हिमाचल प्रदेश में अब लोगों को पांच प्रजातियों के पेड़ काटने की अनुमति मिल गई है। मंगलवार को संबंधित अधिसूचना राजपत्र में प्रकाशित कर दी गई। और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक तेंदुए ने पांच साल की मासूम बच्ची पर हमला कर दिया। आवाज सुन बच्ची की मां चिल्लाने लगी। इसके बाद तेंदुआ बच्ची को घर से कुछ दूर छोड़कर भाग गया। और पढ़ें
गोबिंद सागर झील के किनारे से किरतपुर-नेरचौक फोरलेन बनने के बाद झील का खूबसूरत दृश्य और रात का मनोरम वातावरण बॉलीवुड सितारों को बेहद आकर्षित कर रहा है। सोमवार रात को बॉलीवुड अभिनेता धर्मेंद्र और बेटे सनी देओल के साथ ऋषिकेश में एक निजी होटल में रात को ठहरे और झील की खूबसूरती को निहारा और इसे सराहा। और पढ़ें
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मंगलवार को कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र के मटौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि हिमाचल के शिक्षा विभाग में सेवारत शिक्षकों के प्रदर्शन के अनुरूप ही उनकी एसीआर लिखी जाएगी। यही प्रक्रिया सभी विभागों पर भी लागू की जा रही है। और पढ़ें
शिक्षक की ओर से पहले उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन के दौरान आधा जवाब सही होने पर अंक नहीं मिल पाते थे, लेकिन अब शिक्षकों को परीक्षार्थी का आधे सही जवाब के भी अंक देने होंगे। और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने कहा कि महाकुंभ में लोगों की गणना पर सवाल उठाना अच्छी बात नहीं है। इस देश में कुछ लोग हमारे सैनिकों के शौर्य पर भी प्रश्नचिह्न लगा रहे हैं। ऐसे लोगों में प्रमाण मांगने की जो आदत हो गई है, जो अच्छी नहीं है।
और पढ़ें
कार्यशाला में प्री प्राइमरी शिक्षकों को खेल-खेल में बच्चों को पढ़ाने का प्रशिक्षण दिया जाएगा। और पढ़ें
सीएम ने मंच पर गायक के साथ 1970 में आई राज कपूर की सुपर हिट हिंदी फिल्म 'मेरा नाम जोकर' के 'जीना यहां, मरना यहां, इसके सिवा जाना कहां' के बोल गुनगुनाए। और पढ़ें
जिला हमीरपुर के अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में जारी थल सेना की अग्निवीर भर्ती के फिजिकल टेस्ट के पांचवें दिन ऊना की तहसील हरोली के गांव बसाली के दो जुड़वा भाइयों ने 1600 मीटर की दौड़ और अन्य ग्राउंड टेस्ट पास किए। वहीं, ऊना के ही गांव टांडा झिकला के दो सगे भाइयों ने भी सभी ग्राउंड टेस्ट क्लियर करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए क्वालीफाई किया। और पढ़ें
महिला ने अपने पति के साथ मिलकर सगी बहन के पति को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें
जम्मू-कश्मीर के लेह में 23 जनवरी से शुरू हो रहे शीतकालीन खेलो इंडिया गेम्स में भाग लेने के लिए हिमाचल प्रदेश की स्पीड स्नो स्केटिंग टीम रवाना हो गई है। 23 जनवरी से हो रही प्रतियोगिता में देश के 18 राज्यों के प्रतिभागी भाग लेंगे। और पढ़ें
विंटर कार्निवल के दूसरे दिन मंगलवार को मनाली के मालरोड पर महिला मंडलों की महानाटी आकर्षण का केंद्र रही। और पढ़ें
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने मटौर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि अगले पांच साल में कांगड़ा जिले की तस्वीर बदलने वाली है जिसका अर्थ है कि गांव के लोगों के हाथ में पैसा पहुंचेगा। और पढ़ें
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने जिला कांगड़ा के अपने शीतकालीन प्रवास के दौरान कांगड़ा विधानसभा क्षेत्र में 88.68 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली चार प्रमुख परियोजनाओं का शिलान्यास किया। और पढ़ें
शिमला जिले के ठियोग में हुए जल वितरण घोटाले के दोषियों के खिलाफ जल्द मामला दर्ज करने और पंचायतों में पानी की कमी को लेकर महापंचायत आयोजित की गई। और पढ़ें
धन शोधन से जुड़े मामले में हिमाचल के शिक्षण संस्थान संचालकों से ढाई करोड़ रुपये रिश्वत मांगने के मामले में चंडीगढ़ सीबीआई द्वारा शिमला ईडी के सहायक निदेशक विशालदीप के खिलाफ एफआईआर नंबर 33 व 34 दर्ज की गई है। और पढ़ें
प्रदेश के कई भागों में दो दिन बारिश-बर्फबारी के आसार हैं। आज भी राजधानी शिमला व अन्य भागों में बादल छाए हुए हैं। और पढ़ें
कलात्मक प्रतियोगिता में निधि डोगरा ने हिमाचल का प्रतिनिधित्व करते हुए प्रदेश के लिए लगातार दूसरी बार स्कूली योगासन प्रतियोगिता में कांस्य पदक प्राप्त किया । और पढ़ें
गणतंत्र दिवस परेड के लिए शिमला के रिज पर हुई रिहर्सल और पढ़ें
राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय घंडल से निकाले कर्मियों ने डीसी दफ्तर के बाहर किया प्रदर्शन और पढ़ें
हिमाचल के अलावा और केंद्र में सेवाएं देने वाले हिमाचल कैडर के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी भी रेरा में अध्यक्ष के लिए लाइन में हैं। और पढ़ें
15 वें वित्त आयोग के अधीन ड्राइविंग प्रशिक्षण एवं अनुसंधान संस्थान (आईडीटीआरएस) क्षेत्रीय ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (आरडीटीसी) और ड्राइविंग प्रशिक्षण केंद्र (डीटीसी) की स्थापना के दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। और पढ़ें
नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में जल शक्ति विभाग सिरमौर के अधीक्षण अभियंता राजीव कुमार महाजन ने बताया कि जिला सिरमौर में पांच योजनाओं को शुरुआती चरण में ऑटोमाइज किया गया है। और पढ़ें
प्रदेश विश्वविद्यालय अपने संबद्ध निजी और सरकारी बीएड संस्थानों से बीएड का प्रशिक्षण ले रहे प्रशिक्षुओं को अपने ही परिसर में परीक्षा देने की सुविधा देगा। और पढ़ें
कर्मचारियों से जुड़े संशोधन विधेयक पर अब राजभवन फैसला लेगा। सोमवार को हिमाचल प्रदेश सरकारी कर्मचारी भर्ती एवं सेवा की शर्तें विधेयक राजभवन पहुंचा। और पढ़ें
पहली बार ऐसा हुआ है, जब यहां की हवा की गुणवत्ता वेरी पूअर जोन में चली गई। इससे लोग भी बीमार हो रहे हैं। और पढ़ें
नाहन में महाराजा सिरमौर राजेंद्र प्रकाश की ओर से 1940 में खरीदी ब्यूक कार फिर शाही शान से दौड़ेगी। दरअसल वर्तमान में इस गाड़ी का जयपुर में मरम्मत कार्य चल रहा है। और पढ़ें
सोमवार को 11 बजे बैंस को विजिलेंस कार्यालय शिमला बुलाया गया। शाम के छह बजे तक पूछताछ चलती रही। बैंस 24 जनवरी तक अंतरिम जमानत पर है। और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में 1200 फीसदी मुनाफे के चक्कर में कुछ समय पूर्व सेवानिवृत्त हुए अधिकारी ने जीवन भर की पूंजी गंवा दी है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें
हिमाचल प्रदेश में पंचायतों का पुनर्सीमांकन शुरू हो गया है। सरकार का मानना है कि हिमाचल में नई पंचायतों का भी गठन भी किया जाना है। इसको लेकर प्रस्ताव मांगे गए हैं। अब तक सरकार के पास 600 आवेदन आ चुके हैं।
और पढ़ें
कसौली के पास 45 बीघा बेनामी भूमि पर बने 200 करोड़ के अवैध 90 फ्लैट सरकार के अधीन हो जाएंगे। मंडलायुक्त संदीप कदम की अदालत ने डीसी सोलन के आदेशों पर मोहर लगाते हुए यह फैसला सुनाया।
और पढ़ें
छह बार बास्केटबाल में नेशनल खेलने वाली नाहन की इंद्रा परिवार पालने के लिए मोमोज और चाउमिन बेच रही हैं। नौकरी का जुगाड़ नहीं हुआ तो इंद्रा ने पति के साथ मिलकर फास्ट फूड की दुकान खोल ली है।
और पढ़ें