फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 7 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

खास बातें

हिमाचल प्रदेश शिमला से जुड़ी आज - 07-01-2025 - की मुख्य और ताजा खबरें जानने के लिए हमारे लाइव ब्लॉग से जुड़े रहें। इस ब्लॉग के जरिए आपको राज्य स्तर की बड़ी खबरों के अलावा अलग-अलग जिलों में होने वाले घटनाक्रमों के बारे में भी जानने को मिलेगा, तो जुड़े रहिए अमर उजाला के साथ.
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:54 PM, 07-Jan-2025

Hyderabad Tourist Dies In Kullu: रायसन में हादसा, पैराग्लाइडर से गिरकर हैदराबाद के पर्यटक की मौत

रायसन पैराग्लाइडिंग साइट में पैराग्लाइडर से गिरकर हैदराबाद के एक पर्यटक की मौत हो गई। घायल पर्यटक को पहले भुंतर के निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर होने पर मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर कर दिया गया। यहां उपचार के दौरान पर्यटक की मौत हो गई। और पढ़ें

09:45 PM, 07-Jan-2025

Himachal: हीटर से बिस्तर में लगी आग, व्यक्ति की जलकर मौत, पत्नी बच्चे के साथ गई थी मायके; पीछे हो गई अनहोनी

हीटर से बिस्तर में सुलगी आग से एक व्यक्ति जिंदा जल गया। घटना हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी की है। घटना के वक्त व्यक्ति घर में अकेला ही था। उसकी पत्नी बच्चे के साथ मायके गई थी। और पढ़ें

09:27 PM, 07-Jan-2025

HMPV: हिमाचल में इन्फ्लूएंजा, गंभीर तीव्र श्वसन के संबंधित रोगियों की होगी निगरानी

 स्वास्थ्य विभाग ने अस्पताल प्रशासन को इन्फ्लूएंजा और गंभीर तीव्र श्वसन के संबंधित रोगियों की निगरानी रखने को कहा है। और पढ़ें

विज्ञापन
09:13 PM, 07-Jan-2025

HAS Result: एचएएस की मुख्य परीक्षा में प्रदेश में दूसरे नंबर पर रहे मोहित, पिता बोले- बचपन का सपना किया पूरा

कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां के साथ लगती पंचायत बासा के मोहित सिंह की मुख्य परीक्षा में प्रदेश में सेकंड टॉपर रहे हैं। मोहित के पिता ने बताया कि बेटे का स्कूल समय से ही एचएएस अधिकारी बनने का सपना था, जिसे उसने सच कर दिया है। 
  और पढ़ें

08:42 PM, 07-Jan-2025

HPPSC Result: ट्यूशन पढ़ाकर चलाया खर्चा और पास की एचएएस परीक्षा, किसान के बेटे राहुल ने पाया छठा रैंक

शिमला के चौपाल क्षेत्र के रहने वाले राहुल शर्मा ने बिना किसी कोचिंग के एचएएस की परीक्षा पास की है। 25 साल के राहुल ने एचएएस में छठा रैंक हासिल किया और तहसीलदार बने हैं।  और पढ़ें

विज्ञापन
07:45 PM, 07-Jan-2025

HAS Result 2024: बिलासपुर जिले के जितेंद्र चंदेल ने तीसरे प्रयास में पाई सफलता, इन्हें दिया सफलता का श्रेय

HAS Result 2024: हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा (HAS) फाइनल परीक्षा परिणाम घोषित हो गए हैं। वहीं, एचएएस परीक्षा परिणाम में बिलासपुर जिले के घुमारवीं उपमंडल के तहत गांव घुमाणी के जितेंद्र चंदेल ने तीसरा स्थान हासिल किया है। और पढ़ें

07:31 PM, 07-Jan-2025

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर बोले- आईजीएमसी जैसे अस्पताल खुद बीमार, नहीं मिल रहा सर्जरी का सामान

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि बाकी अस्पतालों को छोड़िए आईजीएमसी जैसे अस्पताल खुद बीमार हैं।  राजधानी में स्थित इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज में भी सरकार छोटी से छोटी दवाइयां भी उपलब्ध नहीं करवा पा रही है।  और पढ़ें

07:16 PM, 07-Jan-2025

Himachal: एससी के फर्जी प्रमाणपत्र पर ले ली TGT की नौकरी, सामान्य वर्ग से संबंध रखता है आरोपी; केस दर्ज

हिमाचल प्रदेश के जिला शिमला में एक व्यक्ति ने फर्जी एससी प्रमाणपत्र के सहारे टीजीटी की नौकरी ले ली। नेरवा पुलिस ने सोमवार को मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। और पढ़ें

07:00 PM, 07-Jan-2025

Himachal News: कांग्रेस और मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो FIR, जानें पूरा मामला

कांग्रेस पार्टी और मुख्यमंत्री सुक्खू के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने पर दो एफआईआर दर्ज की गई हैं। और पढ़ें

06:31 PM, 07-Jan-2025

Earthquake In Himachal: हिमाचल के जिला मंडी में भूकंप के झटके, 3.4 रही तीव्रता, अभी किसी नुकसान की सूचना नहीं

Earthquake In Himachal: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में भूकंप के झटके दर्ज किए गए। फिलहाल इन झटकों से अभी तक किसी जान माल के नुकसान की सूचना नहीं मिली है। और पढ़ें

06:04 PM, 07-Jan-2025

HPAS Result: सात साल की कड़ी मेहनत के बाद शिमला ग्रामीण की जनोल पंचायत के उमेश ने एचएएस में किया टॉप

 विकास खंड टूटु शिमला की जनोल पंचायत के उमेश शर्मा ने सात साल की कड़ी मेहनत के बाद अपने सपने को साकार कर, प्रदेश सहित शिमला ग्रामीण के युवाओं के लिए एक मिसाल कायम की है। और पढ़ें

05:42 PM, 07-Jan-2025

Tibet Earthquake: तिब्बत में भूकंप पर दलाई लामा ने जताया दुख, दर्जनों लोगों की चली गई जान

Tibet Earthquake: तिब्बत में मंगलवार को भूकंप के जोरदार झटके महसूस किये गये। इस भीषण भूकंप में दर्जनों लोगों की मौत हो गई। जबकि कई  घायल हुए हैं। वहीं, भूकंप की दुखद सूचना पर तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा ने गहरा दुख व्यक्त किया है। 
  और पढ़ें

04:51 PM, 07-Jan-2025

Himachal: पैरोल पर बाहर आए कैदी ने अपनी ही मौत की झूठी कहानी रच पुलिस को कई सालों तक दिया चकमा, ऐसे पकड़ा

एसपी हमीरपुर भगत सिंह ने मंगलवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि  पैरोल पर जेल से बाहर आए कैदी मनदीप पुत्र विशंभर दास गांव घुमारवी जिला हमीरपुर को पुलिस ने चंडीगढ़ में गिरफ्तार कर लिया है। और पढ़ें

03:26 PM, 07-Jan-2025

HMPV Virus Himachal: हिमाचल में एचएमपीवी वायरस का कितना खतरा? जानिए क्या बोले प्रदेश के स्वास्थ्य सचिव

HMPV Virus Himachal: मंगलवार को केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव की अध्यक्षता में सभी राज्यों व केंद्र शासित राज्यों के स्वास्थ्य सचिवों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। और पढ़ें

03:18 PM, 07-Jan-2025

Himachal: खैरियां पंचायत की तान्या कश्यप दूसरे प्रयास में बनीं एचएएस अधिकारी, ऐेसे हासिल किया मुकाम

राज्य लोकसेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा 2024 का परिणाम जारी किया है। परीक्षा परिणाम के आधार पर हिमाचल को 20 नए अधिकारी मिले हैं। और पढ़ें

02:01 PM, 07-Jan-2025

Shimla: मुख्यमंत्री से मिला कंप्यूटर शिक्षक संघ के प्रतिनिधिमंडल, मांगों से करवाया अवगत

कंम्प्यूटर शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधिमंडल प्रदेशाध्यक्ष सुमन ठाकुर व संयोजक अजित धीमान की अध्यक्षता में मंगलवार को  मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से मिला।  और पढ़ें

01:26 PM, 07-Jan-2025

Himachal: ब्लॉक स्तर पर जांची जाएंगी पांचवीं और आठवीं कक्षा की उत्तर पुस्तिकाएं

प्रदेश में नए शैक्षणिक सत्र से पांचवीं और आठवीं कक्षा के विद्यार्थियाें की उत्तर पुस्तिकाएं ब्लॉक स्तर पर जांची जाएंगी।  और पढ़ें

01:20 PM, 07-Jan-2025

HPU Shimla: एचपीयू का एकेडमिक शेड्यूल जारी, अप्रैल से पीजी प्रवेश के लिए आवेदन

 26 तक अप्रैल 2025 से नए सत्र के लिए प्रवेश परीक्षा आधारित पीजी डिग्री एमए, एमएससी, एमकॉम, एबीबीए, एमटीए, एमसीए, एमटेक जैसे कोर्स में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया होगी।  और पढ़ें

01:08 PM, 07-Jan-2025

Himachal Weather: बर्फबारी से ऊपरी शिमला के लिए सुबह प्रभावित रही आवाजाही, इस दिन से फिर बिगड़ेगा माैसम

ऊंचाई वाले इलाकों में ताजा बर्फबारी के बाद मंगलवार सुबह कई क्षेत्रों के लिए बसों सहित अन्य वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। और पढ़ें

12:49 PM, 07-Jan-2025

Shimla: कुटाड़ा, कुमारसैन और खमाड़ी में जले तीन घर, बुजुर्ग महिला की जिंदा जलकर माैत

शिमला जिले के उपमंडल रोहडू के तहत स्पैल वैली के कुटाड़ा गांव में सोमवार देर रात आग से एक दो मंजिला घर जलकर राख हो गया। इस घटना में एक 70 वर्षीय बजुर्ग महिला की जिंदा जलकर माैत हो गई। और पढ़ें

12:35 PM, 07-Jan-2025

हिमाचल: राष्ट्रीय वाॅलीबाल प्रतियोगिता के लिए पारस पुंडीर का चयन, कुल्लू के दो खिलाड़ी जूडो में दिखाएंगे दम

सिरमाैर जिले के विकास खंड राजगढ़ के भाणत निवासी पारस पुंडीर का चयन राष्ट्रीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। और पढ़ें

12:29 PM, 07-Jan-2025

Sports News: हिमाचल की टीम ने कुराश में 10 और मार्शल आर्ट में जीते चार पदक, थांगटा में भी शानदार प्रदर्शन

स्कूल नेशनल गेम्स में शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 पदक जीते हैं। 2 से 6 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के रायपुर में हुई प्रतियोगिता में हिमाचल की टीम सेकेंड रनरअप रही।

  और पढ़ें

11:17 AM, 07-Jan-2025

स्वास्थ्य: अग्नाशय कैंसर के इलाज में नाॅन सर्जिकल तकनीक कारगर, शोध में हुआ खुलासा

पैनक्रियाटिक कैंसर गंभीर बीमारी है। इस बीमारी में अग्नाशय में कैंसर की कोशिकाएं विकसित होती हैं।  और पढ़ें

11:03 AM, 07-Jan-2025

Shimla: पेशे से डॉक्टर मिस शिमला विभा मॉडलिंग में भी करना चाहती हैं हिमाचल का प्रतिनिधित्व

 विभा नेगी मूल रूप से कुमारसैन की बरेहरी पंचायत के कठीन गांव की रहने वाली हैं। विभा ने बताया कि उन्हें बचपन से ही मॉडलिंग में अपना कॅरिअर बनाने का शौक है, लेकिन पढ़ाई के चलते प्रतियोगिताओं में भाग नहीं ले पाईं।

  और पढ़ें

10:23 AM, 07-Jan-2025

विंटर कार्निवल: कुमारसैन की विभा नेगी के सिर सजा मिस शिमला का ताज

शिमला में चल रहे विंटर कार्निवल में कुमारसैन की विभा नेगी को मिस शिमला चुना गया।  और पढ़ें

05:00 AM, 07-Jan-2025

Himachal Pradesh: मिड-डे मील की रोजाना जानकारी नहीं देने पर सात जिलों के 93 स्कूलों को नोटिस, जानें पूरा मामला

उच्च शिक्षा निदेशालय ने मिड-डे मील की रोजाना जानकारी नहीं देने पर सात जिलों के 93 स्कूलों को नोटिस जारी किए हैं।  और पढ़ें

05:00 AM, 07-Jan-2025

Rishi Dhawan Retirement: भारतीय क्रिकेटर ऋषि धवन बोले- भारतीय टीम में वापसी मुमकिन नहीं लगी तो लिया संन्यास

Rishi Dhawan Retirement: भारतीय क्रिकेटर ऋषि धवन संन्यास की घोषणा के दूसरे दिन सोमवार देर शाम मंडी पहुंचे। खास बातचीत करते हुए ऋषि धवन ने बताया कि क्रिकेट का सफर बेहद शानदार रहा। क्रिकेट से काफी यादें जुड़ी हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 07-Jan-2025

Himachal News: अब सिंचाई योजना में गड़बड़झाले पर सरकार ने बैठाई जांच, विजिलेंस को दिया जा सकता है मामला

हिमाचल प्रदेश की कमाह पंचायत के लिए बनाई गई सिंचाई योजना से पानी छोड़ने के ट्रायल के दौरान पाइप फटने के मामले में सरकार ने पूछा है कि जब मौके पर सिंचाई के पाइप बिछाए गए, उस समय अधिकारी कहां थे, विकास कार्यों में क्यों लापरवाही बरती गई।
  और पढ़ें

04:11 AM, 07-Jan-2025

Weather: ठिठुरने के लिए रहें तैयार... होगी बारिश, अभी और गिरेगा पारा; पहाड़ से मैदान तक सर्दी का सितम जारी

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने बताया कि पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बीते 24 घंटों के दौरान कड़ाके की ठंड महसूस की गई। मंगलवार को पंजाब में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश का अलर्ट जारी किया है। और पढ़ें

03:00 AM, 07-Jan-2025

Sports News: कोलकाता में अंडर-23 क्रिकेट ट्रॉफी का सेमीफाइनल आज, गुजरात से भिड़ेगी हिमाचल प्रदेश की टीम

मंगलवार को कोलकाता में अंडर-23 वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में हिमाचल प्रदेश और गुजरात की टीमें सेमीफाइनल में आमने-सामने होंगी। हिमाचल की टीम में क्वार्टर फाइनल मैच में तमिलनाडु को आठ रन से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया है।
  और पढ़ें

03:00 AM, 07-Jan-2025

Himachal Bhawan Delhi: अटैच नहीं होगा हिमाचल भवन, सरकार ने ब्याज सहित जमा किए 93.96 करोड़; जानें डिटेल में

हिमाचल प्रदेश सरकार ने हाईकोर्ट की रजिस्ट्री में 93.96 करोड़ रुपये जमा करा दिए हैं। अब नई दिल्ली स्थित हिमाचल भवन अटैच नहीं होगा। और पढ़ें

02:00 AM, 07-Jan-2025

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज, पढ़ें 7 जनवरी के मुख्य और ताजा समाचार

बीते साल गर्मियों में टैंकर से पानी की आपूर्ति के नाम पर एक करोड़ से ज्यादा के घपले मामले में सोमवार को विजिलेंस ने अधिशासी अभियंता को छोड़कर अन्य 7 एसडीओ और जेई से पूछताछ की। करीब दो घंटे की पूछताछ में उन्होंने कई राज उगले हैं।
  और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें