फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 30 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 30-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:04 PM, 30-Jan-2025

Himachal News: आठ ग्राम स्मैक और 63 हजार नकदी के साथ मां-बेटा गिरफ्तार, हिमाचल के इस जिले का है मामला

हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में पुलिस ने स्मैक और नगदी के साथ आरोपी मां-बेटे को गिरफ्तार किया है। और पढ़ें

08:54 PM, 30-Jan-2025

Himachal News: हिमाचल प्रदेश की इन महिलाओं को मकान बनाने के लिए मिलेंगे तीन लाख रुपये, अधिसूचना जारी

हिमाचल में विधवाओं, दिव्यांग महिलाओं और एकल नारियों को अपना मकान बनाने का सपना साकार होगा। हिमाचल प्रदेश भवन एवं सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड में पंजीकृत महिलाओं को मकान बनाने के लिए 3 लाख रुपये की वित्तीय सहायता मिलेगी। और पढ़ें

08:38 PM, 30-Jan-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- पसंदीदा लोगों पर करोड़ों लुटाने वाले सीएम को नए अधिकारियों से परहेज क्यों

सुक्खू सरकार द्वारा आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को लेने से इनकार करने के मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि एक तरफ मुख्यमंत्री दागदार अधिकारियों को अपने सलाहकार मंडल की फौज में शामिल करते हैं तो दूसरी तरफ प्रदेश के विकास में अपना योगदान देने वालेअफसरों को लेने से इनकार करते हैं।
  और पढ़ें

विज्ञापन
08:08 PM, 30-Jan-2025

Himachal News: इंतजार खत्म, 22 साल बाद ऊहल प्रोजेक्ट से क्षमता से अधिक 36.70 मेगावाट का विद्युत उत्पादन शुरू

22 साल के लंबे इंतजार के बाद वीरवार से ऊहल तृतीय जलविद्युत परियोजना में विद्युत उत्पादन शुरू हो गया। बोर्ड प्रबंधन के मुताबिक इससे प्रदेश को 200 से 250 करोड़ की अतिरिक्त आय प्राप्त होगी। और पढ़ें

07:39 PM, 30-Jan-2025

Maha Kumbh Stampede 2025: कुंभ मेले में हिमाचल की 66 वर्षीय बुजुर्ग महिला लापता, 26 जनवरी को हुई थी रवाना

Maha Kumbh Stampede 2025: प्रयागराज कुंभ के लिए रवाना हुई हमीरपुर के लहड़ा गांव की 66 वर्षीय प्रीतो देवी लापता हो गई हैं। प्रीतो देवी को लगातार ढूंढा जा रहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
07:17 PM, 30-Jan-2025

Illegal Mining Case: अवैध खनन मामले में ईडी ने की ज्ञानचंद समेत सात के खिलाफ अभियोजन शिकायत, जानें विस्तार से

हिमाचल के ब्यास नदी और सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) की यमुना नदी से संबंधित अवैध खनन मामले में ईडी ने अभियोजन शिकायत दायर की है। और पढ़ें

07:09 PM, 30-Jan-2025

HPBOSE: ग्रीष्मकालीन स्कूलों में 4 मार्च से तीसरी, पांचवीं, आठवीं और 9वीं कक्षा की परीक्षाएं, ये रही डेटशीट

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ग्रीष्मकालीन अवकाश वाले स्कूलों के तीसरी, पांचवीं और आठवीं व नौवीं कक्षा के नियमित व एसओएस अभ्यर्थियों की वार्षिक परीक्षाएं 4 मार्च से शुरू करेगा। और पढ़ें

06:56 PM, 30-Jan-2025

Himachal Pradesh: शिमला के रिज मैदान से शिफ्ट होगा तिरंगा झंडा, 2015 में किया गया था स्थापित; जानें वजह

राजधानी शिमला में रिज मैदान पर स्थापित किया गया 100 फीट ऊंचा तिरंगा झंडा कहीं और शिफ्ट किया जा रहा है। साल 2015 में 13.55 लाख रुपये की लागत से तिरंगे झंडे को रिज मैदान पर स्थापित किया गया था। वजह जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

05:41 PM, 30-Jan-2025

Himachal News: हिमाचल में होटल के मैनेजर की हत्या मामला, सीआईडी ने तीन होटल कर्मी भी किए गिरफ्तार; जानें

जिला चंबा के बनीखेत में निजी होटल के मैनेजर की हत्या में सीआईडी ने दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:38 PM, 30-Jan-2025

Rishi Dhawan: फर्स्ट क्लास में 100 मैच खेलने वाले सूबे के दूसरे खिलाड़ी बने ऋषि धवन

 फर्स्ट क्लास क्रिकेट में ऋषि धवन से अधिक मैच खेलने वाले खिलाड़ी है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एक दिवसीय और टी-20 मैच खेलने वाले ऋषि एकमात्र खिलाड़ी हैं।  और पढ़ें

04:55 PM, 30-Jan-2025

Shimla: खैरा प्रोजेक्ट के नजदीक सुन्नी-लुहरी सड़क से खाई में गिरा ट्रक, चालक सहित दो की माैत

शिमला जिले में खैरा प्रोजेक्ट के नजदीक सुन्नी-लुहरी सड़क पर हादसा हुआ है। हादसे में चालक की माैत हो गई जबकि एक व्यक्ति घायल है।  और पढ़ें

04:25 PM, 30-Jan-2025

Himachal Pradesh: 17 साल पहले की थी दसवीं के छात्र की हत्या, भेष बदलकर रह रहा था आरोपी; चंडीगढ़ से दबोचा

हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर में एक छात्र की हत्या के आरोपी को पुलिस ने चंडीगढ़ से दबोचा है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

03:26 PM, 30-Jan-2025

Hamirpur: मासियाना घाट के पास खड़े स्कूटर में अचानक भड़की आग, जलकर राख

 हमीरपुर के मासियाना घाट के पास  एक स्कूटर में अचानक आग लग गई। आग से स्कूटर जलकर राख हो गया।  और पढ़ें

03:14 PM, 30-Jan-2025

Himachal CM: हिमाचल में बिजली उत्पादन की तैयारी में तेलंगाना, सीएम सुक्खू से दिल्ली में मिलकर जताई इच्छा

गुरुवार को नई दिल्ली में तेलंगाना के उपमुख्यमंत्री मल्लू भट्टी विक्रमार्क ने मुख्यमंत्री सुक्खू से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने विद्युत परियोजनाओं में रुचि व्यक्त करते हुए एक पत्र प्रस्तुत किया। और पढ़ें

03:05 PM, 30-Jan-2025

Magh Gupt Navratri 2025: शक्तिपीठ ज्वालामुखी में माघ मास के गुप्त नवरात्रि शुरू, आठ दिनों तक होंगे पाठ; जानें

गुरुवार से गुप्त नवरात्रि शुरू हो गए हैं। ज्वालामुखी मंदिर में पुजारी सभा प्रधान अविनेद्र शर्मा ने विधायक संजय रत्न द्वारा संकल्प व विधिवित पूजा अर्चना व कन्या पूजन करवाया। और पढ़ें

02:25 PM, 30-Jan-2025

Himachal Weather: हिमाचल के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी के आसार, जानिए माैसम पूर्वानुमान

प्रदेश के कई भागों में पांच दिन बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। इस दाैरान निचले पहाड़ी-मैदानी भागों में बारिश की संभावना है।  और पढ़ें

01:12 PM, 30-Jan-2025

Himachal: हिमाचल में 182 बच्चों ने दी नेशनल ओलंपियाड की परीक्षा, छह जिलों में हुआ आयोजन

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में तीसरी, पांचवीं, आठवीं और 11वीं कक्षा के बच्चों ने परीक्षा दी।  और पढ़ें

12:56 PM, 30-Jan-2025

HPU Shimla: काॅलेजों के साथ इक्डोल में भी इनईपी से पढ़ाई की तैयारी, पाठ्यक्रम किया जा रहा तैयार

प्रदेश विश्वविद्यालय अपने संबद्ध कॉलेजों के साथ दूरवर्ती शिक्षण संस्थान सेंटर फोर डिस्टेंस एंड ऑनलाइन एजूकेशन (सीडीओई) की स्नातक डिग्री में एक साथ एनईपी-2020 लागू करने की तैयारी में है।  और पढ़ें

12:36 PM, 30-Jan-2025

Shimla: हिमाचल में 51 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का तबादला

पुलिस विभाग ने द्वितीय, चतुर्थ व पांचवीं आईआरबी में तैनात 51 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल के तबादला आदेश जारी किए है। और पढ़ें

12:04 PM, 30-Jan-2025

हिमाचल: नंबर प्लेट बदलकर सड़क पर दौड़ रही गाड़ी, एक पीली तो दूसरी सफेद ; जानिए पूरा मामला

 कांगड़ा में नंबर प्लेट बदलकर सड़क पर दौड़ रहे वाहन का मामला चर्चा में बना है। यह वाहन एक उच्च स्तरीय संस्थान के प्रमुख का बताया जा रहा है।  और पढ़ें

11:45 AM, 30-Jan-2025

HPRCA: हिमाचल राज्य चयन आयोग में सिंगल विंडो से जल्द हो पाएगी भर्ती, सरकार ने मिली मंजूरी

प्रदेश राज्य चयन आयोग में सिंगल विंडो सिस्टम व वन टाइम रजिस्ट्रेशन (ओटीआर) के प्रोजेक्ट को सरकार से व्यय अनुमति मिल गई है। प्रोजेक्ट पर 13 लाख 33 हजार रुपये खर्च होंगे।  और पढ़ें

11:36 AM, 30-Jan-2025

Himachal News: सूखे से सेब बगीचों के लिए कैंसर बनने लगा कैंकर, वूली एफिड का भी हमला

 प्रदेश में नवंबर से अब तक नाममात्र की बारिश और बर्फबारी होने के कारण सूखे जैसे हालात हो गए हैं। इसके कारण सेब के बगीचे बुरी तरह से प्रभावित हो रहे हैं।  और पढ़ें

10:35 AM, 30-Jan-2025

Himachal: विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल-कॉलेज होंगे मर्ज, अप्रैल में शिक्षक तबादले, बैठक में लिया फैसल

प्रदेश में विद्यार्थियों की कम संख्या वाले स्कूल और कॉलेज मर्ज किए जाएंगे। अप्रैल 2025 के पहले हफ्ते में शिक्षकों के तबादले किए जाएंगे।  और पढ़ें

10:19 AM, 30-Jan-2025

Himachal: सिरमौर की सैनवाला गोशाला में एक महीने में 22 गोवंश की मौत, जानिए क्या है वजह

सिरमाैर जिले की सैनवाला पंचायत के टोकियों में गोकुल धाम गोशाला में अव्यवस्था ने पिछले एक माह में 22 गोवंश की सांसें छीन लीं।  और पढ़ें

05:00 AM, 30-Jan-2025

World Leprosy Day 2025: हिमाचल में तीन साल में बढ़े कुष्ठ रोगी, 377 नए मामले; इस जिले में सबसे ज्यादा रोगी

World Leprosy Day 2025: विश्व कुष्ठ दिवस या विश्व कुष्ठ उन्मूलन दिवस हर साल कुष्ठ रोग के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए मनाया जाता है। भारत इस दिन को 30 जनवरी को महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के साथ मनाता है। हिमाचल में कुष्ठ रोग का हाल कैसा है कितने मामले हैं सबकुछ जानें खबर में... 
  और पढ़ें

05:00 AM, 30-Jan-2025

Himachal News: हिमाचल में इस बार गेहूं 2425 रुपये प्रति क्विंटल खरीदेगा विभाग, किसानों का शुरु हुआ पंजीकरण

खाद्य आपूर्ति विभाग ने प्रदेश में रबी की फसल के अप्रैल-जून 2025 सत्र के लिए फसल खरीदने के लिए 11 खरीद केंद्र स्थापित हैं। फसल बेचने के लिए किसानों का पंजीकरण भी शुरू हो गया है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 30-Jan-2025

Himachal News: केंद्र ने पूछा- कितने आईएएस, आईपीएस चाहिए, हिमाचल सरकार का जवाब, एक भी नहीं; जानिए वजह

हिमाचल प्रदेश सरकार ने नए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों की जरूरत से मना कर दिया है। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने फैसला लेते हुए अधिकारियों की डिमांड को फाइल पर रद्द कर दिया है। और पढ़ें

05:00 AM, 30-Jan-2025

Himachal BJP: भाजपा में खेमेबाजी में फंसा प्रदेश अध्यक्ष पद, दिल्ली चुनाव के बाद होगा फैसला; ये नेता दौड़ में

हिमाचल भाजपा अध्यक्ष के नाम का फैसला दिल्ली चुनाव के बाद ही होगा, क्योंकि सभी नेता दिल्ली चुनाव में व्यस्त हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 30-Jan-2025

Himachal: हिमाचल के स्कूलों में विद्यार्थियों को शारीरिक दंड देने पर लगी रोक, कार्रवाई करने की भी चेतावनी

हिमाचल प्रदेश में अब अध्यापक बच्चों को पीट नहीं पाएंगे। पहले के समय में अगर कोई बच्चा होमवर्क या कोई और शरारत करता था तो उसे शारीरिक दंड दिया जाता था। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं हो पाएगा। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 30-Jan-2025

Bank Loan Scam: लोन की किस्त लेने को बनाया फर्जी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट, KCCB लोन गड़बड़ी की जांच में खुलासा

विजिलेंस ब्यूरो की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी युद्ध चंद बैंस ने धर्मशाला के एक वेल्यूवेटर कम वास्तुकार का लैटर पैड इस्तेमाल कर स्वयं ही फर्जी यूटिलाइजेशन सर्टिफिकेट बना दिया।  और पढ़ें

04:00 AM, 30-Jan-2025

Himachal News: रेरा के अध्यक्ष श्रीकांत बाल्दी पर लगे है सरकारी कोष से सेब बांटने के आरोप, रिकार्ड तलब

हिमाचल प्रदेश में रियल एस्टेट डेवलपमेंट ऑथोरिटी (रेरा) के पूर्व चेयरमैन डॉ. श्रीकांत बाल्दी पर सरकारी कोष से लाखों का सेब बांटने के आरोप लगे हैं। ऐसे में सरकार ने रेरा कर्मचारियों को तथ्यों के साथ रिपोर्ट देने को कहा है।  और पढ़ें

04:00 AM, 30-Jan-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 30 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

गुड़िया दुष्कर्म व हत्या मामले से जुड़े सूरज लॉकअप हत्याकांड में हिमाचल पुलिस के आईजी जहूर हैदर जैदी और डीएसपी मनोज जोशी समेत आठ पुलिस कर्मियों को कोर्ट द्वारा उम्रकैद की सजा सुनाई गई है। सूरज की मौत इतनी दर्दनाक थी कि कहानी पढ़कर रूह कांप जाएगी। पढ़ें विस्तार से... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें