:20 PM, 09-Feb-2025

Mini Goa: हिमाचल प्रदेश का मिनी गोवा, पर्यटन सीजन में प्रतिदिन पहुंच रहे 500 पर्यटक; नजारा देखें एक क्लिक में

Himachal Mini Goa: तत्तापानी हिमाचल का मिनी गोवा बन कर उभरा है। तत्तापानी एक धार्मिक स्थल भी है। मान्यता है कि यहां महर्षि जम्दाग्नि ने वर्षों तक तपस्या की थी और यहां मौजूद गंधकयुक्त गर्म पानी प्राचीन काल से ही उपलब्ध है। और पढ़ें

12:17 PM, 09-Feb-2025

Himachal News: बेटी की मौत सदमा नहीं सह पाई मां, 19 दिन बाद लगा लिया फंदा; यहां का है मामला

जिला मुख्यालय नाहन में बेटी की आत्महत्या का सदमा न सह पाने के कारण मां ने भी फंदा लगाकर अपने जीवन को समाप्त कर लिया। और पढ़ें

12:06 PM, 09-Feb-2025

Shimla News: राजधानी में वायरल की चपेट में कई बच्चे, रोजाना आ रहे 20 नए मामले

इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (आईजीएमसी) और दीनदयाल उपाध्याय (डीडीयू) जोनल अस्पताल शिमला की ओपीडी में औसतन 100 के करीब बच्चे उपचार के लिए हर रोज लाए जा रहे हैं। इनमें वायरल संक्रमण वाले बच्चों की संख्या 20 तक है।  और पढ़ें

11:55 AM, 09-Feb-2025

Shimla News: लोगों को अब बसों की कमी से नहीं झेलनी पड़ेगी परेशानी, आठ रूटों पर चलाई जाएंगी इलेक्ट्रिक बसें

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शहर के साथ लगते सभी ग्रामीण क्षेत्रों में आने वाले समय में इलेक्ट्रिक बसें चलेंगी।  और पढ़ें

11:07 AM, 09-Feb-2025

Himachal News: चिट्टा तस्करी में हिमाचल पुलिस के कुछ कर्मियों के अलावा नेता भी शामिल, 60 संदिग्ध की सूची तैयार

हिमाचल प्रदेश में चिट्टे के दाग खाकी तक भी पहुंच रहे हैं। कई नेता भी रडार पर हैं। पुलिस विभाग ने 60 संदिग्ध लोगों की सूची तैयार की है। हालांकि, यह नहीं कहा जा सकता है कि यह सभी चिट्टा तस्करी में शामिल है। और पढ़ें

10:20 AM, 09-Feb-2025

Himachal: दियोटसिद्ध में गैस सिलेंडर लीक होने से लगी आग, तीन लाख का नुकसान, हाइड्रेंट से आग पर पाया गया काबू

उत्तरी भारत के सिद्धपीठ बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध के लोअर बाजार में देर शाम गैस सिलेंडर लीक होने से दुकान का गोदाम जलकर राख हो गया। आग लगने के कारण गोदाम में रखा हुआ सारा सामान जलकर राख हो गया है और पढ़ें

10:18 AM, 09-Feb-2025

Himachal CM: सीएम सुक्खू बोले- भानुपल्ली रेललाइन कांग्रेस की देन, भूमि अधिग्रहण का बाकी खर्च केंद्र उठाए

शनिवार को श्री नयना देवी विधानसभा के घवांडल में जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि भानुपल्ली रेललाइन कांग्रेस की देन है। हमने 75 फीसदी भूमि अधिग्रहण का 50 प्रतिशत खर्च और निर्माण लागत का हिस्सा दिया है। बिलासपुर तक राज्य सरकार ने पैसा दिया। अब आगे का खर्च केंद्र को उठाना चाहिए। और पढ़ें

10:05 AM, 09-Feb-2025

Himachal Weather: रोहतांग दर्रा, लाहौल की चोटियों पर गिरे बर्फ के फाहे, आज बारिश और बर्फबारी के आसार; जानें

Himachal Ka Mausam: हिमाचल प्रदेश में रविवार को कई जगह बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। 10 फरवरी को मौसम साफ रहने की संभावना है। 11 को फिर मौसम खराब बना रहने का पूर्वानुमान है। और पढ़ें

09:56 AM, 09-Feb-2025

हमीरपुर में सड़क हादसा: महाकुंभ से लौट रहे थे हिमाचल के श्रद्धालु, ट्रैवलर हादसे का शिकार, तीन की मौत; 10 घायल

हिमाचल प्रदेश से प्रयागराज महाकुंभ में स्नान करने गए श्रद्धालुओं से भरी ट्रैवलर हादसे का शिकार हो गई। हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 श्रद्धालु घायल हैं। और पढ़ें

09:49 AM, 09-Feb-2025

Himachal: आईजीएमसी में मरीजों को सस्ता इलाज देगी लिनेक एक्सीलीरेटर मशीन, इन बीमारियों से मिलेगी बड़ी राहत

आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल में आधुनिक लिनेक एक्सीलीरेटर मशीन लगेगी। अब फेफड़े, स्तन और प्रोस्टेट कैंसर की बीमारियों का आधुनिक तकनीक से इलाज करवाने के लिए मरीजों को पीजीआई के चक्कर नहीं काटने होंगे।  और पढ़ें

05:00 AM, 09-Feb-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 9 फ़रवरी के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से सभी स्कूलों के लिए नए दिशा-निर्देश जारी हो सकते हैं। प्रदेश के कुछ स्कूलों ने अपने स्तर पर शिक्षकों के लिए कोड तय किया है।  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें