फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:45 PM, 28-Oct-2024

Kangra: जवाली के समलाना में नाले में उतरी निजी बस, 11 यात्री घायल; एक गंभीर घायल टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर

प्रदेश के कांगड़ा जिले में राजा का तालाब-जवाली मार्ग पर सोमवार को एक निजी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। और पढ़ें

10:35 PM, 28-Oct-2024

Shimla News: शिविर में 174 श्रमिकों के स्वास्थ्य की निशुल्क जांच

प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड कार्यालय चंबा ने चांजू (लुनेख) में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शिविर लगाया। और पढ़ें

10:18 PM, 28-Oct-2024

Himachal News: किनविन कंपनी के बल्क ड्रग पार्क का कल पीएम करेंगे वर्चुअल लोकार्पण, सीएम भी जुड़ेंगे ऑनलाइन

मंगलवार को किनविन कंपनी के बल्क ड्रग यूनिट का प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअली उद्घाटन करेंगे। यह देश का पहला फर्मेंटेशन यूनिट है, जहां क्लावुलेनेट पोटेशियम फर्मेंटेशन का उत्पादन किया जाएगा।
  और पढ़ें

विज्ञापन
09:28 PM, 28-Oct-2024

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू ने दी सौगात, टांडा मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर लेवल-दो का किया उद्घाटन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने सोमवार को कांगड़ा जिला में डॉ. राजेंद्र प्रसाद राजकीय आयुर्विज्ञान महाविद्यालय, टांडा में 10.27 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित ट्रॉमा सेंटर लेवल-दो का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि टांडा मेडिकल कॉलेज में उच्चस्तरीय प्रयोगशाला स्थापित की जाएगी, जिसकी तैयारी चल रही है। और पढ़ें

08:47 PM, 28-Oct-2024

Himachal News: कांगड़ा बस स्टैंड में दो युवकों से पकड़े दो पिस्टल, आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

कांगड़ा पुलिस ने बस स्टैंड पर गुप्त सूचना के आधार पर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से दो पिस्टल (पिस्तौल) खाली मैगजीन सहित बरामद हुए।      और पढ़ें

विज्ञापन
08:27 PM, 28-Oct-2024

Solan News: खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई, बढ़लग में पांच किलो मिठाई फिंकवाईं, सफाई न होने पर दो के चालान

हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में खाद्य सुरक्षा विभाग ने पांच किलो चमचम मिठाई में कलर अधिक होने पर उसे मौके पर ही फिंकवा दिया है। वहीं, सफाई न होने पर दो के चालान भी किए हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

07:59 PM, 28-Oct-2024

Priyanka Gandhi: छराबड़ा में दिवाली मनाएगा गांधी परिवार! कल शिमला पहुंचेंगी प्रियंका गांधी; ये है शेड्यूल

कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी मंगलवार को शिमला पहुचेंगी। संभावना है कि नेता विपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस की पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी सहित प्रियंका के पति राबर्ट वाड्रा और बच्चे भी दिवाली मनाने के लिए एक-दो दिन में शिमला आ सकते हैं। 
  और पढ़ें

07:30 PM, 28-Oct-2024

हिमाचल प्रदेश: एनजीटी नई दिल्ली ने पूछा- पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र में कैसे लग गए केमिकल, एसिड उद्योग

हिमाचल प्रदेश के पंडोगा औद्योगिक क्षेत्र में स्थापित तीन एसिड और केमिकल उद्योग नियमों को दरकिनार कर स्थापित करने की बात सामने आ रही है। वहीं, एनजीटी ने अधिकारियों को इन उद्योगों को नोटिस देने को कहा है और जवाब मांगा है। और पढ़ें

07:16 PM, 28-Oct-2024

B.Ed Admission Himachal: अब स्नातक में 50 फीसदी अंक वाले भी बीएड में ले सकेंगे प्रवेश, HPU ने हटाई ये शर्तें

हिमाचल प्रदेश में बीएड के शैक्षणिक सत्र 2024-25 के लिए प्रवेश को प्रवेश परीक्षा और प्रवेश परीक्षा में न्यूनतम प्राप्तांक की सभी शर्तों को समाप्त कर दिया है। ऐसे में अब अभ्यर्थियों के लिए ये सुनहरा मौका है। और पढ़ें

06:20 PM, 28-Oct-2024

Jairam Thakur: नेता प्रतिपक्ष बोले- आर्थिक संकट के लिए BJP पर दोष मढ़ने के बजाय विकास पर ध्यान दें मुख्यमंत्री

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के वित्तीय अनुशासन वाले बयान पर तंज कसा है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपनी नाकामी छुपाने के लिए पूर्व भाजपा सरकार पर दोष मढ़कर सिर्फ अपनी राजनीति चमका रहे हैं।  
  और पढ़ें

04:38 PM, 28-Oct-2024

Himachal: सीएम सुक्खू बोले- कांग्रेस के नहीं, भाजपा के 10 विधायकों ने की अलग बैठक, अपना कुनवा संभालें

 भाजपा नेताओं को कांग्रेस पर दोषारोपण करने के बजाय अपनी अंदरूनी लड़ाई पर ध्यान देना चाहिए।

  और पढ़ें

04:24 PM, 28-Oct-2024

Himachal: बिजली बोर्ड कर्मियों व पेंशनरों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, प्रदेश भर में प्रदर्शन

बिजली बोर्ड के इंजीनियरों और कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा की अगुवाई में प्रदेश भर में कार्यालय के बाहर धरना-प्रदर्शन हुए।   और पढ़ें

03:05 PM, 28-Oct-2024

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू मंगलवार को करेंगे वाटर स्पोर्ट्स का शुभारंभ, यहां करेंगे जनसभा को संबोधित

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मंगलवार को करीब 12 बजे मुख्यमंत्री मंडी भराड़ी पहुंचेंगे। यहां वे विधिवत रूप से वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों का शुभारंभ करेंगे। प्रशासन ने मुख्यमंत्री का टूर प्रोग्राम जारी कर दिया है।
  और पढ़ें

02:35 PM, 28-Oct-2024

Solan: दाड़लाघाट में पति के साथ घास काटने गई महिला की खाई में गिरकर मौत

 सोलन जिले के पुलिस थाना दाड़लाघाट के तहत घास काटने गई एक महिला की गिरकर मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। और पढ़ें

01:14 PM, 28-Oct-2024

Himachal Weather: हिमाचल के कुछ भागों में इस दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना, जानें 3 नवंबर तक का पूर्वानुमान

प्रदेश सहित पूरे उत्तर-पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में लगातार शुष्क मौसम बना हुआ है। शिमला सहित अन्य भागों में आज भी माैसम साफ बना हुआ है। और पढ़ें

11:54 AM, 28-Oct-2024

Heart Attack: चिकित्सक बोले- हिमाचली युवाओं में बढ़ रहे हार्ट अटैक के मामले, गलत खानपान सबसे बड़ा कारण

प्रदेश के युवाओं में हार्ट अटैक के मामले बढ़ रहे हैं। गलत खानपान इसका सबसे बड़ा कारण है। युवा जंक फूड का अधिक इस्तेमाल कर रहे हैं।  और पढ़ें

11:51 AM, 28-Oct-2024

Shimla: रामपुर क्षेत्र में राधे चिट्टा तस्कर गिरोह के छह सदस्य गिरफ्तार

रामपुर क्षेत्र में चिट्टा तस्करी का अंतरराज्यीय नेटवर्क चला रहे राधे गिरोह के छह सदस्यों को गिरफ्तार किया गया।  और पढ़ें

11:47 AM, 28-Oct-2024

Agriculture News: हिमाचल के किसानों को इन बीजों पर मिलेगा अनुदान, सरकार खर्च करेगी 23.60 करोड़

वर्ष 2023-24 में अनुदान योजना के तहत 60 हजार किसानों को बीज आवंटित किया गया था। कृषि विभाग विभिन्न फसलों के आधार बीज का उत्पादन कर रहा है। और पढ़ें

11:30 AM, 28-Oct-2024

HP Industries: प्रदेश में 90 उद्योग खुले, 1500 से ज्यादा लोगों को मिला रोजगार

प्रदेश भर में लगभग 90 ऐसे उद्योगों का पंजीकरण हुआ है, जिन्होंने अपने यहां 10 से अधिक कामगारों को काम दिया है। और पढ़ें

11:21 AM, 28-Oct-2024

Una: ज्वेलर का शोरूम चलाने वाले कारोबारी से मांगी एक करोड़ की फिरौती

ऊना शहर में ज्वेलर का शोरूम चलाने वाले एक कारोबारी से एक करोड़ की फिरौती मांगे जाने का मामला सामने आया है। और पढ़ें

11:15 AM, 28-Oct-2024

Jails in Himachal: हिमाचल के कांगड़ा, सोलन और शिमला जिले में तीन नई जेलें बनाने की तैयारी

सुप्रीम कोर्ट के आज्ञापत्र के बाद गृह विभाग ने प्रदेश के शिमला, सोलन और कांगड़ा जिले में नए जेलों के निर्माण का फैसला लिया है।  और पढ़ें

11:01 AM, 28-Oct-2024

Himachal: प्रदेश के 1,081 ग्राम रोजगार सेवकों को नहीं मिल पाएगा महंगाई भत्ता, जानें वजह

प्रदेश के विभागों में कार्यरत लगभग साढ़े तीन लाख कर्मचारियों को दीपावली के अवसर पर उपहार स्वरूप 4 प्रतिशत महंगाई भत्ता और वेतन 28 अक्तूबर को मिल रहा है।  और पढ़ें

10:54 AM, 28-Oct-2024

खेतीबाड़ी: डोडरा से क्वार की पहाड़ी पर नजर आते हैं लाल ‘गलीचे’, 14,830 फीट की ऊंचाई पर चांशल टॉप

 चांशल दर्रे को लांघकर जब दूसरी ओर नीचे उतरते हैं तो पहले डोडरा आता है। फिर नीचे रूपिन खड्ड पर पुल को पार कर उस तरफ क्वार की पहाड़ी है।  और पढ़ें

10:49 AM, 28-Oct-2024

Dhanteras: कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को होगा धनतेरस, जानें खरीदारी के लिए शुभ समय

पुजारी पंडित उमेश चंद नौटियाल ने बताया कि प्रदोष काल शाम 5:55 बजे से रात 08:21 बजे तक रहेगा। इस समय माता लक्ष्मी और कुबेर का पूजन करने का शुभ मुहूर्त है। 
  और पढ़ें

10:47 AM, 28-Oct-2024

HRTC Diwali Buses: दिवाली पर भी दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के लिए भी मिलेगी रात्रि बस सेवा

निगम प्रबंधन ने दिल्ली, चंडीगढ़, हरिद्वार और शिमला के मंडलीय प्रबंधकों से कम से कम एक-एक रात्रि बस चलाने के निर्देश दिए हैं, जिससे आपातकालीन स्थिति में सफर करने वाले लोगों को परिवहन सुविधा उपलब्ध करवाई जा सके। और पढ़ें

10:45 AM, 28-Oct-2024

HP Govt: डॉक्टरों, नर्सों की मूल स्थान पर होगी वापसी, सरकार ने दिए प्रतिनियुक्ति रद्द करने के आदेश

सरकार ने प्रतिनियुक्ति पर गए इन अधिकारियों और कर्मचारियों के डेपुटेशन रद्द करने के लिए कहा है। स्वास्थ्य निदेशालय ने भी इसकी सूची मांगी है।  और पढ़ें

10:22 AM, 28-Oct-2024

Himachal: बिना परमिट हिमाचल से नेपाल के लिए चल रहीं निजी बसें, परिवहन विभाग ने दिए कार्रवाई के निर्देश

बीते करीब एक सप्ताह से रोजाना उत्तर प्रदेश और पंजाब नंबर की बसें बिना टैक्स चुकाए नेपालियों को लेकर रवाना हो रही हैं। और पढ़ें

10:07 AM, 28-Oct-2024

Kangra: दुकान में पॉलिथीन का चालान काटने पर युवकों ने पीट दिया फूड इंस्पेक्टर

 हमले के बाद तीनों आरोपी जीप में फरार हो गए। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फूड इंस्पेक्टर लवनीत डोगरा त्योहारों के चलते दुकानों की जांच कर रहे थे।  और पढ़ें

10:00 AM, 28-Oct-2024

Shimla: पुलिस मुख्यालय ने रोकी सीआईडी की 50 लाख रुपये की सोर्स मनी

 प्रदेश सरकार ने पुलिस मुख्यालय के माध्यम से सीआईडी को राशि भेज रखी है, लेकिन यह राशि सीआईडी को नहीं दी जा रही है।  और पढ़ें

05:00 AM, 28-Oct-2024

Himachal: किसानों को मक्की का ऑफलाइन होगा भुगतान, कांगड़ा में बिक्री शुरू, चंबा में इस दिन से बेच पाएंगे फसल

हिमाचल प्रदेश में किसानों से सरकार मक्की की खरीद कर रही है। वहीं, किसानों को विभाग फसल का भुगतान ऑफलाइन करेगा।  और पढ़ें

05:00 AM, 28-Oct-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 28 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

हिमाचल प्रदेश में तीन महीने से सस्ता राशन न लेने वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड ब्लॉक होना शुरू हो चुके हैं। वहीं, हिमाचल में पोर्टेबिलिटी योजना के काम न करने से कई उपभोक्ता परेशान हैं। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें