फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

10:48 PM, 25-Oct-2024

Himachal Congress: हिमाचल कांग्रेस की प्रदेश तक की कार्यकारिणी होगी भंग, नई नियुक्तियां करने का मांगा अधिकार

हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने हाईकमान को पत्र लिखकर पुरानी कार्यकारिणी को भंग कर नए सिरे से गठन की मंजूरी मांगी है। वहीं, मंजूरी मिलते ही निष्क्रिय पदाधिकारियों की छुट्टी कर उनकी जगह सक्रिय कार्यकर्ताओं को अधिमान दिया जाएगा। और पढ़ें

10:32 PM, 25-Oct-2024

Attention Please! हिमाचल में सुक्खू सरकार का आदेश, 2 साल या इससे अधिक समय से रिक्त चल रहे सभी पद खत्म

हिमाचल प्रदेश सरकार नोटिफिकेशन जारी कर आदेश जारी किया है कि दो साल या इससे अधिक समय से खाली चल रहे अस्थायी या नियमित पदों को खत्म माना जाए। और पढ़ें

09:58 PM, 25-Oct-2024

Himachal News: हिमाचल ने पंजाब, हरियाणा से उठाया जल उपकर का मामला, मुख्य सचिव ने BBMB में मांगा प्रतिनिधित्व

शुक्रवार देर शाम को हुई उत्तर क्षेत्रीय परिषद की स्थायी समिति की 21वीं बैठक में हिमाचल सरकार ने जल उपकर का मामला उठाया। और पढ़ें

विज्ञापन
08:00 PM, 25-Oct-2024

Himachal: प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद शुरू, पहले दिन सरकार ने 295 किसानों से खरीदी 528 क्विंटल फसल

हिमाचल प्रदेश में सरकार ने मक्की खरीदना शुरू कर दिया है। पहले दिन सरकार ने 295 किसानों से 528 क्विंटल मक्की की खरीद की है।  और पढ़ें

07:40 PM, 25-Oct-2024

Himachal News: कुल्लू की फुंगनीधार पहाड़ी में फंसे तीन विदेशी हेलीकॉप्टर से किए रेस्क्यू, अस्पताल में भर्ती

हिमाचल प्रदेश में तीन पैराग्लाइडर कुल्लू-मनाली के बीच एक पहाड़ी पर फंस गए। जिन्हें हेलीकॉप्टर की मदद से रेस्क्यू किया गया।  और पढ़ें

विज्ञापन
05:52 PM, 25-Oct-2024

HP Rajya Chayan Aayog: हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने घोषित किया पोस्ट कोड 939 का परिणाम, यहां करें चेक

हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) ने जूनियर ऑफिस असिस्टेंट पोस्टकोड 939 का परिणाम घोषित कर दिया है। और पढ़ें

05:43 PM, 25-Oct-2024

Himachal News: प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लोगों को सलाह, दिवाली पर हरित पटाखे ही चलाएं; नकली से रहें सचेत

इस दिवाली हरित पटाखों का ही इस्तेमाल करें। ये सलाह है प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की। बोर्ड का कहना है कि हरित पटाखे सामान्य पटाखों की तुलना में 30 फीसदी कम प्रदूषण फैलाते हैं।  और पढ़ें

05:25 PM, 25-Oct-2024

Himachal: प्रतिभा सिंह बोलीं- हिमाचल प्रदेश के विकास में सहयोग करे केंद्र सरकार

प्रतिभा सिंह ने कहा कि नीति आयोग से मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहाड़ी राज्यों को वित्तीय मदद प्रदान करने के अलग मापदंड निर्धारित करने की मांग पूरी तरह जायज है। और पढ़ें

05:21 PM, 25-Oct-2024

Shimla: रक्षा मंत्री से मिले सीएम सुक्खू, सीमावर्ती क्षेत्रों के विभिन्न मामलों पर किया मंथन

उन्होंने रक्षा मंत्री से सीमावर्ती क्षेत्रों में रहने वाले लोगों से संबंधित विभिन्न मामलों के बारे में विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया।  और पढ़ें

05:12 PM, 25-Oct-2024

सरकार गांव के द्वार: 26 अक्तूबर को डोडरा क्वार में होंगे सीएम सुक्खू, महिलाओं को सम्मान निधि करेंगे वितरित

 मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू 26 अक्तूबर को  शिमला जिले के दुर्गम क्षेत्र डोडरा क्वार के प्रवास पर रहेंगे। यह जानकारी शुक्रवार को सरकार के प्रवक्ता ने दी।
  और पढ़ें

03:52 PM, 25-Oct-2024

Himachal News: सकरोह पंचायत के सूबेदार मेजर राज कुमार पंचतत्व में विलीन, कुछ दिनों से चल रहे थे अस्वस्थ

जिला हमीरपुर की सकरोह पंचायत के सूबेदार मेजर राज कुमार का पार्थिव शरीर शुक्रवार सुबह उनके पैतृक गांव पहुंची। गुरुवार को सूबेदार मेजर राज कुमार का निधन हुआ था। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

03:50 PM, 25-Oct-2024

Kangra: गगल एयरपोर्ट विस्तारीकरण के विरोध में सड़कों पर उतरे ग्रामीण, ईच्छी पंचायत से गगल तक निकाली रैली

ग्रामीणों ने काले झंडे लेकर सरकार के खिलाफ ईच्छी पंचायत से लेकर गगल चाैक तक रोष रैली निकाली और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। छोटे बच्चों को लेकर महिलाएं भी सड़कों पर उतरीं।
   और पढ़ें

01:32 PM, 25-Oct-2024

Himachal News: मुख्यमंत्री सुक्खू बोले- पीजी कोर्स करने वाले डॉक्टरों को सरकार देगी पूरा वेतन

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देश पर राज्य सरकार ने पीजी कोर्स, सीनियर रेजीडेंसी (एसआरशिप) या डीएम स्तर की पढ़ाई कर रहे डॉक्टरों को अध्ययन अवकाश के दायरे से बाहर करने का फैसला किया है।  और पढ़ें

01:05 PM, 25-Oct-2024

VIDEO : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने दिल्ली में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन के कार्य का निरीक्षण किया

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने दिल्ली में निर्माणाधीन हिमाचल निकेतन के कार्य का निरीक्षण किया और पढ़ें

12:31 PM, 25-Oct-2024

Sirmour News: त्योहारों पर जीवन में मिठास भरने में जुटे आदर्श केंद्रीय कारागार नाहन के कैदी

कारागार में कैदियों द्वारा उच्च गुणवत्ता से पूर्ण मिठाइयों और बेकरी उत्पादों को तैयार किया जा रहा है। खासबात यह है कि निर्माण के दौरान सफाई का जहां विशेष ध्यान रखा जा रहा है वहीं बाजार से सस्ते दामों पर मिठाई तैयार की जा रही है। और पढ़ें

11:51 AM, 25-Oct-2024

Himachal Weather: ताबो का न्यूनतम तापमान माइनस में दर्ज, प्रदेश में एक सप्ताह तक माैसम साफ रहने के आसार

पोस्ट मानसून सीजन के दाैरान 1 से 25 अक्तूबर तक राज्य में सामान्य से 97 फीसदी कम बारिश दर्ज की गई है। कई जिलों में सूखे जैसे हालात हैं।  और पढ़ें

10:34 AM, 25-Oct-2024

Shimla: बिजली कर्मचारियों की हुंकार, मांगें पूरी नहीं हुईं तो 28 अक्तूबर से करेंगे प्रदर्शन

इंजीनियरों और कर्मचारियों के संयुक्त मोर्चा ने आपात बैठक कर सरकार को यह अल्टीमेटम दिया है। संयुक्त मोर्चा के पदाधिकारियों ने कहा कि बिजली बोर्ड को विघटित कर निजी कंपनियों के हवाले नहीं करने देंगे। और पढ़ें

10:22 AM, 25-Oct-2024

हिमाचल भाजपा: सांसद डाॅ. राजीव भारद्वाज भाजपा के राज्य संगठन चुनाव अधिकारी नियुक्त

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डाॅ. राजीव बिंदल और अन्य प्रदेश पदाधिकारियों की उपस्थिति में इन तीनों नेताओं ने अपना पदभार संभाला। प्रदेश संगठनात्मक चुनाव अधिकारी अपनी टीम के साथ मिलकर केंद्रीय नेतृत्व के दिशा-निर्देशानुसार आगामी तीन महीने में हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक चुनावों की प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे।  और पढ़ें

10:15 AM, 25-Oct-2024

IPL Matches: हिमाचल के धर्मशाला में अगले साल हो सकते हैं आईपीएल के दो मैच

दो सीजन से धर्मशाला स्टेडियम को पंजाब की टीम ने अपना दूसरा होम ग्राउंड बनाया है। इसके अलावा पिछले साल स्टेडियम में एकदिवसीय क्रिकेट विश्वकप के पांच मैचों का आयोजन हुआ था।  और पढ़ें

10:06 AM, 25-Oct-2024

Kangra News: नूरपुर सदवां में दो गुटों में खूनी झड़प, युवक की मौत

कांगड़ा जिले के उपमंडल नूरपुर सदवां में देर रात दो गुटों में खूनी झड़प के दौरान सिर पर चोट लगने से युवक की मौत हो गई।  और पढ़ें

10:02 AM, 25-Oct-2024

हिमाचल: केंद्र से पर्यटन केंद्रों को एक माह में मिलेगी मंजूरी, सड़क परियोजनाओं में भी मदद का भरोसा

 नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों ने मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू को मदद का आश्वासन दिया। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने मुख्यमंत्री को आश्वासन दिया कि हिमाचल की पर्यटन केंद्रों के निर्माण संबंधी परियोजनाओं को एक माह में मंजूरी मिलेगी। और पढ़ें

09:50 AM, 25-Oct-2024

Himachal: धर्मशाला-चंडीगढ़ के लिए छह दिन होगी हवाई उड़ान, इतना लगेगा किराया

गगल एयरपोर्ट के लिए 27 अक्तूबर से 26 मार्च 2025 तक के लिए शीतकालीन शेड्यूल जारी हुआ है। नए शेड्यूल के मुताबिक गगल एयरपोर्ट पर स्पाइस जेट, इंडिगो और एलायंस एयर विभिन्न हवाई रूटों पर अपनी सेवाएं देंगे। और पढ़ें

09:41 AM, 25-Oct-2024

HRTC Diwali Buses: दिवाली पर शिमला से प्रदेश भर के लिए चलेंगी 37 अतिरिक्त बसें

शिमला आईएसबीटी स्थित एचआरटीसी कंट्रोल रूम में आई डिमांड के आधार पर 29 और 30 अक्तूबर को अतिरिक्त बसें चलाने के निर्देश जारी किए गए हैं।  और पढ़ें

09:34 AM, 25-Oct-2024

Himachal: स्पेशल एजुकेटर भर्ती के लिए पास करना होगा टेट, प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने शिक्षा बोर्ड को लिखा

प्रदेश के सरकारी स्कूलों में भर्ती किए जाने वाले 245 स्पेशल एजुकेटर का टीचर एलीजिबिलिटी टेस्ट (टेट) होगा। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने टेट करवाने के लिए शिक्षा बोर्ड को पत्र लिख दिया है।  और पढ़ें

07:08 AM, 25-Oct-2024

Shimla News: जिले में चार केंद्रों में आज से खरीदी जाएगी मक्की, 30 रुपये प्रतिकिलो दाम तय

मंडी। जिले में प्राकृतिक खेती से तैयार मक्की की खरीद का कार्य शुक्रवार यानी आज से शुरू हो जाएगा। इसके लिए कृषि विभाग के आत्मा प्रोजेक्ट के अधिकारियों और खाद्य आपूर्ति विभाग ने तैयारियां पूरी कर ली हैं। और पढ़ें

05:56 AM, 25-Oct-2024

Himachal: हिमाचल में बनीं हार्ट अटैक, ब्लड शुगर व कैंसर समेत 23 दवाओं के नमूने फेल, आप तो नहीं खा रहे इन्हें?

केंद्रीय औषध मानक नियंत्रण संगठन (सीडीएससीओ) और स्टेट ड्रग कंट्रोलर की ओर से दवाओं के सैंपल लिए गए थे। सीडीएससीओ के 49 में से 20 और ड्रग कंट्रोलर के 18 में से 3 दवाओं के सैंपल फेल हुए हैं। 23 में से 12 सोलन, 10 सिरमौर और एक दवा कांगड़ा में बनी हैं। और पढ़ें

05:00 AM, 25-Oct-2024

HP High Court: हिमाचल हाईकोर्ट ने 4 नवंबर तक बढ़ाई अंजुम आरा और 2 अन्य की अग्रिम जमानत

हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने आईपीएस अधिकारी अंजुम आरा सहित दो अन्य की अग्रिम जमानत 4 नवंबर तक बढ़ा दी है। मामला हेड कांस्टेबल को नौकरी से निकालने के मामले से जुड़ा हुआ है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

05:00 AM, 25-Oct-2024

Sudipto Sen: सुदिप्तो सेन बोले- हालात नहीं सुधरे तो ‘द केरला स्टोरी-2’ भी बनाऊंगा

द केरला स्टोरी के निर्देशक सुदिप्तो सेन ने  द केरला स्टोरी-2 पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि आज भी देश विरोधी बहुत सी शक्तियां भारत को तोड़ने के लिए सक्रिय हैं। अगर ये बिगड़ते हालात सुधरे नहीं तो द केरला स्टोरी-2 भी बनाऊंगा। 
  और पढ़ें

05:00 AM, 25-Oct-2024

Snow Leopard Himachal: दवाइयों से ही होगा 15 वर्षीय ‘काजू’ का इलाज, नहीं काटा जाएगा पैर; ये है बीमारी

हिमालयन नेचर पार्क के एकमात्र एकमात्र बर्फीला तेंदुए ‘काजू’ का अब अगला बायां पैर नहीं काटा जाएगा। काजू ऑस्टियोसारकोमा यानी हड्डियों का घातक कैंसर से जूझ रहा है। और पढ़ें

05:00 AM, 25-Oct-2024

Himachal News: बिना सरकारी अनुमति के खोल दी बैंक शाखा, 500 पासबुक भी छापीं; सस्ते ऋण का झांसा देकर करते थे ठगी

बैंक शाखा तो खोल ली, लेकिन हिमाचल सरकार की जरूरी अनुमति नहीं ली गई। मामले में तीस के करीब लोग ठगी का शिकार हुए हैं। क्या है पूरा मामला जानने के लिए पढ़ें पूरी खबर...
  और पढ़ें

05:00 AM, 25-Oct-2024

Himachal Pradesh News Today Live: हिमाचल प्रदेश शिमला ब्रेकिंग न्यूज़,पढ़ें 25 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

सोचिए, कोई डिग्री आप करो और आपको 24 साल बाद नौकरी मिले। ऐसा ही कुछ हिमाचल प्रदेश में हुआ है। पढ़ें पूरी खबर... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें